कांग्रेस की बैठक में बिजली स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की उठी मांग सलेमपुर (देवरिया)। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय पर सम्पन्न हुई, बैठक में बिजली व स्वास्थ्य सुविधाओं को सही करने व लोगों को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश से महंगाई व बेरोजगारी कम करने के वजाय लोगों को लाइन में लगाने का काम किया है।कभी आधार कार्ड, नोटबन्दी, खाद व बीज तो अब गैस सिलेंडर के लिए दिन रात लाइन में लगाने के लिए विवश कर दिया है।जनता अब इस सरकार से निजात पाना चाहती है। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि सलेमपुर सीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सक का अभाव, एक्सरे भी नही हो पा रहा है। गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। गैस सिलेंडर न मिलने के कारण बाहर से मजदूर वापस अपने घर आना शुरू कर दिया है।गरीबों के घर का चूल्हा भी नही जल पा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष बरहज मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने वैश्विक संकट के समय पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा कर आम जनता पर दोहरा बोझ बढ़ा रही है। बैठक को पूर्व जिला महासचिव रामविलास तिवारी, सत्यम पांडेय, सत्यवान पांडेय, डॉ याहिया अंजुम, सैयद फिरोज अहमद, दयाशंकर यादव, राजकुमार पटवा, मोहन प्रसाद, परमानन्द प्रसाद, अखिलेश मिश्र, सुरेन्द्र यादव आदि ने सम्बोधित किया।

- मंगलवार रात सलेमपुर के रेलवे स्टेशन रोड पर भीषण अग्निकांड हुआ। विनोद कुमार और रमेश कुमार की दुकानों में लगी आग से लाखों का नुकसान। दमकल की गाड़ियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाई आग। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें। लोकेशन टैग: सलेमपुर, उत्तर प्रदेश #Salempur #BreakingNews #FireAccident #UPNews #LocalNews #सलेमपुर #आग1
- देवरिया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विगत रात्रि में रामनाथ देवरिया से कतरारी मार्ग से 01 अभियुक्त रामप्रवेश कुमार पुत्र स्व0 सुदर्शन प्रसाद निवासी रामनाथ देवरिया पश्चिम मुहल्ला थाना कोतवाली जनपद देवरिया को 1.165 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 204/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- अशोक खरात कौन है..? 👇 अशोक खरात (उर्फ “कैप्टन”) महाराष्ट्र के नासिक से जुड़ा एक कथित ज्योतिषी/स्वयंभू बाबा बताया जा रहा।1
- Post by विजय कुमार1
- मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान की जागरूकता रैली को झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर संचारी रोगों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट, नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं, आशा, आंगनबाडी और सहायिका ने लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है कि व्यापक साफ सफाई रहे जिससे कि मच्छर न फैलें। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया, मच्छरों के काटने से ही होते हैं। इसलिए सभी लोग साफ सफाई रखें और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा,लगन के साथ जनपद को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फॉगिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों/पोखरों के पास की झाड़ियों की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्रामों तथा नगर पालिका सहित नगर पंचायतों के वार्डो में संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियां साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन व प्रचार प्रसार कराएं जाएं। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल है तथा स्वास्थ्य विभाग सहित कुल 13 विभाग सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर एसीएम डॉ एसके सिन्हा, नोडल अधिकारी डॉ हरेंद्र, डीटीओ डॉ राजेश कुमार, डिप्टी सीएम डॉ विपिन रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी लालबचन चौधरी, सहयोगी संस्था सीफार के जिला प्रतिनिधि नीरज ओझा व समस्त मलेरिया, फाइलेरिया निरीक्षक, सहयोगी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।1
- सरकारी सड़क मिटाने की प्रतिज्ञा लिए अनिरुद्ध सिंह पुत्र कन्हैया सिंह यह सड़क लगभग 50 सालों से ऊपर से चल रहा है जिस पर नगर पालिका का दो से तीन बार काम भी हो चुका है डूडा से भी काम हो चुका है उनका कहना है सड़क मिटा के जाऊंगा और यहां की कुछ लोगों को उल्टे सीधे कैसे में फंसा कर जाऊंगा ताकि सड़क मिटाने में कोई दिक्कत ना हो जिसके पास हमारा यह वीडियो जा रहा है वह इस वीडियो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के भेद हैं या उनके संज्ञान में डाल दें रोड बंद करना कितना बड़ा गुनाह है उसे व्यक्ति को पता चले जो रोड को बाधित कर रहा है1
- बिल्थरारोड। सोनाडीह मेले में लगे गंदगी के अंबार को लेकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता विश्राम सिंह ने मेला संचालक व प्रशासन को घेरते हुए आरोप लगाया है कि मेला परिसर में मीट बनाकर हड्डियों और अन्य गंदे समानों को इधर उधर फेंकने से लगी गंदगी के बाद भी साफ सफाई नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया है किसी भी सफाईकर्मी की ड्यूटी परिसर में नहीं होने से जिंदगी का अम्बार लगा हुआ है। उन्होंने प्रशासन और मेला संचालक से मेला परिसर में लगे गंदगी को साफ कराने की मांग किया है। जिससे लोगों को गंदगी से निजात मिल सके।2
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी1