Shuru
Apke Nagar Ki App…
*शाही मस्जिद हटाने के विरोध में उतरे मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है।* इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रख रहा है। जानकारी के मुताबिक भीड़ को तितर बितर करने के लिए लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़ें जा चुके हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोग पुलिस पर पथराव करने में लगे हुए हैं। तस्वीरों में पथराव की स्थिति साफ तौर पर दिखाई दे रही है। *👉🏻इसी तरह की सवेंदनशील स्थिति बड़े हनुमान जी को हटाने पर बनी थी पर तब पुलिस पर पथराव नहीं हुआ था।*
पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
*शाही मस्जिद हटाने के विरोध में उतरे मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है।* इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रख रहा है। जानकारी के मुताबिक भीड़ को तितर बितर करने के लिए लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़ें जा चुके हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोग पुलिस पर पथराव करने में लगे हुए हैं। तस्वीरों में पथराव की स्थिति साफ तौर पर दिखाई दे रही है। *👉🏻इसी तरह की सवेंदनशील स्थिति बड़े हनुमान जी को हटाने पर बनी थी पर तब पुलिस पर पथराव नहीं हुआ था।*
More news from Umaria and nearby areas
- अतुलनीय, अद्वितीय और बेजोड़ रहा अनुपम सहाय क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ का आदिवासी कला नृत्य* *हाथी महोत्सव में बांधवगढ़ की लोक एवं आदिवासी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक* *अतुलनीय, अद्वितीय और बेजोड़ रहा अनुपम सहाय क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ का आदिवासी कला नृत्य* *हाथी महोत्सव में बांधवगढ़ की लोक एवं आदिवासी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक* उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आयोजित हाथी महोत्सव के दौरान प्रकृति, वन्यजीव और आदिवासी संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव में बांधवगढ़ के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय द्वारा प्रस्तुत आदिवासी कला एवं नृत्य ने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक अंदाज, लोक संस्कृति और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया। अनुपम सहाय की प्रस्तुति में बांधवगढ़ क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी परंपराओं, लोक जीवन और प्रकृति से गहरे जुड़ाव की सुंदर झलक दिखाई दी। नृत्य के दौरान पारंपरिक भाव-भंगिमाओं और लोक शैली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को देखकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व देश-दुनिया में अपनी जैव विविधता और बाघों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन इसकी पहचान केवल वन्यजीवों तक सीमित नहीं है। क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति, लोक परंपराएं और प्रकृति के साथ लोगों का सदियों पुराना जुड़ाव भी बांधवगढ़ की विशिष्ट पहचान है। हाथी महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से इसी सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने का अवसर मिलता है। महोत्सव में अनुपम सहाय का आदिवासी कला नृत्य अतुलनीय, अद्वितीय, अनोखा और बेजोड़ रहा। प्रस्तुति ने जहां दर्शकों का मनोरंजन किया, वहीं आदिवासी लोककला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और प्रचार का संदेश भी दिया। हाथी महोत्सव में हुई इस विशेष प्रस्तुति ने आयोजन की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। बांधवगढ़ की प्राकृतिक विरासत के साथ यहां की लोक एवं आदिवासी संस्कृति की अनोखी पहल।1
- पाली: अम्बिकापुर ट्रेन से टक्कर 19 साल की लड़की की मौत बिरसिंहपुर पाली स्टेशन के आगे की घटना किस हालत में यूवती कहां से कहां जा रही थी यह ट्रेन से गिरी कई सवालों को घेरे में हादसा पुलिस मौके में पहुंचकर जांच में जुटी1
- देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर रविवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।रेलवे स्टेशन नौरोजाबाद से देवगवां रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है,जबकि दूसरी ओर जाम जोहिला पुल तक पहुंचने की खबर है।दोनों दिशाओं में करीब दो से तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम बताए जाने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं,जाम में फंसे वाहन बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा।सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने से स्थिति और विकट होती जा रही है।कई वाहन चालक लंबे समय से जाम में फंसे हैं और चंद मिनट का रास्ता तय करने में भी काफी समय लग रहा है।देवगवां रेलवे फाटक पर बने इस महाजाम ने एक बार फिर क्षेत्र में सुचारु यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत को उजागर कर दिया है।_2
- जिला उमरिया के पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर यातायात थाना प्रभारी उमरिया द्वारा दुकान के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों को दी गई समझाइस l मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्टl उमरिया जिला मुख्यालय के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय उमरिया के निर्देशन पर यातायात थाना प्रभारी उमरिया द्वारा उमरिया शहर के अंदर दुकान के बाहर सामान रखने वाले समस्त दुकानदारों को दुकान के बाहर सामान ना रखने के संबंध में समझाइस दी गई l क्योंकि दुकान के बाहर सामान रखने के कारण यातायात बाधित होता है आए दिन दुर्घटना होने की संभावना रहती है एवं कई बार दुर्घटना रोड पर चलने वालों की हो जाती है l दुकान के बाहर सामान रखने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बाधित होती है एवं स्कूल जाने वाली छात्र-छात्राओं एवं आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है l थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा दुकानदारों से अपील की गई है कि वह दुकान के बाहर सामान ना लगे अपना सामान दुकान के अंदर ही रखें रोड पर सामान रखने से शहर की यात्रा व्यवस्था बाधित होतीहै l फिलहाल श्री पुलिस अधीक्षक महोदय उमरिया द्वारा यह एक सराहनीय पहल की गई है।4
- जलभराव और पेयजल संकट से जूझ रहा कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती बारिश में परिसर में भरता है पानी, खराब हैंडपंप से छात्राओं और एमडीएम व्यवस्था की परेशानी बढ़ी अनूपपुर - शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर बस्ती में जलभराव और पेयजल की समस्या विद्यार्थियों के साथ विद्यालय प्रबंधन के लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के दौरान विद्यालय परिसर में पानी भरने से आवागमन और अध्ययन-अध्यापन प्रभावित होने की स्थिति बनती है। वहीं विद्यालय का हैंडपंप खराब होने के कारण विद्यार्थियों को पेयजल के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। *नाली निर्माण की मांग वर्षों से लंबित* विद्यालय परिसर से बारिश के पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। प्रधानाध्यापक अजय कुमार प्रसाद के अनुसार इस संबंध में नगर पालिका परिषद अनूपपुर के सीएमओ को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के समय परिसर में पानी जमा हो जाता है। इससे छात्राओं के विद्यालय आने-जाने के साथ ही कक्षाओं के संचालन में भी परेशानी की स्थिति निर्मित होती है। *खराब हैंडपंप से पेयजल संकट* विद्यालय में पेयजल की समस्या भी बनी हुई है। प्रधानाध्यापक के अनुसार खराब हैंडपंप को दुरुस्त कराने तथा विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में नगर पालिका से कई बार आग्रह किया गया है। पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को बाहर से पानी लाने की स्थिति बन रही है। *एमडीएम व्यवस्था पर भी असर* पेयजल की समस्या का असर मध्याह्न भोजन व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार एमडीएम तैयार करने वाली महिलाओं को भी पानी के लिए विद्यालय परिसर से बाहर स्थित हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे भोजन तैयार करने की व्यवस्था में अतिरिक्त परेशानी होती है। *स्थायी समाधान की मांग* विद्यालय प्रबंधन ने नगर पालिका परिषद से मांग की है कि विद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए आवश्यक नाली निर्माण कराया जाए तथा खराब हैंडपंप को शीघ्र दुरुस्त कर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से ही छात्राओं के लिए सुरक्षित और सुचारु अध्ययन-अध्यापन तथा मध्याह्न भोजन व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।। शिक्षा उपकर के उपयोग पर भी उठे सवाल नगर पालिका परिषद द्वारा शिक्षा के लिए दो प्रतिशत शिक्षा उपकर लगाए जाने के बावजूद विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं पर इसके प्रभावी उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यदि शिक्षा उपकर से प्राप्त राशि का उपयोग विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं के विकास और रखरखाव में किया जाए तो जलभराव, पेयजल, नाली निर्माण जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जा सकता है। ऐसे में नगर पालिका को चाहिए कि शिक्षा उपकर से प्राप्त राशि का नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से शिक्षा से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं पर उपयोग सुनिश्चित करे, ताकि विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।1
- रातभर की बारिश के बाद बिजुरी में धंसी निर्माणाधीन सड़क, बड़ा हादसा टला बिजुरी। रातभर हुई बारिश के बाद बिजुरी में निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, मौहरी से माइंस कॉलोनी को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा अचानक धंसने से वहां बड़ा गड्ढा बन गया। इसी दौरान एक भैंसा धंसे हुए गड्ढे में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर भैंसे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, सड़क धंसने के बाद सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई पुलिया और आरसीसी ह्यूम पाइप की तकनीकी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था की जांच की मांग की जा रही है।1
- *💥उज्जैन में शाही मस्जिद का अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और भीड़ में झड़प, भयंकर पथराव, पुलिस की शील्ड तक टूट गई, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तनाव* *क़ाजी की अपील के अपील के बाद भी स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है..*1
- *💥_देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार_* उमरिया_देवगवां रेलवे फाटक पर रविवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।रेलवे स्टेशन नौरोजाबाद से देवगवां रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है,जबकि दूसरी ओर जाम जोहिला पुल तक पहुंचने की खबर है।दोनों दिशाओं में करीब दो से तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम बताए जाने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं,जाम में फंसे वाहन बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा।सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने से स्थिति और विकट होती जा रही है।कई वाहन चालक लंबे समय से जाम में फंसे हैं और चंद मिनट का रास्ता तय करने में भी काफी समय लग रहा है।देवगवां रेलवे फाटक पर बने इस महाजाम ने एक बार फिर क्षेत्र में सुचारु यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत को उजागर कर दिया है।_ *1
- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन की उमरिया में थाना प्रभारी द्वारा दुकान तारों को रोड पर सामान न रखने संबंध मे दी गई समझाइस l मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l उमरिया जिला मुख्यालय अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना यातायात प्रभारी उमरिया द्वारा उमरिया शहर के अंदर समस्त दुकान दारो को दुकान के बाहर समान न रखने की समझाइस दी गई है क्योंकि दुकान के बाहर सामान रखने के कारण शहर का मार्ग संकीर्ण हो जाता है जिस शहर का यातायात बाधित हो जाता है एवं लोगों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है रोड पर सामान ना रखने के कारण सड़क पर यातायात बाधित नहीं होगा एवं किसी भी प्रकार की दुर्घटना को भी रोका जा सकता है। रोड पर सामान रखने के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है l फिलहाल पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान विजय भगवानी अच्छी पहल की गई है यह पहल सराहनीय पहल रहेगी, भविष्य में यदि दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर सामान रखा जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4