Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ: LDA का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर कार्रवाई ➡मड़ियांव में 2 आरएमसी प्लांट समेत 6 निर्माण सील ➡बिना मानचित्र स्वीकृति चल रहे प्लांट किए गए बंद ➡यादव चौराहे के पास चल रहे दोनों प्लांट पर कार्रवाई ➡सैरपुर व मड़ियांव में 4 अवैध कमर्शियल निर्माण सील ➡गोसाईंगंज में 40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला ➡न्यू जेल रोड स्थित अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त ➡बिना लेआउट स्वीकृति विकसित की जा रही थी कॉलोनी ➡कोर्ट के आदेश पर LDA ने की ध्वस्तीकरण कार्रवाई ➡जोनल अधिकारियों की निगरानी में चला बड़ा अभियान
BSNN
लखनऊ: LDA का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर कार्रवाई ➡मड़ियांव में 2 आरएमसी प्लांट समेत 6 निर्माण सील ➡बिना मानचित्र स्वीकृति चल रहे प्लांट किए गए बंद ➡यादव चौराहे के पास चल रहे दोनों प्लांट पर कार्रवाई ➡सैरपुर व मड़ियांव में 4 अवैध कमर्शियल निर्माण सील ➡गोसाईंगंज में 40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला ➡न्यू जेल रोड स्थित अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त ➡बिना लेआउट स्वीकृति विकसित की जा रही थी कॉलोनी ➡कोर्ट के आदेश पर LDA ने की ध्वस्तीकरण कार्रवाई ➡जोनल अधिकारियों की निगरानी में चला बड़ा अभियान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी में एक सिपाही की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिपाही दिनेश कुमार अपने पड़ोसी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान मकान मालकिन ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया। वीडियो बनते देख सिपाही ने गुस्से में आकर महिला का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और उसके साथ भी मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। फिलहाल मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही है और पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- फुफेरी बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर भाई की हत्या,रामगंगा नदी में डुबाकर दोस्तों ने की हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार, हरदोई मझिला थाना पुलिस ने एक खौफनाक हत्याकांड का सनसनी खेज खुलासा किया है।जहां बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक युवक को उसके ही दोस्तों ने खौफनाक साजिश रचकर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर,उनके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग ही बना हत्या की वजह बन गया।मझिला थाना क्षेत्र के आंझी गांव निवासी मृतक अभय प्रताप और तीनों आरोपियों के बीच गहरी दोस्ती थी। अभय के दोस्त धीरज सिंह का उसकी फुफेरी बहन के साथ पिछले लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग था। जब अभय ने इसका कड़ा विरोध किया। तो बहन के प्रेमी आरोपी धीरज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।आरोपी मृतक को घूमने के बहाने ले गए और शराब पिलाई।25 फरवरी की शाम सभी ने एक साथ शराब पिलाकर धीरज को नदी में डूबो दिया।तथा उसे राजेपुर थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे रामगंगा नदी में फेंक दिया और पानी में डुबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा किया।सूचना पर मझिला पुलिस टीम ने बीती रात करीब 1:55 बजे चटिया पुल के पास से तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा।जिनके पास से मृतक अभय का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।जो इस हत्याकांड का एक अहम सुबूत माना जा रहा है।गिरफ्तार किए गए आरोपी:आशीष सिंह उर्फ हवलदार पुत्र प्रेमपाल सिंह,निवासी ग्राम आझी,धीरज सिंह पुत्र नवल सिंह, थाना मझिला,भंवर पाल सिंह उर्फ मुले पुत्र विश्वराज सिंह निवासी रनियामऊ थाना पिहानी हरदोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।2
- सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करके युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों के लिए उकसाने के सम्बन्ध में जनपद बिजनौर में पंजीकृत अभियोग में आरोपी 02 अभियुक्तों उवैद मलिक एवं जलाल हैदर उर्फ समीर जाफरी की गिरफ्तारी एवं विदेश में रह रहे 03 अभियुक्तों के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किए जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट ।1
- लखनऊ खड़ी गेहूं की फसल में अचानक लगी आग कई किसानों की फसल जलकर हुई राख ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर पाया काबू राजस्व विभाग की टीम पहुंची, लिया जायजा थाना महिंगवा के ग्राम सरसवा की घटना1
- यह वायरल वीडियो लखनऊ के बिजनौर थाना अंतर्गत गढ़ी मोहल्ले के गरीब कमजोर बकरी पालकर जीवन यापन करने वाले दद्दू कहे जाने वाले सीधे सादे व्यक्ति का है, जिसमे जमींदार का सिपहसालार सियाराम पुत्र स्व जयराम नि गढ़ी मुहल्ला बिजनौर डंडा बरसा रहा हैं। घटना कल दि, 9/4/26 समय 12: बजे दिन के लगभग की है। अब बिजनौर थाना पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है देखने वाली बात है।1
- संयुक्त संघर्ष संचालन समिति जनपद लखनऊ का ज्ञापन एवं धरना1
- *लखनऊ में विकास वंचित इंसान पार्टी की प्रेस वार्ता* राजधानी लखनऊ में आज विकास वंचित इंसान पार्टी ने प्रेस वार्ता कर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। पार्टी ने घोषणा की कि वह उत्तर प्रदेश में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद (हेलीकॉप्टर बाबा) ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य निषाद समाज को आगे बढ़ाना और उन्हें राजनीतिक भागीदारी दिलाना है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वंचित समाज अपनी ताकत दिखाए और राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराए। प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई। 👉 अब देखना होगा कि विकास वंचित इंसान पार्टी का यह ऐलान उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्या असर डालता है। _पार्टी ने महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निहारिका को दी साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अक्षय निषाद को चुना वही इस मौके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष दुबे व जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ, पवन आदि रहे मौजूद_ *समीर नक़वी* ✍️👆🏻1
- लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में दलित महिला से कथित छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि न सिर्फ उसके साथ रास्ते में अभद्रता हुई, बल्कि न्याय मांगने पर उसे ही प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। महिला का कहना है कि अवध फार्म हाउस के पास एक व्यक्ति ने उसे रोककर छेड़छाड़ की और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। वहीं, आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले ही पुलिस से सांठगांठ कर पीड़ित परिवार और अन्य महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि बाद में पुलिसकर्मियों द्वारा घर जाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। इस मामले को लेकर इलाके में नाराजगी है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।1
- लखनऊ राष्ट्रीय छात्र पंचायत का गांधी प्रतिमा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ छात्रों का हंगामा। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन। बड़ी संख्या में छात्रों ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ नारेबाजी की। “शिक्षा का व्यापार बंद करो” के नारों से गूंजा हजरतगंज। “भविष्य बेचना बंद करो” लिखे पोस्टर-बैनर लेकर उतरे छात्र। “फीस के बोझ से बचपन मत कुचलो” छात्रों का बड़ा संदेश। “अनपढ़ नेता खुशहाल है, शिक्षा का बुरा हाल है” गूंजे नारे। हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर भारी पुलिस बल तैनात। फीस रेगुलेशन बिल तुरंत लागू करने की मांग तेज3