यू-टर्न और चालान से परेशान वाराणसी में ई-रिक्शा चालक, रूट नंबर-4 पर हड़ताल की चेतावनी वाराणसी शहर में ई-रिक्शा चालकों की समस्याएं लगातार गहराती जा रही हैं। मंगलवार को आदित्यनगर पोखरा मलियाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक कल्याण समिति की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता घनश्याम यादव ने की। बैठक में रूट नंबर-4 पर चलने वाले सभी ई-रिक्शा चालक और मालिक शामिल हुए। बैठक का मुख्य मुद्दा क्षेत्र में लगाए गए यातायात प्रतिबंध रहा। चालकों का कहना है कि लंका की ओर से आने के बाद प्रशासन द्वारा जबरन यू-टर्न कराए जाने से उन्हें यात्रियों को लेने में भारी परेशानी हो रही है। इसका सीधा असर उनकी रोज़ाना की कमाई पर पड़ रहा है। चालकों ने प्रशासन से मांग की कि बीच मार्ग में ई-रिक्शा (टोटो) के लिए कट या वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया जाए, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके और उनकी रोज़ी-रोटी प्रभावित न हो।इसके अलावा, बैठक में जबरन चालान की कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई गई। चालकों का आरोप है कि बिना व्यावहारिक समझ के लगातार चालान काटे जा रहे हैं, जिससे उनमें भय और असंतोष का माहौल बन गया है। समिति ने मांग की कि अनावश्यक चालान तत्काल रोके जाएं और नियमों को जनहित में लागू किया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो रूट नंबर-4 के सभी ई-रिक्शा चालक पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। समिति ने सभी चालकों और मालिकों से आंदोलन में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है। समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन अगर समस्याएं जस की तस बनी रहीं, तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

- ग्राम पंचायत डबरिया के अंतर्गत पैगापर में पुराने रास्ते और नाली निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब ग्राम प्रधान पति लक्ष्मण सिंह और विपक्षी पक्ष के बृजराज उपाध्याय तथा लालजी उपाध्याय के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि बृजराज उपाध्याय ने ग्राम प्रधान से मांग की कि रास्ते एवं रास्ते के बगल में स्थित नवीन परती भूमि की राजस्व विभाग से सही तरीके से नापी कराई जाए, ताकि रास्ता और नाली का निर्माण पूरी तरह नियमपूर्वक कराया जा सके। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्ति की ओर है और चुनावी माहौल को देखते हुए वोट की राजनीति के तहत बिना स्पष्ट नापी कराए कार्य शुरू कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं प्रधान पक्ष का कहना है कि विकास कार्य में अनावश्यक बाधा उत्पन्न की जा रही है। गांव में इस मुद्दे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कराकर स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में विवाद की स्थिति न बने। 📌 ग्रामीणों की मुख्य मांगें: राजस्व विभाग से अधिकृत नापी कराई जाए रास्ते की चौड़ाई स्पष्ट की जाए नाली निर्माण कार्य नियमानुसार पूर्ण कराया जाए दोनों पक्षों की मौजूदगी में सीमांकन हो1
- गांव का होनहार छात्र यर्थाथ पाल अपनी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण से लगातार सफलता की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। 🌟📚 इनकी उपलब्धियाँ न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय हैं। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही समाज और देश का उज्ज्वल भविष्य होते हैं।हम सभी की शुभकामनाएँ — यूँ ही आगे बढ़ते रहो और गांव-जिले का नाम रोशन करते रहो।संयुक्त मोर्चा हंडियाडीहडAjay Pal #highlightseveryonefollowers #गांव_का_रोशन #गांव_का_गौरव #VillagePride #RuralTalent #GaonKiShaan #DeshKaBhavishya #StudentSuccess #ShikshaHiShakti1
- *ग़ाज़ियाबाद : जिलाधिकारी IAS रवींद्र कुमार मंदार 2013 मोटरसाइकिल से भी चलते है। ताकि जनता के पास आसानी से पहुँचा जा सके। DM का यह वीडियो वायरल हो रहा है जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कट उतारने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने पहुँचे.*1
- Post by Chhotelal Prasad1
- कैथी में अजय सामाजिक सेवा समिति की सराहनीय पहल, बच्चों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री1
- बनारस में हिंदू - मुसलमान के नाम पर अशांति फैलानी की हो रही साजिश ! तस्वीर बनारस के पानदरीबा क्षेत्र का है, जहां बकरा मंडी में मंगलवार को बड़ी संख्या में कुछ हिंदूवादी संगठन और ABVP के कार्यकर्ता पहुंचे और बकरा मंडी को बूचड़खाना बताकर हंगामा करने लगे, इस दौरान स्थानीय लोगो ने उनका विरोध किया। अब सामने आ रहा कि बूचड़खाना और बकरा मंडी के नाम पर माहौल खराब करने वालो को पुलिस चिन्हित कर रही है... #varanasi #yogi #banaras #kashi #YogiAdityanath #banarsi #modi #hindu #muslim1
- चन्दौली से सैदपुर रोड मझिलेपुर पेट्रोल पम्प के सामने कार 🚗 युवक ने अंधा धुन रौंदा लोगों के ऊपर से साइकल बाइक दर्जनों में हुई खराब लोगो का हाल बेहाल एक्सिडेंट में लोग घायल1
- नई दिल्ली- भारत–फ्रांस साझेदारी को लेकर संयुक्त प्रेस वार्ता में Emmanuel Macron ने कहा कि फ्रांस भारत का एक विश्वसनीय साझेदार बनना चाहता है ताकि दोनों देशों के उद्योग मिलकर विशिष्ट और मजबूत सहयोग दे सकें मैक्रों ने रक्षा, टेक्नोलॉजी, उद्योग और रणनीतिक सहयोग को India और France की साझेदारी का प्रमुख आधार बताते हुए संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।1