logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साहिबगंज उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर पोषण जागरूकता रथ को किया रवाना संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का दिया संदेश साहिबगंज :पोषण माह-2026 के अवसर पर जिले में कुपोषण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर से पोषण जागरूकता रथ रवाना किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल तथा बच्चों की उचित वृद्धि और विकास के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही लोगों को पोषण से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

11 hrs ago
user_Ashish Kumar Thakur
Ashish Kumar Thakur
साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
11 hrs ago

साहिबगंज उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर पोषण जागरूकता रथ को किया रवाना संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का दिया संदेश साहिबगंज :पोषण माह-2026 के अवसर पर जिले में कुपोषण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर से पोषण जागरूकता रथ रवाना किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल तथा बच्चों की उचित वृद्धि और विकास के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही लोगों को पोषण से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

More news from Katihar and nearby areas
  • कदवा सत्संग केंद्र में धूमधाम से मनाए गए ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 139 वन जन्म दिवस महोत्सव
    1
    कदवा सत्संग केंद्र में धूमधाम से मनाए गए ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 139 वन जन्म दिवस महोत्सव
    user_इंडिया पब्लिक न्यूज आज की आवाज
    इंडिया पब्लिक न्यूज आज की आवाज
    Advertising Photographer Kadwa, Katihar•
    18 hrs ago
  • हम चाहते हैं: • स्टूडेंट्स की टूटी हुई उम्मीद वापस आए और वे फिर से शिक्षा और सिस्टम पर विश्वास करना शुरू करें • स्टूडेंट्स अपनी स्ट्रेंथ- Curiosity, Honesty, Compassion, Love, Affection- के बल से देश को आगे बढ़ाएं आज देश में जो हिंसा और नफरत फैलाई जा रही है, उसे छात्र ही मिटा सकते हैं, इसे अंधभक्त कभी नहीं मिटा सकता। हम स्टूडेंट्स का हिंदुस्तान चाहते हैं, अंधभक्तों का नहीं। : नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 📍 इंदौर #ChhatronKiGoonj
    1
    हम चाहते हैं:

• स्टूडेंट्स की टूटी हुई उम्मीद वापस आए और वे फिर से शिक्षा और सिस्टम पर विश्वास करना शुरू करें

• स्टूडेंट्स अपनी स्ट्रेंथ- Curiosity, Honesty, Compassion, Love, Affection- के बल से देश को आगे बढ़ाएं

आज देश में जो हिंसा और नफरत फैलाई जा रही है, उसे छात्र ही मिटा सकते हैं, इसे अंधभक्त कभी नहीं मिटा सकता।

हम स्टूडेंट्स का हिंदुस्तान चाहते हैं, अंधभक्तों का नहीं।

 : नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 

📍 इंदौर 

#ChhatronKiGoonj
    user_Abhishek ranjan
    Abhishek ranjan
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: आमने-सामने की जंग तेज! मंदिर के सामने आने की खुली चुनौती
    1
    अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: आमने-सामने की जंग तेज! मंदिर के सामने आने की खुली चुनौती
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    14 hrs ago
  • मां बाप ने लड़की का जीते जी अंतिम संस्कार कर दिया। #viral यह खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। मामला उस वक्त चर्चा में आया, जब मां-बाप ने अपनी ही बेटी का जीते-जी अंतिम संस्कार करने जैसा कदम उठाया। बताया जा रहा है कि परिवार ने यह फैसला किसी गंभीर पारिवारिक विवाद/परिस्थिति के चलते लिया। घटना का वीडियो या तस्वीरें सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    मां बाप ने लड़की का जीते जी अंतिम संस्कार कर दिया।  #viral
यह खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। मामला उस वक्त चर्चा में आया, जब मां-बाप ने अपनी ही बेटी का जीते-जी अंतिम संस्कार करने जैसा कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि परिवार ने यह फैसला किसी गंभीर पारिवारिक विवाद/परिस्थिति के चलते लिया। घटना का वीडियो या तस्वीरें सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • धान की फसल में मवेशी छोड़ने का विरोध करने पर किसान से मारपीट, कई किसानों की फसल बर्बाद होने का आरोप कोढ़ा थाना क्षेत्र के बिषहरिया गांव के मरघट बिहियार में धान की फसल को मवेशियों द्वारा नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिषहरिया वार्ड संख्या-8 निवासी किसान संतोष कुमार (34), पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कोढ़ा थाना में आवेदन देकर फसल नुकसान करने तथा विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, किसान संतोष कुमार ने मरघट बिहियार में करीब तीन एकड़ जमीन में धान की फसल लगाई है। पिछले करीब एक सप्ताह से खेत में लगी फसल लगातार बर्बाद हो रही थी। फसल को कौन नुकसान पहुंचा रहा है, इसका पता लगाने के लिए वह लगातार सुबह-शाम खेत की निगरानी कर रहे थे। आवेदन में बताया गया है कि रात्रि करीब तीन बजे जब संतोष कुमार खेत देखने पहुंचे तो वहां करीब सात भैंस और दो बच्चे खेत में मौजूद थे। आरोप है कि मवेशियों को खेत से बाहर निकालने का प्रयास करने पर सुखरु यादव (35), पिता बैजू यादव ने जान मारने की नीयत से लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। हल्ला करने पर सुखरु यादव वहां से अपने कामत की ओर भाग गया और अपने भाई पत्रकू यादव को बुलाकर लाया। इसके बाद दोनों द्वारा लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। किसान का आरोप है कि मवेशियों के खेत में घुसने से उसकी करीब तीन एकड़ में लगी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने फसल में करीब दो लाख रुपये की क्षति होने का दावा किया है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त लोगों द्वारा पूर्व में भी ग्रामीण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की गई थी और ग्रामीणों ने थाना में आवेदन दिया था। इस घटना से प्रभावित किसानों में सत्यनारायण सिंह, रामाशंकर सिंह, हरि सिंह, प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, और पंकज कुमार सहित अन्य किसान शामिल बताए गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक कर मामले पर चर्चा की गई। किसान के अनुसार, गांव के मुखिया, सरपंच एवं ग्रामीणों ने मामले को लेकर थाना में आवेदन देने और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने की सलाह दी। इसके बाद किसान संतोष कुमार ने कोढ़ा थाना पहुंचकर आवेदन दिया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा फसल नुकसान की भरपाई की मांग की है।
    1
    धान की फसल में मवेशी छोड़ने का विरोध करने पर किसान से मारपीट, कई किसानों की फसल बर्बाद होने का आरोप
कोढ़ा थाना क्षेत्र के बिषहरिया गांव के मरघट बिहियार में धान की फसल को मवेशियों द्वारा नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिषहरिया वार्ड संख्या-8 निवासी किसान संतोष कुमार (34), पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कोढ़ा थाना में आवेदन देकर फसल नुकसान करने तथा विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
थाना में दिए आवेदन के अनुसार, किसान संतोष कुमार ने मरघट बिहियार में करीब तीन एकड़ जमीन में धान की फसल लगाई है। पिछले करीब एक सप्ताह से खेत में लगी फसल लगातार बर्बाद हो रही थी। फसल को कौन नुकसान पहुंचा रहा है, इसका पता लगाने के लिए वह लगातार सुबह-शाम खेत की निगरानी कर रहे थे।
आवेदन में बताया गया है कि रात्रि करीब तीन बजे जब संतोष कुमार खेत देखने पहुंचे तो वहां करीब सात भैंस और दो बच्चे खेत में मौजूद थे। आरोप है कि मवेशियों को खेत से बाहर निकालने का प्रयास करने पर सुखरु यादव (35), पिता बैजू यादव ने जान मारने की नीयत से लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। हल्ला करने पर सुखरु यादव वहां से अपने कामत की ओर भाग गया और अपने भाई पत्रकू यादव को बुलाकर लाया। इसके बाद दोनों द्वारा लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
किसान का आरोप है कि मवेशियों के खेत में घुसने से उसकी करीब तीन एकड़ में लगी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने फसल में करीब दो लाख रुपये की क्षति होने का दावा किया है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त लोगों द्वारा पूर्व में भी ग्रामीण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की गई थी और ग्रामीणों ने थाना में आवेदन दिया था। इस घटना से प्रभावित किसानों में सत्यनारायण सिंह, रामाशंकर सिंह, हरि सिंह, प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, और पंकज कुमार सहित अन्य किसान शामिल बताए गए हैं।
घटना के बाद ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक कर मामले पर चर्चा की गई। किसान के अनुसार, गांव के मुखिया, सरपंच एवं ग्रामीणों ने मामले को लेकर थाना में आवेदन देने और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने की सलाह दी। इसके बाद किसान संतोष कुमार ने कोढ़ा थाना पहुंचकर आवेदन दिया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा फसल नुकसान की भरपाई की मांग की है।
    user_Rahul Kumar Singh
    Rahul Kumar Singh
    Local News Reporter कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    21 hrs ago
  • भारत में महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कुछ महत्वपूर्ण प्रयास
    1
    भारत में महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कुछ महत्वपूर्ण प्रयास
    user_CAppu NEWS
    CAppu NEWS
    Advertising Photographer महागामा, गोड्डा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • चंद्रशेखर ‘रावण’ के कथित बिगड़े बोल! IPS अधिकारी को बुलाने का अंदाज देख लोग हैरान, पुराना VIDEO फिर वायरल
    1
    चंद्रशेखर ‘रावण’ के कथित बिगड़े बोल! IPS अधिकारी को बुलाने का अंदाज देख लोग हैरान, पुराना VIDEO फिर वायरल
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    19 hrs ago
  • पूर्णिया में पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर चोर चोर बनकर मारता 20 सितंबर है 3:00 रात में और रेलवे प्रशासन को लापरवाही से देखने को मिल रहा है यहां पर इस वीडियो को शेयर कर दे एक बार जोर लगाकर
    2
    पूर्णिया में पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर चोर चोर बनकर मारता 20 सितंबर है 3:00 रात में और रेलवे प्रशासन को लापरवाही  से देखने को मिल रहा है यहां पर
इस वीडियो को शेयर कर दे एक बार जोर लगाकर
    user_युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णि
    युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णि
    Youth Social Services Organisation रुपौली, पूर्णिया, बिहार•
    1 hr ago
  • केनगर विद्युत कार्यालय में नए जेई ने संभाला पदभार शौकत अली ने केनगर विद्युत कार्यालय में नए जेई ने संभाला पदभार केनगर। विद्युत कार्यालय में नवपदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता शौकत अली ने शनिवार को पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समस्याएं लिखित रूप में देने की अपील की। मौके पर श्रीनगर के जेई रवि कुमार, कार्यपालक सहायक शाहनवाज आलम, अभिषेक कुमार व सूरज कुमार मौजूद रहे।
    1
    केनगर विद्युत कार्यालय में नए जेई ने संभाला पदभार शौकत अली ने
केनगर विद्युत कार्यालय में नए जेई ने संभाला पदभार
केनगर। विद्युत कार्यालय में नवपदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता शौकत अली ने शनिवार को पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समस्याएं लिखित रूप में देने की अपील की। मौके पर श्रीनगर के जेई रवि कुमार, कार्यपालक सहायक शाहनवाज आलम, अभिषेक कुमार व सूरज कुमार मौजूद रहे।
    user_Journalist Konen
    Journalist Konen
    Local News Reporter कृत्यानंद नगर, पूर्णिया, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.