logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पैरामेडिकल छात्रों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री सक्रिय, एक सप्ताह में छात्रावास व्यवस्था पर रिपोर्ट तलब रांची झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग का हर कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और छात्र उनके परिवार का हिस्सा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े किसी भी कर्मचारी या छात्र को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। शुक्रवार को रांची में मंत्री के आगमन के दौरान झारखंड पैरामेडिकल स्टाफ्स एसोसिएशन और पैरामेडिकल छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। इसे देखते ही स्वास्थ्य मंत्री स्वयं छात्रों के बीच पहुंचे और उन्हें सड़क पर प्रदर्शन करने के बजाय अपने कार्यालयv में आकर समस्याएं रखने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने सभी छात्र प्रतिनिधियों को कार्यालय बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा नाश्ता और भोजन की भी व्यवस्था कराई। बैठक के दौरान एसोसिएशन ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर के करीब 140 नए पैरामेडिकल प्रशिक्षु छात्रों के लिए छात्रावास उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर छात्रावास व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधी कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से फोन पर बात कर विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र विभाग को भेजने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अजय कुमार सिंह को भी छात्रों की मांगों पर जल्द बैठक कर स्थायी समाधान निकालने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य शिक्षा की गुणवत्ता, प्रशिक्षु छात्रों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छात्रों ने भी मंत्री के व्यवहार और त्वरित पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

17 hrs ago
user_Bishnu Mandal
Bishnu Mandal
Credit reporting agency Jamtara, Jharkhand•
17 hrs ago
f39b9c0a-f09b-42d0-b99c-ebc0438bbadc

पैरामेडिकल छात्रों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री सक्रिय, एक सप्ताह में छात्रावास व्यवस्था पर रिपोर्ट तलब रांची झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग का हर कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और छात्र उनके परिवार का हिस्सा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े किसी भी कर्मचारी या छात्र को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। शुक्रवार को रांची में मंत्री के आगमन के दौरान झारखंड पैरामेडिकल स्टाफ्स एसोसिएशन और पैरामेडिकल छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। इसे देखते ही स्वास्थ्य मंत्री स्वयं छात्रों के बीच पहुंचे और उन्हें सड़क पर प्रदर्शन करने के बजाय अपने कार्यालयv में आकर समस्याएं रखने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने सभी छात्र प्रतिनिधियों को कार्यालय बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा नाश्ता और भोजन की भी व्यवस्था कराई। बैठक के दौरान एसोसिएशन ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर के करीब 140 नए पैरामेडिकल प्रशिक्षु छात्रों के लिए छात्रावास उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर छात्रावास व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधी कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से फोन पर बात कर विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र विभाग को भेजने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अजय कुमार सिंह को भी छात्रों की मांगों पर जल्द बैठक कर स्थायी समाधान निकालने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य शिक्षा की गुणवत्ता, प्रशिक्षु छात्रों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छात्रों ने भी मंत्री के व्यवहार और त्वरित पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जामताड़ा में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन,सदर अस्पताल कांड पर सियासी संग्राम।
    2
    जामताड़ा में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन,सदर अस्पताल कांड पर सियासी संग्राम।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • JPSC, JSSC एवं SSC घोटालों के विरोध में भाजपा निरसा मंडल का मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी निरसा: झारखंड सरकार में कथित JPSC, JSSC एवं SSC भर्ती घोटालों तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निरसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर निरसा क्षेत्र में जुलूस निकाला तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव है और बार-बार सामने आ रहे विवादों ने सरकारी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी करती रही तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने तथा लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा करने की मांग की। मशाल जुलूस में भाजपा निरसा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए।
    6
    JPSC, JSSC एवं SSC घोटालों के विरोध में भाजपा निरसा मंडल का मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
निरसा: झारखंड सरकार में कथित JPSC, JSSC एवं SSC भर्ती घोटालों तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निरसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर निरसा क्षेत्र में जुलूस निकाला तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव है और बार-बार सामने आ रहे विवादों ने सरकारी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी करती रही तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने तथा लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा करने की मांग की।
मशाल जुलूस में भाजपा निरसा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    14 hrs ago
  • चिरकुंडा से 111 कावरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, बाबा वैद्यनाथ को करेंगे जलार्पण चिरकुंडा से 111 कावरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, बाबा वैद्यनाथ को करेंगे जलार्पण
    1
    चिरकुंडा से 111 कावरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, बाबा वैद्यनाथ को करेंगे जलार्पण

चिरकुंडा से 111 कावरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, बाबा वैद्यनाथ को करेंगे जलार्पण
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Photographer निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
  • भाजपा गोविंदपुर पूर्वी मंडल ने निकाला मशाल जुलूस, युवाओं के हक और पारदर्शी भर्ती की उठाई आवाज झारखंड सरकार में JPSC, JSSC एवं SSC की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, धनबाद ग्रामीण जिला के आह्वान पर गोविंदपुर पूर्वी मंडल द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। मंडल अध्यक्ष गोविंद राय की अध्यक्षता में आयोजित इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा रोजगार के अवसरों की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। इस अवसर पर गोविंद राय ने कहा कि झारखंड के युवाओं ने मेहनत और लगन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। भाजपा युवाओं के अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह आंदोलन युवाओं के हक, अधिकार, पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर आगे भी जारी रहेगा।
    1
    भाजपा गोविंदपुर पूर्वी मंडल ने निकाला मशाल जुलूस, युवाओं के हक और पारदर्शी भर्ती की उठाई आवाज

झारखंड सरकार में JPSC, JSSC एवं SSC की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, धनबाद ग्रामीण जिला के आह्वान पर गोविंदपुर पूर्वी मंडल द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया।

मंडल अध्यक्ष गोविंद राय की अध्यक्षता में आयोजित इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा रोजगार के अवसरों की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर गोविंद राय ने कहा कि झारखंड के युवाओं ने मेहनत और लगन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। भाजपा युवाओं के अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई को मजबूती से उठाती रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह आंदोलन युवाओं के हक, अधिकार, पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर आगे भी जारी रहेगा।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
  • ड्राइविंग लाइसेंस के शिविर में उमड़ती भीड़ के साथ सम्पन्न देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में दो दिवसीय आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु शिविर का का आयोजन किया गया जहाँ गुरुवार को अंतिम दिन भारी भाड़ के बीच शिविर सम्पन्न हो गया उक्त दो दिनों के शिविर में क्षेत्र से काफी संख्या में लोग लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उमड़ पड़े और आवेदन किया।मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रथम कुमार रजवार ने बताया कि दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन के बाद निर्धारित टेस्ट में सफल पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया। मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर शंकर कुमार, मनोहर कुमार सहित ऑफिस कर्मी परविन्द्र कुमार, अजय कुमार, विवेक झा आदि मौजूद रहे।वहीं भीड़ भाड़ को नियंत्रण व विधिव्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी शशि कपूर सदलबल डटे रहे।एवं सुरक्षा कर्मी की तैनाती किए हुए थे।साथ ही बी डी ओ शशि संदीप सोरेन व सी ओ प्रभात कुमार विधि व्यवस्था पर नजर जमाए हुए थे.
    1
    ड्राइविंग लाइसेंस के शिविर में उमड़ती भीड़ के साथ सम्पन्न 
देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में दो दिवसीय आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु शिविर का का आयोजन किया गया जहाँ गुरुवार को अंतिम दिन भारी भाड़ के बीच शिविर सम्पन्न हो गया उक्त दो दिनों के शिविर में क्षेत्र से काफी संख्या में लोग लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उमड़ पड़े और आवेदन किया।मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रथम कुमार रजवार ने बताया कि दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन के बाद निर्धारित टेस्ट में सफल पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया। मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर  शंकर कुमार, मनोहर कुमार सहित ऑफिस कर्मी परविन्द्र कुमार, अजय कुमार, विवेक झा आदि मौजूद रहे।वहीं भीड़ भाड़ को नियंत्रण व विधिव्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी शशि कपूर सदलबल डटे रहे।एवं सुरक्षा कर्मी की तैनाती किए हुए थे।साथ ही बी डी ओ शशि संदीप सोरेन व सी ओ प्रभात कुमार विधि व्यवस्था पर नजर जमाए हुए थे.
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    19 hrs ago
  • 👉 “ED की कार्रवाई से खुलेंगे सट्टेबाजों का राज?” 👉 “पंकज–बाघमारा का पप्पू और राका का खेल!” #लोयाबाद #बाघमारा #धनबाद #EDRaid #EDAction #ईडी #पंकजचौहान #सट्टेबाजी #सट्टाकनेक्शन #BreakingNews #DhanbadNews #Loyabad #Baghmara #BulandSandesh #बुलंदसंदेश #बेबाकखबरें
    1
    👉 “ED की कार्रवाई से खुलेंगे सट्टेबाजों का राज?”
👉 “पंकज–बाघमारा का पप्पू और राका का खेल!”
#लोयाबाद #बाघमारा #धनबाद #EDRaid #EDAction #ईडी #पंकजचौहान #सट्टेबाजी #सट्टाकनेक्शन #BreakingNews #DhanbadNews #Loyabad #Baghmara #BulandSandesh #बुलंदसंदेश #बेबाकखबरें
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • हेमंत सरकार पर रणधीर सिंह का बड़ा हमला, बोले- झारखंड में कमीशन की सरकार चल रही है जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने जामताड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता में हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनकल्याण की पूरी व्यवस्था कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई है।
    1
    हेमंत सरकार पर रणधीर सिंह का बड़ा हमला, बोले- झारखंड में कमीशन की सरकार चल रही है
जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने जामताड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता में हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनकल्याण की पूरी व्यवस्था कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई है।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • बरोरा चेकपोस्ट पर गूंजी गोलियों की आवाज युवक पर दो राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान माथाबांध विवाद की रंजिश में हमले का आरोप पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाल रही टीम
    1
    बरोरा चेकपोस्ट पर गूंजी गोलियों की आवाज
युवक पर दो राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान
माथाबांध विवाद की रंजिश में हमले का आरोप
पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाल रही टीम
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.