तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम ठेकमा (आजमगढ़)। ठेकमा बाजार से साइकिल से घर लौट रहे एक व्यक्ति को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, सुरेश सरोज (56 वर्ष) पुत्र रामपति सरोज, निवासी ग्राम सराय मोहन, थाना बरदह, शुक्रवार को ठेकमा बाजार से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय कार में दो युवक और एक युवती सवार थे। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक सुरेश सरोज खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुशीला, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सुरेश सरोज की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- 🚨 आजमगढ़: ऑपरेशन दहन के तहत पवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" अभियान के तहत थाना पवई पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण कराया। कार्रवाई के दौरान 400 लीटर स्प्रिट शराब, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 100 क्यूआर कोड, पैकिंग मशीन, एल्कोहल मीटर, यूरिया, नौसादर सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान नष्ट किया गया। यह निस्तारण उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की उपस्थिति में किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल सहित पुलिस टीम मौजूद रही। अवैध शराब के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। 📍 स्थान: पवई, आजमगढ़ #Azamgarh #Pawai #OperationDahan #UPPolice #AzamgarhPolice #CrimeNews #LiquorAction #TV24NewsExpress1
- 📚 जिलाधिकारी ने वड्डूपुर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण जनपद अम्बेडकर नगर की जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन वड्डूपुर में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां अध्ययन कर रही छात्राओं से बातचीत कर उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन सामग्री तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को डिजिटल लाइब्रेरी में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिक्षा और डिजिटल संसाधनों से सशक्त होगा युवा भविष्य। 📖💻1
- w20 क्या है 😂🤣 कॉमेडी वायरल वीडियो ! एकदम नई कॉमेडी वीडियो1
- पुलिस विभाग की 07 कर्मयोगियों को सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस लाइन में सेवा सम्मान समारोह आयोजित आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए सात पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका अनुभव एवं योगदान सदैव अमूल्य बना रहता है। इस अवसर पर जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी गई, उनमें उपनिरीक्षक वासूदेव साहनी, वरुणेश कुमार मिश्रा, दयाकांत सिंह, करमुल्ला, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अयूब अली खां तथा लीडिंग फायरमैन लल्लन राम शामिल रहे। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।1
- ICICI Bank personal loan ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार पर्सनल, होम, कार और बिजनेस लोन प्रदान करता है। बैंक आकर्षक ब्याज दरें, आसान EMI विकल्प, तेज़ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और शीघ्र लोन स्वीकृति की सुविधा देता है। पात्रता और दस्तावेज़ पूरे होने पर लोन जल्दी प्राप्त किया जा सकता है। अजय कुमार सिंह कांटेक्ट नंबर 78277068952
- अतरौलिया में सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा — "इस बार ढहेगा सपा का किला, अतरौलिया में लहराएगा एनडीए का परचम1
- अतरौलिया में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़! 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से ढेर1