पेड़ की डाल काटते समय हाईटेंशन लाइन से चिपका युवक, करंट लगने से मौत पेड़ की डाल काटते समय हाईटेंशन लाइन से चिपका युवक, करंट लगने से मौत पेड़ से नीचे गिरा 25 वर्षीय मलखे, सीएचसी पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया; पत्नी-बच्चों के सिर से उठा सहारा संवाददाता,, नरेश गुप्ता पिसावां/सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव के पास बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। महोली मार्ग किनारे पेड़ की डाल काटते समय 25 वर्षीय युवक हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद युवक पेड़ से नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हजियापुर निवासी मलखे उर्फ मक्खे बुधवार सुबह किसी के बुलाने पर महोली मार्ग के किनारे लगे कंजी के पेड़ की डाल की छंटाई करने गया था। बताया गया कि पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। डाल काटते समय अचानक वह विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को आनन-फानन में सीएचसी पिसावां पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मजदूरी कर परिवार पालता था मलखे मलखे पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी रोशनी, पांच वर्षीय बेटी लक्ष्मी और चार वर्षीय बेटा सचिन हैं। परिजनों के मुताबिक मलखे के पास खेती की जमीन नहीं थी और वह मजदूरी करके पत्नी व बच्चों का पालन-पोषण करता था। बताया गया कि मलखे के पिता घनश्याम भी तांगा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ दिन पहले ही उनके निधन के बाद अब परिवार पर एक और दुख का पहाड़ टूट पड़ा। सब्जी का सामान लेकर घर आया था, फिर चली गई जान परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह मलखे सब्जी का सामान लेकर घर आया था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक के बुलाने पर वह पेड़ की डाल काटने चला गया। कुछ देर बाद परिवार को हादसे की जानकारी मिली तो परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां गुड्डी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार बेसुध हो रही थीं। अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शुरू की जांच सीएचसी से युवक की मौत की सूचना मिलने पर पिसावां पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र से युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पेड़ की डाल काटते समय हाईटेंशन लाइन से चिपका युवक, करंट लगने से मौत पेड़ की डाल काटते समय हाईटेंशन लाइन से चिपका युवक, करंट लगने से मौत पेड़ से नीचे गिरा 25 वर्षीय मलखे, सीएचसी पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया; पत्नी-बच्चों के सिर से उठा सहारा संवाददाता,, नरेश गुप्ता पिसावां/सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव के पास बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। महोली मार्ग किनारे पेड़ की डाल काटते समय 25 वर्षीय युवक हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद युवक पेड़ से नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हजियापुर निवासी मलखे उर्फ मक्खे बुधवार सुबह किसी के बुलाने पर महोली मार्ग के किनारे लगे कंजी के पेड़ की डाल की छंटाई करने गया था। बताया गया कि
पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। डाल काटते समय अचानक वह विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को आनन-फानन में सीएचसी पिसावां पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मजदूरी कर परिवार पालता था मलखे मलखे पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी रोशनी, पांच वर्षीय बेटी लक्ष्मी और चार वर्षीय बेटा सचिन हैं। परिजनों के मुताबिक मलखे के पास खेती की जमीन नहीं थी और वह मजदूरी करके पत्नी व बच्चों का पालन-पोषण करता था। बताया गया कि मलखे के पिता घनश्याम भी तांगा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ दिन पहले ही उनके निधन के बाद अब परिवार पर एक और दुख
का पहाड़ टूट पड़ा। सब्जी का सामान लेकर घर आया था, फिर चली गई जान परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह मलखे सब्जी का सामान लेकर घर आया था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक के बुलाने पर वह पेड़ की डाल काटने चला गया। कुछ देर बाद परिवार को हादसे की जानकारी मिली तो परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां गुड्डी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार बेसुध हो रही थीं। अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शुरू की जांच सीएचसी से युवक की मौत की सूचना मिलने पर पिसावां पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र से युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सदरपुर में चोरों का नया कारनामा: चोरी कर दरवाजे पर नया ताला लगा गए शातिर सदरपुर, सीतापुर। थाना क्षेत्र के नींबा डेहरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी के बाद शातिर चोर जाते-जाते कमरे के दरवाजे पर अपने साथ लाया हुआ नया ताला लगाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार नींबा डेहरा निवासी अजय मिश्रा पुत्र राममूर्ति मिश्रा बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। इसी दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोर घर में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और तांबे के बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सुबह जब परिवार सोकर उठा तो कमरे के दरवाजे पर नया ताला लगा देखकर उन्हें शक हुआ। दरवाजा खोलने पर अंदर अलमारी टूटी पड़ी मिली, तब जाकर चोरी का पता चला। पीड़ित अजय मिश्रा ने थाना सदरपुर में तहरीर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मौके पर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।1
- चोरियों से सहमा सदरपुर, नीबा डेहरा में लाखों की चोरी।। सदरपुर (सीतापुर)। थाना सदरपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ताजा मामला ग्राम नीबा डेहरा का है, जहां अज्ञात चोरों ने अजय मिश्रा पुत्र राममूर्ति मिश्रा के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। भुक्तभोगी के मुताबिक चोर घर से सोने के झाला, बाला, माला, अंगूठी, बुंदा और हंथफूल तथा चांदी के कमरबंद, बिछुआ, बिछिया और पायल आदि आभूषण ले गए। इसके अलावा फूल के बर्तन, नए कपड़े समेत अन्य सामान भी चोरी होने की बात कही गई है। घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और घटना में शामिल लोगों के संबंध में पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।4
- लखनऊ में मोर्चरी के बाहर हाईवोल्टेज हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्य और JCP बबलू कुमार में तीखी नोकझोंक लखनऊ में मोर्चरी के बाहर हाईवोल्टेज हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्य और JCP बबलू कुमार में तीखी नोकझोंक लखनऊ, 15 सितंबर 2026। अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल पार्वती देवी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर माहौल गरमा गया। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के साथ मोर्चरी पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पहुंचे लखनऊ के JCP लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, JCP द्वारा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की बात कहे जाने के बाद विवाद और बढ़ गया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान सड़क पर भीड़ जुटी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस और PAC को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति शांत कराई। क्या है पूरा मामला? 25 अगस्त को अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में पुराने जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर राम लगन मौर्य पर गोली और बम से हमला किया गया था। हमले में राम लगन मौर्य की मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के KGMU ट्रॉमा सेंटर लाया गया था, जहां 15 सितंबर को उनकी भी मौत हो गई। पार्वती देवी की मौत के बाद परिजनों और समर्थकों में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए और आगे बड़े आंदोलन की बात कही। वहीं, उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार मामले में तीन नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मोर्चरी के बाहर स्वामी प्रसाद मौर्य और JCP बबलू कुमार के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इंडिया लाइव न्यूज़ लखनऊ1
- लखनऊ। अदब के शहर में ये कैसी बेअदबगी, चौक के घंटा घर पर गालियों के साथ युवतियों के बीच जमकर चले लात घूसे और कुर्सियां वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल1
- सीतापुर सिटी का मौसम एक बार दोबारा 16 सितंबर को पूरी तरीके से मानसून बारिश के लिए तैयार हो चुका है यूपी के सीतापुर सिटी के लोग जहां पर बारिश के राहत के बाद कर रहे थे वहीं एक बार आज फिर से 16 सितंबर 2026 को जोरदार मानसून के साथ बारिश होने के लिए तैयार है1
- Sitapur- अटरिया के हिंद मेडिकल कॉलेज में विराजे बप्पा | गणेश चतुर्थी पर भव्य महाआरती! अटरिया के हिंद मेडिकल कॉलेज में विराजे बप्पा | गणेश चतुर्थी पर भव्य महाआरती | Ganesh Chaturthi 20261
- थाना दुबग्गा के अंतर्गत ग्राम मौरा मजरा जिल्हापुर में लकड़ी कटान जोड़ो पर चल रहा है अगर इसी तरह गिरींन बेल्ट में पेड़ो का कटान चलता रहा तो आने वाले पाच साल में मलिहाबाद जो ब्रेकिंग न्यूज़ की दशहरी के नाम से जाना जाता है पूरी तरह बिरान हो जायेगा वही दूसरी तरफ़ सरकार एक पेड़ माँ के नाम लगाने की अपील जानता से कर रही हैं अब सवाल यह है की नाजायज पेड़ो का कटान हो कैसे रहा है अगर जल्द पेड़ो के कटान को नहीं रोका गया तो भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता गुट की किसान पंचायत होगी और उसमे जिम्मेदार लोगो से पूछने का काम किया जायेगा और मुख्य मंत्री जी को भी ज्ञापन सौप कर छेत्र की जानकारी भी दी जायेगी1
- युवक की मौत के बाद विरोध, पुलिस के समझाने पर लौटे गांव सदरपुर: कमलापुर निवासी करीब 30 वर्षीय सतीश पुत्र रामचरन की 14/15 सितंबर की रात मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व उसका इलाज गांव के डॉक्टर मनोज ने किया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गुड़ैचा चौराहा पहुंचे और हाईवे पर शव रखकर विरोध का प्रयास किया, लेकिन शव हाईवे पर नहीं रखा गया। बताया गया कि मनोज ने सतीश से तीन बिस्वा जमीन खरीदी थी, जिसे मृतक की पत्नी वापस लेना चाहती है। मामले में पत्नी ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मनोज को थाने में बैठाया है। पुलिस के समझाने पर परिजन शव लेकर गांव लौट गए।1