कट्टे से फायरिंग और मारपीट कर दहशत फैलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार दतिया। थाना बड़ौनी पुलिस ने कट्टे से फायरिंग कर मारपीट करने और इलाके में दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा और जिंदा राउंड भी बरामद किए हैं। 05 अप्रैल 2026 को फरियादी नवेंद्र पाल (35) निवासी ग्राम घूघसी ने थाना बड़ौनी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार खेत पर ट्रैक्टर चलाने को लेकर गांव के ही हरभजन पाल, सुनील पाल, रोहित पाल और संतराम पाल से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। इस घटना में फरियादी को चोटें आईं और उसकी जान को खतरा पैदा हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 07 अप्रैल 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपी हरभजन पाल (26) सुनील पाल (23) रोहित पाल (26) संतराम पाल (55) (सभी निवासी ग्राम घूघसी) इस कार्रवाई में थाना बड़ौनी के निरीक्षक दिनेश राजपूत, उप निरीक्षक मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक पावन, आरक्षक विकास पाठक, हरेंद्र शर्मा और चालक राघवेन्द्र गुर्जर की अहम भूमिका रही।

- ओलावृष्टि से फसलें हुई तबाह, पीड़ित किसानों से मिले पूर्व विधायक घनश्याम सिंह.......1
- भाण्डेर तहसील के ग्राम पिपरौआ कलां निवासी रामनिवास अहिरवार ने तहसील कार्यालय पर भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत को आवेदन देकर पट्टे में मिली कृषि भूमि के स्थानांतरण की मांग की है। मंगलवार शाम 04 बजे उन्होंने बताया कि उन्हें सर्वे नंबर 609/3 रकबा 0.14 हेक्टेयर और सर्वे नंबर 848 रकबा 0.50 हेक्टेयर भूमि पट्टे में मिली थी। यह भूमि तालाब के समीप स्थित होने के कारण बारिश में डूब जाती है, जिससे हर साल फसल नष्ट हो जाती है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। आवेदन में बताया गया है कि वर्तमान में वह भूमि खेती योग्य नहीं रह गई है, जिससे परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई हो रही है। प्रार्थी ने प्रशासन से मांग की है कि उसकी भूमि के बदले पास स्थित सर्वे नंबर 609/6 रकबा 3.89 हेक्टेयर में से बराबर रकबा की उपजाऊ भूमि प्रदान की जाए, ताकि वह कृषि कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके।1
- पुलिस कॉलोनी के सामने बघोरा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल1
- दतिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदरगढ़ में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर नीतू कुमरावत को कर्तव्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े द्वारा यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की गई। कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं पाया गया संतोषजनक जानकारी के अनुसार, नीतू कुमरावत को 2 अप्रैल 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने 6 अप्रैल 2026 को अपना जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन अधिकारियों ने इसे संतोषजनक नहीं माना। लापरवाही और अनुशासनहीनता का मामला प्रशासन के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर का आचरण पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता को दर्शाता है। इसे सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए कदाचार की श्रेणी में रखा गया। तत्काल प्रभाव से निलंबन इसी के चलते कलेक्टर ने आदेश जारी कर नीतू कुमरावत को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।1
- ज़मीर अब्बास जाफरी ईरान के कुंभ शहर से... जंग में तबाह हुए ईरान के लोगों की मदद के लिए ईरान में रह रहे हिंदुस्तानी आए आगे। युद्ध में बेघर हुए ईरानियों को नया घर बना कर देने का किया ऐलान......1
- Post by Lakshya News tv1
- अपना दल एस कीं राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार बहिन श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के एवं श्रीमान जाटव आर.पी गौतम जी प्रदेश अध्यक्ष अपना दल एस के निर्देशानुसार अपना दल एस जिला कार्यालय जानकीपुरम कॉलोनी मे शाम 4:00 बजे मासिक बैठक संपन्न हुई जिसकी मुख्य अतिथि बहन दीपमाला कुशवाहा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मच अहमद खां मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच विशिष्ट अतिथि मननीय धर्मपाल निरंजन जी राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच रघुनाथ प्रसाद भारती पूर्व प्रत्याशी विधायक सांसद अपना दल अध्यक्षता विजय कछवारे जिला अध्यक्ष महानगर झांसी अपना दल एस रहे मनोज गोतिया विधानसभा अध्यक्ष झांसी संजीव झांस्या विधानसभा अध्यक्ष बबीना समीक्षा बैठक मैं पार्टी को गति देने एवं आम जनमानस की समस्याओं का निदान करने एवं पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही गई उसके बाद कार्यालय में अहमद खां मंसूरी जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है और सभी कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा साथ रहते हैं। समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अहमद खां मंसूरी जी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। इस मौके अजहर कुरेशी जिला अध्यक्ष युवा मंच ज्ञानमणी सिरोढिया जिला अध्यक्ष व्यापार मंच शुभम शुक्ला जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंच विशाल जिला सचिव व्यापार मंच फिरोज मलिक जिला उपाध्यक्ष अरुण फौजी जिला उपाध्यक्ष सचिन भारती जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल जिला सचिव फैजान मीडिया प्रभारी सिंदपाल सह मीडिया प्रभारी अजय वर्मा नीरज यादव जिला सचिव विशाल वर्मा जिला महासचिव सोनू वर्मा जिला उपाध्यक्ष दक्ष वर्मा जिला सचिव रौनक यादव पार्टी करन धानुक जिला सचिव कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।1
- मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और देश की पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज टीकमगढ़ में पोहा जलेबी का ठेला लगाया, वजह थी टीकमगढ़ में रोड किनारे पटरी पर काम धंधा करने वाले छोटे-छोटे दुकानदारों को अतिक्रमण के स्वरूप हटाया गया है इसका विरोध आज उमा भारती ने अपने बंगले के सामने खुद ने पोहा जलेबी बेचकर 😂 जताया1