मझौली राज के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में गंदगी का साम्राज्य 0 मरीजों का भगवान ही है मालिक मझौली राज/सलेमपुर (देवरिया)। नगर के नादावर घाट के पास राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में गन्दगी का साम्राज्य है जिसके चलते इसका हाल बेहाल बना हुआ है। अब यहां आने वाले लोग कहने लगे हैं कि यहां के मरीजों का मालिक भगवान ही है। स्वीपर के बीमार पड़ जाने से अस्पताल की सफाई व्यवस्था ठप्प हो गई है। हर तरफ गन्दगी का आलम है। चिकित्सक का रूम और इसके दवा के गोदाम से लेकर हर तरफ गन्दगी ही गन्दगी बिखरी पड़ी है। दवाओं की बोतलों से लेकर पैकेटों पर धूल की मोटी परत चढ़ी दिखी। इस आयुर्वेदिक अस्पताल में एक चिकित्सक सहित कुल तीन कर्मी हैं जिसमें चिकित्सक को छोड़ बाकी के दो आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम करते हैं। यहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि आउटसोर्सिंग से काम कर रहे सभी कर्मचारियों का सात महीने से मानदेय नहीं मिला है। इस पर भी स्वीपर के बीमार पड़ जाने से सफाई व्यवस्था बाधित हुई है जिसे शीघ्र ही ठीक कर लिया जाएगा।
मझौली राज के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में गंदगी का साम्राज्य 0 मरीजों का भगवान ही है मालिक मझौली राज/सलेमपुर (देवरिया)। नगर के नादावर घाट के पास राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में गन्दगी का साम्राज्य है जिसके चलते इसका हाल बेहाल बना हुआ है। अब यहां आने वाले लोग कहने लगे हैं कि यहां के मरीजों का मालिक भगवान ही है। स्वीपर के बीमार पड़ जाने से अस्पताल की सफाई व्यवस्था ठप्प हो गई है। हर तरफ गन्दगी का आलम है। चिकित्सक का रूम और इसके दवा के गोदाम से लेकर हर
तरफ गन्दगी ही गन्दगी बिखरी पड़ी है। दवाओं की बोतलों से लेकर पैकेटों पर धूल की मोटी परत चढ़ी दिखी। इस आयुर्वेदिक अस्पताल में एक चिकित्सक सहित कुल तीन कर्मी हैं जिसमें चिकित्सक को छोड़ बाकी के दो आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम करते हैं। यहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि आउटसोर्सिंग से काम कर रहे सभी कर्मचारियों का सात महीने से मानदेय नहीं मिला है। इस पर भी स्वीपर के बीमार पड़ जाने से सफाई व्यवस्था बाधित हुई है जिसे शीघ्र ही ठीक कर लिया जाएगा।
- Post by Namrata Shukla2
- Post by Tk singh Singh1
- मैरवा में बड़ी चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल मैरवा | संवाददाता मैरवा पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बभनौली गांव निवासी समसुद्दीन अंसारी के पुत्र अरमान अंसारी और छोटकी बभनौली निवासी सुरेंद्र गोंड के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि बीते दिनों बभनौली की शाहिदा खातून के घर चोरी की बड़ी घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, अरमान अंसारी घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था, जबकि सुरेंद्र गोंड चोरी के सामान को खपाने का काम करता था। दोनों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।1
- मौत के कुएं में बड़ा हादसा आपस में टकराई कार कई लोग घायल मेले में 'मौत के कुएं' के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। स्टंट कर रही कारें तेज रफ्तार के कारण आपस में टकरा गईं और सीधे नीचे जा गिरीं। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या आयोजन के पास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम थे।1
- ➡️ घर के दरवाजा से भटक कर चली गई नाबालिक बच्ची। ➡️ काफी खोजबीन करने के बाद परिजनों से नहीं मिली बच्ची, उभांव पुलिस को दी गई तहरीर।➡️ पूरा मामला बांसपार बहोरवारोड का है।3
- देवरिया बीआरडीपीजी कॉलेज, देवरिया की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस को चयनित ग्राम साहू टोला, मेहड़ा पुरवा में लक्ष्य गीत के पश्चात योग प्रशिक्षक डॉ. पिंटू लाल यादव द्वारा शिविरार्थियों को विभिन्न योगासनों को बताते हुए ताड़ासन, वृक्षासन, हलासन, भुजंगासन, मकरासन,नौकासन तथा प्राणायाम में अनुलोम-विलोम , कपालभाति, भ्रामरी तथा शीतली प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। साथ ही सूर्यनामस्कार का अभ्यास कराकर रोगानुसार योग के लाभ के महत्व के विषय में बताया। द्वितीय एवं बौद्धिक सत्र में 'व्यक्तित्व का विकास' विषय पर कृषि प्रसार विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शुभम मिश्र ने व्याख्यान देते हुए कहा कि व्यक्तित्व व्यक्ति के भीतर मौजूद उन मनोवैज्ञानिक गुणों का संगठित रूप है, जो उसके व्यवहार और सोच को प्रभावित करते हैं। व्यक्तित्व विकास का अर्थ है – अपने व्यवहार, सोच, संचार शैली और आत्मविश्वास को इस प्रकार विकसित करना कि हम अपने जीवन में सफलता और संतुलन प्राप्त कर सकें। व्यक्तित्व केवल बाहरी रूप नहीं है, बल्कि हमारे विचार, आदतें, मूल्य और व्यवहार का सम्मिलित रूप है। व्यक्तित्व में विकास के कारण व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि, बेहतर संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता का विकास, सकारात्मक सोच के साथ बेहतर भविष्य बनाने में सफलता मिलती है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावशाली व्यक्तित्व भी आवश्यक है। व्यक्तित्व विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। यह एक दिन में नहीं होता, बल्कि नियमित अभ्यास और आत्म-सुधार से विकसित होता है। यदि हम अपने विचारों, व्यवहार और आदतों में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं, तो निश्चित रूप से एक आकर्षक व्यक्तित्व का निर्माण होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्योत कुमार सिंह, डॉ. विजय कुमार पाल, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. अभिषेक तिवारी आदि शिक्षकगण के साथ स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं की उपस्थिति रही।1
- देवरिया हनुमान मंदिर घटना है1
- Post by Tk singh Singh1