logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आकांक्षी विकासखंड बाजाग में विशेष आधार शिविर आयोजित आकांक्षी विकासखंड बजाग़ में विशेष आधार शिविर आयोजित संपूर्णता अभियान अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड बजाग़ में जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं एसडीएम रामबाबू देवांगन के मार्गदर्शन में आधार पंजीयन एवं अपडेशन हेतु विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य आदिवासी बहुल एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को सुगम एवं त्वरित आधार सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। ग्राम पंचायत चांड़ा में आयोजित शिविर में 11 बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए तथा 3 मोबाइल नंबर अपडेट किए गए। हालांकि सर्वर की गति धीमी होने के कारण अपेक्षित संख्या में कार्य नहीं हो सका, फिर भी उपस्थित नागरिकों को यथासंभव सेवाएं प्रदान की गईं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खमेरा में आयोजित शिविर में उत्साहजनक भागीदारी रही। यहां 26 नए आधार पंजीयन किए गए तथा 4 मोबाइल नंबर अपडेट किए गए। ग्रामीणों ने अपने गांव में ही आधार सेवाएं उपलब्ध होने पर प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सेक्टर पर्यवेक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती हेमा ने बताया कि आकांक्षी विकासखंड में शत-प्रतिशत आधार कवरेज सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। विशेष रूप से दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक आधार सुविधा से वंचित न रहे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आधार संबंधी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर सेवाओं का लाभ उठाएं। शिविर के सफल संचालन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

10 hrs ago
user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago
20781cd9-155e-4990-bacf-b46d1f417963

आकांक्षी विकासखंड बाजाग में विशेष आधार शिविर आयोजित आकांक्षी विकासखंड बजाग़ में विशेष आधार शिविर आयोजित संपूर्णता अभियान अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड बजाग़ में जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन

273fb212-ed25-4f04-b01f-9cdadc7dd4d7

एवं एसडीएम रामबाबू देवांगन के मार्गदर्शन में आधार पंजीयन एवं अपडेशन हेतु विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य आदिवासी बहुल एवं दूरस्थ क्षेत्रों के

0ef40287-3867-4cb9-a8ee-2b7e47eaff89

नागरिकों को सुगम एवं त्वरित आधार सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। ग्राम पंचायत चांड़ा में आयोजित शिविर में 11 बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए तथा 3 मोबाइल नंबर

अपडेट किए गए। हालांकि सर्वर की गति धीमी होने के कारण अपेक्षित संख्या में कार्य नहीं हो सका, फिर भी उपस्थित नागरिकों को यथासंभव सेवाएं प्रदान की गईं। इसी

प्रकार ग्राम पंचायत खमेरा में आयोजित शिविर में उत्साहजनक भागीदारी रही। यहां 26 नए आधार पंजीयन किए गए तथा 4 मोबाइल नंबर अपडेट किए गए। ग्रामीणों ने अपने

गांव में ही आधार सेवाएं उपलब्ध होने पर प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सेक्टर पर्यवेक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती हेमा ने बताया कि आकांक्षी विकासखंड में

शत-प्रतिशत आधार कवरेज सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। विशेष रूप से दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में प्राथमिकता के

आधार पर शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक आधार सुविधा से वंचित न रहे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आधार

संबंधी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर सेवाओं का लाभ उठाएं। शिविर के सफल संचालन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पंखिनी पहल के तहत निशुल्क कोचिंग क्लासेस प्रारंभ डिंडोरी -- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत संचालित जिला प्रशासन की अभिनव पहलपंखिनी सपनों को दो पंख” के तहत बालिकाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ 20 फरवरी से किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ]पंखिनी पहल केवल कोचिंग कार्यक्रम नहीं] बल्कि जिले की बेटियों के सपनों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम है। हमारा उद्देश्य है कि संसाधनों के अभाव में कोई भी प्रतिभा पीछे न रह जाए। बेटियां यदि ठान लें तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। जिला प्रशासन उन्हें हर संभव मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने बालिकाओं को अनुशासन निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण में शामिल अभिलाषा परस्ते ने कलेक्टर को बताया कि उनके माता-पिता कृषक हैं। उन्होंने मोबाइल के माध्यम से अध्ययन कर MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से पंखिनी योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है, जिससे वे मुख्य परीक्षा की तैयारी सुव्यवस्थित रूप से कर पा रही हैं। अभिलाषा ने अपने साथियों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल का सदुपयोग करते हुए] सकारात्मक सोच और नियमित अध्ययन के माध्यम से आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी सफलता में बाधा नहीं बनती] यदि संकल्प मजबूत हो। इस कोचिंग कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को विभिन्न कॉम्पिटेटिव एग्जाम जैसे (एमपीपीएससी) पुलिस भर्ती एवं अन्य शासकीय सेवाओं की परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में आयोजित एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर चयनित बालिकाओं को इस निशुल्क कोचिंग में शामिल किया गया है। पंखिनी पहल का उद्देश्य जिले की बालिकाओं को समान अवसर) उचित मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफल बनाना है। जिला प्रशासन का यह प्रयास बालिकाओं के शैक्षणिक) बौद्धिक एवं आत्मविश्वास विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सभी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन बेटियों को आगे बढ़ाने हेतु हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम] अनुशासन और आत्मविश्वास आवश्यक हैं। कलेक्टर ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
    10
    पंखिनी पहल के तहत निशुल्क कोचिंग क्लासेस प्रारंभ
डिंडोरी --  कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत संचालित जिला प्रशासन की अभिनव पहलपंखिनी  सपनों को दो पंख” के तहत बालिकाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ 20 फरवरी से किया गया है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ]पंखिनी पहल केवल कोचिंग कार्यक्रम नहीं] बल्कि जिले की बेटियों के सपनों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम है। हमारा उद्देश्य है कि संसाधनों के अभाव में कोई भी प्रतिभा पीछे न रह जाए। बेटियां यदि ठान लें तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। जिला प्रशासन उन्हें हर संभव मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने बालिकाओं को अनुशासन निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रशिक्षण में शामिल अभिलाषा परस्ते ने कलेक्टर को बताया कि उनके माता-पिता कृषक हैं। उन्होंने मोबाइल के माध्यम से अध्ययन कर MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से पंखिनी योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है, जिससे वे मुख्य परीक्षा की तैयारी सुव्यवस्थित रूप से कर पा रही हैं।
अभिलाषा ने अपने साथियों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल का सदुपयोग करते हुए] सकारात्मक सोच और नियमित अध्ययन के माध्यम से आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी सफलता में बाधा नहीं बनती] यदि संकल्प मजबूत हो।
इस कोचिंग कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को विभिन्न कॉम्पिटेटिव एग्जाम जैसे (एमपीपीएससी) पुलिस भर्ती एवं अन्य शासकीय सेवाओं की परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में आयोजित एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर चयनित बालिकाओं को इस निशुल्क कोचिंग में शामिल किया गया है।
पंखिनी पहल का उद्देश्य जिले की बालिकाओं को समान अवसर) उचित मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफल बनाना है। जिला प्रशासन का यह प्रयास बालिकाओं के शैक्षणिक) बौद्धिक एवं आत्मविश्वास विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सभी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन बेटियों को आगे बढ़ाने हेतु हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम] अनुशासन और आत्मविश्वास आवश्यक हैं। कलेक्टर ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कई सालों बाद खुली पंचायत की नींद, पानी टंकी की हुई सफाई मोहगांव ग्राम पंचायत में वर्षों से उपेक्षित पड़ी पानी टंकी की आखिरकार सफाई कराई गई। लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा टंकी की सफाई न होने और दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत की जा रही थी। पानी टंकी के अंदर जमी गंदगी और काई के कारण पेयजल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे थे, जिससे ग्रामीणों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ था। ग्रामीणों के लगातार दबाव और शिकायतों के बाद पंचायत ने सफाई अभियान चलाते हुए पानी टंकी की सफाई कराई। सफाई कार्य के दौरान टंकी को खाली कर अंदर जमी गंदगी हटाई गई हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई काफी देर से की गई है। उन्होंने मांग की है कि पानी टंकी की नियमित समय-समय पर सफाई और जल गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।
    2
    कई सालों बाद खुली पंचायत की नींद, पानी टंकी की हुई सफाई
मोहगांव  ग्राम पंचायत में वर्षों से उपेक्षित पड़ी पानी टंकी की आखिरकार सफाई कराई गई। लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा टंकी की सफाई न होने और दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत की जा रही थी। पानी टंकी के अंदर जमी गंदगी और काई के कारण पेयजल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे थे, जिससे ग्रामीणों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ था।
ग्रामीणों के लगातार दबाव और शिकायतों के बाद पंचायत ने सफाई अभियान चलाते हुए पानी टंकी की सफाई कराई। सफाई कार्य के दौरान टंकी को खाली कर अंदर जमी गंदगी हटाई गई 
हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई काफी देर से की गई है। उन्होंने मांग की है कि पानी टंकी की नियमित समय-समय पर सफाई और जल गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आदिवासी परंपरा नगाड़ा डांस
    1
    आदिवासी परंपरा नगाड़ा डांस
    user_PREM MARKO
    PREM MARKO
    Video Creator शाहपुरा, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद जुगलाल कोल ने दी जानकारी...
    1
    ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद जुगलाल कोल ने दी जानकारी...
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा
    1
    मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा
    user_Prashant Patel
    Prashant Patel
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिले के बम्हनी बंजर नगर के वार्ड क्रमांक 13 टिकरी में शनिवार दोपहर 2 बजे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शराबबंदी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं और वार्डवासियों ने भाग लेकर क्षेत्र को नशा एवं अपराध मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। बैठक के दौरान महिलाओं ने खुलकर कहा कि वार्ड में महुआ की कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री खुलेआम हो रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। उनका कहना था कि शराब के कारण परिवारों में विवाद बढ़ रहे हैं, युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है और छोटे बच्चे भी गलत दिशा में जा रहे हैं। वार्डवासियों ने यह भी चिंता जताई कि शराबियों की गतिविधियों के कारण शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब चुप नहीं बैठेंगे और शराबबंदी को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक अपनी बात रखेंगे। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस एवं प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि यदि सख्त कार्रवाई की जाए तो टिकरी वार्ड को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाया जा सकता है।
    1
    जिले के बम्हनी बंजर नगर के वार्ड क्रमांक 13 टिकरी में शनिवार दोपहर 2 बजे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शराबबंदी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं और वार्डवासियों ने भाग लेकर क्षेत्र को नशा एवं अपराध मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
बैठक के दौरान महिलाओं ने खुलकर कहा कि वार्ड में महुआ की कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री खुलेआम हो रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। उनका कहना था कि शराब के कारण परिवारों में विवाद बढ़ रहे हैं, युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है और छोटे बच्चे भी गलत दिशा में जा रहे हैं।
वार्डवासियों ने यह भी चिंता जताई कि शराबियों की गतिविधियों के कारण शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब चुप नहीं बैठेंगे और शराबबंदी को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक अपनी बात रखेंगे।
बैठक में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस एवं प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि यदि सख्त कार्रवाई की जाए तो टिकरी वार्ड को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाया जा सकता है।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्रम स्टार रेटिंग उद्योगपतियों तथा औद्योगिक संस्थानों से हमारा अनुरोध है कि श्रम स्टार रेटिंग के लिए आवेदन करें। यह उद्योगों, श्रमिकों तथा उपभोक्ता सभी के लिए लाभदायक है। याद रखिये "श्रम स्टार रेटिंग का मतलब है, सुरक्षित श्रमिक, सशक्त उद्योग और सम्मानित समाज!"
    1
    श्रम स्टार रेटिंग
उद्योगपतियों तथा औद्योगिक संस्थानों से हमारा अनुरोध है कि श्रम स्टार रेटिंग के लिए आवेदन करें। यह उद्योगों, श्रमिकों तथा उपभोक्ता सभी के लिए लाभदायक है। 
याद रखिये "श्रम स्टार रेटिंग का मतलब है, सुरक्षित श्रमिक, सशक्त उद्योग और सम्मानित समाज!"
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    पत्रकार Mandla, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • 🔸कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में उद्योग संवर्धन की बैठक सम्पन्न ===== डिंडोरी -- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग संवर्धन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, एमएसएमई इकाइयों के विकास तथा उद्यमियों को आ रही समस्याओं के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एमएसएमई उद्योगों के संवर्धन हेतु आवश्यक परामर्श एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। औद्योगिक क्षेत्र चटुवा के विकास को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने तथा क्षेत्र में प्लांटेशन कर फ्लेक्स एवं बैनर लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिले में स्थापित किए जा सकने वाले संभावित उद्योगों की पहचान एवं उनके विकास की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। मध्यप्रदेश एमएसएमई विकास नीति एवं प्रोत्साहन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को राज्य शासन की एमएसएमई प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला स्तर पर उद्योगों के संचालन में आ रही प्रमुख समस्याओं जैसे—बाजार की उपलब्धता, कच्चे माल की आपूर्ति, परिवहन व्यवस्था तथा उद्यमियों के एक्सपोजर विजिट के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित उद्यमियों ने जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा वर्तमान में आ रही कठिनाइयों से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, सीडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर बैद्यनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्रीमती राधिका कुसरो सहित जिले के प्रमुख उद्यमी संजय जैन, रविराज बिलैया, श्री पंकज खमरिया, श्री राजेंद्र परमार, संजय कुमार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रह
    3
    🔸कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में उद्योग संवर्धन की  बैठक सम्पन्न
=====
डिंडोरी --  कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग संवर्धन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, एमएसएमई इकाइयों के विकास तथा उद्यमियों को आ रही समस्याओं के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एमएसएमई उद्योगों के संवर्धन हेतु आवश्यक परामर्श एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। औद्योगिक क्षेत्र चटुवा के विकास को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने तथा क्षेत्र में प्लांटेशन कर फ्लेक्स एवं बैनर लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिले में स्थापित किए जा सकने वाले संभावित उद्योगों की पहचान एवं उनके विकास की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
मध्यप्रदेश एमएसएमई विकास नीति एवं प्रोत्साहन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को राज्य शासन की एमएसएमई प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जिला स्तर पर उद्योगों के संचालन में आ रही प्रमुख समस्याओं जैसे—बाजार की उपलब्धता, कच्चे माल की आपूर्ति, परिवहन व्यवस्था तथा उद्यमियों के एक्सपोजर विजिट के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित उद्यमियों ने जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा वर्तमान में आ रही कठिनाइयों से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर  जेपी यादव, सीडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग  रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर  बैद्यनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्रीमती राधिका कुसरो सहित जिले के प्रमुख उद्यमी  संजय जैन,  रविराज बिलैया, श्री पंकज खमरिया, श्री राजेंद्र परमार,  संजय कुमार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रह
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.