राजगढ़ में जलगंगा संवर्धन और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 हेतु जन जागरूकता रैली का आयोजन राजगढ़ | नगर परिषद राजगढ़ द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज नगर परिषद राजगढ़ द्वारा 'जलगंगा संवर्धन अभियान' एवं 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025' के अंतर्गत एक भव्य जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योति सुनारिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सवेरा महेश जायसवाल एवं उपाध्यक्ष श्री दीपक जैन के मार्गदर्शन में निकाली गई। रैली नगर परिषद प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई न्यू बस स्टैंड तक पहुँची।न्यू बस स्टैंड पर छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर जल बचाने और शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।अभियान के तहत प्रतीकात्मक और सुधारात्मक कदम उठाते हुए सार्वजनिक नलों पर टोंटियाँ लगाई गईं, ताकि व्यर्थ बहते पानी को रोका जा सके।रैली में निर्मला कांवेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और नारों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, नगर परिषद के स्वच्छता कर्मी और निकाय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती जयसवाल एवं सीएमओ श्रीमति सुनारिया ने नगरवासियों से अपील की है कि वे जल स्रोतों को प्रदूषित न करें और 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025' में राजगढ़ को नंबर-1 बनाने के लिए अपने घर और आसपास की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
राजगढ़ में जलगंगा संवर्धन और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 हेतु जन जागरूकता रैली का आयोजन राजगढ़ | नगर परिषद राजगढ़ द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज नगर परिषद राजगढ़ द्वारा 'जलगंगा संवर्धन अभियान' एवं 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025' के अंतर्गत एक भव्य जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योति सुनारिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सवेरा महेश जायसवाल एवं उपाध्यक्ष श्री दीपक जैन के मार्गदर्शन में निकाली गई। रैली नगर परिषद प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई न्यू बस स्टैंड तक पहुँची।न्यू बस स्टैंड पर छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर जल बचाने और शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।अभियान के तहत प्रतीकात्मक और सुधारात्मक कदम उठाते हुए सार्वजनिक नलों पर टोंटियाँ लगाई गईं, ताकि व्यर्थ बहते पानी को रोका जा सके।रैली में निर्मला कांवेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और नारों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, नगर परिषद के स्वच्छता कर्मी और निकाय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती जयसवाल एवं सीएमओ श्रीमति सुनारिया ने नगरवासियों से अपील की है कि वे जल स्रोतों को प्रदूषित न करें और 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025' में राजगढ़ को नंबर-1 बनाने के लिए अपने घर और आसपास की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- इंदौर के द होटल हब के गोदाम में लगी भीषण आग फायर ने काबू पाया बीती रात को अचानक से धुआं उठा और देखते ही देखते आग की लपटे उठी आगजनी की घटना के समय आसपास के रहवासियों में अफरातफरी रहवासी क्षेत्र में गोदाम संचालित किया जा रहा था हजारों लीटर पानी छिड़कर आग पर काबू पाया गया विपिन छांछड़ का मकान बताया जा रहा है तीन मंजिला मकान में लगी थी आग लाखों का माल जला मौके पर फिलहाल कोई सुरक्षा उपकरण नहीं मिले इंदौर में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही है रोजाना कही ना कही आग की घटनाएं नजर आ रही है और इसी के तहत मल्हारगंज थाना क्षेत्र में बीती रात को भीषण आग जाने की घटना घटित हुई जिसमें तीन मंजिला इमारत में रखा हुआ सामान जलकर खाक हो गया बताया जा रहा है कि होटल संचालक द्वारा यहां पर होटल में उपयोग होने वाला सामान रखा गया था। मौके पर फायर विभाग ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। वियो एडिशनल डीसीपी सुमित करकेटा के मुताबिक मल्हारगंज के गली नंबर 3 में स्थित विपिन छांछड़ तो मकान बताया जा रहा है जो की तीन मंजिला है तीसरी मंजिल पर टीन शेड लगा हुआ है। और नीचे डी होटल हब का बोर्ड लगा हुआ था जिसको लेकर बताया जाए की होटल का सामान जिसमें बर्तन और होटल में उपयोग होने वाले सामग्री रखी हुई थी उसमें अचानक से लगने के कारण आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर आ गए सूचना मिलते ही फायर विभाग द्वारा मौके पर कई लीटर पानी छिड़क कर आग पर काबू पाया गया साथी बिजली विभाग द्वारा बिजली बंद कर दिए जो कि कई घंटे तक रहिवासी क्षेत्र में बिजली गुल रही सवाल यह खड़ा होता है कि गोदाम में किसी तरह का कोई फायर सेफ्टी उपलब्ध नहीं पाई गई साथ ही रहिवासी क्षेत्र में गोडाउन संचालित हो रहा था फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जाएगी यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो उचित कार्रवाई भी की जाएगी। बाइट सुमित करकेटा, एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर शाहिद मकरानी रामगढ़... कुशलगढ़ के पास रामगढ़ गांव के वडलीपाड़ा में पानी को ले कर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पानी को ले कर लोगों ने सरपंच राकेश मईडा जी से बात की फिर सरपंच राकेश मईडा जी ने जल संसाधन विभाग में ज्ञापन दिया उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई बार बार ज्ञापन दिया लोगो का कहना है कि जल संसाधन विभाग पर कारवाही हो ओर हमारे यहां पानी की सुविधा हो2
- Post by Aarti Raikwar1
- सेंधवा (निमाड़): सेंधवा के समीप ग्राम चाटली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही सगे बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मक्का बेचने की बात को लेकर पिता भुवान सिंह और उसके बेटे आकाश के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिता ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल आकाश को 108 एंबुलेंस की सहायता से सेंधवा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बड़वानी रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना सेंधवा ग्रामीण थाने में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायल आकाश की मां और पत्नी ने घटना को लेकर दुख जताते हुए बताया कि मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (खानापाडा तालाब में नहाने गए बुजुर्ग की मौत) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहकमपुरा के राजस्व गांव खानापाडा तालाब में नहाने गए पंजाब पुत्र मानजी आदिवासी जाती कटारा की पानी में डुबने से मौत हो गई, ग्रामीणों की मदद से पंजाब के शव को निकाला गया, समाचार लिखे जाने तक पंजाब के परिजनों ने पुलिस कार्यवाही नहीं करने व दाह संस्कार करने की बात सामने आई है3
- कुशलगढ़ कृषि विभाग से भारत सिंह कुमावत जी आए नागदा बड़ी में भूमि पूजन का आयोजन किया इससे प्रेरणा मिली की जैविक खेती का बढ़ावा देते हुए संदेश दिया और पर्यावरण को बचाओ पानी बताओ गौ माता की सेवा करो और सब्जियों का बीज किसानों को दिया निशुल्क4
- किराए के कमरे में फंदे पर मिला मजदूर का शवः पीथमपुर में फैक्ट्री में काम करता था; शव दो दिन पुराना, कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट राहुल सेन मांडव मो 9669141814 पीथमपुर न्यूज/पीथमपुर के सेक्टर- थाना क्षेत्र के वार्ड 15 में एक शख्स का शव उसके किराए के कमरे में फंदे पर मिला। घटना की सूचना देर रात रहवासियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। मृतक की पहचान दमोह निवासी तेजी लाल पिता बलदेव सिंह (45) के रूप में हुई है। वह वार्ड 15 स्थित दुबे के मकान में किराए पर रहता था और एक कंपनी में मजदूरी करता था। रहवासियों के अनुसार, तेजी लाल कुछ समय से बीमार था और कमरे में अकेला रहता था।कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। मृतक के कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने तेजी लाल के परिजनों को दमोह में सूचना दे दी है। परिजनों के सोमवार दोपहर तक पीथमपुर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- इंदौर में शराब की दुकान का खिलाड़ियों और रहवासियों ने किया विरोध पंचम की फेल के दक्षिण कंपाउंड में खोली जा रही थी नई शराब की दुकान नहीं आबकारी नीति के तहत आवंटित की गई थी दुकान खिलाड़ियों को कहना है कि मैदान में युवा खेलने के लिए आते हैं नजदीकी शराब की दुकान खुलने से गलत असर पड़ेगा सूचना मिलती ही क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया भी पहुंचे वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद को ज्ञापन सोपा गया शराब की दुकान को लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी इंदौर में नई आबकारी नीति के तहत करोड़ो रुपयों की कमाई के लिए शराब की दुकानें आबंटित की गई लेकिन अब दुकानों को खुलने से पहले रहवासियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है रहवासियों का कहना है कि हम यहां पर खेल बड़े हुए हैं क्या अब यहां पर शराब कोरी होगी जिसमें विधायक ने भी पहुंचकर निवासियों का समर्थन कर कहा कि दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। वियो इंदौर के पंचम की फेल स्थित दक्षिण कंपाउंड में शराब की नई दुकान का निर्माण कार्य रहवासियों के प्रदर्शन के बाद रोक दिया गया अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी आकाश टटवडे, और वाल्मीकि समाज के नगर अध्यक्ष दीपेंद्र बागरे ने बताया कि दक्षिण कंपाउंड में खेल का मैदान है यहां पर हम खिलाड़ी खेल कर बड़े हुए हैं वह कई युवा यहां पर खेलने के लिए आते हैं लेकिन अगर शराब की दुकान खुल जाएगी तो सभी नशाखोरी में लग जाएंगे जो कि समाज को लेकर एक अच्छा संदेश नहीं है इसी कारण से हम इस शराब की दुकान जो खुलने वाली उसका विरोध करें इसमें भारी संख्या में रहवासियों के साथ ही महिलाएं और अन्य समाज जनों ने भी समर्थन दिया है जानकारी लगने में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया भी मौके पर पहुंचे साथ ही वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद को ज्ञापन शॉप कर मांग रखी की दुकान को ना खोली जाए यदि दुकान खोली जाती तो उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी रहवासियों के द्वारा दी गई है। लोगों का कहना था कि हमें क्षेत्र में शांति सुरक्षा और सामाजिक मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा जन भावना को देखते हुए क्षेत्र विधायक ने भी रहवासियों को शराब की दुकान न खोलने का आश्वासन दिया है। बाइट आकाश टटवडे, अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी इंदौर बाइट महेंद्र हार्डिया, विधान सभा 5 विधायक इंदौर1
- सेंधवा। शहर के दावल बेड़ी वार्ड क्रमांक 12 में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाथजोगी समाज की महिला सरला (पिता छगन बाबर) प्रतिदिन की तरह रविवार को मुन्ना कुरेशी के यहां घरेलू कार्य करने गई हुई थी। इसी दौरान पानी की मोटर चालू करते समय महिला अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला को तुरंत परिजन एवं मकान मालिक द्वारा सेंधवा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को पुनः सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल शहर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद एवं भाजपा नेता गणेश राठौर ने घटना की जानकारी देते हुए दुख व्यक्त किया है।1