IIT खड़गपुर में एमटेक छात्र का शव फंदे से लटका मिला, 10 दिनों में दूसरी दर्दनाक घटना दस दिनों के भीतर दूसरी मौत से कैंपस में अफरा-तफरी मच गई है। एमटेक छात्र सोहम हलदर का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार को संस्थान के एक छात्रावास में चौथे वर्ष के एमटेक छात्र का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। महज़ 10 दिनों के भीतर इस प्रतिष्ठित परिसर में यह दूसरी ऐसी घटना है, जिसने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएँ खड़ी कर दी हैं। द मूकनायक की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान सोहम हलदर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर 24 परगना के बारासात का निवासी था। वह आईआईटी खड़गपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग का छात्र था। पुलिस के अनुसार, सोहम परिसर के पंडित मदन मोहन मालवीय हॉल में रहता था। मंगलवार सुबह जब सोहम के दोस्तों ने उसके कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद पाया, तो उन्होंने कई बार दस्तक दी। लंबे समय तक कोई प्रतिक्रिया या हलचल न होने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सुरक्षा कर्मियों को सूचित किया। दरवाज़ा खोलने के बाद छात्र को तुरंत परिसर स्थित बीसी रॉय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खड़गपुर टाउन थाना क्षेत्र की हिजली पुलिस चौकी ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सोहम की गतिविधियों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।

- User9490Amdanga, 24 Parganas North🙏16 hrs ago
- फिरोज़ाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां खुशियों से भरा शादी का घर अचानक मातम में बदल गया। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए पूरी रात बारात का इंतजार करती रही, लेकिन न बारात आई और न ही दूल्हा। शादी से ठीक पहले दूल्हे के घर से फोन आया कि दूल्हा अचानक घर से गायब हो गया है। इस खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। दुल्हन बेहोश हो गई और घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दूल्हा शादी से दो दिन पहले खुद दुल्हन के घर आया था और तैयारियों में शामिल हुआ था, लेकिन अचानक उसका फोन बंद हो गया और वह लापता हो गया। क्या दूल्हा खुद भागा या उसके साथ कुछ अनहोनी हुई? क्या यह प्रेम प्रसंग का मामला है या कुछ और? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें1
- आरोप है की दिल्ली पुलिस के एक जवान को जैसे ही पता चला की ये डिलीवरी बॉय बिहार का है, इस पर वह और आग बबूला हो गया, उसने पिस्टल निकालकर गोली चला दी !! विपक्ष के कई नेता अभी इस युवक के परिवार वालों मिलने तक नहीं गए !! बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को इस बात की जानकारी मिली तो वो तुरंत इस युवक के परिवार वालों से मिलने गए क्षमतानुसार मदद किया1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- Post by Bharatiya Jan KRANTI SENA1
- समाज के पथ प्रदर्शक हैं जैन आचार्य एवं जैन धर्मावलंबी । समाज का प्रतिबिंब है जैन धर्म1
- राजा शिवाजी' में सलमान के कैमियो से दहले थिएटर्स, लोग बोले-"फिल्म एक तरफ़, भाई एक तरफ़" सलमान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक जीवा म्हाले का किरदार निभाया है. Riteish Deshmukh की Raja Shivaji आज यानी 01 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. इसे अडवांस बुकिंग में जैसा रिसपॉन्स मिला, उसे देख अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाएगी. मगर ये मूवी अपने एक खास कैमियो की वजह से भी चर्चा में है. हो भी क्यों न, आखिर ये कैमियो खुद Salman Khan ने किया है. फिल्म में उनकी एंट्री सीन का वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब वायरल है. लोग इसे फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट बता रहे हैं. सलमान 'राजा शिवाजी' में कैमियो करेंगे, ये खबर लंबे समय से मार्केट में थी. मगर फिल्म के टीज़र-ट्रेलर या पोस्टर्स में उनकी कोई झलक नहीं मिली. हालांकि कुछ समय पहले रितेश ने खुद इस बात को कन्फर्म कर दिया. उन्होंने बताया कि सलमान ने उन्हें सामने से कहा था कि वो इस मूवी में एक रोल करना चाहते हैं. वो इससे पहले रितेश की 'लई भारी' और 'वेद' में भी नज़र आ चुके हैं. मगर 'राजा शिवाजी' वाला किरदार उनसे काफी अलग है.1
- ब्रेकिंग न्यूज़। बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर खुर्जा देहात क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की पहचान अब हो गई है। गांव हसनगढ़ के बंबे में मिला युवक का शव, जिसकी पहचान कृष्ण कुमार पुत्र रतिराम, निवासी ग्राम पाली, थाना सूरजपुर, नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि युवक के गले और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। जबकि शरीर पर सिर्फ लंगोट थी, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। वहीं खुर्जा देहात पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि यह हादसा है या फिर किसी साजिश का हिस्सा। फिलहाल, परिजनों के आने के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।1
- बुद्ध विहार थाने की टीम ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश। दिनेश कराला गैंग व गोगी गैंग से जुड़े 4 अपराधी व हथियार तस्करी का मुख्य सरगना पुलिस की गिरफ्त में। ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने हथियार तस्करी की चैन को जोड़ते हुए सभी अपराधियों को धर दबोचा। 3 विदेशी पिस्तौलों सहित कुल 10 पिस्तौल, 6 देसी कट्टे, 1 रिवाल्वर, 106 ज़िन्दा कारतूस, 1 महिंद्रा थार व 1 स्कार्पियो कार बरामद।1
- Delhi : महिंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में युवक पर चा*कू से हमला करने की कोशिश, बीच-बचाव से बची जान1