logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिधूना के भगत सिंह चौराहे स्थित मौजीलाल होटल में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* बिधूना के भगत सिंह चौराहे स्थित मौजीलाल होटल में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया। मामले की जानकारी पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम समेत कई सपा नेता व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सपा नेताओं ने कोतवाली बिधूना पहुंचकर एसडीएम व सीओ से वार्ता की। अधिकारियों से वार्ता के बाद होटल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। राजीव गुप्ता समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

1 hr ago
user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बिधूना के भगत सिंह चौराहे स्थित मौजीलाल होटल में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* बिधूना के भगत सिंह चौराहे स्थित मौजीलाल होटल में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया। मामले की जानकारी पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम समेत कई सपा नेता व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सपा नेताओं ने कोतवाली बिधूना पहुंचकर एसडीएम व सीओ से वार्ता की। अधिकारियों से वार्ता के बाद होटल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। राजीव गुप्ता समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मारपीट व तोड़फोड़ के संबंध में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने दी प्रतिक्रिया
    1
    मारपीट व तोड़फोड़ के संबंध में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने दी प्रतिक्रिया
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खबर औरैया के आवास विकास कॉलोनी व मोहल्ला बदनपुर में हुआ पौधारोपण *पशु-पक्षियों व जीव-जंतुओं का प्रमुख आश्रय हैं, पेड़-पौधे आवास विकास कॉलोनी व मोहल्ला बदनपुर में हुआ पौधारोपण ० पौधों की सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी पड़ोसियों को सौंपी गई* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन में ग्रीन रखने के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 18 अगस्त-2026 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आवास विकास कॉलोनी व मोहल्ला बदनपुर, औरैया में बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत बोतल पाम, हरसिंगार, बेलपत्र, चितवन, कदम, अशोक, पकड़िया, तुलसी आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पड़ोसियों को सौंपी गई। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पशु-पक्षियों व जीव-जंतुओं को मुख्य आश्रय पेड़-पौधे द्वारा मिलता हैं, खास तौर पर बारिश के मौसम में प्रायः पशु-पक्षी सुरक्षित रहने के लिए अपना आश्रय (घोंसला) पेड़ों पर बना लेते हैं, जबकि छोटे जीव जंतु पत्तों के नीचे छिपकर अपनी सुरक्षा करते हैं। पेड़ पौधों से ही पक्षियों व जीव-जंतुओं को फल फूल आदि द्वारा भोजन प्राप्त होता हैं। पेड़-पौधे प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं, मानव जीवन में भी पेड़ पौधों की अहम भूमिका हैं, फल-फूल, लकड़ी, मावा व दुर्लभ औषधियां आदि पेड़-पौधों से ही प्राप्त होती हैं, पर्यावरण संतुलन व प्रकृति के श्रृंगार हेतु हम लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, उन्होंने बताया कि लक्ष्य-5100 पौधों के जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत अभी तक 3965 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया, लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से सीए अरविंद सिंह, राकेश गुप्ता (बैंक वाले), सभासद विनोद यादव (कल्लू), पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), राजीव पोरवाल (रानू), संजय अग्रवाल, संतोष कुशवाहा, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    3
    खबर औरैया के आवास विकास कॉलोनी व मोहल्ला बदनपुर में हुआ पौधारोपण                 
*पशु-पक्षियों व जीव-जंतुओं का प्रमुख आश्रय हैं, पेड़-पौधे                     आवास विकास कॉलोनी व मोहल्ला बदनपुर में हुआ पौधारोपण                                          ० पौधों की सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी पड़ोसियों को सौंपी गई*                                                                                                                                                                                                                                                                     समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन में ग्रीन रखने के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 18 अगस्त-2026 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आवास विकास कॉलोनी व मोहल्ला बदनपुर, औरैया में बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत बोतल पाम, हरसिंगार, बेलपत्र, चितवन, कदम, अशोक, पकड़िया, तुलसी आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पड़ोसियों को सौंपी गई। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पशु-पक्षियों व जीव-जंतुओं को मुख्य आश्रय पेड़-पौधे द्वारा मिलता हैं, खास तौर पर बारिश के मौसम में प्रायः पशु-पक्षी सुरक्षित रहने के लिए अपना आश्रय (घोंसला) पेड़ों पर बना लेते हैं, जबकि छोटे जीव जंतु पत्तों के नीचे छिपकर अपनी सुरक्षा करते हैं। पेड़ पौधों से ही पक्षियों व जीव-जंतुओं को फल फूल आदि द्वारा भोजन प्राप्त होता हैं। पेड़-पौधे प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं, मानव जीवन में भी पेड़ पौधों की अहम भूमिका हैं, फल-फूल, लकड़ी, मावा व दुर्लभ औषधियां आदि पेड़-पौधों से ही प्राप्त होती हैं, पर्यावरण संतुलन व प्रकृति के श्रृंगार हेतु हम लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, उन्होंने बताया कि लक्ष्य-5100 पौधों के जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत अभी तक 3965 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया, लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से सीए अरविंद सिंह, राकेश गुप्ता (बैंक वाले), सभासद विनोद यादव (कल्लू), पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), राजीव पोरवाल (रानू), संजय अग्रवाल, संतोष कुशवाहा, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया की बेटी निशा सिंह ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो हुए वायरल औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दलपत, पोस्ट हीरापुर, पोस्ट चपटा निवासी निशा सिंह ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपनी प्रतिभा से सोशल मीडिया पर पहचान बनाई है। निशा के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और उनके पोस्ट पर हजारों की संख्या में व्यूज और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। निशा सिंह के वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। उनके पोस्ट पर लोग कमेंट, लाइक और शेयर कर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। लगातार बढ़ रही लोकप्रियता के चलते निशि क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। निशा ने लोगों से अपील की है कि उनकी पोस्ट पसंद आने पर उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाइक, शेयर और फॉलो करें तथा कमेंट के माध्यम से अपना प्यार और समर्थन दें। उनका उद्देश्य अपनी प्रतिभा के माध्यम से औरैया जनपद का नाम रोशन करना और जनपद की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। सोशल मीडिया पर निशा की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि जिले की युवा प्रतिभाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आगे आने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि औरैया की पहचान प्रदेश और देश स्तर पर मजबूत हो सके।
    1
    औरैया की बेटी निशा सिंह ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो हुए वायरल
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दलपत, पोस्ट हीरापुर, पोस्ट चपटा निवासी निशा सिंह ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपनी प्रतिभा से सोशल मीडिया पर पहचान बनाई है। निशा के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और उनके पोस्ट पर हजारों की संख्या में व्यूज और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
निशा सिंह के वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। उनके पोस्ट पर लोग कमेंट, लाइक और शेयर कर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। लगातार बढ़ रही लोकप्रियता के चलते निशि क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
निशा ने लोगों से अपील की है कि उनकी पोस्ट पसंद आने पर उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाइक, शेयर और फॉलो करें तथा कमेंट के माध्यम से अपना प्यार और समर्थन दें। उनका उद्देश्य अपनी प्रतिभा के माध्यम से औरैया जनपद का नाम रोशन करना और जनपद की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
सोशल मीडिया पर निशा की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि जिले की युवा प्रतिभाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आगे आने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि औरैया की पहचान प्रदेश और देश स्तर पर मजबूत हो सके।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • एक महीने से खराब एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी परेशानी 10 से 20 किलोमीटर दूर एक्स-रे कराने को मजबूर मरीज, निजी केंद्रों पर भी खर्च करनी पड़ रही रकम एक महीने से खराब एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी परेशानी 10 से 20 किलोमीटर दूर एक्स-रे कराने को मजबूर मरीज, निजी केंद्रों पर भी खर्च करनी पड़ रही रकम कानपुर देहात। राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में पिछले करीब एक महीने से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। मशीन का एक्सपोजर खराब होने के कारण अस्पताल में मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। इससे दूर-दराज के गांवों से इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी सलेमपुर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सक द्वारा जांच के दौरान जब किसी मरीज को एक्स-रे कराने की सलाह दी जाती है तो अस्पताल में मशीन खराब होने के कारण मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। कई मरीजों को मजबूरी में करीब 10 से 20 किलोमीटर दूर दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों या निजी एक्स-रे सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। इससे मरीजों का समय और किराया दोनों खर्च हो रहे हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी केंद्रों पर एक्स-रे कराने के लिए अतिरिक्त रकम खर्च करनी पड़ रही है। अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन पिंटू यादव की तैनाती है। बताया गया कि टेक्नीशियन नियमित रूप से अस्पताल आते हैं, लेकिन मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण एक्स-रे का कार्य नहीं हो पा रहा है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मशीन खराब रहने से उन्हें बाहर जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सीएचसी सलेमपुर में तैनात चिकित्सक डॉ. आरपी सागर ने बताया कि एक्स-रे मशीन में खराबी की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। मशीन की तकनीकी समस्या दूर होने के बाद ही एक्स-रे की सुविधा दोबारा शुरू हो सकेगी। वहीं राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सलिल सचान ने बताया कि जल्द ही टेक्नीशियन को बुलाकर मशीन की जांच कराई जाएगी और उसे चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। लगातार एक महीने से मशीन खराब होने के कारण मरीजों में नाराजगी है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द एक्स-रे मशीन को दुरुस्त कराकर सुविधा शुरू कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को जांच के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों और निजी केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें।
    1
    एक महीने से खराब एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी परेशानी

10 से 20 किलोमीटर दूर एक्स-रे कराने को मजबूर मरीज, निजी केंद्रों पर भी खर्च करनी पड़ रही रकम
एक महीने से खराब एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी परेशानी
10 से 20 किलोमीटर दूर एक्स-रे कराने को मजबूर मरीज, निजी केंद्रों पर भी खर्च करनी पड़ रही रकम
कानपुर देहात। राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में पिछले करीब एक महीने से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। मशीन का एक्सपोजर खराब होने के कारण अस्पताल में मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। इससे दूर-दराज के गांवों से इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीएचसी सलेमपुर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सक द्वारा जांच के दौरान जब किसी मरीज को एक्स-रे कराने की सलाह दी जाती है तो अस्पताल में मशीन खराब होने के कारण मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। कई मरीजों को मजबूरी में करीब 10 से 20 किलोमीटर दूर दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों या निजी एक्स-रे सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। इससे मरीजों का समय और किराया दोनों खर्च हो रहे हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी केंद्रों पर एक्स-रे कराने के लिए अतिरिक्त रकम खर्च करनी पड़ रही है।
अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन पिंटू यादव की तैनाती है। बताया गया कि टेक्नीशियन नियमित रूप से अस्पताल आते हैं, लेकिन मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण एक्स-रे का कार्य नहीं हो पा रहा है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मशीन खराब रहने से उन्हें बाहर जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
सीएचसी सलेमपुर में तैनात चिकित्सक डॉ. आरपी सागर ने बताया कि एक्स-रे मशीन में खराबी की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। मशीन की तकनीकी समस्या दूर होने के बाद ही एक्स-रे की सुविधा दोबारा शुरू हो सकेगी।
वहीं राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सलिल सचान ने बताया कि जल्द ही टेक्नीशियन को बुलाकर मशीन की जांच कराई जाएगी और उसे चालू कराने का प्रयास किया जाएगा।
लगातार एक महीने से मशीन खराब होने के कारण मरीजों में नाराजगी है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द एक्स-रे मशीन को दुरुस्त कराकर सुविधा शुरू कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को जांच के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों और निजी केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दोहरापुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने तहरीर के आधार पर की कार्यवाही सिकंदरा थाना क्षेत्र के दोहरापुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर सोमवार दोपहर चरन सिंह और आनंद कुमार के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। मंगलवार को करीब तीन बजे पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।
    1
    दोहरापुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने तहरीर के आधार पर की कार्यवाही
सिकंदरा थाना क्षेत्र के दोहरापुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर सोमवार दोपहर चरन सिंह और आनंद कुमार के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। मंगलवार को करीब तीन बजे पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर दिया।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद कानपुर देहात। थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी ग्राम अनवां बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 74/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को वांछित आरोपी धीरेन्द्र (करीब 19 वर्ष) को उसके गांव अनवां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक नीरज कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल 655 राजा तथा रिक्रूट कांस्टेबल 463 उदयवीर। रिपोर्ट: इकबाल अहमद | खबर कानपुर देहात
    2
    नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद
कानपुर देहात। थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी ग्राम अनवां बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 74/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को वांछित आरोपी धीरेन्द्र (करीब 19 वर्ष) को उसके गांव अनवां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक नीरज कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल 655 राजा तथा रिक्रूट कांस्टेबल 463 उदयवीर।
रिपोर्ट: इकबाल अहमद | खबर कानपुर देहात
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 टप्पेबाजों को माल सहित किया गया गिरफ्तार-* *कार्यवाही-* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा 02 टप्पेबाजों 1.टमाटर पुत्र कुट्टी 2.फिरोज पुत्र काशी को टप्पेबाजी से प्राप्त माल को 02 जोड़ी कानों के टॉप्स पीली धातु, 08 अंगूठी पीले रंग,04 लौकिट पीले रंग के, 03 मूर्ती, 06 ताबीज, 10 रुद्रराक्ष की नीचे कैप लगी हुई, 11 ताबीज सहित किया गया गिरफ्तार । घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16.08.2026 को श्रीमति सुधा पत्नी शैलेन्दर राठौर निवासी ग्राम बर्रू फफूंद थाना सहायल द्वारा तहरीर दी गई कि साधू के भेस में आये दो व्यक्तियों ने उनके कानों के टोप्स छलपूर्वक लेकर चले गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 128/2026 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस बनाम 02 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में दिनाँक 17.08.2026 को द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी । कि मुखबिर की सूचना पर थाना दिबियापुर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन से आगे बिजलीघर से थोड़ा आगे कानपुर की तरफ 02 व्यक्तियों को समय करीब 18.40 बजे घेरकर गिरफ्तार किया गया पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वे गांव-देहात एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भिक्षा मांगने के बहाने गांव के भोले-भाले लोगों एवं महिलाओं को निशाना बनाकर अपनी बातों में उलझाकर तथा भ्रमित कर उनके पहने हुए आभूषण एवं घर में रखी अन्य कीमती वस्तुओं को छलपूर्वक प्राप्त कर लेते हैं। जहां उन्हें अपने उद्देश्य में सफलता नहीं मिलती, वहां वे केवल भिक्षा मांगकर अथवा खाली हाथ वापस लौट जाते हैं। अभियुक्तगण द्वारा छलपूर्वक प्राप्त किए गए आभूषण एवं अन्य कीमती सामान को आसपास के बाजारों में बेचकर उससे प्राप्त धनराशि को आपस में बांटकर अपने निजी खर्चों में उपयोग करते हैं । इसी प्रकार ग्रामीण एवं भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर वे लगातार इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे। *गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-* 1.टमाटर पुत्र कुट्टी निवासी ग्राम निगातपुर थाना कछवा जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 40 वर्ष । 2.फिरोज पुत्र काशी निवासी ग्राम दियांव निगातपुर थाना कछवा जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 20 वर्ष । अनावरित अभियोग- 1.मु0अ0सं0 128/2026 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस थाना सहायल जनपद औरैया । आपराधिक इतिहास- आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । बरामदगी- 1. 02 जोड़ी कानों के टॉप्स पीली धातु । *अन्य बरामदगी का विवरण -* 2. 08 अंगूठी पीले रंग । 3. 04 लौकिट पीले रंग । 4. 03 मूर्ती पीले रंग । 5. 06 ताबीज पीले रंग । 6. 10 रुद्रराक्ष पीली रंग की नीचे कैप लगी हुई । 7. 11 ताबीज सफेद रंग । *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1.थाना प्रभारी श्री रमेश सिंह थाना सहायल जनपद औरैया मय हमराह । 2. उ0नि0 शकील अहमद थाना सहायल जनपद औरैया । 3.आरक्षी शिवमिलन थाना सहायल जनपद औरैया । 4.आरक्षी भगत सिंह थाना सहायल जनपद औरैया ।
    1
    थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए  02 टप्पेबाजों को माल सहित किया गया गिरफ्तार-*

*कार्यवाही-* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा 02  टप्पेबाजों 1.टमाटर पुत्र कुट्टी 2.फिरोज पुत्र काशी को टप्पेबाजी से प्राप्त माल को 02 जोड़ी कानों के टॉप्स पीली धातु, 08 अंगूठी पीले रंग,04 लौकिट पीले रंग के, 03 मूर्ती, 06 ताबीज, 10 रुद्रराक्ष की नीचे कैप लगी हुई, 11 ताबीज सहित किया गया गिरफ्तार ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16.08.2026 को श्रीमति सुधा पत्नी शैलेन्दर राठौर निवासी ग्राम बर्रू फफूंद थाना सहायल द्वारा तहरीर दी गई कि साधू के भेस में आये दो व्यक्तियों ने उनके कानों के टोप्स छलपूर्वक लेकर चले गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 128/2026 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस बनाम 02 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में दिनाँक 17.08.2026 को द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी । कि मुखबिर की सूचना पर थाना दिबियापुर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन से आगे बिजलीघर से थोड़ा आगे कानपुर की तरफ 02 व्यक्तियों को समय करीब 18.40 बजे घेरकर गिरफ्तार किया गया पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरण-  अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वे गांव-देहात एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भिक्षा मांगने के बहाने गांव के भोले-भाले लोगों एवं महिलाओं को निशाना बनाकर अपनी बातों में उलझाकर तथा भ्रमित कर उनके पहने हुए आभूषण एवं घर में रखी अन्य कीमती वस्तुओं को छलपूर्वक प्राप्त कर लेते हैं। जहां उन्हें अपने उद्देश्य में सफलता नहीं मिलती, वहां वे केवल भिक्षा मांगकर अथवा खाली हाथ वापस लौट जाते हैं। अभियुक्तगण द्वारा छलपूर्वक प्राप्त किए गए आभूषण एवं अन्य कीमती सामान को आसपास के बाजारों में बेचकर उससे प्राप्त धनराशि को आपस में बांटकर अपने निजी खर्चों में उपयोग करते हैं । इसी प्रकार ग्रामीण एवं भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर वे लगातार इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-* 
1.टमाटर पुत्र कुट्टी निवासी ग्राम निगातपुर थाना कछवा जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 40 वर्ष ।
2.फिरोज पुत्र काशी निवासी ग्राम दियांव निगातपुर थाना कछवा जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 20 वर्ष ।
अनावरित अभियोग-
1.मु0अ0सं0 128/2026 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस थाना सहायल जनपद औरैया ।
आपराधिक इतिहास- 
आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
बरामदगी- 
1. 02 जोड़ी कानों के टॉप्स पीली धातु ।
*अन्य बरामदगी का विवरण -*
2. 08 अंगूठी पीले रंग ।
3. 04 लौकिट पीले रंग ।
4. 03 मूर्ती पीले रंग ।
5. 06 ताबीज पीले रंग ।
6. 10 रुद्रराक्ष पीली रंग की नीचे कैप लगी हुई ।
7. 11 ताबीज सफेद रंग । 
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 
1.थाना प्रभारी श्री रमेश सिंह थाना सहायल जनपद औरैया मय हमराह ।
2. उ0नि0 शकील अहमद थाना सहायल जनपद औरैया ।
3.आरक्षी शिवमिलन थाना सहायल जनपद औरैया ।
4.आरक्षी भगत सिंह थाना सहायल जनपद औरैया ।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 टप्पेबाजों को माल सहित किया गया गिरफ्तार औरैया। थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा 02 टप्पेबाजों टमाटर पुत्र कुट्टी व फिरोज पुत्र काशी को टप्पेबाजी से प्राप्त माल को 02 जोड़ी कानों के टॉप्स पीली धातु, 08 अंगूठी पीले रंग,04 लौकिट पीले रंग के, 03 मूर्ती, 06 ताबीज, 10 रुद्रराक्ष की नीचे कैप लगी हुई, 11 ताबीज सहित गिरफ्तार किया गया। 16.08.2026 को सुधा पत्नी शैलेन्दर राठौर निवासी ग्राम बर्रू फफूंद थाना सहायल द्वारा तहरीर दी गई कि साधू के भेस में आये दो व्यक्तियों ने उनके कानों के टोप्स छलपूर्वक लेकर चले गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 128/2026 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस बनाम 02 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में दिनाँक 17.08.2026 को द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी । कि मुखबिर की सूचना पर थाना दिबियापुर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन से आगे बिजलीघर से थोड़ा आगे कानपुर की तरफ 02 व्यक्तियों को समय करीब 18.40 बजे घेरकर गिरफ्तार किया गया पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वे गांव-देहात एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भिक्षा मांगने के बहाने गांव के भोले-भाले लोगों एवं महिलाओं को निशाना बनाकर अपनी बातों में उलझाकर तथा भ्रमित कर उनके पहने हुए आभूषण एवं घर में रखी अन्य कीमती वस्तुओं को छलपूर्वक प्राप्त कर लेते हैं। जहां उन्हें अपने उद्देश्य में सफलता नहीं मिलती, वहां वे केवल भिक्षा मांगकर अथवा खाली हाथ वापस लौट जाते हैं। अभियुक्तगण द्वारा छलपूर्वक प्राप्त किए गए आभूषण एवं अन्य कीमती सामान को आसपास के बाजारों में बेचकर उससे प्राप्त धनराशि को आपस में बांटकर अपने निजी खर्चों में उपयोग करते हैं । इसी प्रकार ग्रामीण एवं भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर वे लगातार इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे। *गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-* 1.टमाटर पुत्र कुट्टी निवासी ग्राम निगातपुर थाना कछवा जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 40 वर्ष । 2.फिरोज पुत्र काशी निवासी ग्राम दियांव निगातपुर थाना कछवा जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 20 वर्ष । अनावरित अभियोग- 1.मु0अ0सं0 128/2026 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस थाना सहायल जनपद औरैया । आपराधिक इतिहास- आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । बरामदगी- 1. 02 जोड़ी कानों के टॉप्स पीली धातु । *अन्य बरामदगी का विवरण -* 2. 08 अंगूठी पीले रंग । 3. 04 लौकिट पीले रंग । 4. 03 मूर्ती पीले रंग । 5. 06 ताबीज पीले रंग । 6. 10 रुद्रराक्ष पीली रंग की नीचे कैप लगी हुई । 7. 11 ताबीज सफेद रंग । *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1.थाना प्रभारी श्री रमेश सिंह थाना सहायल जनपद औरैया मय हमराह । 2. उ0नि0 शकील अहमद थाना सहायल जनपद औरैया । 3.आरक्षी शिवमिलन थाना सहायल जनपद औरैया । 4.आरक्षी भगत सिंह थाना सहायल जनपद औरैया ।
    1
    थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए  02 टप्पेबाजों को माल सहित किया गया गिरफ्तार
औरैया। थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा 02  टप्पेबाजों टमाटर पुत्र कुट्टी व फिरोज पुत्र काशी को टप्पेबाजी से प्राप्त माल को 02 जोड़ी कानों के टॉप्स पीली धातु, 08 अंगूठी पीले रंग,04 लौकिट पीले रंग के, 03 मूर्ती, 06 ताबीज, 10 रुद्रराक्ष की नीचे कैप लगी हुई, 11 ताबीज सहित गिरफ्तार किया गया।
16.08.2026 को सुधा पत्नी शैलेन्दर राठौर निवासी ग्राम बर्रू फफूंद थाना सहायल द्वारा तहरीर दी गई कि साधू के भेस में आये दो व्यक्तियों ने उनके कानों के टोप्स छलपूर्वक लेकर चले गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 128/2026 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस बनाम 02 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में दिनाँक 17.08.2026 को द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी । कि मुखबिर की सूचना पर थाना दिबियापुर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन से आगे बिजलीघर से थोड़ा आगे कानपुर की तरफ 02 व्यक्तियों को समय करीब 18.40 बजे घेरकर गिरफ्तार किया गया पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरण-  अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वे गांव-देहात एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भिक्षा मांगने के बहाने गांव के भोले-भाले लोगों एवं महिलाओं को निशाना बनाकर अपनी बातों में उलझाकर तथा भ्रमित कर उनके पहने हुए आभूषण एवं घर में रखी अन्य कीमती वस्तुओं को छलपूर्वक प्राप्त कर लेते हैं। जहां उन्हें अपने उद्देश्य में सफलता नहीं मिलती, वहां वे केवल भिक्षा मांगकर अथवा खाली हाथ वापस लौट जाते हैं। अभियुक्तगण द्वारा छलपूर्वक प्राप्त किए गए आभूषण एवं अन्य कीमती सामान को आसपास के बाजारों में बेचकर उससे प्राप्त धनराशि को आपस में बांटकर अपने निजी खर्चों में उपयोग करते हैं । इसी प्रकार ग्रामीण एवं भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर वे लगातार इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-* 
1.टमाटर पुत्र कुट्टी निवासी ग्राम निगातपुर थाना कछवा जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 40 वर्ष ।
2.फिरोज पुत्र काशी निवासी ग्राम दियांव निगातपुर थाना कछवा जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 20 वर्ष ।
अनावरित अभियोग-
1.मु0अ0सं0 128/2026 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस थाना सहायल जनपद औरैया ।
आपराधिक इतिहास- 
आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
बरामदगी- 
1. 02 जोड़ी कानों के टॉप्स पीली धातु ।
*अन्य बरामदगी का विवरण -*
2. 08 अंगूठी पीले रंग ।
3. 04 लौकिट पीले रंग ।
4. 03 मूर्ती पीले रंग ।
5. 06 ताबीज पीले रंग ।
6. 10 रुद्रराक्ष पीली रंग की नीचे कैप लगी हुई ।
7. 11 ताबीज सफेद रंग । 
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 
1.थाना प्रभारी श्री रमेश सिंह थाना सहायल जनपद औरैया मय हमराह ।
2. उ0नि0 शकील अहमद थाना सहायल जनपद औरैया ।
3.आरक्षी शिवमिलन थाना सहायल जनपद औरैया ।
4.आरक्षी भगत सिंह थाना सहायल जनपद औरैया ।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • परिवार रजिस्टर में बच्चों के नाम दर्ज कराने को लेकर सचिव पर अभद्रता का आरोप परिवार रजिस्टर में बच्चों के नाम दर्ज कराने को लेकर अभद्रता का आरोप कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीबनपुर के मजरा घटापारा गांव निवासी कृष्णपाल सिंह ने परिवार रजिस्टर में अपने पुत्र-पुत्री के नाम दर्ज कराने के मामले में पंचायत सचिव पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजपुर के नाम लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कृष्णपाल सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री तान्या यादव और पुत्र मानस यादव के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं हैं। दोनों के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत कल्याण सिंह ने ग्राम पंचायत बीबनपुर के पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। पीड़ित के अनुसार, वह सहायक विकास अधिकारी के निर्देश के बाद अपना प्रार्थना पत्र लेकर पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा के पास पहुंचा। आरोप है कि सचिव ने उसकी समस्या सुनने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और वहां से भगा दिया। इस घटना से आहत कृष्णपाल सिंह ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कृष्णपाल सिंह का कहना है कि बच्चों के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए वह संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और परिवार रजिस्टर में दोनों बच्चों के नाम दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कल्याण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। प्रार्थना पत्र और लगाए गए आरोपों की जांच-पड़ताल कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    परिवार रजिस्टर में बच्चों के नाम दर्ज कराने को लेकर सचिव पर अभद्रता का आरोप

परिवार रजिस्टर में बच्चों के नाम दर्ज कराने को लेकर अभद्रता का आरोप
कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीबनपुर के मजरा घटापारा गांव निवासी कृष्णपाल सिंह ने परिवार रजिस्टर में अपने पुत्र-पुत्री के नाम दर्ज कराने के मामले में पंचायत सचिव पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजपुर के नाम लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कृष्णपाल सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री तान्या यादव और पुत्र मानस यादव के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं हैं। दोनों के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत कल्याण सिंह ने ग्राम पंचायत बीबनपुर के पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था।
पीड़ित के अनुसार, वह सहायक विकास अधिकारी के निर्देश के बाद अपना प्रार्थना पत्र लेकर पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा के पास पहुंचा। आरोप है कि सचिव ने उसकी समस्या सुनने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और वहां से भगा दिया। इस घटना से आहत कृष्णपाल सिंह ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कृष्णपाल सिंह का कहना है कि बच्चों के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए वह संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और परिवार रजिस्टर में दोनों बच्चों के नाम दर्ज कराने की मांग की है।
वहीं, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कल्याण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। प्रार्थना पत्र और लगाए गए आरोपों की जांच-पड़ताल कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.