Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिम बंगाल बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है शुरुआती रुझानों में
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
पश्चिम बंगाल बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है शुरुआती रुझानों में
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *छिंदवाड़ा: खेत में काट रहे थे काले हिरण का मांस, वन विभाग ने 3 शिकारी दबोचे, एक फरार* *छिंदवाड़ा:* चौरई वन परिक्षेत्र के ग्राम सागर (कुंडा) में काले हिरण के शिकार का बड़ा मामला सामने आया है। रेंजर वंदना पाल की टीम ने दबिश देकर खेत में काले हिरण का मांस काटते हुए तीन शिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। *ये हुए गिरफ्तार* वन विभाग की टीम ने मौके से राधेश्याम, सुमेरी और रत्नेश को पकड़ा। तीनों आरोपी खेत में काले हिरण का मांस काट रहे थे। टीम को मुखबिर से शिकार की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई। *न्यायालय ने भेजा जेल* वन विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मौके से काले हिरण का मांस और शिकार में इस्तेमाल औजार भी जब्त किए गए हैं। *एक आरोपी की तलाश जारी* रेंजर वंदना पाल ने बताया कि इस गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। वन विभाग ने कहा कि शेड्यूल-1 के वन्यजीव काले हिरण के शिकार पर 7 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। वन विभाग ने लोगों से वन्यजीव अपराध की सूचना तुरंत देने की अपील की है।1
- कितनी बड़ी घटना पटरी में खड़े ट्रक को ट्रेन ने उडाया।1
- सिवनी मंडी में हाहाकार! घंटों इंतजार के बाद भी नहीं लगी बोली, भड़के किसान1
- *तालाब में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम* उगली/सिवनी - उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया में सोमवार शाम एक हृदय विदारक हादसे में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच गांव के दो बालक—अमित पंद्रे (8 वर्ष), पिता राकेश पंद्रे एवं संजीव अड़मे (8 वर्ष), पिता शिवचरण अड़मे—खेलते-खेलते गांव के तालाब के पास पहुंच गए। इसी दौरान एक बालक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। साथी को डूबता देख दूसरा बालक उसे बचाने के प्रयास में तालाब में कूद गया, लेकिन दोनों ही गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद उगली थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पहले अमित पंद्रे का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे बालक संजीव अड़मे की देर रात तक तलाश जारी रही। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात उसका शव भी तालाब से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार, जिस स्थान से शव बरामद किए गए वहां पानी की गहराई लगभग 10 से 12 फीट थी। एएसआई सुमेरचंद उइके ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई है। मंगलवार सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। उगली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में 200 जोड़े बंधे विवाह बंधन में। मुलताई। जनपद पंचायत के ग्राम चंदौरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। सम्मेलन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हिंदू जोड़ों के विवाह हुए तो वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार शामिल हुए। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विवाह समारोह के सफल आयोजन हेतु एसडीएम राजीव कहार के मार्गदर्शन में प्रशासनिक अमला पूरे समय व्यवस्थाओं में जुटा रहा। आयोजन स्थल पर बारातियों एवं घरातियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही विशाल पंडाल, बैठक एवं अन्य सुविधाओं की भी उत्तम व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई, जिसकी सराहना नवयुगल जोड़े द्वारा की गई।1
- Post by AMLA NEWS1
- सिंगोड़ी भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगोड़ी ने मनाया एनडीए भाजपा पश्चिम बंगाल, पांडुचेरी, असम विधानसभा चुनाव के जीत का जश्न1
- सिवनी तालाब में डूबने के दो बच्चों की मौत पिपरिया गांव की घटना दोनों शवो को बाहर निकल गया।1
- तूफान का तांडव! एक झटके में उजड़ा गरीब परिवार का घर और रोजगार1