Shuru
Apke Nagar Ki App…
135000 की रिश्वत लेते हुए खनन अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
Avinash sharma
135000 की रिश्वत लेते हुए खनन अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झिंझाना पुलिस के बड़ी कार्रवाई 25 लाख की 126 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार 25 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार ऑपरेशन सवेरा के तहत झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 126 ग्राम स्मैक और 1,440 रुपये नकद बरामद शामली। जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 126 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है, तथा स्मैक बिक्री से प्राप्त 1,440 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। 24 सितंबर 2026 को झिंझाना पुलिस ने साजिद पुत्र खुर्शिद, निवासी ग्राम चौसाना थाना झिंझाना, शामली को गिरफ्तार किया। NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना झिंझाना में मु0अ0सं0 485/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच शुरू कर दी है, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सके। टीम ने की कार्रवाई कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल जहीन अख्तर और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे। शामली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को दें और “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान में सहयोग करते हुए जनपद को नशामुक्त बनाने में सहभागी बनें। रिपोर्ट : अविनाश शर्मा1
- मुजफ्फरनगर जनपद में बेटे की मौत के बाद विधवा बहू की सास ने कराई शादी देवर ने भाई बनाकर किया कन्यादान जिसके चलते ये शादी बन गई समाज के लिए एक मिसाल मुजफ्फरनगर जनपद में बेटे की मौत के बाद विधवा बहू की सास ने कराई शादी देवर ने भाई बनाकर किया कन्यादान जिसके चलते ये शादी बन गई समाज के लिए एक मिसाल1
- महिला सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम मिशन शक्ति केन्द्र के कर्मचारियों को महिला अपराध और साइबर क्राइम की ट्रेनिंग एंकर: मुजफ्फरनगर में महिला सुरक्षा और महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस ने महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। रिजर्व पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में जनपद के सभी थानों के मिशन शक्ति केन्द्रों में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को महिला बीट, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला अपराध और साइबर क्राइम से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने महिला बीट और मिशन शक्ति केन्द्र की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिका और महत्व की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई और उन्हें पुलिस सेवाओं एवं अधिकारों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति हेल्प डेस्क प्रभारी ज्योति तोमर ने i-GOT Refresher Module के तहत प्रशिक्षण दिया। वहीं अपराध शाखा के निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध की रोकथाम और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा साइबर क्राइम थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने Cyber & Digital Crime, OCWC और NECMEC समेत साइबर अपराध से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में संवादात्मक सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें मिशन शक्ति केन्द्र के कर्मचारियों ने कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और चुनौतियों को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने सवालों का समाधान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर जमीनी स्तर पर पुलिसिंग और जागरूकता को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।4
- कलेक्ट्रेट में गरजे विनय रतन UGC-आरक्षण को लेकर प्रदर्शन #Muzaffarnagar #VinayRatan #AzadSamajParty #BhimArmy #UGC #UGC2026 #Reservation #आरक्षण #सामाजिकन्याय #MuzaffarnagarNews #BreakingNews #ViralNews #ViralVideo #UPNews #RustomNews #निखिलचुनियाना #DMOffice #कलेक्ट्रेट #धरनाप्रदर्शन #LatestNews1
- मुठभेड़ में हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचे के साथ कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी ओर बरामदगी के संबंध में गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा जानकारी देते हुए ...1
- मीठा जहर बनाकर क्षेत्र में बांट रहे हैं मौत लोगों ने किया विरोध प्रदूषण फैलाने का भी आरोप जांच टीम मौके पर पहुंची1
- शामली। बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं की ओर अश्लील इशारे करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार इशारे करना पड़ा भारी, महिला थाना पुलिस ने युवक को दबोचा शामली। बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं की ओर अश्लील इशारे करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोगेन्द्र पुत्र ज्ञानदास निवासी ग्राम दुल्लाखेड़ी, थाना गढ़ीपुख्ता, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को एक महिला द्वारा महिला थाने में तहरीर देकर शिकायत की गई थी कि एक युवक बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा को लेकर चल रही गश्त और चेकिंग के दौरान महिला थाना पुलिस की टीम माजरा रोड स्थित बालाजी मोटर के पास पहुंची। पुलिस के मुताबिक, वहां जोगेन्द्र महिलाओं की ओर अश्लील इशारे करता हुआ मिला। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में महिला थाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुभाष सिंह, होमगार्ड ताराचन्द्र और पीआरडी मीनाक्षी शामिल रहे। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का संदेश शामली पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़ या अन्य अपराध की सूचना तत्काल 1090, 112 अथवा नजदीकी थाना/महिला हेल्प डेस्क पर दें। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। रिपोर्ट: अविनाश शर्मा1
- 🚨 मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में “स्त्री देह से आगे” विषय पर विशेष संवाद कार्यक्रम 📍 मुजफ्फरनगर | 24 सितंबर 2026 पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर के बहुउद्देशीय हॉल में “स्त्री देह से आगे” विषय पर विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रिका समूह के प्रधान संपादक डॉ. गुलाब कोठारी ने महिलाओं के व्यक्तित्व, प्रतिभा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भूमिका पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा ने महिलाओं के आत्मसम्मान, शिक्षा, आत्मविश्वास और स्वतंत्र पहचान के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के साथ अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने महिलाओं की सुरक्षा को पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम में निवेदिता, धर्मपत्नी पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नई मंडी की धर्मपत्नी, विभिन्न स्कूलों की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं, व्यापार वर्ग से जुड़ी महिलाएं, पुलिस परिवार की महिलाएं तथा मिशन शक्ति केंद्र की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं ने भी अपने विचार और अनुभव साझा किए। महिला सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसर जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। 🎯 उद्देश्य: महिलाओं और बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को मजबूत करना तथा उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में जागरूकता बढ़ाना। 🚨 मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में “स्त्री देह से आगे” विषय पर विशेष संवाद कार्यक्रम 📍 मुजफ्फरनगर | 24 सितंबर 2026 पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर के बहुउद्देशीय हॉल में “स्त्री देह से आगे” विषय पर विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रिका समूह के प्रधान संपादक डॉ. गुलाब कोठारी ने महिलाओं के व्यक्तित्व, प्रतिभा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भूमिका पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा ने महिलाओं के आत्मसम्मान, शिक्षा, आत्मविश्वास और स्वतंत्र पहचान के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के साथ अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने महिलाओं की सुरक्षा को पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम में निवेदिता, धर्मपत्नी पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नई मंडी की धर्मपत्नी, विभिन्न स्कूलों की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं, व्यापार वर्ग से जुड़ी महिलाएं, पुलिस परिवार की महिलाएं तथा मिशन शक्ति केंद्र की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं ने भी अपने विचार और अनुभव साझा किए। महिला सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसर जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। 🎯 उद्देश्य: महिलाओं और बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को मजबूत करना तथा उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में जागरूकता बढ़ाना।1
- 🚨 मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन 🔴 अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा, हथियारों की खेप के साथ 7 गिरफ्तार! मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार बनाने के ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अवैध हथियार बरामद किए गए। मौके पर पहुंचे SSP संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली और अपराधियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि अवैध हथियारों के कारोबार और अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। 📍 मुजफ्फरनगर | पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन 🔴 अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा, हथियारों की खेप के साथ 7 गिरफ्तार! मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार बनाने के ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अवैध हथियार बरामद किए गए। मौके पर पहुंचे SSP संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली और अपराधियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि अवैध हथियारों के कारोबार और अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। 📍 मुजफ्फरनगर | पुलिस की बड़ी कार्रवाई1