बालघाट तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़। बालघाट तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़। टोडाभीम करौली टोडाभीम बालघाट तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर जिले के बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। राखी, मिठाई, कपड़े, उपहार और अन्य सामान की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ नजर आई। विभिन्न रंगों और डिजाइनों की राखियों की जमकर बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। पर्व के चलते बाजारों में बढ़ी खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन के अवसर पर इस बार लोगों में खरीदारी को लेकर अच्छा उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक त्योहार का माहौल बना हुआ है।रक्षाबंधन के अवसर पर जिलेभर में चारों ओर खुशी और उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक यह पर्व परिवारों में आपसी प्रेम और भाईचारे को और मजबूत कर रहा है।
बालघाट तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़। बालघाट तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़। टोडाभीम करौली टोडाभीम बालघाट तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर जिले के बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। राखी, मिठाई, कपड़े, उपहार और अन्य सामान की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ नजर आई। विभिन्न रंगों और डिजाइनों की राखियों की जमकर बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। पर्व के चलते बाजारों में बढ़ी खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन के अवसर पर इस बार लोगों में खरीदारी को लेकर अच्छा उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक त्योहार का माहौल बना हुआ है।रक्षाबंधन के अवसर पर जिलेभर में चारों ओर खुशी और उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक यह पर्व परिवारों में आपसी प्रेम और भाईचारे को और मजबूत कर रहा है।
- हिण्डोन रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर बाधैं रक्षा सूत्र रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर की शुभकामनाओं के साथ, यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख समृद्धि सफलता और अटूट संबंधों की मिठास भर दे। दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक- लज्जा रानी अग्रवाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री (अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन) जिला अध्यक्ष (भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली) के नेतृत्व में निशा अग्रवाल, मिथिलेश शर्मा, राजकुमारी सैन, सुनीता देवी, कांता देवी, सोनिया आदि ने नव नियुक्त हिंडौन SDM महेश चंद्र मान व क्वार्टर चपरासी रूप सिंह जाटव। करौली रोड थाना कोतवाली हिंडौन सिटी में CI श्रीमान महेंद्र चौधरी जी, निर्मला पाराशर, मंगल सिंह बना, विष्णु गुर्जर, रवि, महेश, सतवीर सिंह, मैनेजर हेड साहब। हिंडौन सदर थाना CI श्रीमान गिरिराज प्रसाद जी, बदन सिंह, प्रधान सिंह, रामबन, शकुंतला गुर्जर, मुख्तियार, भल्लू सिंह, नई मंडी हिंडौन थाना कोतवाली पर CI श्रीमान नरेश पोसवाल, हरि सिंह, पुरुषोत्तम गुर्जर, अमित, रामकेश, पवन कुमार आदि को रक्षाबंधन सूत्र बांधकर सभी पुलिस भाइयों से सुरक्षा का आशीर्वाद लिया हिंडौन सिटी में CI महेंद्र चौधरी निर्मला पाराशर, मंगल सिंह बना, विष्णु गुर्जर, रवि, महेश, सतवीर सिंह, हिंडौन सदर थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद बदन सिंह, प्रधान ,रामबन, शकुंतला गुर्जर, मुख्तियार, भल्लू सिंह,1
- नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : ऑटो टिपरों के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेशों का प्रसारण घर-घर पहुंच रहा मतदान का संदेश, 9 एवं 11 सितंबर को अधिकाधिक मतदान के लिए किया जा रहा प्रेरित नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम तथा जिला नोडल स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहित कासनिया के निर्देशानुसार जिले में व्यापक मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में शुक्रवार को कचरा संग्रहण वाहनों (ऑटो टिपर्स) के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेशों का प्रसारण शुरू किया । नगर परिषद एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालित ऑटो टिपरों के जरिए मतदान के महत्व, मताधिकार के प्रयोग तथा आगामी 9 एवं 11 सितंबर को होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव में अधिकाधिक संख्या में मतदान करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप प्रकोष्ठ सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि ऑटो टिपरों से प्रसारित किए जा रहे जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है। इस पहल से मतदान जागरूकता का संदेश घर-घर और शहर के विभिन्न क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधियों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं, नए मतदाताओं एवं आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन ने जिलेवासियों से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है। फोटो कैप्शन : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत ऑटो टिपर के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेश प्रसारित करते हुए। ---000---3
- रक्षाबंधन पर दिखा उत्साह: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, युवाओं ने उड़ाई पतंग मिठाई के बढ़े दामों के बावजूद बाजारों में रही रौनक, बसों और रेलवे स्टेशन पर दिखी यात्रियों की भीड़ रक्षाबंधन पर दिखा उत्साह: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, युवाओं ने उड़ाई पतंग मिठाई के बढ़े दामों के बावजूद बाजारों में रही रौनक, बसों और रेलवे स्टेशन पर दिखी यात्रियों की भीड़ गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी और वजीरपुर उपखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार और मिठाई देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर गंगापुर सिटी और वजीरपुर के बाजारों में दिनभर रौनक रही। राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। महंगी हुई मिठाई, फिर भी खरीदारी में कमी नहीं इस बार रक्षाबंधन पर मिठाई के बढ़े दामों का असर लोगों की जेब पर पड़ा। खास मांग वाला घेवर 450 से 500 रुपए किलो तक बिका, जबकि अन्य मिठाइयों के भाव भी बढ़े रहे। इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं दिखाई दी। भाइयों को राखी बांधने के लिए महिलाएं और युवतियां बड़ी संख्या में अपने मायके रवाना हुईं। बसों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं बच्चों और युवाओं ने छतों और खुले स्थानों पर जमकर पतंगबाजी की। रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान सजा रहा और पेच लड़ाने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।1
- ऑटो टिपरों के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेशों का प्रसारण,घर-घर पहुंच रहा मतदान का संदेश, 9 एवं 11 सितंबर को अधिकाधिक मतदान के लिए किया जा रहा प्रेरित नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : सवाई माधोपुर, 28 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम तथा जिला नोडल स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहित कासनिया के निर्देशानुसार जिले में व्यापक मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में शुक्रवार को कचरा संग्रहण वाहनों (ऑटो टिपर्स) के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेशों का प्रसारण शुरू किया । नगर परिषद एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालित ऑटो टिपरों के जरिए मतदान के महत्व, मताधिकार के प्रयोग तथा आगामी 9 एवं 11 सितंबर को होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव में अधिकाधिक संख्या में मतदान करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप प्रकोष्ठ सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि ऑटो टिपरों से प्रसारित किए जा रहे जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है। इस पहल से मतदान जागरूकता का संदेश घर-घर और शहर के विभिन्न क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधियों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं, नए मतदाताओं एवं आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन ने जिलेवासियों से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है।3
- गंगापुर सिटी रक्षाबंधन पर जयपुर बयाना एक्सप्रेस का भरतपुर तक अस्थाई विस्तार 28 अगस्त से 7 सितंबर तक यात्री को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा त्योहारी सीजन बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे का निर्णय1
- पहले दिन 40 में से 18 वाडों से प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने पहले दिन 40 वार्डो मे से 18 वार्डों से प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन राजगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार को विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार पहले दिन कुल 18 वार्डों से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल रहे प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 से सुनीता बाई मीणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 4 से देवी सहाय सैनी ने कांग्रेस एवं निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। वार्ड नंबर 5 से पूजा सैनी और सजन कंवर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया वार्ड नंबर 8 से कमला ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें एक भाजपा तथा दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में है। वार्ड नंबर 10 से कविता सैनी, वार्ड नंबर 14 से पुष्पा, वार्ड नंबर 19 से सतीश कुमार महावर, वार्ड नंबर 21 से शारदा आसोपा तथा वार्ड नंबर 22 से ज्योति कोली और गीता देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया इसी प्रकार वार्ड नंबर 23 से धन्नी देवी, वार्ड नंबर 25 से मुरारी लाल गुप्ता, वार्ड नंबर 27 से अरुणा शर्मा, वार्ड नंबर 28 से कोमल सैनी, वार्ड नंबर 29 से फूलबाई और पुष्पेंद्र सैनी, वार्ड नंबर 30 से सोनू सैनी, वार्ड नंबर 33 से अशोक कुमार सैनी, वार्ड नंबर 37 से मुकेश कुमार वर्मा तथा वार्ड नंबर 40 से प्रिंसी शर्मा और अनीता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों सहित निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने से चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है। पहले दिन कुल 18 वाडाँ से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल रहे प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 से सुनीता बाई मीणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 4 से देवी सहाय सैनी ने कांग्रेस एवं निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।4
- रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजा रक्षासूत्र, गीता देवी ने पुलिस जवानों को बांधी राखी संवाददाता / हनीस शेख, कुतकपूर हिण्डौन सिटी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिण्डौन सिटी सदर थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। रक्षाबंधन के अवसर पर गीता देवी जाट सदर थाना पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा निभाई। गीता देवी जाट ने पुलिस उप अधीक्षक गौरव सारस्वत, थानाधिकारी गिर्राज प्रसाद सहित थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षासूत्र बंधवाने के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी बहनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर नीता चौधरी, मुमताज, लक्ष्मी जाट, वीरवती देवी, अनारवती सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं सीएलजी सदस्य जगदीश सिंह, सुन्दर सिंह और नबाब खान सहित कई गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। रक्षाबंधन के इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और भाईचारे के रिश्ते को और मजबूत किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एक-दूसरे की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।1
- गंगापुर सिटी में ठहरेगी अमृत भारत एक्सप्रेस गोरखपुर बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से नियमित गंगापुर सिटी बयाना कोटा भवानी मंडी और शामगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत1
- भंवरकी में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, हत्या की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप भंवरकी में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, हत्या की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप तीन-चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने राउंडअप किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज; मांगों पर बनी सहमति बिछौछ। बाटोदा थाना क्षेत्र के रामसिंहपुरा चौकी अंतर्गत भंवरकी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही बाटोदा थाना और रामसिंहपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (38) पुत्र रामखिलाड़ी मीणा निवासी भंवरकी के रूप में हुई। युवक का शव मिलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का आदी भी बताया जा रहा है। तीन-चार युवकों से पूछताछ थानाधिकारी भोजाराम पूनिया ने बताया कि फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन-चार युवकों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू की है। मांगों पर दोपहर में बनी सहमति घटना की जानकारी मिलने पर बामनवास प्रधान शशिकला मीणा भी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों और परिजनों की ओर से मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार की ऋण माफी तथा घटना में शामिल आरोपियों की तीन दिन में गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांगें रखी गईं। दोपहर में इन मांगों को लेकर सहमति बनी। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार ब्रजेश कुमार सिहरा को सौंपा गया।1