शीर्षक: जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन से कोसों दूर, पात्र लोग लाभ से वंचित ( खेमराज जोशी ) समाचार: सरकार द्वारा आमजन के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इन योजनाओं का लाभ अभी भी पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। सीनियर सिटीजन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकानों की स्वीकृति जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में भी कई जरूरतमंद लोग आज तक लाभ से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर विशेष शिविर लगाए जाते हैं, जहां लोगों के आवेदन और फॉर्म तो भरवा लिए जाते हैं, लेकिन उसके बाद फाइलें आगे नहीं बढ़ती। कई मामलों में फाइलें लंबे समय से दफ्तरों में अटकी पड़ी हैं, जिससे पात्र लोगों को योजनाओं का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का आरोप है कि शिविरों में केवल औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं और रिकॉर्ड तैयार कर लिए जाते हैं, जबकि जमीन स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। इससे आमजन में निराशा बढ़ रही है और सरकार की मंशा के बावजूद योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि लंबित फाइलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और पात्र लोगों को जल्द से जल्द योजनाओं का लाभ दिया जाए। रिपोर्टर: खेमराज जोशी

- राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस पर दौसा पुलिस अधीक्षक सागर बोले पुलिस की ड्यूटी अपने आप में चुनौती और इन चुनौतियों से डटकर मुकाबला करना ही पुलिस का असली कार्य करना होता हैं1
- जयपुर रिंग रोड बड़ी खबर जयपुर रिंग रोड पर प्रहलादपूरा में चलते ट्रक में आग लगने गयी। सूचना पर मौके पर पहुची दमकल ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया । ट्रक जलकर कबाड़ में तब्दील हो गया सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चालू करवाया3
- गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी जयपुर हाइवे पर बुधवार को गंगापुर से मंडावरी की ओर जा रही एक कार सीतोड़ समाधि के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनिमत यह रही कि कोई हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार कार गंगापुर सिटी से मंडावरी की ओर जा रही थी और कार में बच्चे सहित करीब 7-8 लोग सवार थे। कार सभी लोग मंडावरी निवासी बताए जा रहे हैं। गंगापुर सिटी जयपुर रोड पर सीतौड के पास अचानक कार से चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटने से आसपास के एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजरते वाहन भी ठहर गए, जिससे तमाशगीनों का मजमा लग गया। घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में सवार सभी को आसपास मौज्ूद लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि दुर्घटना में कार में सवार लोगों के मामूली चोटें आई, कोई जनहानि नहीं हुई और बडा हादसा होने से टल गया।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- सरकारी जिला अस्पताल #रामकरण जोशी हाॅस्पिटल #दौसा में रात्रि में नाइट डयूटी पर आया एक कुत्ता अस्पताल प्रशासन की अनियमितता व लापरवाही कुछ ऐसी ही घटना अभी कुछ दिन पहले कुंडल के एक अस्पताल में हुई थी जहाँ एक सांड डयूटी करने अस्पताल पहुंचा था |1
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द गंगापुर सिटी गंगापुर सिटी में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय विकाश कुमार मीणा पुत्र बाबूलाल मीणा (उम्र 29 वर्ष) निवासी रीको क्षेत्र, गंगापुर सिटी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जीआरपी थाना के एएसआई घनश्याम ने बताया कि मृतक विकास कुमार मीणा मंगलवार शाम अवध एक्सप्रेस से गंगापुर सिटी आ रहा था। गंगापुर रेलवे स्टेशन नजदीक आने पर वह गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ और उसके दोनों पैर किसी वस्तु या प्लेटफार्म से टकरा गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल गंगापुर सिटी के गवर्नमेंट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को अत्यंत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। परिजनों से गंगापुर के ही सालौदा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज शुरू किया लेकिन काफी ज्यादा मात्रा में रक्त स्राव होने और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। बाद में उसे गवर्नमेंट हॉस्पिटल लाया गया और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद सबको परिजनों के सपोर्ट कर दिया गया। वही विकास की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार में विकास इकलौता बेटा था, उसकी दो बहने हैं। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना से ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों की अंधे की के परिणाम उजागर- इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को उजागर किया है। चलती ट्रेन के गेट पर बैठना या खड़ा होना जानलेवा साबित हो सकता है। रेलवे प्रशासन और पुलिस द्वारा समय-समय पर यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।1
- मजदूरी नहीं मिली तो पेंटर ने ... लालसोट के दौलतपुरा ग्राम पंचायत में मजदूरी नहीं मिलने से नाराज पेंटर ने पंचायत भवन पर लिखे नाम पर ही कालिख पोत दी। जानकारी के अनुसार पेंटर चन्द्रमोहन मीना ने साथी के साथ पंचायत भवन पर नाम व बोर्ड लिखने का काम किया था। काम पूरा होने के बाद भुगतान नहीं मिलने पर उसने विरोध स्वरूप कालिख पोतते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पेंटर का आरोप है कि तय समय पर मजदूरी नहीं दी गई, जबकि ग्राम विकास अधिकारी राजवीर का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया के तहत होता है और अवकाश के कारण देरी हुई।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- हमारे तिगगडा गांव में सड़क खराब हुई पड़ी है ठीक करने के लिए निवेदन है कि हमारी सड़क को जल्द से जल्द सही किया जाए1