शामली पुलिस का विशेष यातायात अभियान, 409 वाहनों के चालान शामली पुलिस का विशेष यातायात अभियान, 409 वाहनों के चालान 259 बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई, “No Helmet, No Fuel” अभियान के तहत पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान शामली। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शामली पुलिस ने मंगलवार को जनपद में विशेष यातायात अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, मुख्य मार्गों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। 409 वाहनों के चालान, 259 बिना हेलमेट “No Helmet, No Fuel” अभियान के तहत यातायात पुलिस ने कुल 409 वाहनों के चालान किए। इनमें 259 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इसके अलावा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस की अपील शामली पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सुरक्षित यातायात—सुरक्षित जीवन। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट

- कथित रूप से बैंक में करोड़ों रुपए के हुए घोटाले को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा बैंक के बाहर पहुंचकर धरना प्रदर्शन सपा नेता ने कार्रवाई न होने पर बैंक पर ताला बंदी एवं धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी1
- बुरी तरह फ्लॉप हुआ धर्मेंद्र हुड्डा का सम्मेलन, मिलने लगी गालियां 😂🤣 बुरी तरह फ्लॉप हुआ धर्मेंद्र हुड्डा का सम्मेलन, मिलने लगी गालियां 😂🤣1
- शामली: झिंझाना पुलिस ने 50 हजार का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, मोबाइल लूट का है आरोपी।1
- मावा भट्टी पर खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 कुंतल मावा नष्ट; 867 किलो सामग्री जब्त मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में खाद्य विभाग ने मावा भट्टी पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने करीब 10 कुंतल मावा नष्ट कराया और 867 किलो खाद्य सामग्री जब्त की। बिना लाइसेंस कारोबार किए जाने पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अधिकारियों ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।1
- मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त-।। अर्चना धीरान के नेतृत्व में अकबर मिल्क चीलिंग सेंटर पर औचक निरीक्षण किया। मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त-।। अर्चना धीरान के नेतृत्व में अकबर मिल्क चीलिंग सेंटर पर औचक निरीक्षण किया।1
- मुजफ्फरनगर में विद्युत तार चोर गिरोह का खुलासा शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई विद्युत तार चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 घायल समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छोटा हाथी वाहन, 2 तमंचे, कारतूस, 3 चाकू और करीब 70 किलो ट्रांसफार्मर की कॉइल व अन्य सामान बरामद किया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने आसपास के क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है मुजफ्फरनगर में विद्युत तार चोर गिरोह का खुलासा शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई विद्युत तार चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 घायल समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छोटा हाथी वाहन, 2 तमंचे, कारतूस, 3 चाकू और करीब 70 किलो ट्रांसफार्मर की कॉइल व अन्य सामान बरामद किया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने आसपास के क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है।1
- शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।1
- चरथावल सड़क हादसे में दो लोग गभीर घायल, पैदल रास्ता क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बुलट मोटरसाइकल सवार ने मारी टक्कर मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कोतवाली इलाके में रोहाना मोड़ के पास गौतम रेस्टोरेंट के सामने हुआ सड़क हादसा, हादसे में दो लोग गभीर घायल, पैदल रास्ता क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बुलट मोटरसाइकल सवार ने मारी टक्कर1