logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!. प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Harsh Samvad
Harsh Samvad
Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!. प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, डीपीआरओ पर ज्ञापन फेंकने व अभद्रता करने का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव व पदाधिकारी, कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना, पूर्व में भी विवादों में रहे हैं डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, जालौन के उरई कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय का मामला
    4
    जालौन

जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप,

मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे,

ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी,
जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप,
मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे,
ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी,
डीपीआरओ पर ज्ञापन फेंकने व अभद्रता करने का आरोप,
मामले से गुस्साए सचिव व पदाधिकारी, कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना,
पूर्व में भी विवादों में रहे हैं डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद,
जालौन के उरई कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय का मामला
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन। तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 35 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश एसडीएम ने दिए। एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता और सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान, राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 12 शिकायतें दर्ज की गई। इसके अलावा पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की सात, बिजली निगम की तीन, नगर पालिका और चिकित्सा विभाग की एक एक शिकायत दर्ज की गई। जिनमें राजस्व विभाग की चार और पुलिस विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 30 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। शिकायत के निस्तारण के संबध में शिकायतकर्ता को अवगत कराकर उसका फीडबैक भी लें। शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
    3
    जालौन। तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 35 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश एसडीएम ने दिए। 
	एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता और सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान, राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 12 शिकायतें दर्ज की गई। इसके अलावा पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की सात, बिजली निगम की तीन, नगर पालिका और चिकित्सा विभाग की एक एक शिकायत दर्ज की गई। जिनमें राजस्व विभाग की चार और पुलिस विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 30 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। शिकायत के निस्तारण के संबध में शिकायतकर्ता को अवगत कराकर उसका फीडबैक भी लें। शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • "जरा सोचिए... जहां बच्चों को साफ हवा में पढ़ाई करनी चाहिए, वहीं कूड़ाघर की बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर हैं मासूम बच्चे..."
    1
    "जरा सोचिए... जहां बच्चों को साफ हवा में पढ़ाई करनी चाहिए, वहीं कूड़ाघर की बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर हैं मासूम बच्चे..."
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: जिलाधिकारी* *जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस डेरापुर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।* कानपुर देहात, 1 अगस्त 2026 जनपद की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह ने तहसील डेरापुर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील डेरापुर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 251 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर परीक्षण किया जाए और समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसका फीडबैक भी लिया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस तथा तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई करें, शिकायत पंजिका का संधारण करें, प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान दो शिकायतकर्ताओं राकेश कुमार निवासी ग्राम टिकनगांव झींझक व अमित बाजपेई निवासी ग्राम सैफाबाद द्वारा जिलाधिकारी को खतौनी में नाम संशोधन संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संशोधित सही खतौनी शिकायतकर्ताओं को सौंपी, शिकायतकर्ताओ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। वहीं जिलाधिकारी द्वारा तहसील डेरापुर अंतर्गत संचालित गौशालाओं का जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद की अन्य तहसीलों में भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जयगोविन्द, उप जिलाधिकारी डेरापुर, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिरूद्ध सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    *शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: जिलाधिकारी*
*जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस डेरापुर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।*
कानपुर देहात, 1 अगस्त 2026
जनपद की समस्त तहसीलों में  संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह ने तहसील डेरापुर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील डेरापुर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 251 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर परीक्षण किया जाए और समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसका फीडबैक भी लिया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस तथा तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई करें, शिकायत पंजिका का संधारण करें, प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान दो शिकायतकर्ताओं राकेश कुमार निवासी ग्राम टिकनगांव झींझक व अमित बाजपेई निवासी ग्राम सैफाबाद द्वारा जिलाधिकारी को खतौनी में नाम संशोधन संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संशोधित सही खतौनी शिकायतकर्ताओं को सौंपी, शिकायतकर्ताओ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। वहीं जिलाधिकारी द्वारा तहसील डेरापुर अंतर्गत संचालित गौशालाओं का जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जनपद की अन्य तहसीलों में भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जयगोविन्द, उप जिलाधिकारी डेरापुर, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिरूद्ध सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट, मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट, मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर, मारपीट कर मौके से फरार हुए दबंग, पीड़ित ने पुलिस को सौंपी मामले की तहरीर, उरई कोतवाली के कोंच रोड विधि महाविद्यालय के पास का मामला।
    2
    जालौन

राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट,
मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर
राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट,
मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर,
मारपीट कर मौके से फरार हुए दबंग,
पीड़ित ने पुलिस को सौंपी मामले की तहरीर,
उरई कोतवाली के कोंच रोड विधि महाविद्यालय के पास का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Jalaun : गौशाला बंद होने से सड़क पर 130 गाय! किसानों की फसल बर्बाद, DM को पत्र!!.... जनपद जालौन के महेवा ब्लाक अभेदेपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट परिसर पहुंचे जहां पर उन्होंने एक महीने से गौशाला बंद होने की बात कही और 130 गाय अन्ना घूम रही सड़कों पर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द गौशाला को चालू करवाने की मांग उठाई!!
    1
    Jalaun : गौशाला बंद होने से सड़क पर 130 गाय! किसानों की फसल बर्बाद, DM को पत्र!!....
जनपद जालौन के महेवा ब्लाक अभेदेपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट परिसर  पहुंचे जहां पर उन्होंने एक महीने से गौशाला बंद होने की बात कही और 130 गाय अन्ना घूम रही सड़कों पर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द गौशाला को चालू करवाने की मांग उठाई!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • माधौगढ़: कुरसेड़ा गांव में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया ​माधौगढ़ (जालौन)। तहसील क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत या घर पर काम के दौरान करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह करीब 10:50 बजे कुरसेड़ा गांव निवासी हरप्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र आकाश के साथ यह हादसा हुआ। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर करंट किस प्रकार और किन परिस्थितियों में लगा। ​युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    1
    माधौगढ़: कुरसेड़ा गांव में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
​माधौगढ़ (जालौन)। तहसील क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत या घर पर काम के दौरान करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह करीब 10:50 बजे कुरसेड़ा गांव निवासी हरप्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र आकाश के साथ यह हादसा हुआ। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर करंट किस प्रकार और किन परिस्थितियों में लगा। ​युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.