आर.डी.एम. सरस्वती पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया राखी पर्व विद्यालय के प्रबंधक डॉ. के.सी. शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है उकलाना । आर.डी.एम. सरस्वती पब्लिक स्कूल में 27 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कों ने अपनी बहनों के लिए सुंदर ‘थैंक यू’ कार्ड तैयार किए, वहीं छात्राओं ने अपने भाइयों के लिए आकर्षक एवं रंग-बिरंगी राखियां बनाईं। इस रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने कला-कौशल के साथ-साथ भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी सम्मान के महत्व को भी समझा। बच्चों द्वारा तैयार की गई राखियों और कार्डों ने कार्यक्रम की सुंदरता को और बढ़ा दिया।विद्यालय के प्रबंधक डॉ. के.सी. शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को रिश्तों में प्रेम, सम्मान एवं सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालू एस. कटारिया ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता विकसित करने के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों के प्रति सम्मान की भावना भी मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने पर उनकी सराहना की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की भावना से सराबोर रहा। विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।

- नेपाल में बाढ़ ने मचाया कहर गुब्बारे की तह उठ रहे है घर1
- 🚨 आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: फतेहाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन सिटी'! 🚨फतेहाबाद (हरियाणा): शहर में पिछले 17 दिनों से जमा कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है! करीब 200 से 400 पुलिसकर्मियों के साए में प्रशासन जेसीबी और लोडर लेकर भूना रोड और रतिया के डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने पहुंचा। 🛑 बुलडोजर पर चढ़े कर्मचारी, गाया राष्ट्रगान! जब नगर परिषद की टीम कचरा उठाने लगी, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ बुलडोजर के आगे आ गए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने मौके पर 'राष्ट्रगान' भी शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 50 से अधिक आंदोलनकारी कर्मचारियों (महिला और पुरुष दोनों) को हिरासत में ले लिया।💬 जनता की राय: एक तरफ शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा था, दूसरी तरफ कर्मचारियों की मांगें। क्या आधी रात को पुलिस का यह एक्शन सही था या गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और सच को आगे पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!1
- सफाई कर्मचारियों के हक में गरजे सेमी औलख, सरकार को सुनाई खरी-खरी टोहाना। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर किसान नेता सेमी औलख ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है। टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में अन्नदाता किसान यूनियन के नेता औलख ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी दिन-रात शहरों को स्वच्छ रखने में जुटे हैं, उन्हीं की जायज मांगों को सरकार अनसुना कर रही है। यह सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब और मेहनतकश वर्ग की अनदेखी बंद करनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों को पक्का रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सुरक्षा सुविधाएं मिलना उनका हक है। मांगें न मानना सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है। सेमी औलख ने ऐलान किया कि वह इस लड़ाई में सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया1
- #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा1
- रोहतक में पूर्व MLA बाली पहलवान को उम्रकैद, 15 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट का फैसला रोहतक में पूर्व MLA बाली पहलवान को उम्रकैद, 15 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट का फैसला1
- Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस Charkhi Dadri Fake Kidnapping Samaspur Charkhi Dadri News 152 D Highway News Charkhi Dadri Crime News Fake Kidnapping Case Haryana Samaspur Kidnapping Drama Haryana Police Action Charkhi Dadri 152D Highway Kidnapping Truth Charkhi Dadri Latest News Today Samaspur Village News #CharkhiDadri #CharkhiDadriNews #Samaspur #समसपुर #152D FakeKidnapping KidnappingCase HaryanaPolice HaryanaNews BreakingNews CrimeNews CharkhiDadriUpdate1
- नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आए सैलाब ने उखाड़ फेंका रसुवा नदी का पुल1