logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शामली(कांधला)। नाला-ककड़ीपुर रजवाहा पटरी पर युवक हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार। आपको बता दे मामला जनपद शामली का हैं जहाँ थाना कांधला क्षेत्र के नाला-ककड़ीपुर रजवाहा पटरी पर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम भारसी, थाना कांधला तथा शुभम पुत्र सतेन्द्र निवासी ग्राम नाला, थाना कांधला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नाला-ककड़ीपुर रजवाहा पटरी पर मोनू उर्फ गुल्लू पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम ककड़ीपुर, थाना रमाला, जनपद बागपत का शव मिला था। सूचना मिलने पर कांधला पुलिस, फील्ड यूनिट और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव के शरीर पर चोटों के निशान तथा सिर में गोली लगने का घाव मिला था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पिता सुरेन्द्र की तहरीर के आधार पर थाना कांधला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद स्वाट सर्विलांस टीम शामली और थाना कांधला पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 अगस्त 2026 को घटना का खुलासा करते हुए कार्तिक और ओमपाल को गिरफ्तार किया था। मामले में शामिल शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कांधला पुलिस ने सत्यम और शुभम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

4 hrs ago
user_Pankaj Upadhyay
Pankaj Upadhyay
Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्वतंत्रता दिवस पर 16 अगस्त को होगी ‘जज्बा दौड़’12, प्रेसवार्ता में दी तैयारियों की जानकारी मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली ‘जज्बा दौड़’ को लेकर लिंक रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों एवं आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी गई। इस दौरान सत्यप्रकाश रेशु ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 16 अगस्त को आयोजित होने वाली जज्बा दौड़ को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आमजन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा नगरपालिका चेयरमैन भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से जज्बा दौड़ में सहभागिता करने का आह्वान किया।
    3
    स्वतंत्रता दिवस पर 16 अगस्त को होगी ‘जज्बा दौड़’12, प्रेसवार्ता में दी तैयारियों की जानकारी
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली ‘जज्बा दौड़’ को लेकर लिंक रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों एवं आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी गई।
इस दौरान सत्यप्रकाश रेशु ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 16 अगस्त को आयोजित होने वाली जज्बा दौड़ को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आमजन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को जन-जन तक पहुंचाना है।
प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा नगरपालिका चेयरमैन भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से जज्बा दौड़ में सहभागिता करने का आह्वान किया।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न कांवड़ मार्गों पर शिवभक्त श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन, पुरकाजी, छपार, रामपुर तिराहा, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, वहलना, बेगराजपुर, मंसूरपुर और खतौली सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का जायजा लिया गया। पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न कांवड़ मार्गों पर शिवभक्त श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन, पुरकाजी, छपार, रामपुर तिराहा, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, वहलना, बेगराजपुर, मंसूरपुर और खतौली सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का जायजा लिया गया। पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए
    1
    हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न कांवड़ मार्गों पर शिवभक्त श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
पुलिस लाइन, पुरकाजी, छपार, रामपुर तिराहा, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, वहलना, बेगराजपुर, मंसूरपुर और खतौली सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का जायजा लिया गया। पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए

    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कांवड़ मार्ग और कंट्रोल रूम का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा-यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और प्रकाश सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संवाददाता: शफीक राजपूत कांवड़ मार्ग और कंट्रोल रूम का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा-यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और प्रकाश सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संवाददाता: शफीक राजपूत
    1
    कांवड़ मार्ग और कंट्रोल रूम का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद
मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा-यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और प्रकाश सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
संवाददाता: शफीक राजपूत
कांवड़ मार्ग और कंट्रोल रूम का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद
मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा-यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और प्रकाश सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
संवाददाता: शफीक राजपूत
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग एक पैर से चलकर हरिद्वार से मुज़फ्फरनगर पहुंचा भोला अजय ❤️🙏 मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग *एक पैर पर चलकर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंचा भोला! ज्ञअजय भोला की अनोखी कांवड़ यात्रा बनी चर्चा का विषय* मुजफ्फरनगर। हरिद्वार की हर की पौड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा के रोहतक स्थित अपने गांव के लिए निकले अजय भोला आज मुजफ्फरनगर पहुंचे। खास बात यह है कि अजय भोला एक पैर पर चलकर गंगाजल लेकर अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर रहे हैं। अजय भोला का कहना है कि उन्होंने यह गंगाजल अपने गांव की सुख-शांति और खुशहाली की कामना के लिए उठाया है। उनका कहना है कि यह सब भोले बाबा की इच्छा और आशीर्वाद से संभव हो रहा है। अजय भोला ने कहा कि यदि भोले बाबा की इच्छा रही, तो वह हर सावन माह में बाबा भोलेनाथ के दरबार में जाकर पवित्र गंगाजल लेकर आएंगे।
    1
    मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग 
एक पैर से चलकर हरिद्वार से मुज़फ्फरनगर पहुंचा भोला अजय ❤️🙏
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग 
*एक पैर पर चलकर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंचा भोला! ज्ञअजय भोला की अनोखी कांवड़ यात्रा बनी चर्चा का विषय*
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार की हर की पौड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा के रोहतक स्थित अपने गांव के लिए निकले अजय भोला आज मुजफ्फरनगर पहुंचे। खास बात यह है कि अजय भोला एक पैर पर चलकर गंगाजल लेकर अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर रहे हैं।
अजय भोला का कहना है कि उन्होंने यह गंगाजल अपने गांव की सुख-शांति और खुशहाली की कामना के लिए उठाया है। उनका कहना है कि यह सब भोले बाबा की इच्छा और आशीर्वाद से संभव हो रहा है।
अजय भोला ने कहा कि यदि भोले बाबा की इच्छा रही, तो वह हर सावन माह में बाबा भोलेनाथ के दरबार में जाकर पवित्र गंगाजल लेकर आएंगे।
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर निवासी उमर त्यागी ने पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी से की मुलाकात मुजफ्फरनगर जनपद के विकास खंड चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी उमर त्यागी पुत्र इदरीश ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में मस्जिद-ए-नबवी परिसर में पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी से मुलाकात की। यह मुलाकात उमराह यात्रा के दौरान हुई। उमर त्यागी पिछले कई दशकों से सऊदी अरब में रहकर कपड़े के कारोबार से जुड़े हैं। साथ ही हज और उमराह के लिए सऊदी अरब पहुंचने वाले लोगों की सेवा और सहायता में भी सक्रिय रहते हैं। वह अपने क्षेत्र से आने वाले यात्रियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए भी जाने जाते हैं। उमर त्यागी पूर्व में क्षेत्र के कई जाने-माने लोगों से मुलाकात कर उनकी सेवा कर चुके हैं। मदीना में शाही इमाम से हुई मुलाकात को उन्होंने सौहार्दपूर्ण और यादगार बताया। इस दौरान सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर चर्चा भी हुई।
    1
    मुज़फ्फरनगर निवासी उमर त्यागी ने पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी से की मुलाकात
मुजफ्फरनगर जनपद के विकास खंड चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी उमर त्यागी पुत्र इदरीश ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में मस्जिद-ए-नबवी परिसर में पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी से मुलाकात की। यह मुलाकात उमराह यात्रा के दौरान हुई।
उमर त्यागी पिछले कई दशकों से सऊदी अरब में रहकर कपड़े के कारोबार से जुड़े हैं। साथ ही हज और उमराह के लिए सऊदी अरब पहुंचने वाले लोगों की सेवा और सहायता में भी सक्रिय रहते हैं। वह अपने क्षेत्र से आने वाले यात्रियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए भी जाने जाते हैं।
उमर त्यागी पूर्व में क्षेत्र के कई जाने-माने लोगों से मुलाकात कर उनकी सेवा कर चुके हैं। मदीना में शाही इमाम से हुई मुलाकात को उन्होंने सौहार्दपूर्ण और यादगार बताया। इस दौरान सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर चर्चा भी हुई।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *तितावी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के रसोईघर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* *तितावी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के रसोईघर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* *मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम भमेला स्थित कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर से राशन, गैस सिलेंडर व चूल्हा चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मात्र चार घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।* *पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज पुत्र शिव चरण (21) और तुषार पुत्र श्याम सिंह (22) निवासी ग्राम भमेला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार कट्टे राशन (गेहूं-चावल), दो इंडेन गैस सिलेंडर, दो गैस चूल्हे, एक रेगुलेटर और एक कुकर बरामद किया है।* *थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैमरों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जसोई-भमेला मार्ग पर ट्यूबवेल के पास गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।* *गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक गौरव मलिक, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, रिजर्व पुलिसकर्मी ज्वाला सिंह व विपिन।*
    1
    *तितावी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के रसोईघर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

*तितावी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के रसोईघर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*
*मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम भमेला स्थित कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर से राशन, गैस सिलेंडर व चूल्हा चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मात्र चार घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।*
*पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज पुत्र शिव चरण (21) और तुषार पुत्र श्याम सिंह (22) निवासी ग्राम भमेला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार कट्टे राशन (गेहूं-चावल), दो इंडेन गैस सिलेंडर, दो गैस चूल्हे, एक रेगुलेटर और एक कुकर बरामद किया है।*
*थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैमरों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जसोई-भमेला मार्ग पर ट्यूबवेल के पास गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।*
*गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक गौरव मलिक, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, रिजर्व पुलिसकर्मी ज्वाला सिंह व विपिन।*
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.