logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वास्थ्य सेवाएं ठप: जैनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला, जिम्मेदार नदारद कन्नौज जनपद के ठठिया से ग्राउंड रिपोर्ट। स्वास्थ्य विभाग के दावों की हकीकत जानने के लिए जब संवाददाता जैनपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, तो वहां की स्थिति चौंकाने वाली मिली। दोपहर करीब 1:30 बजे अस्पताल परिसर पूरी तरह बंद मिला और मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ था। परिसर में सन्नाटा पसरा था, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि यहां नियमित रूप से सेवाएं संचालित नहीं हो रही हैं। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों से बातचीत में सामने आया कि यह स्थिति नई नहीं है। गांव के लोगों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र अक्सर बंद ही रहता है, जिससे उन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने खासतौर पर बताया कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के दावे यहां पूरी तरह फेल नजर आ रहे हैं। टीकाकरण, जांच और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं भी लोगों को समय पर नहीं मिल पा रही हैं। मामले की पुष्टि के लिए जब केंद्र पर तैनात डॉक्टर प्रभाकर वर्मा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे विभागीय लापरवाही और जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति साफ दिखाई देती है। जमीनी पड़ताल में सामने आई इस हकीकत ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

1 day ago
user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
1 day ago

स्वास्थ्य सेवाएं ठप: जैनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला, जिम्मेदार नदारद कन्नौज जनपद के ठठिया से ग्राउंड रिपोर्ट। स्वास्थ्य विभाग के दावों की हकीकत जानने के लिए जब संवाददाता जैनपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, तो वहां की स्थिति चौंकाने वाली मिली। दोपहर करीब 1:30 बजे अस्पताल परिसर पूरी तरह बंद मिला और मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ था। परिसर में सन्नाटा पसरा था, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि यहां नियमित रूप से सेवाएं संचालित नहीं हो रही हैं। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों से बातचीत में सामने आया कि यह स्थिति नई नहीं है। गांव के लोगों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र अक्सर बंद ही रहता है, जिससे उन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने खासतौर पर बताया कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के दावे यहां पूरी तरह फेल नजर आ रहे हैं। टीकाकरण, जांच और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं भी लोगों को समय पर नहीं मिल पा रही हैं। मामले की पुष्टि के लिए जब केंद्र पर तैनात डॉक्टर प्रभाकर वर्मा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे विभागीय लापरवाही और जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति साफ दिखाई देती है। जमीनी पड़ताल में सामने आई इस हकीकत ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • पुलिस और मगरमच्छ की जंग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा
    1
    पुलिस और मगरमच्छ की जंग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • कन्नौज ब्रेकिंग - भैंस ने दो सिर वाले बछ्ड़े को दिया जन्म। दो सिर के साथ बछ्ड़े के दो पूंछ और 7 पैर भी मौजूद। पेट में बच्चा फंसने के कारण प्रजनन कराने में करना पड़ी कड़ी मशक्क्त। जन्म के थोड़ी देर बाद दो सिर वाले बछड़े की हुई मौत। मौत के बाद भी विचित्र बच्चे को देखने वालों की उमड़ी भीड़। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर्वा गांव निवासी एक किसान के घर जन्मा भैंस का 2 सिर, 7 पैर वाला बच्चा।
    1
    कन्नौज ब्रेकिंग - भैंस ने दो सिर वाले बछ्ड़े को दिया जन्म। दो सिर के साथ बछ्ड़े के दो पूंछ और 7 पैर भी मौजूद। पेट में बच्चा फंसने के कारण प्रजनन कराने में करना पड़ी कड़ी मशक्क्त। जन्म के थोड़ी देर बाद दो सिर वाले बछड़े की हुई मौत। मौत के बाद भी विचित्र बच्चे को देखने वालों की उमड़ी भीड़। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर्वा गांव निवासी एक किसान के घर जन्मा भैंस का 2 सिर, 7 पैर वाला बच्चा।
    user_Raeesh Khan
    Raeesh Khan
    Court reporter कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरैना गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जा रहा है कि सभी घायल युवक सदर के ही अलियापुर गांव के निवासी हैं। ​रात के समय सड़क पर विजिबिलिटी कम होती है, इसलिए कृपया वाहन सीमित गति में और सावधानीपूर्वक चलाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना। 🙏 ​#Kannauj #RoadAccident #UPNews #KannaujPolice #BreakingNews
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरैना गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
​सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जा रहा है कि सभी घायल युवक सदर के ही अलियापुर गांव के निवासी हैं।
​रात के समय सड़क पर विजिबिलिटी कम होती है, इसलिए कृपया वाहन सीमित गति में और सावधानीपूर्वक चलाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना। 🙏
​#Kannauj #RoadAccident #UPNews #KannaujPolice #BreakingNews
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Ankit Gautam
    1
    Post by Ankit Gautam
    user_Ankit Gautam
    Ankit Gautam
    Grain Importer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कल गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi जी | UP के लिए बड़ी सौगात 🚀 #GangaExpressway #NarendraModi #UPNews 📝 Description कल उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन होने वाला है, जब देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास, कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देगा। इस वीडियो में जानिए: गंगा एक्सप्रेसवे की खास बातें किन-किन शहरों को जोड़ेगा उत्तर प्रदेश के विकास में इसका महत्व 👉 ऐसे ही informative वीडियो के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें। #GangaExpressway #NarendraModi #UPNews #Expressway #Infrastructure #IndiaDevelopment #BreakingNews #UPDevelopment #ModiInUP #LatestNews
    1
    कल गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi जी | UP के लिए बड़ी सौगात 🚀 #GangaExpressway #NarendraModi #UPNews 
📝 Description
कल उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन होने वाला है, जब देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा।
यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास, कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देगा।
इस वीडियो में जानिए:
गंगा एक्सप्रेसवे की खास बातें
किन-किन शहरों को जोड़ेगा
उत्तर प्रदेश के विकास में इसका महत्व
👉 ऐसे ही informative वीडियो के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।
#GangaExpressway #NarendraModi #UPNews #Expressway #Infrastructure #IndiaDevelopment #BreakingNews #UPDevelopment #ModiInUP #LatestNews
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • थाना मंझिला क्षेत्र में पैसे के विवाद में गोली लगने से एक महिला के घायल। #shorts #short #uppolice
    1
    थाना मंझिला क्षेत्र में पैसे के विवाद में गोली लगने से एक महिला के घायल। #shorts #short #uppolice
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दिनांक 19.04.2026 को प्रातः लगभग 04:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नौबस्ता क्षेत्रान्तर्गत त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता द्वारा अपनी दो नाबालिग जुड़वा पुत्रियों उम्र करीब (11 वर्ष) की गला काटकर हत्या कर दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया है। दोनों बालिकाओं के शव घर के अंदर पाए गए हैं, जिनके गले पर कटे हुए घाव के निशान हैं। घटना के संबंध में अभियुक्त, जो कि मृतक बालिकाओं का पिता है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बाइट- पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी*
    1
    दिनांक 19.04.2026 को प्रातः लगभग 04:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नौबस्ता क्षेत्रान्तर्गत त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता द्वारा अपनी दो नाबालिग जुड़वा पुत्रियों उम्र करीब (11 वर्ष) की गला काटकर हत्या कर दी गई है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया है।
दोनों बालिकाओं के शव घर के अंदर पाए गए हैं, जिनके गले पर कटे हुए घाव के निशान हैं। घटना के संबंध में अभियुक्त, जो कि मृतक बालिकाओं का पिता है, को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा।
शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बाइट- पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी*
    user_Roshan Babu
    Roshan Babu
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • डिवाइडर पर चढ़ी बेकाबू कार पलटी, दो लोग गंभीर घायल राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। छिबरामऊ क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर हादसे का कारण बनी। अकबरपुर के पास सलेमपुर गांव के सामने रविवार को एक अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संत कुमार (49) पुत्र नासूराम निवासी जहांगीर एलाऊ (जनपद मैनपुरी) और संदीप कटियार (47) निवासी लक्ष्मण नगला मूसा खेरिया, थाना जहानगंज (जनपद फर्रुखाबाद) कार से कानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी ब्रेजा कार छिबरामऊ थाना क्षेत्र के अकबरपुर के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट दुर्गा प्रसाद और ईएमटी गगन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा संभवतः तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    डिवाइडर पर चढ़ी बेकाबू कार पलटी, दो लोग गंभीर घायल
राजेंद्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। छिबरामऊ क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर हादसे का कारण बनी। अकबरपुर के पास सलेमपुर गांव के सामने रविवार को एक अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संत कुमार (49) पुत्र नासूराम निवासी जहांगीर एलाऊ (जनपद मैनपुरी) और संदीप कटियार (47) निवासी लक्ष्मण नगला मूसा खेरिया, थाना जहानगंज (जनपद फर्रुखाबाद) कार से कानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी ब्रेजा कार छिबरामऊ थाना क्षेत्र के अकबरपुर के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट दुर्गा प्रसाद और ईएमटी गगन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा संभवतः तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.