कमिश्नर दीपक रावत ने सुलझाए कई भूमि विवाद। लोग हुए खुश। आयुक्त / सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में भूमि सम्बन्धित विवाद,बकाया धनराशि वापस दिलाने,झूठी शिकायत,रजिस्ट्री भूमि बंधक मुक्त कराने आदि विभिन्न समास्याओं का मौके पर समाधान किया। *फरियादी मीरा पंत को 9.5 लाख की धनराशि वापस दिलाई शेष 1.5 सितम्बर 2026 तक वापस कराने के दिये निर्देश।* काठगोदाम निवासी मीरा पंत ने तपोवन काठगोदाम में भूमि खरीदने हेतु 11 लाख की धनराशि प्रमोद को दिये थे। प्रमोद द्वारा ना ही भूमि दी और ना ही धनराशि दी। विगत जनसुनवाई में मीरा पंत ने समस्या के बारे में आयुक्त को बताया जिस पर आयुक्त ने दोनो पक्षों की सुलह पर 7 लाख की धनराशि विगत माह वापस की गई, आज शनिवार को 2.5 लाख की धनराशि वापस दी गई,शेष धनराशि 1.5 लाख सितम्बर 2026 तक वापस करने के निर्देश आयुक्त ने दिये। मीरा पंत ने धनराशि वापस दिलाने पर आयुक्त का आभार व्यक्त किया। *तनुजा पाण्डेय, आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र नैनीताल एवं अन्य 09 लोगों द्वारा फरवरी 2026 सेे वेतन नही मिलने की शिकायत की।* तनुजा पाण्डेय, आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र नैनीताल एवं अन्य 09 लोगों द्वारा प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया है कि उन्हें फरवरी एवं मार्च, 2026 से वेतन नहीं मिला है। जबकि नियमित रूप से योगदान/कार्य किया जा रहा है। वेतन न मिलने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अतः माह फरवरी, मार्च, 2026 से लंबित वेतन का जल्द से जल्द भुगतान करवाये जाने का अनुरोध किया गया है। उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आयुक्त, ने शिकायतकर्ताओं को सुना गया और निदेशक, समाज कल्याण, उत्तराखण्ड, हल्द्वानी से वार्ता कर प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में वेतन निर्गत करने के संबंध में निर्देश दिए गए। *बैंक में बंधक भवन 22 लाख की धनराशि को बंधक मुक्त कराने हेतु निर्देश।* मंजू जोशी सदभावना कालोनी हल्द्वानी ने बताया कि दैवेश पाल एवं मनीष पाल द्वारा 2016 से उनके भवन को बैंक में बंधक बनाकर 38 लाख की सीसी लोन लिया है 10 वर्षो से केवल 16 लाख की वापस किये है। सीसी लोन होने के कारण सम्बन्धित बैंक से अनेकों बार धनराशि निकाल लेता है। जिससे उनका भवन बंधक मुक्त नही हो पा रहा है। उक्त प्रकरण में आयुक्त ने निर्देश दिये कि सीसी लोन समाप्त कर बैंक के लिखित लें ताकि उक्त खाते से केवल लोन जमा कर सकते है और निकाल नही सकते है। शेष धनराशि तीन माह के भीतर जमा कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में किरन डालाकोटी हल्द्वानी निवासी ने चोरी की गई धनराशि को वापस दिलाने,हेमा पचवाडी ने पडोसी द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित करने,नागेन्द्र चन्द्र ने ज्वेलरी शॉप चोर को पकडवाने, हिमांशु डालाकोटी ने रामपुर रोड मुख्य मार्ग के चौडीकरण की समस्या के बारे में बताया। आयुक्त द्वारा अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया।

- नैनीताल मालरोड में वाहनों द्वारा हॉर्न बैन होने के बावजूद जमकर हॉर्न बजते रहे। नैनीताल के मालरोड पर वाहनों द्वारा हॉर्न बैन होने के बावजूद जमकर हॉर्न बजते रहे। आज 1 अगस्त देर शाम दस मिनट रिकार्ड किए वीडियो में कई बार हार्न बजे। वीडियो देखिए।1
- गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा बागेश्वर जिले की गरुड़ नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल की मौजूदगी में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होने से पहले नवनिर्वाचित तीन सभासद हेम रावत, नवीन खोलिया और हिमांशु खाती को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान सभासदों ने बोर्ड बैठक का विरोध भी दर्ज कराया। उनका कहना था कि वार्डों की कई समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय के साथ चर्चा की और नगर पंचायत की व्यवस्थाओं में सुधार, विकास कार्यों में तेजी तथा समस्याओं के प्रभावी समाधान को लेकर सुझाव साझा किए। सभासद प्रदीप गुरुरानी ने कहा कि कई वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है और वे अपने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जो पुरानी सोलर लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, उन्हें स्क्रैप कर उनकी राशि से नई सोलर लाइटें लगाई जाएं। वहीं सभासद अंकित जोशी ने कहा कि कई वार्डों में कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं और राजस्व वसूली का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बैठक में नौघर और गरसेर वार्ड की समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। नगर पंचायत क्षेत्र में वृहत सफाई अभियान चलाने, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा नदी में कूड़ा फेंकने की समस्या पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। पर्यावरण से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कई सभासदों ने नाराजगी भी व्यक्त की। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि सभी सभासद जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं और उनकी बात रखना तथा समस्याओं का समाधान करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपसी समन्वय बनाकर सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। बैठक में नगर विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई और वार्डों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।1
- 10 किलोमीटर पैदल चलकर सील-बुरुंडी पहुंचे डीएम मनीष कुमार, ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनीं समस्याएं। 10 किलोमीटर पैदल चलकर सील-बुरुंडी पहुंचे डीएम मनीष कुमार, ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनीं समस्याएं। बाराकोट/चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रविवार को बाराकोट विकासखंड के दूरस्थ सील-बुरुंडी गांव का दौरा किया। सड़क सुविधा के अभाव में उन्होंने अधिकारियों के साथ लगभग 10 किलोमीटर पैदल यात्रा कर गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सबसे प्रमुख समस्या सड़क सुविधा की उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के दशकों बाद भी गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है, जिससे आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत सड़क से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उनके इस आश्वासन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। दौरे के दौरान राजस्व विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और अधिकारियों का पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान खड़क सिंह, सुरेंद्र सामंत, रमेश बिष्ट, लक्ष्मण महर, पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह मेहर, कल्याण सिंह, दीवान सिंह, नाथ सिंह, मदन सिंह, तेज सिंह, गुमान सिंह, जोग सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- चम्पावत में 'दीदी कैफे' की शुरुआत, चार महिला समूहों को मिले मोबाइल फूड कार्ट, आत्मनिर्भरता की नई उड़ान चम्पावत, 01 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के विज़न को चम्पावत में नई मजबूती मिली है। ग्रामीण विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और नाबार्ड के संयुक्त सहयोग से जिले में 'दीदी कैफे' पहल की शुरुआत करते हुए चार महिला स्वयं सहायता समूहों को ₹50 हजार लागत के आधुनिक मोबाइल फूड कार्ट उपलब्ध कराए गए। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लाभार्थी महिलाओं को मोबाइल कार्ट सौंपते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जिले के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी 'दीदी कैफे' का विस्तार किया जाएगा। इन मोबाइल कार्टों के माध्यम से महिलाएं यात्रा मार्गों, अस्पतालों, डिग्री कॉलेजों और राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रमुख स्थानों पर 'दीदी कैफे' संचालित करेंगी। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिलेगी, वहीं महिलाओं की आय के नए अवसर भी विकसित होंगे। सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी ने बताया कि आरसेटी (RSETI) से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए यह विशेष पहल की गई है। कार्यक्रम में नाबार्ड की डीडीएम स्वाति कार्की, ग्राम विकास विभाग के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।1
- रामगाढ़ के समीप एक युवक की डूबने से हुई मौत, पुलिस ओर sdrf ने किया रेसक्यू गरमपानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरना चौकी के समीप रामगाढ़ पुल के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जयपुर से नैनीताल व कैंची धाम घूमने आए चार दोस्तों में से एक 20 वर्षीय युवक की रामगाढ़ नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, जयपुर (राजस्थान) से गाड़ी संख्या RJ 41 CB 5481 में सवार होकर चार दोस्त नैनीताल घूमने आए थे। शनिवार दोपहर लगभग 3:00 बजे चारों दोस्त रामगाढ़ पुल के पास रुके और नदी में नहाने उतर गए। नहाने के दौरान अचानक एक युवक नदी के गहरे पानी में समा गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद डूबे हुए युवक को नदी से बाहर निकालकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का विवरण: नाम: प्रिन्स बागौरिया (उम्र 20 वर्ष) पिता का नाम: श्री मनीष बागौरिया पता: नरसिंह नगर, झोटवाड़ा, जयपुर (राजस्थान) साथियों का विवरण: अंश शर्मा (उम्र 18 वर्ष), पुत्र अमित कुमार शर्मा, निवासी – A-37 सत्यनगर, झोटवाड़ा, जयपुर। नीतीश चौधरी (उम्र 21 वर्ष), पुत्र राम सिंह, निवासी – A-20 बागेरा बस्ती, झोटवाड़ा, जयपुर। करन सिंह शेखावत, पुत्र नरेन्द्र सिंह शेखावत, निवासी – नरसिंह नगर, झोटवाड़ा, जयपुर। मृतक के दोस्तों ने बताया कि वे सभी 30 जुलाई को जयपुर से नैनीताल और बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम दर्शन के लिए निकले थे। कैंची धाम दर्शन के बाद उनकी योजना आगे केदारनाथ धाम यात्रा पर जाने की थी। रास्ते में रामगाढ़ नदी के पास रुकना उनके लिए हादसे का कारण बन गया। घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय और भवाली कोतवाल प्रकाश मेहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में डूबे युवक प्रिंस बगोरिया निवासी राजस्थान जयपुर का शव बाहर निकाला। चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि नदी में डूबे युवक का शव निकाल लिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही मृतक के साथियों से पूछताछ की जा रही है। ।1