बीकापुर की घटना से भी सबक नही ले रहा रुदौली तहसील प्रशासन बीकापुर की घटना से भी सबक नही ले रहा रुदौली तहसील प्रशासन मखदूमपुर में मुसीबत के बीच गरीब परिवार ,पानी से घिरे 4 घर बने टापू, इन गरीब परिवारों को एक माह से है जलनिकासी का इंतजार पन्नी-छप्पर के घरों में कैद जिंदगी, मुख्य मार्ग पर बह रहा दूषित पानी। रूदौली अयोध्या ! बीकापुर क्षेत्र में छप्पर गिरने से युवती और बच्चे की मौत की दर्दनाक घटना के बाद भी रुदौली तहसील प्रशासन मखदूमपुर गांव के हालात पर सबक लेता नजर नहीं आ रहा है। यहां तालाब और बरसाती पानी से चार पन्नी-छप्परनुमा घर करीब एक माह से घिरे हुए हैं। चारों घर पानी के बीच टापू बने नजर आ रहे हैं और इनमें रहने वाले गरीब परिवार जान जोखिम में डालकर दिन गुजार रहे हैं।मामला ब्लॉक से लेकर तहसील प्रशासन तक पहुंचने के बावजूद जलनिकासी बहाल कराने के लिए अब तक ठोस पहल नहीं हुई है। मवई ब्लॉक के मखदूमपुर निवासी गुलाम नबी, कलीम, अजीम और नदीम के घर लंबे समय से जलभराव की चपेट में हैं। घरों के चारों ओर दूषित पानी जमा होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। पन्नी और छप्परनुमा घरों की हालत ऐसी है कि परिवारों के लिए वहां रहना किसी चुनौती से कम नहीं। कुछ परिवारों को अपना घर छोड़कर दूसरे लोगों के दरवाजे पर शरण लेने को मजबूर होना पड़ा है।पीड़ित परिजनों का कहना है कि लगातार जमा गंदे पानी से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को संक्रामक बीमारियों का खतरा सता रहा है। पानी के रास्ते सांप और अन्य जीव-जंतुओं के घरों में पहुंचने की आशंका भी बनी हुई है। छोटे बच्चों को लेकर परिवारों में हर समय डर का माहौल है।गुलाम नबी की पत्नी ने बताया कि घर में पानी भर जाने के बाद परिवार का रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों को लेकर चिंता बनी रहती है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। मुख्य मार्ग पर बह रहा तालाब का पानी बारिश होने से गांव का तालाब उफनाने के बाद दूषित पानी मुख्य मार्ग और आसपास की सड़कों पर बह रहा है।जो स्कूली छात्र-छात्राओं, राहगीरों और ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी पैदा कर रही है। जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध होने के कारण पानी निकल नहीं पा रहा है।क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी लालजी चौरसिया ने मौके का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने नाले पर स्थायी निर्माण कर जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। इस संबंध में ब्लॉक मुख्यालय की ओर से तहसील प्रशासन को सूचना भेजी गई है। बीकापुर की घटना ने बढ़ाई चिंता सोमवार को कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के निधियावां के भुलाई पुरवा में छप्पर गिरने से एक युवती और बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मखदूमपुर में असुरक्षित पन्नी-छप्पर के घरों में रह रहे परिवारों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसा होने के बाद राहत देने से बेहतर है कि प्रशासन समय रहते खतरे को टाल दे।इस बावत जानकारी हेतु बीडीओ मवई से संपर्क किया गया तो फोन नही उठा।दो दिन पूर्व तहसीलदार विजय कुमार द्वारा आस्वासन देने के बाद भी कोई हल नही निकला।एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नही था,इन्होंने कहा मैं देखवाता हूँ।

- अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने यूजीसी वापस लिए जाने और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने यूजीसी वापस लिए जाने और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। अधिवक्ताओं द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि भारत में सभी वर्गों के लोगों के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था की जाए जिसमें अंतिम पायदान पर जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को प्राथमिकता दी जाए तथा आर्थिक रूप से सुधार हो चुके व्यक्तियों परिवारों जैसे सांसद, विधायक, आईएएस , पीसीएस ऑफिसर, उद्योपति आदि को अलग रखा जाए। भारत के नागरिक यह भी मांग करते हैं कि यूजीसी (काला) कानून को सरकार बिना शर्त वापस ले तथा आम जनमानस में फैल रही असंतोष व विद्रोह की भावना को रोका जा सके। भारत का संविधान पूर्णतया समानता के मौलिक आधार को बनाए रखने के लिए निर्मित व सृजित किया गया है। इस लिए इस मूल भावना को राजनीतिक लाभ के लिए विखंडित ना किया जाए।3
- अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम समाज ने जुलूस का आयोजन किया। अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम समाज ने जुलूस का आयोजन किया।1
- सभी बहने सुनो उ प्र में सरकारी परिवहन बस🚍 राखी के दिन बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती उ प्र में रोडवेज बस रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर बहनो के लिए बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती है यह समय, 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 26 रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनो के लिए और साथ मे एक सहयोगी भी मुफ्त सफर कर सकते है।।। Reporting Lal chand SONI. । Aaj subah times।।1
- अयोध्या में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत, देर रात तक गूंजते रहे नातिया कलाम। मोनू अयोध्या पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मुबारक मौके पर अयोध्या में हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। मस्जिद टाट शाह के पेश इमाम मौलाना शमसुल कादरी के नेतृत्व में निकला जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्गों के साथ युवा और बच्चे भी शामिल हुए।जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत स्टॉल लगाए और श्रद्धालुओं के लिए लंगर का इंतजाम किया। कई स्थानों पर नातख्वानी के लिए मंच बनाए गए, जहां नातख्वानों ने नातिया कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। नातख्वानों का सम्मान भी किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस के दौरान घर-घर जाकर मिलाद शरीफ भी पढ़ी गई। विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया और श्रद्धालुओं को तरह-तरह के पकवान व प्रसाद वितरित किए। पूरे मार्ग में धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज सुनाई देती रही। वहीं हर वर्ष की तरह इस बार भी अंजुमन शहदाए मुस्तफा के नेतृत्व में फतेहगंज नाले के पास लंगर के लिए कई स्टॉल लगाए गए। इमरान उर्फ रामपत, बबलू खान और मुजीबउद्दीन हाशमी व बड़े सहित अन्य लोगों की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर लंगर का वितरण किया गया। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण किया। देर रात तक जुलूस का सिलसिला जारी रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी इंतजाम किए गए। पूरे आयोजन में अकीदत, धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल नजर आया। लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को पूरे जोश और धूमधाम के साथ मनाते हुए मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम दिया।4
- अयोध्या *अयोध्या में होटल इंडस्ट्री को मिला नया ठिकाना, होटल निशा ग्रीन व्यू का भव्य शुभारंभ* अयोध्या। रामनगरी में पर्यटन और कारोबार के बढ़ते दायरे के बीच होटल इंडस्ट्री में एक और नया नाम जुड़ गया है। अक्षत ग्रुप के होटल निशा ग्रीन व्यू का बुधवार, 26 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। महोवरा बाईपास, NH-27, ईशा होटल के निकट आयोजित इस समारोह में सुबह 11 बजे से मेहमानों का पहुंचना शुरू हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सदर, बस्ती श्री दयाराम चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक कप्तानगंज, बस्ती श्री कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हर्रैया, बस्ती श्री प्रयम्बक नाथ पाठक मौजूद रहे। होटल निशा ग्रीन व्यू को आधुनिक सुविधाओं और मेहमानों के बेहतर अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह में अक्षत ग्रुप परिवार की ओर से अतिथियों और शुभचिंतकों का स्वागत किया गया। रामनगरी में लगातार बढ़ते श्रद्धालुओं, पर्यटकों और कारोबारियों की आवाजाही के बीच होटल निशा ग्रीन व्यू की शुरुआत को होटल व्यवसाय के क्षेत्र में एक नई पहल के तौर पर देखा जा रहा है। अयोध्या *अयोध्या में होटल इंडस्ट्री को मिला नया ठिकाना, होटल निशा ग्रीन व्यू का भव्य शुभारंभ* अयोध्या। रामनगरी में पर्यटन और कारोबार के बढ़ते दायरे के बीच होटल इंडस्ट्री में एक और नया नाम जुड़ गया है। अक्षत ग्रुप के होटल निशा ग्रीन व्यू का बुधवार, 26 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। महोवरा बाईपास, NH-27, ईशा होटल के निकट आयोजित इस समारोह में सुबह 11 बजे से मेहमानों का पहुंचना शुरू हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सदर, बस्ती श्री दयाराम चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक कप्तानगंज, बस्ती श्री कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हर्रैया, बस्ती श्री प्रयम्बक नाथ पाठक मौजूद रहे। होटल निशा ग्रीन व्यू को आधुनिक सुविधाओं और मेहमानों के बेहतर अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह में अक्षत ग्रुप परिवार की ओर से अतिथियों और शुभचिंतकों का स्वागत किया गया। रामनगरी में लगातार बढ़ते श्रद्धालुओं, पर्यटकों और कारोबारियों की आवाजाही के बीच होटल निशा ग्रीन व्यू की शुरुआत को होटल व्यवसाय के क्षेत्र में एक नई पहल के तौर पर देखा जा रहा है।1
- अयोध्या जमीन विवाद में युवक की गोली लगने से मौत, मां घायल कंदैला गांव में खूनी संघर्ष के बाद तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात अयोध्या जमीन विवाद में युवक की गोली लगने से मौत, मां घायल कंदैला गांव में खूनी संघर्ष के बाद तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में मंगलवार शाम जमीन और रास्ते के पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। घटना में 40 वर्षीय रामलगन मौर्य की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उनकी मां पार्वती देवी घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, रामलगन मौर्य अपनी मां के साथ छतिरवा बाजार से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक, घर के सामने नहर के पास पहुंचने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि इसी दौरान फायरिंग की गई, जिसमें रामलगन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मां भी घायल हुईं। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान रामलगन की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच करीब तीन बिस्वा जमीन और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मार्च में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और मामला दर्ज हुआ था। विवादित भूमि से संबंधित मामला न्यायालय में भी विचाराधीन बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों ने पुराने विवाद को लेकर पुलिस की पूर्व कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। इन आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है।1
- नमस्कार आप देख रहे हैं इंडिया न्यूज दर्पण। *जिला अयोध्या रामपुर भगन से 12 वफात पर निकल गया भव्य जुलूस प्रशासन रहा अलर्ट।* संवाददाता दलजीत नागवंशी रामपुर भगन बाजार में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म उत्सव पर व वफात की याद में पैगंबर साहब को याद करते हुए मुबारक अहमद की अगुवाई में भव्य जुलूस निकाला गया नमस्कार आप देख रहे हैं इंडिया न्यूज दर्पण। *जिला अयोध्या रामपुर भगन से 12 वफात पर निकल गया भव्य जुलूस प्रशासन रहा अलर्ट।* संवाददाता दलजीत नागवंशी रामपुर भगन बाजार में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म उत्सव पर व वफात की याद में पैगंबर साहब को याद करते हुए मुबारक अहमद की अगुवाई में भव्य जुलूस निकाला गया मुख्य रूप से अंतिम पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म और उनके वफात दोनों की याद में मनाया जाता है कैलेंडर तीसरे महीने में 12वीं तारीख को पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था इस्तीफाक से इसी तारीख को उनका इंतकाल वफात भी हुआ था 12 का अर्थ 12 तारीख और वफात का अर्थ मृत्यु होता है इसलिए इसे 12 वफात कहा जाता है इद ए मिलाद उन नबी के रूप में जाना जाता है आज के दिनों लोग मस्जिदों और अपने-अपने घरों में विशेष प्रार्थनाएं करते हैं और प्रशासनिक कविताएं भी पढ़ी जाती हैं पैगंबर साहब को याद करते हुए शांति और मानवता और प्रेम को संदेश को याद किया जाता है जुलूस में शामिल समाज सेवी मुबारक अहमद जाबिर हाफिज प्रशासनिक की व्यवस्था तारुन थाना के प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज उप निरीक्षक अंशुल वर्मा उप निरीक्षक विकास कुमार रामपुर भगन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रितेश सिंह कांस्टेबल शिवानंद संतराम दिलावर अहमद मौजूदा प्रधान रामपुर भगन बलवंत सिंह समस्त पैगंबर साहब को याद करने वाले लोग मौजूद थे *जिला अयोध्या रामपुर भगन से 12 वफात पर निकल गया भव्य जुलूस प्रशासन रहा अलर्ट।* संवाददाता दलजीत नागवंशी रामपुर भगन बाजार में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म उत्सव पर व वफात की याद में पैगंबर साहब को याद करते हुए मुबारक अहमद की अगुवाई में भव्य जुलूस निकाला गया मुख्य रूप से अंतिम पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म और उनके वफात दोनों की याद में मनाया जाता है कैलेंडर तीसरे महीने में 12वीं तारीख को पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था इस्तीफाक से इसी तारीख को उनका इंतकाल वफात भी हुआ था 12 का अर्थ 12 तारीख और वफात का अर्थ मृत्यु होता है इसलिए इसे 12 वफात कहा जाता है इद ए मिलाद उन नबी के रूप में जाना जाता है आज के दिनों लोग मस्जिदों और अपने-अपने घरों में विशेष प्रार्थनाएं करते हैं और प्रशासनिक कविताएं भी पढ़ी जाती हैं पैगंबर साहब को याद करते हुए शांति और मानवता और प्रेम को संदेश को याद किया जाता है जुलूस में शामिल समाज सेवी मुबारक अहमद जाबिर हाफिज प्रशासनिक की व्यवस्था तारुन थाना के प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज उप निरीक्षक अंशुल वर्मा उप निरीक्षक विकास कुमार रामपुर भगन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रितेश सिंह कांस्टेबल शिवानंद संतराम दिलावर अहमद मौजूदा प्रधान रामपुर भगन बलवंत सिंह समस्त पैगंबर साहब को याद करने वाले लोग मौजूद थे2
- फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे बनेगा खेल पार्क, मिलेगी पार्किंग की सुविधा -शिलान्यास -2.61 करोड़ रुपये की लागत से होगा सुंदरीकरण व अन्य कार्य - 100 कार और 152 बाइक खड़ी करने की होगी व्यवस्था अयोध्या। रामनगरी के विकास कार्यों की कड़ी में फतेहगंज जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह को अब पार्क और पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत यहां 2.61 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। परियोजना का शिलान्यास गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ वैदिक रीति-रिवाज से नारियल फोड़कर किया। परियोजना के तहत ओवरब्रिज के नीचे पार्क, फुटपाथ और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्तावित पार्किंग में करीब 100 कार और 152 बाइक खड़ी की जा सकेंगी। इससे आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना की खास बात यह होगी कि यहां बच्चों और युवाओं के लिए खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। पार्क को मिनी स्टेडियम के स्वरूप में विकसित करते हुए क्रिकेट नेट प्रैक्टिस एरिया बनाया जाएगा। इससे शहर के बच्चों और उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। पार्क में फुटपाथ समेत हरित क्षेत्र विकसित कर लोगों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की भी योजना है।4