झाझा थाना अंतर्गत नरगंजो रेलवे हाल्ट से विद्यालय जा रहे प्रधानाध्यापक का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी, शिक्षकों में दहशत चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब चांदन प्रखंड के रौनक मध्य विद्यालय पड़रिया के प्रधानाध्यापक कालेश्वर दास के अपहरण की खबर सामने आई। बताया जाता है कि प्रधानाध्यापक देवघर में रहते हैं और रोज की तरह सुबह जसीडीह से ट्रेन पकड़कर विद्यालय आने के लिए नरगंजो हाल्ट पर उतरे थे। इसके बाद वह अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से विद्यालय की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ पड़रिया आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका रेणु कुमारी भी मौजूद थीं। जानकारी के अनुसार रास्ते में अज्ञात कुछ आरोपी ने प्रधानाध्यापक को जबरन अपने साथ ले लिया। आरोपी शिक्षक की मोटरसाइकिल और सेविका रेणु कुमारी को रक्त रोहनिया जंगल में छोड़कर शिक्षक को ले गया।घटना की जानकारी सेविका रेणु कुमारी द्वारा ही पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। झाझा पुलिस ने अपहर्ता की पैशन प्रो बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और शिक्षक की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।इस घटना के बाद क्षेत्र के शिक्षकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि शिक्षक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।फिलहाल जब तक प्रधानाध्यापक कालेश्वर दास की बरामदगी नहीं हो जाती, तब तक घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा होना मुश्किल बताया जा रहा है। इधर क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
झाझा थाना अंतर्गत नरगंजो रेलवे हाल्ट से विद्यालय जा रहे प्रधानाध्यापक का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी, शिक्षकों में दहशत चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब चांदन प्रखंड के रौनक मध्य विद्यालय पड़रिया के प्रधानाध्यापक कालेश्वर दास के अपहरण की खबर सामने आई। बताया जाता है कि प्रधानाध्यापक देवघर में रहते हैं और रोज की तरह सुबह जसीडीह से ट्रेन पकड़कर विद्यालय आने के लिए नरगंजो हाल्ट पर उतरे थे। इसके बाद वह अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से विद्यालय की ओर
जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ पड़रिया आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका रेणु कुमारी भी मौजूद थीं। जानकारी के अनुसार रास्ते में अज्ञात कुछ आरोपी ने प्रधानाध्यापक को जबरन अपने साथ ले लिया। आरोपी शिक्षक की मोटरसाइकिल और सेविका रेणु कुमारी को रक्त रोहनिया जंगल में छोड़कर शिक्षक को ले गया।घटना की जानकारी सेविका रेणु कुमारी द्वारा ही पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। झाझा पुलिस ने अपहर्ता की पैशन प्रो बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और शिक्षक की बरामदगी के
लिए लगातार प्रयास कर रही है।इस घटना के बाद क्षेत्र के शिक्षकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि शिक्षक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।फिलहाल जब तक प्रधानाध्यापक कालेश्वर दास की बरामदगी नहीं हो जाती, तब तक घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा होना मुश्किल बताया जा रहा है। इधर क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- के अमरपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गौरीपुर निवासी रामविलास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक एक ही बाइक पर सवार होकर इंग्लिश मोड़ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे हाईवा ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि 20 अप्रैल को रामविलास की बहन की शादी होने वाली थी और उसी दिन घर में लगन भी आया था… लेकिन एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने इंसानियत दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- राजद वाले खुश हैं कि हमारे यहां से गया हुआ आदमी मुख्यमंत्री बना, जदयू वाले खुश हैं कि नीतीश जी की इच्छा अनुसार CM बना, भाजपा वाले खुश हैं कि मेरी पार्टी का मुख्यमंत्री बना, इतनी खुशी बिहार में पहली बार देखने को मिल रहा है 😂2
- अनजान व्यक्ति को अपना शेयर करें.1
- जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: केस उठाने के दबाव में मारपीट, कई घायल अमरपुर (बांका): थाना क्षेत्र के पवई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से दर्ज मामले को उठाने के दबाव में यह हिंसक झड़प हुई। इस घटना में प्रथम पक्ष की एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और मामला थाना तक पहुंच चुका था। इसी बीच केस वापस लेने को लेकर दबाव बनाया गया, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- Post by MdBabar... ward number 111
- सोनी झा1
- Post by Mr VIRAT1