Bounsi News: 3584 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, बौंसी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई बौंसी/बांका:- बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में है। बांका जिले के बौंसी में गुरुवार को पुलिस और मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त की गई अवैध शराब पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। बौंसी (बांका) से बड़ी खबर है, जहां कुड़रो मोड़ के समीप अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिली। बौंसी थाना पुलिस और मद्यनिषेध विभाग की संयुक्त टीम ने एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा की निगरानी में भारी मात्रा में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल 3584.3 लीटर देशी और विदेशी शराब को बुलडोजर से नष्ट किया गया। यह शराब हाल के दिनों में चलाए गए विशेष मद्यनिषेध अभियान के दौरान अलग-अलग 8 मामलों में जब्त की गई थी। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा सहित मद्यनिषेध विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को शराबबंदी कानून को जमीन पर उतारने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
Bounsi News: 3584 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, बौंसी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई बौंसी/बांका:- बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में है। बांका जिले के बौंसी में गुरुवार को पुलिस और मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त की गई अवैध शराब पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। बौंसी (बांका) से बड़ी खबर है, जहां कुड़रो मोड़ के समीप अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिली। बौंसी थाना पुलिस और मद्यनिषेध विभाग की संयुक्त टीम ने एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा की निगरानी में भारी मात्रा में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल 3584.3 लीटर देशी और विदेशी शराब को बुलडोजर से नष्ट किया गया। यह शराब हाल के दिनों में चलाए गए विशेष मद्यनिषेध अभियान के दौरान अलग-अलग 8 मामलों में जब्त की गई थी। सभी कानूनी प्रक्रियाएं
पूरी करने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा सहित मद्यनिषेध विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को शराबबंदी कानून को जमीन पर उतारने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
- Post by MdBabar... ward number 111
- राजद वाले खुश हैं कि हमारे यहां से गया हुआ आदमी मुख्यमंत्री बना, जदयू वाले खुश हैं कि नीतीश जी की इच्छा अनुसार CM बना, भाजपा वाले खुश हैं कि मेरी पार्टी का मुख्यमंत्री बना, इतनी खुशी बिहार में पहली बार देखने को मिल रहा है 😂2
- आज 15 अप्रैल सुबह 6:00 गुड्डा के हाईवे पर इस प्रकार से कोर हावी हुआ आगे रास्ता ही नहीं दिख रहा था1
- कोहरा का प्रकोप अचानक झारखंड बिहार कई राज्यों में देखने को मिला #पोस्ट #JharkhandNews1
- बार-बार ट्रांसफार्मर ख@राब होने की वजह से ग्रामीण है परे@शान महागामा प्रखंड #goddajharkhand #mahagama1
- अनजान व्यक्ति को अपना शेयर करें.1
- बांका बिहार -की राजनीति में नया अध्याय शुरू हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बधाइयों का सिलसिला तेज हो गया है। इसी बीच भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष और नारी शक्ति वंदन अभियान की लोकसभा प्रभारी पुनीता सिंह ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। पुनीता सिंह ने भरोसा जताया कि सम्राट चौधरी एक जुझारू और दूरदर्शी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में राज्य में सुशासन और विकास को नई रफ्तार मिलेगी। अब सबकी नजरें नई सरकार के कामकाज पर टिकी हैं।1
- Post by MdBabar... ward number 111