logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पहाड़ी पुलिस ने तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार कामां रवि कुमार..डीग एसपी ओमप्रकाश मीना के निर्देशन में ऑपरेशन एंटी बायरस अभियान के तहत पहाड़ी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास मोके से चार फर्जी सिम कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं पहाड़ी थाना अधिकारी योगेन्द्र ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की कुछ साइबर ठग छपरा रोड पर जलदाय विभाग की निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास में साइबर ठगी कर रहे है जहाँ हमारी पुलिस टीम ने पहुंचकर नमीश, अबरार और साहिल नाम के 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया और इनके पास से 3 फर्जी एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 4 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए पुलिस की शुरुआती जांच में इन मोबाइल फोन से लगभग 5 लाख रुपये की साइबर ठगी के तथ्य पाए गए है.ये अपराधी सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर लोगों को निम्नलिखित झांसे देकर ठगी करते थे पुराने सिक्के और नोटों को ऊंचे दामों पर खरीदने का लालच देना। महिलाओं के कपड़े बेहद सस्ते दामों पर बेचने का विज्ञापन। बच्चों की छोटी कारें और खिलौने ऑनलाइन बेचने व होम डिलीवरी का झांसा देकर यह ठगी को अंजाम देते थे पकड़े गए सभी ठगों से पहाड़ी पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है

10 hrs ago
user_Ravindra kumar(Ravi kumar)
Ravindra kumar(Ravi kumar)
कामाँ, भरतपुर, राजस्थान•
10 hrs ago

पहाड़ी पुलिस ने तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार कामां रवि कुमार..डीग एसपी ओमप्रकाश मीना के निर्देशन में ऑपरेशन एंटी बायरस अभियान के तहत पहाड़ी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास मोके से चार फर्जी सिम कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं पहाड़ी थाना अधिकारी योगेन्द्र ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की कुछ साइबर ठग छपरा रोड पर जलदाय विभाग की निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास में साइबर ठगी कर रहे है जहाँ हमारी पुलिस टीम ने पहुंचकर नमीश, अबरार और साहिल नाम के 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया और इनके पास से 3 फर्जी एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 4 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए पुलिस की शुरुआती जांच में इन मोबाइल फोन से लगभग 5 लाख रुपये की साइबर ठगी के तथ्य पाए गए है.ये अपराधी सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर लोगों को निम्नलिखित झांसे देकर ठगी करते थे पुराने सिक्के और नोटों को ऊंचे दामों पर खरीदने का लालच देना। महिलाओं के कपड़े बेहद सस्ते दामों पर बेचने का विज्ञापन। बच्चों की छोटी कारें और खिलौने ऑनलाइन बेचने व होम डिलीवरी का झांसा देकर यह ठगी को अंजाम देते थे पकड़े गए सभी ठगों से पहाड़ी पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है

More news from Bharatpur and nearby areas
  • जिला डीग में ये क्या हो रहा है
    1
    जिला डीग में ये क्या हो रहा है
    user_Uday pal Uday pal
    Uday pal Uday pal
    Mechanic Kaman, Bharatpur•
    22 hrs ago
  • Post by News 93
    1
    Post by News 93
    user_News 93
    News 93
    Court reporter Pahari, Bharatpur•
    2 hrs ago
  • प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय डीग उपसेवाकेंद्र में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई अमरदीप सैन डीग। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उपसेवा । केंद्र डीग द्वारा महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत दास बाबा राजा मुरली मनोहर मंदिर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्र. कु. बबिता दीदी सह प्रभारी, भरतपुर ने की। विशिष्ट अतिथियों में भगवान शरण आड़तिया, हिंदी साहित्य समिति के महामंत्री चंद्रभान वर्मा, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्र. कु. प्रवीणा बहन प्रभारी ब्र. कु. योगिता बहन प्रभारी ओल एवं ब्र. कु. जागृति बहन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ईश्वरीय स्मृति गीत से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति गीत “ऐ आत्माओं सुन लो शिव ये शुभ संदेश” से हुआ। मुख्य अतिथि संत दास बाबा राजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि परमात्मा शिव एकांतवासी कहलाते हैं। यदि हम ईश्वर की प्राप्ति करना चाहते हैं तो एकांत और मौन की आवश्यकता होती है। समय स्वप्न के समान है, इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस का पाठ तो अनेक लोग करते हैं, किंतु उसे आचरण में लाना आवश्यक है। ईर्ष्या, निंदा और चुगली से दूर रहकर सदाचारपूर्ण जीवन जीना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य अध्यक्षीय संबोधन में ब्र. कु. बबिता दीदी ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परमात्मा शिव का अवतरण दिवस है। शिवरात्रि पर नमक और मिर्च का त्याग प्रतीकात्मक है अर्थात् हमें कड़वे और तीखे वचन नहीं बोलने चाहिए। सभी के प्रति प्रेम, सहयोग और सम्मान का भाव रखना ही सच्चा जीवन है। विशिष्ट अतिथि चंद्रभान वर्मा ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए “घर-घर शिव का ध्वज फहराएंगे” कविता सुनाई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। परमात्मा का सत्य परिचय ब्र. कु. योगिता बहन ने अपने वक्तव्य में कहा कि परमात्मा निराकार ज्योति बिंदु स्वरूप हैं, जो गुणों के सागर हैं। उनके सान्निध्य से मनुष्य अपने जीवन को श्रेष्ठ और दिव्य बना सकता है। प्रभात फेरी और झांकियों ने बांधा समां कार्यक्रम से पूर्व डीग कस्बे के प्रमुख स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में भगवान शिव शंकर एवं राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिनके दर्शन कर नगरवासियों ने श्रद्धाभाव प्रकट किया। प्रभात फेरी को संत दास बाबा राजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शिव ध्वजारोहण किया गया तथा सभी को यह प्रतिज्ञा दिलाई गई कि वे मन, वचन और कर्म से किसी को भी दुख नहीं देंगे। गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें दीपू फोजदार पूर्व प्रेसिडेंट, डीग कॉलेज, रज्जन सिंह , गिरधारी मित्तल, दिगंबर, गौरव, सुरेश, गीता, केला, मुस्कान, मोनिका सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल रहे।
    3
    प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय डीग उपसेवाकेंद्र में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई
अमरदीप सैन डीग। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उपसेवा ।
केंद्र डीग द्वारा महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत दास बाबा राजा मुरली मनोहर मंदिर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्र. कु. बबिता दीदी सह प्रभारी, भरतपुर ने की।
विशिष्ट अतिथियों में भगवान शरण आड़तिया, हिंदी साहित्य समिति के महामंत्री चंद्रभान वर्मा, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्र. कु. प्रवीणा बहन प्रभारी ब्र. कु. योगिता बहन प्रभारी ओल एवं ब्र. कु. जागृति बहन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ईश्वरीय स्मृति गीत से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति गीत “ऐ आत्माओं सुन लो शिव ये शुभ संदेश” से हुआ। मुख्य अतिथि संत दास बाबा राजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि परमात्मा शिव एकांतवासी कहलाते हैं। यदि हम ईश्वर की प्राप्ति करना चाहते हैं तो एकांत और मौन की आवश्यकता होती है। समय स्वप्न के समान है, इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस का पाठ तो अनेक लोग करते हैं, किंतु उसे आचरण में लाना आवश्यक है। ईर्ष्या, निंदा और चुगली से दूर रहकर सदाचारपूर्ण जीवन जीना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य
अध्यक्षीय संबोधन में ब्र. कु. बबिता दीदी ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परमात्मा शिव का अवतरण दिवस है। शिवरात्रि पर नमक और मिर्च का त्याग प्रतीकात्मक है अर्थात् हमें कड़वे और तीखे वचन नहीं बोलने चाहिए। सभी के प्रति प्रेम, सहयोग और सम्मान का भाव रखना ही सच्चा जीवन है।
विशिष्ट अतिथि चंद्रभान वर्मा ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए “घर-घर शिव का ध्वज फहराएंगे” कविता सुनाई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
परमात्मा का सत्य परिचय
ब्र. कु. योगिता बहन ने अपने वक्तव्य में कहा कि परमात्मा निराकार ज्योति बिंदु स्वरूप हैं, जो गुणों के सागर हैं। उनके सान्निध्य से मनुष्य अपने जीवन को श्रेष्ठ और दिव्य बना सकता है।
प्रभात फेरी और झांकियों ने बांधा समां
कार्यक्रम से पूर्व डीग कस्बे के प्रमुख स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में भगवान शिव शंकर एवं राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिनके दर्शन कर नगरवासियों ने श्रद्धाभाव प्रकट किया। प्रभात फेरी को संत दास बाबा राजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शिव ध्वजारोहण किया गया तथा सभी को यह प्रतिज्ञा दिलाई गई कि वे मन, वचन और कर्म से किसी को भी दुख नहीं देंगे।
गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें दीपू फोजदार पूर्व प्रेसिडेंट, डीग कॉलेज, रज्जन सिंह , गिरधारी मित्तल, दिगंबर, गौरव, सुरेश, गीता, केला, मुस्कान, मोनिका सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल रहे।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    29 min ago
  • मथुरा जनपद के शेरगढ़ में तैनात पोस्टमैन के अपहरण के बाद हत्या करने वाले दो अभियुक्त के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ अभियुक्त हुए घायल
    1
    मथुरा जनपद के शेरगढ़ में तैनात पोस्टमैन के अपहरण के बाद हत्या करने वाले दो अभियुक्त के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ अभियुक्त हुए घायल
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Dk rajput Rajput
    1
    Post by Dk rajput Rajput
    user_Dk rajput Rajput
    Dk rajput Rajput
    नौगाँव, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by MVPS NEWS
    1
    Post by MVPS NEWS
    user_MVPS NEWS
    MVPS NEWS
    Social Media Manager Mathura, Uttar Pradesh•
    38 min ago
  • Post by Vinay_creator112
    1
    Post by Vinay_creator112
    user_Vinay_creator112
    Vinay_creator112
    Content Creator (YouTuber) मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एक और नई पहल दो बच्चियों की दिया दान दहेज का सामान अमर दीप सेन डीग आज शहर की हनुमान मोहल्ला स्थित कोली समाज की बस्ती में दो गरीब बच्चियों की शादी में एक बच्ची जो की निहायती गरीब है जिसके पिता बहुत ही निर्धन है आय का कोई स्रोत नहीं है और वह चार बहने हैं भाई भी नहीं है और दूसरी बच्ची जिसके पिता नहीं है मां भी दिव्यांग है और एक भाई है वह भी दिव्यांग है आप दोनों की शादी में पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूनम शर्मा जी की पहल पर गृहस्थी का सामान दिया जिसमें दोनों को अलग-अलग 11 साड़ियां एक साल एक बेडशीट एक डबल बेड का कंबल 25 किलो चीनी एक रिफाइंड का पीपा 25 किलो आटा 11 किलो बेसन एक सिलाई मशीन एक प्रेशर कुकर एक जोड़ी पायल एक सोने की बाली एक जोड़ी बिछुआ ₹1100 नगद वह कुछ गिफ्ट परिवार को भेंट किया गुरुजी लोकेश शर्मा के सानिध्य में एवं साथ मै भामाशाह डॉक्टर जितेंद्र सिंह फौजदार ,सौरभ जैन, काजल जैन, योगेश शर्मा जयपुर ,आलोक आगरा ,नरेश ककड़ा वाले, देवेंद्र ठेकेदार लेखू भगत ,दीपक , दीपांशु खंडेलवाल एवं संतों महमदपुर आप सभी के सहयोग से यह पुनीत कार्य किया गया
    2
    एक और नई पहल दो बच्चियों की दिया दान दहेज का सामान
अमर दीप सेन डीग आज  शहर की हनुमान मोहल्ला स्थित कोली समाज की बस्ती में दो गरीब बच्चियों की शादी में एक बच्ची जो की निहायती गरीब है जिसके पिता बहुत ही निर्धन है आय का कोई स्रोत नहीं है और वह चार
बहने हैं  भाई भी नहीं है और दूसरी बच्ची जिसके पिता नहीं है मां भी दिव्यांग है और एक भाई है वह भी दिव्यांग है आप दोनों की शादी में पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूनम शर्मा जी की पहल पर गृहस्थी का सामान दिया जिसमें दोनों को अलग-अलग 11 साड़ियां एक साल एक बेडशीट एक डबल बेड का कंबल 25 किलो चीनी एक रिफाइंड का पीपा 25 किलो आटा 11 किलो बेसन एक सिलाई मशीन एक प्रेशर कुकर एक जोड़ी पायल एक सोने की बाली एक जोड़ी बिछुआ ₹1100 नगद वह
कुछ गिफ्ट परिवार को भेंट किया गुरुजी लोकेश शर्मा  के सानिध्य में एवं साथ मै भामाशाह डॉक्टर जितेंद्र सिंह फौजदार ,सौरभ जैन, काजल जैन, योगेश शर्मा जयपुर ,आलोक आगरा ,नरेश ककड़ा वाले, देवेंद्र ठेकेदार लेखू भगत ,दीपक , दीपांशु खंडेलवाल एवं संतों महमदपुर आप सभी के सहयोग से यह पुनीत कार्य किया गया
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.