सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, रफीगंज विधायक ने दी बधाई रफीगंज, सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। राजधानी पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ जदयू कोटे से बिजेंद्र यादव एवं विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह (रफीगंज विधायक) ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बुधवार सुबह 11 बजे जारी अपने संदेश में कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। विधायक ने विश्वास जताया कि प्रदेश में तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में एकजुट होकर जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है, जिससे राज्य में विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

- रफीगंज–बराही पथ पर पटोई मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ए.के. केसरी ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान पौथू थाना क्षेत्र के कुष्मी फेसरा गांव निवासी चंदन कुमार और उनकी पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। घायल की बहन रेणु देवी ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल से रफीगंज बैंक में लोन लेने आए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान पटोई मोड़ के पास यह दुर्घटना हो गई।1
- Post by Md anear1
- हसपुरा पुलिस ने पथरौल हाई स्कूल के नजदीक सड़क किनारे से 15 लीटर देशी शराब बरामद किया है1
- सम्राट चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि जब तक नीतीश जी के इस्तीफे का प्रबंध नहीं करवा दूंगा, तब तक शांत नहीं बैठूंगा, यह बात उन्होंने पहले ही कही थी और अब इस्तीफा दिलवा दिया गया है।#smratchaudhri #बिहार #nitishkumar @हाइलाइट Samrat Choudhary1
- गया जिले के जिला परिवहन कार्यालय में एक बार फिर अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। आम लोगों का कहना है कि कार्यालय में कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक समय पर उपस्थित नहीं रहते हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी भी कार्य—खासकर वाहन के बैकलॉग एंट्री या कागजात से जुड़े काम—के लिए कर्मचारियों द्वारा खुलेआम पैसे की मांग की जाती है। यदि कोई व्यक्ति पैसा देने से इनकार करता है, तो उसके कागजात को जानबूझकर लंबित रख दिया जाता है या फाइल दबा दी जाती है। लोगों का यह भी आरोप है कि गाड़ी के बैकलॉग से जुड़े मामलों में बिना रिश्वत दिए काम कराना लगभग असंभव हो गया है। इससे आम जनता काफी परेशान है और कई बार बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हो रही है।“हम लोग सुबह से लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन कोई कर्मचारी समय पर नहीं आता। जब काम के लिए जाते हैं तो सीधे पैसे की बात की जाती है। अगर पैसा नहीं दें, तो फाइल आगे नहीं बढ़ती। गाड़ी के बैकलॉग के लिए कई बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन बिना पैसे काम नहीं हो रहा है।”1
- Post by जन सेवक1
- क्या शराबबंदी बिहार में खत्म होने वाला है, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का बड़ा बयान! ##BiharNews #BiharPolitics #LiquorBan #SharabBandi #BreakingNews #HindiNews #PoliticalNews #ViralVideo #TrendingNow #ViralReels #InstaReelsIndia #ReelsIndia #TrendAlert #SocialMediaBuzz1
- रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को कन्यादान महा कल्याण ट्रस्ट की ओर से 31 जरूरतमंद कन्याओं को विवाह सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, चौबड़ा पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी, ट्रस्ट अध्यक्ष रवि लाल, सिकंदर दास, मनीष सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से कन्याओं को गोदरेज अलमारी, ट्रंक, तोषक, रजाई, सिलाई , श्रृंगार, कपड़े, कुर्सी-टेबल समेत अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री वितरित की। सोमवार अपराह्न 3 बजे ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि लाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करना है। उन्होंने जानकारी दी कि गया जिले के शेरघाटी ताराडीह की आफरीन खातून, वनडोरी की सुमति कुमारी, रफीगंज की नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, अनोखी कुमारी समेत कुल 31 कन्याओं को सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर कमलेश यादव ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं जुबैर अंसारी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह प्रयास बेहद सराहनीय है और इससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है।1