Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के दरोगा VIP डियूटी के दौरान शराब के नशे में मूत्र विसर्जन में पडें दरोगा पुलिस साथियों से पूछ रहे मैं कहां खड़ा हूँ,,, जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फगुना थाने में तैनात दरोगा मुख्यमंत्री के वीआईपी डियूटी पर थे अचानक अपनी वर्दी उतार कर अधनंगे बदन मिट्टी में लोटने लगे मोबाइल देखते हुए कभी पेट के बल कभी गहरी नींद में दरोगा जी गाड़ी भी पास में थी औघ रहा दरोगा कह रहा हां मैंने दारू पी लेकिन मैं खड़ा कहाँ हूँ।
Dhirendra Shukla
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के दरोगा VIP डियूटी के दौरान शराब के नशे में मूत्र विसर्जन में पडें दरोगा पुलिस साथियों से पूछ रहे मैं कहां खड़ा हूँ,,, जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फगुना थाने में तैनात दरोगा मुख्यमंत्री के वीआईपी डियूटी पर थे अचानक अपनी वर्दी उतार कर अधनंगे बदन मिट्टी में लोटने लगे मोबाइल देखते हुए कभी पेट के बल कभी गहरी नींद में दरोगा जी गाड़ी भी पास में थी औघ रहा दरोगा कह रहा हां मैंने दारू पी लेकिन मैं खड़ा कहाँ हूँ।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- ऊँचाहार, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में ऊँचाहार कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ऊँचाहार कोतवाली पुलिस गुरुवार को क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक वांछित अपराधी अवैध मादक पदार्थों के साथ किसी बड़ी डील की फिराक में सेमरी अंडरपास के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए अभियुक्त सतीश यादव, निवासी सराय तुलाराम को दबोच लिया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से 1120 ग्राम (एक किलो 120 ग्राम) अवैध गांजा बरामद हुआ। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सतीश यादव एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचकर अपनी अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि अभियुक्त गांजे की खेप कहाँ से लाया था और किन-किन लोगों को इसकी आपूर्ति करने वाला था।1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by KEN1
- सलोन,रायबरेली।आवारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार एक किशोर समेत दो की दर्दनाक मौत,दो लोग घायल।गुरुवार की रात मवेशी से टकराकर दो बाइक सवार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार पुत्र नन्हे और अभिजीत शर्मा (18 वर्ष) मोहनगंज से सूची की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे उसरी के पास पहुँचे थे, तभी अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले अंकित कुमार की बाइक सांड से टकराई। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे अभिराज शर्मा भी बेकाबू होकर भाग रहे सांड की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित कुमार जमूर्वा खुर्द और अभिराज शाहबाजपुर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक जिला अस्पताल रेफरइस हादसे में अंकित के साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक (अंकित कुमार, उम्र 26 वर्ष) दरसवा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।2
- पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों को "जहरीला सांप" बताया। पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है और इससे राजनीतिक माहौल में कटुता बढ़ती है। सभी नेताओं से संयमित और जिम्मेदार बयान देने की अपील भी की।1
- ऊंचाहार , रायबरेली । प्रतापगढ़ जनपद से भागकर ऊंचाहार पहुंची एक किशोरी ने खुद को इटावा जनपद निवासी एक व्यक्ति के साथ बेचने का आरोप अपने मां बाप और ऊंचाहार के एक युवक पर आरोप लगाया है । किशोरी ने कहा कि वह अपने मौसी के यहां रहना चाहती है जबकि ऊंचाहार का युवक उसका पीछा करके जबरन उसे इटावा ले जाना चाहता है । किशोरी ने अपनी बहन को भी बेचने का आरोप लगाया है । किशोरी प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर की रहने वाली है । उसका कहना है कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र के खुचकलापुर गांव निवासी एक युवक लड़कियों का व्यापार करता है । वह यहां से लड़कियों का सौदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में करता है । उस युवक ने उसके मां बाप से मिलकर उसका सौदा इटावा जनपद के एक व्यक्ति के हाथ कर दिया है । जहां उसे जबरन ले जाया जा रहा था , इस बीच वह मौका पाकर भाग आई है । किशोरी अपने घर जाने से डर रही है । उसने प्रतापगढ़ जनपद की पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है । किशोरी का कहना है कि ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर बड़ा गांव में उसकी मौसी है , वह अपने मौसी के घर पर रहना चाहती है , किंतु युवक उसका लगातार पीछा कर रहा है । किशोरी का कहना है कि उसका अपहरण करके इटावा जनपद के व्यक्ति को सौंप दिया जाएगा । उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बहन को भी बेच दिया गया है । कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मानिकपुर पुलिस से संपर्क करके मामले की हकीकत जानने की कोशिश की जा रही है । यदि किशोरी की बात सत्य साबित हुई तो इसमें विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1