Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्रेकिंग न्यूज पीएम मोदी के पचपदरा आगमन पर एस सैनी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में होंगे शामिल 21 अप्रैल को पचपदरा में प्रस्तावित माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक आगमन एवं एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी के नेतृत्व में पचपदरा जायेंगे कार्यकर्ता । #beawarnews #RajasthanNews #beawar #news100rajasthan
Shyam Saini
रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्रेकिंग न्यूज पीएम मोदी के पचपदरा आगमन पर एस सैनी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में होंगे शामिल 21 अप्रैल को पचपदरा में प्रस्तावित माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक आगमन एवं एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी के नेतृत्व में पचपदरा जायेंगे कार्यकर्ता । #beawarnews #RajasthanNews #beawar #news100rajasthan
More news from राजस्थान and nearby areas
- सेन्दड़ा ब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर टला बड़ा हादसा: एलपीजी टैंकर में लगी आग, थाना अधिकारी हरिराम की सूझबूझ से बची बड़ी दुर्घटना रविवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार सेन्दड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि एक बड़ा हादसा टल गया, जब पाली से जयपुर की ओर जा रहे एलपीजी गैस से भरे टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सेन्दड़ा थाना अधिकारी हरिराम तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद ब्यावर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया, जिससे किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सका। समय रहते की गई कार्रवाई के चलते एलपीजी गैस से भरे टैंकर में संभावित बड़े विस्फोट और जनहानि जैसी गंभीर घटना होने से बचाव हो गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने थाना अधिकारी हरिराम और उनकी टीम की तत्परता, सूझबूझ और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली की सराहना की। लोगों का कहना है कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी शॉर्ट सर्किट बना खतरा: LPG टैंकर की केबिन में भड़की आग खबर ब्यावर जिले के सेंदड़ा से है जहां पर हाईवे पर इंडेन गैस से भरे एक टैंकर की केबिन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से बड़ा हादसा घटित होने से टल गया । सेंदड़ा थाना क्षेत्र में रामगढ़ पुलिया के पास NH 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर मूंदड़ा पोर्ट से झुंझुनूं बॉटलिंग प्लांट की तरफ जाते समय 18 हजार किलो LPG इंडेन गैस से भरे एक गैस टैंकर की केबिन में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई । जिसके बाद समय रहते सेंदड़ा थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचना मिलने पर ब्यावर नगर परिषद से दो दमकल की गाड़ियां और सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम सहित पुलिस जाप्ता तुरंत मौके पर पहुंचे । वही दमकल की गाड़ियां भी समय पर आ गई और आग बुझाने में दमकलकर्मी जुट गए और आग पर तत्काल काबू पाया गया। इस दौरान अचानक हुए इस घटनाक्रम से हाइवे पर अफरा तफरी मच गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई । वही पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दमकलकर्मीयो ने साहस का परिचय देते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया । जिससे आग टैंकर तक नहीं पहुंच पाई और बड़ा हादसा व जनहानि का खतरा समय रहते टल गया। जिसके बाद पुलिस और दमकलकर्मीयो ने राहत की सांस ली । लेकिन आग से टैंकर की केबिन जलकर कबाड़ हो गई । वही आग बुझाने के बाद पुलिस ने हाइवे पर यातायात सुचारू किया । इस दौरान आग बुझाने में प्रभारी ताराचंद भट्ट,विक्की राठौड़,जीवराज बायत, हाकम बक्श,अंकित यादव,इशू यादव,राकेश पन्नू, पंकज जायसवाल का सराहनीय सहयोग रहा । वही सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम सहित पुलिसकर्मियों की तत्परता की भी सराहना की गई । जिसके चलते एक बड़ी अनहोनी घटना होने से बचाया गया ।1
- *🛑✍🏻✍🏻 बड़ी खबर:- #पुष्कर घाटी में बस हादसा* अजमेर :- 31 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, बच्चे की मौत: अजमेर से पुष्कर जा रही थी, 150 फीट नीचे गिरी; मायरा भरने जा रहे थे लोग. *अजमेर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। पुष्कर जा रही बस में 31 यात्री सवारी थे। वे पीसांगन में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू हो गई।* *बस करीब 150 फीट नीचे गिरी है। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ। हादसे के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। *ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया- सांझीसर से आगे हादसा हुआ है। घायलों को लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। बाकी जांच की जा रही है।* *बस के यात्रियों ने बताया- अचानक बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। जो खाई में गिर गई। गुर्जर समाज के लोग मायरा भरने जा रहे थे।1
- *🛑✍🏻✍🏻 बड़ी खबर:- #पुष्कर घाटी में बस हादसा* *_🔸 🔸_* *👉🏻 अजमेर :- 31 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, बच्चे की मौत: अजमेर से पुष्कर जा रही थी, 150 फीट नीचे गिरी; मायरा भरने जा रहे थे लोग.* *अजमेर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। पुष्कर जा रही बस में 31 यात्री सवारी थे। वे पीसांगन में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू हो गई।* *बस करीब 150 फीट नीचे गिरी है। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ। हादसे के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।* *ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया- सांझीसर से आगे हादसा हुआ है। घायलों को लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। बाकी जांच की जा रही है।* *बस के यात्रियों ने बताया- अचानक बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। जो खाई में गिर गई। गुर्जर समाज के लोग मायरा भरने जा रहे थे।* *✍🏻 ✍🏻* .1
- Post by Mukesh Mewara2
- रियां बड़ी क्षेत्र में आज भीषण गर्मी को देखते हुए निराश्रित गौवंशों के लिए हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किया गया।गौसेवकों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर बेसहारा गायों को चारा उपलब्ध कराया, जिससे उन्हें गर्मी में राहत मिल सके। इसके साथ ही वन्य जीवों एवं पक्षियों के लिए भी पानी की समुचित व्यवस्था की गई। विभिन्न स्थानों पर पानी के टांके एवं परिंडे भरकर नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अपने आसपास पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें |4
- अजमेर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। पुष्कर जा रही बस में 31 यात्री सवारी थे। वे पीसांगन में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू हो गई। बस करीब 150 फीट नीचे गिरी है। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ। हादसे के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया- सांझीसर से आगे हादसा हुआ है। घायलों को लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। बाकी जांच की जा रही है। बस के यात्रियों ने बताया- अचानक बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। जो खाई में गिर गई। गुर्जर समाज के लोग मायरा भरने जा रहे थे।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी इंडेन गैस से भरे टैंकर की केबिन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,बड़ा हादसा टला सेंदड़ा थाना क्षेत्र में NH 25 पर इंडेन गैस से भरे टैंकर की केबिन में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई । लेकिन गनिमत रही कि दमकल से समय से पहुंचने से आग पर काबू पाया गया। जिससे बड़ा हादसा घटित होने से टल गया। वही अचानक हुए इस घटनाक्रम से हाइवे पर अफरा तफरी मच गई और पुलिस की सांसे फूल गई। लेकिन समय रहते आग पर काबू पाने से सबने राहत की सांस ली । इस दौरान हाइवे पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा।1
- RAS में चौथा स्थान हासिल कर रविन्द्रसिंह चारण ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, संघर्ष और मेहनत बनी सफलता की कुंजी शनिवार शाम 5,बजे मिली जानकारी अनुसार ब्यावर जिले के निमाज निवासी रविन्द्रसिंह चारण ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और मित्रों ने मिठाइयां बांटकर व स्वागत कर खुशी का इजहार किया। रविन्द्रसिंह की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास की कहानी छिपी है। उन्होंने दूसरी बार RAS मेन्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। बताया जा रहा है कि उन्होंने उच्च अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है, साथ ही अखिल भारतीय स्तर पर भी बेहतर रैंक प्राप्त की है। गौरतलब है कि रविन्द्रसिंह पहले ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर कार्यरत थे। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। इससे पहले वे RAS परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके थे, लेकिन कम अंक मिलने के कारण उन्हें राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) कैडर आवंटित हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा पूरी लगन से तैयारी कर सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रविन्द्रसिंह की सफलता आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है कि मेहनत और दृढ़ निश्चय से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।1