logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जश्ने ईद मीलादुन्नवी पर्व आपसी सदभाव पूर्ण माहौल मे सम्पन्न-कौमी एकता की अनोखी झलक दिखी (नगर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस ए मुहम्मदी बड़े अजीमुश्शान शौकत के साथ निकाला गया) हिण्डोरिया:- प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अमन-शांति के मसीहा, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक, रहमते दो आलम, अहमदे मुस्तफा, हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश की खुशी एवं याद में पूरे विश्व मे मनाया जाने वाला पर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहो अलेयहे वसल्लम हिण्डोरिया में आपसी सद्भाव एवं अपनी वर्षों पुरानी लाजबाब गंगा जमुनी तहजीब की अमूल्य धरोहर मे इजाफा करते हुए अजीमुश्शान-ओ- शौकत के साथ अपनी इस्लामी रिवाजों व परंपरानुसार कानून के राज का पालन करते हुए मनाया गया। इस मौके पर सबसे पहले नगर एवं आसपास के सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम भाई स्थानीय जामा मस्जिद परिसर में एकत्रित हुए। जहां पर सुबह 8:30 बजे पीरों मुर्शिद हाजी कमालुद्दीन खान साहब सल्लामहु तआला (हाजी कमाल मियां) के दस्ते मुबारिक से परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। इसके बाद हाजी कमाल मियां साहब की तेरे सरपरस्ती एवं रहनुमाई मे आतिशबाजी, गाजे-बाजे, शहनाई, डीजे वादन , दीनी- मजहबी सीनरियों, झांकियों, हरे-भरे इस्लामी झण्डों एवं चार पहिया- दो पहिया वाहनों के साथ सबसे आला नबी हमारा, प्यारा प्यारा नबी हमारा, अर्श का दूल्हा नबी हमारा, पैगम्बरे इस्लाम जिन्दाबाद जैसे गगन भेदी नारे लगाते हुये एवं शायरों व्दारा नाते पाक पढ़ते हुये बेमिशाल जुलूस ए मुहम्मदी नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाला गया। इस जुलूस ए मुहम्मदी मे शामिल पीरो-मुर्शिद एवं सभी अकीदतमंद हजरात का रास्ते भर तरह तरह के फूल मालाओं, इत्र, मिष्ठान, फल फ्रूट, पकवानों आदि से इस्तकबाल किया गया। जुलूस ए मुहम्मदी के समापन पर मदार चिल्ला पठानी मुहल्ला वार्ड नं. 08 मे शानदार दीनी एवं मजहबी जलसा का आयोजन किया गया। जहाँ पर पीरो-मुर्शिद मौलाना हाजी कमाल मियां, हाफिज व कारी खलील रजा, हाफिज इरफान रजा, हाफिज व कारी रहमत अली, हाफिज शाहिद रजा व्दारा हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलेयहे वसल्लम की सीरतेपाक- सूरतेपाक, जीवन संघर्ष, प्रेरणाओं एवं पैगाम पर विस्तार से रोशनी डाली गई। हाफिज खलील रजा ने बताया जब मुल्क अरब मे बेटियों को पैदा होते ही मार दिया जाता था। तब सरकार ने कैसे पित्रृत्मक सत्ता के विरुद्ध संघर्ष करके बेटियों एवं महिलाओं को उनका जीवन जीने का पूरा हक- अधिकार दिलाया। हाफिज इरफान रजा ने कहा कि सरकार सिर्फ मुस्लिमों के लिये ही रहमत बनकर नही आये हैं। उन्होंने गैर मुस्लिमों की कैसे मदद की। एक वाकिया भी सुनाया। हाजी कमाल मियां ने जलसा मे मौजूद अनेक हिन्दू भाईयों की उपस्थिति पर कहा हिण्डोरिया जैसे कौमी एकता आज कहीं देखने नही मिलती। यहाँ के हिन्दू- मुस्लिम भाईयों की यह गंगा जमुनी तहज़ीब की धरोहर सदैव आबाद रहे। बस्ती की इकजेहती की ये दौलत देश दुनिया में मिशाल बनकर इंसानों का मार्ग प्रशस्त करे। एवं व्यक्ति, समाज एवं देश को मजबूत करे। उन्होंने तमाम आलमे इंसानियत के हक मे तरक्की, खुशहाली, अमन-शांति, सेहतयाबी, उम्रदराजी की दुआ भी मांगी। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष ठा. हेमेन्द्र सिंह मुन्ना भैया को बतौर हिन्दू समाज के मुखिया के तौर पर इंतजामियां कमेटी व्दारा विशेष सम्मान भी दिया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के नाते पाक पढ़ने वाले शायरों, कब्रिस्तान निर्माण करने वाले नौजवानों, मुहर्रम मे नि: शुल्क सजावट करने अबरार कबाड़ी, जश्ने ईद मीलादुन्नवी पर्व पर सजावट करने वाले डाॅ. सलीम कुरैशी, गमी होने पर उनके रिश्तेदारों को नि: शुल्क खाने देने वाली ख्वाजा गरीब नमाज कमेटी, रमजान शरीफ ,गमी एवं शादी विवाह मे नि: शुल्क ठण्डा पानी उपलब्ध कराने वाली हसनी हुसैनी कमेटी, नूरी-फरीदी कमेटी, जुम्मन चच्चा, हाफिज इरफान रजा, खेलकूद हाकी क्षेत्र मे साहिल खान, हजरत बाबा मेहबूब शाह कमेटी, नूरी-फरीदी मदरसा के बच्चों, कुरान मुकम्मिल करने वाले बच्चों, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को नगद राशी, सीकरी एवं अनेकानेक आकर्षक पुरूस्कारों से इंतजामियां कमेटी एवं नगर के मुस्लिम भाईयों व्दारा नवाजा गया। उनकी हौसला अफ़ज़ाई की गई।जलसा का सफल संचालन शाकिर मसीहा एवं आभार प्रदर्शन सुजात खान व्दारा किया गया।जुलूस ए मुहम्मदी एवं जलसा मे नगर के रामसिंह ठेकेदार, डीएसपी पुलिस सौरभ त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, आर आई धनीराम तेकाम, टीआई अंजली अग्निहोत्री, एएसआई राम कुमार ठाकुर, रामेश्वर ठेकेदार, एएसआई मलखान सिंह,पटवारी संजीव गोस्वामी, लक्ष्मण खटीक, सैनिक कमल साहू,राजू खटीक, डॉ अंशुल खटीक, मुन्ना ठाकुर, पप्पू ठाकुर, महेंद्र सिंह, अन्नु राजपूत,आरक्षक दीपचंद, मनोहर साहू, लखन साहू, बबलू साहू पार्षद, लक्ष्मण साहू, करन बाबा, अलकेश नामदेव, संजय विश्वकर्मा, मदन चौरसिया, लल्लू चौरसिया, संदीप बौद्ध, सूर्यांश साहू, सुरेश चौरसिया डाॅ पर्रान इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन मे इंतजामियां कमेटी के सदर अल्ताफ बाबू, हाजी रफीक मासाब, तैय्युब अली, हबीब राजा चौहान, शेख हुसैन सेठ, शेख शखावत ,शहजाद कुरैशी, रहीम खान मुकददम,आशिक बकरा, असद खान, शनी खान, इकबाल चौहान, एहसान खान इत्यादि के अलावा नगर परिषद, बिजली विभाग, पुलिस विभाग एवं सभी मुस्लिम भाईयों की उपस्थिति, सहयोग एवं भूमिका सराहनीय रही।

6 hrs ago
user_Hoshiyar Chakarwarti reporter
Hoshiyar Chakarwarti reporter
Court reporter Damoh, Madhya Pradesh•
6 hrs ago
73b85608-3042-4a5c-ae32-ae683cb711a3

जश्ने ईद मीलादुन्नवी पर्व आपसी सदभाव पूर्ण माहौल मे सम्पन्न-कौमी एकता की अनोखी झलक दिखी (नगर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस ए मुहम्मदी बड़े अजीमुश्शान शौकत के साथ निकाला गया) हिण्डोरिया:- प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अमन-शांति के मसीहा, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक, रहमते दो आलम, अहमदे मुस्तफा, हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश की खुशी एवं याद में पूरे विश्व मे मनाया जाने वाला पर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहो अलेयहे वसल्लम हिण्डोरिया में आपसी सद्भाव एवं अपनी वर्षों पुरानी लाजबाब गंगा जमुनी तहजीब की अमूल्य धरोहर मे इजाफा करते हुए अजीमुश्शान-ओ- शौकत के साथ अपनी इस्लामी रिवाजों व परंपरानुसार कानून के राज का पालन करते हुए मनाया गया। इस मौके पर सबसे पहले नगर एवं आसपास के सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम भाई स्थानीय जामा मस्जिद परिसर में एकत्रित हुए। जहां पर सुबह 8:30 बजे पीरों मुर्शिद हाजी कमालुद्दीन खान साहब सल्लामहु तआला (हाजी कमाल मियां) के दस्ते मुबारिक से परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। इसके बाद हाजी कमाल मियां साहब की तेरे सरपरस्ती एवं रहनुमाई मे आतिशबाजी, गाजे-बाजे, शहनाई, डीजे वादन , दीनी- मजहबी सीनरियों, झांकियों, हरे-भरे इस्लामी झण्डों एवं चार पहिया- दो पहिया वाहनों के साथ सबसे आला नबी हमारा,

c67061e5-0693-42b9-b61d-0801800fe6df

प्यारा प्यारा नबी हमारा, अर्श का दूल्हा नबी हमारा, पैगम्बरे इस्लाम जिन्दाबाद जैसे गगन भेदी नारे लगाते हुये एवं शायरों व्दारा नाते पाक पढ़ते हुये बेमिशाल जुलूस ए मुहम्मदी नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाला गया। इस जुलूस ए मुहम्मदी मे शामिल पीरो-मुर्शिद एवं सभी अकीदतमंद हजरात का रास्ते भर तरह तरह के फूल मालाओं, इत्र, मिष्ठान, फल फ्रूट, पकवानों आदि से इस्तकबाल किया गया। जुलूस ए मुहम्मदी के समापन पर मदार चिल्ला पठानी मुहल्ला वार्ड नं. 08 मे शानदार दीनी एवं मजहबी जलसा का आयोजन किया गया। जहाँ पर पीरो-मुर्शिद मौलाना हाजी कमाल मियां, हाफिज व कारी खलील रजा, हाफिज इरफान रजा, हाफिज व कारी रहमत अली, हाफिज शाहिद रजा व्दारा हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलेयहे वसल्लम की सीरतेपाक- सूरतेपाक, जीवन संघर्ष, प्रेरणाओं एवं पैगाम पर विस्तार से रोशनी डाली गई। हाफिज खलील रजा ने बताया जब मुल्क अरब मे बेटियों को पैदा होते ही मार दिया जाता था। तब सरकार ने कैसे पित्रृत्मक सत्ता के विरुद्ध संघर्ष करके बेटियों एवं महिलाओं को उनका जीवन जीने का पूरा हक- अधिकार दिलाया। हाफिज इरफान रजा ने कहा कि सरकार सिर्फ मुस्लिमों के लिये ही रहमत बनकर नही आये हैं। उन्होंने गैर मुस्लिमों की कैसे मदद की।

f11adb57-617a-474d-919c-cf2ed7e3d5b1

एक वाकिया भी सुनाया। हाजी कमाल मियां ने जलसा मे मौजूद अनेक हिन्दू भाईयों की उपस्थिति पर कहा हिण्डोरिया जैसे कौमी एकता आज कहीं देखने नही मिलती। यहाँ के हिन्दू- मुस्लिम भाईयों की यह गंगा जमुनी तहज़ीब की धरोहर सदैव आबाद रहे। बस्ती की इकजेहती की ये दौलत देश दुनिया में मिशाल बनकर इंसानों का मार्ग प्रशस्त करे। एवं व्यक्ति, समाज एवं देश को मजबूत करे। उन्होंने तमाम आलमे इंसानियत के हक मे तरक्की, खुशहाली, अमन-शांति, सेहतयाबी, उम्रदराजी की दुआ भी मांगी। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष ठा. हेमेन्द्र सिंह मुन्ना भैया को बतौर हिन्दू समाज के मुखिया के तौर पर इंतजामियां कमेटी व्दारा विशेष सम्मान भी दिया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के नाते पाक पढ़ने वाले शायरों, कब्रिस्तान निर्माण करने वाले नौजवानों, मुहर्रम मे नि: शुल्क सजावट करने अबरार कबाड़ी, जश्ने ईद मीलादुन्नवी पर्व पर सजावट करने वाले डाॅ. सलीम कुरैशी, गमी होने पर उनके रिश्तेदारों को नि: शुल्क खाने देने वाली ख्वाजा गरीब नमाज कमेटी, रमजान शरीफ ,गमी एवं शादी विवाह मे नि: शुल्क ठण्डा पानी उपलब्ध कराने वाली हसनी हुसैनी कमेटी, नूरी-फरीदी कमेटी, जुम्मन चच्चा, हाफिज इरफान रजा, खेलकूद हाकी क्षेत्र मे साहिल खान, हजरत बाबा मेहबूब शाह कमेटी, नूरी-फरीदी मदरसा

243b9e5b-c3de-42b4-a0be-245e494810a4

के बच्चों, कुरान मुकम्मिल करने वाले बच्चों, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को नगद राशी, सीकरी एवं अनेकानेक आकर्षक पुरूस्कारों से इंतजामियां कमेटी एवं नगर के मुस्लिम भाईयों व्दारा नवाजा गया। उनकी हौसला अफ़ज़ाई की गई।जलसा का सफल संचालन शाकिर मसीहा एवं आभार प्रदर्शन सुजात खान व्दारा किया गया।जुलूस ए मुहम्मदी एवं जलसा मे नगर के रामसिंह ठेकेदार, डीएसपी पुलिस सौरभ त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, आर आई धनीराम तेकाम, टीआई अंजली अग्निहोत्री, एएसआई राम कुमार ठाकुर, रामेश्वर ठेकेदार, एएसआई मलखान सिंह,पटवारी संजीव गोस्वामी, लक्ष्मण खटीक, सैनिक कमल साहू,राजू खटीक, डॉ अंशुल खटीक, मुन्ना ठाकुर, पप्पू ठाकुर, महेंद्र सिंह, अन्नु राजपूत,आरक्षक दीपचंद, मनोहर साहू, लखन साहू, बबलू साहू पार्षद, लक्ष्मण साहू, करन बाबा, अलकेश नामदेव, संजय विश्वकर्मा, मदन चौरसिया, लल्लू चौरसिया, संदीप बौद्ध, सूर्यांश साहू, सुरेश चौरसिया डाॅ पर्रान इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन मे इंतजामियां कमेटी के सदर अल्ताफ बाबू, हाजी रफीक मासाब, तैय्युब अली, हबीब राजा चौहान, शेख हुसैन सेठ, शेख शखावत ,शहजाद कुरैशी, रहीम खान मुकददम,आशिक बकरा, असद खान, शनी खान, इकबाल चौहान, एहसान खान इत्यादि के अलावा नगर परिषद, बिजली विभाग, पुलिस विभाग एवं सभी मुस्लिम भाईयों की उपस्थिति, सहयोग एवं भूमिका सराहनीय रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अजमेर गए परिवार के सूने घर में चोरी, 2.85 लाख नकद समेत जेवरात चोरी; एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुआं मोहल्ला स्थित 14 क्वार्टर के पास 17-18 अगस्त की दरमियानी रात अजमेर गए परिवार के सूने घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से करीब 2.85 लाख रुपए नकद, दो चेन और बच्चों के जेवरात समेत अन्य सामान ले गए। परिवार के लौटने के बाद पुलिस की फिंगर प्रिंट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, लेकिन वारदात के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। परिवार के बाहर होने से जांच में हुई देरी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। परिवार के अजमेर में होने के कारण तत्काल फिंगर प्रिंट और अन्य तकनीकी जांच नहीं हो सकी। परिवार के वापस लौटने के बाद फिंगर प्रिंट टीम ने घर पहुंचकर जांच की और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। 30 हजार रुपए चोरों की नजर से बचे पीड़ित नसीर खान ने बताया कि घर में अलग रखे करीब 30 हजार रुपए चोरों की नजर से बच गए। जांच के बाद फिंगर प्रिंट टीम ने यह राशि उन्हें सौंप दी। पीड़ित का कहना है कि चोरी में नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी ले जाए गए हैं। पीड़ित ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की नसीर खान ने बुधवार शाम को कोतवाली पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद परिवार में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं, शहर में हाल के दिनों में चोरी की अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं, जिनमें लोकू क्षेत्र में लोको पायलट के सूने घर और संतोषी माता पहाड़ी के नीचे किराना दुकान में चोरी शामिल है।
    1
    अजमेर गए परिवार के सूने घर में चोरी, 2.85 लाख नकद समेत जेवरात चोरी; एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुआं मोहल्ला स्थित 14 क्वार्टर के पास 17-18 अगस्त की दरमियानी रात अजमेर गए परिवार के सूने घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से करीब 2.85 लाख रुपए नकद, दो चेन और बच्चों के जेवरात समेत अन्य सामान ले गए। परिवार के लौटने के बाद पुलिस की फिंगर प्रिंट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, लेकिन वारदात के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है।
परिवार के बाहर होने से जांच में हुई देरी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। परिवार के अजमेर में होने के कारण तत्काल फिंगर प्रिंट और अन्य तकनीकी जांच नहीं हो सकी। परिवार के वापस लौटने के बाद फिंगर प्रिंट टीम ने घर पहुंचकर जांच की और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
30 हजार रुपए चोरों की नजर से बचे
पीड़ित नसीर खान ने बताया कि घर में अलग रखे करीब 30 हजार रुपए चोरों की नजर से बच गए। जांच के बाद फिंगर प्रिंट टीम ने यह राशि उन्हें सौंप दी। पीड़ित का कहना है कि चोरी में नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी ले जाए गए हैं।
पीड़ित ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की
नसीर खान ने बुधवार शाम को कोतवाली पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद परिवार में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं, शहर में हाल के दिनों में चोरी की अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं, जिनमें लोकू क्षेत्र में लोको पायलट के सूने घर और संतोषी माता पहाड़ी के नीचे किराना दुकान में चोरी शामिल है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    14 min ago
  • हिंडोरिया के तिंदनी में दर्दनाक हादसा: नंदी महाराज की मौके पर मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल *हिंडोरिया (दमोह)।* तिंदनी गांव के पास मुख्य मार्ग पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक सामने आए नंदी महाराज से एक बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में नंदी महाराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक सवार अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक *भागीरथ पटेल* और गांव के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सबसे पहले मानवता का धर्म निभाते हुए घायल युवक की मदद की और तुरंत *112 पर कॉल कर* पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, ताकि घायल को जल्द से जल्द इलाज मिल सके। नंदी महाराज की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। गौ सेवकों ने गहरी पीड़ा व्यक्त की है। इस घटना ने फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि रात के अंधेरे में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश की सुरक्षा कैसे हो और कैसे वाहन चालकों को सुरक्षित रखा जाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि नंदी महाराज की आत्मा को शांति दें और घायल युवक को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
    1
    हिंडोरिया के तिंदनी में दर्दनाक हादसा: नंदी महाराज की मौके पर मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
*हिंडोरिया (दमोह)।* तिंदनी गांव के पास मुख्य मार्ग पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक सामने आए नंदी महाराज से एक बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में नंदी महाराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक सवार अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक *भागीरथ पटेल* और गांव के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सबसे पहले मानवता का धर्म निभाते हुए घायल युवक की मदद की और तुरंत *112 पर कॉल कर* पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, ताकि घायल को जल्द से जल्द इलाज मिल सके।
नंदी महाराज की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। गौ सेवकों ने गहरी पीड़ा व्यक्त की है। इस घटना ने फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि रात के अंधेरे में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश की सुरक्षा कैसे हो और कैसे वाहन चालकों को सुरक्षित रखा जाए।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नंदी महाराज की आत्मा को शांति दें और घायल युवक को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
    user_Hoshiyar Chakarwarti reporter
    Hoshiyar Chakarwarti reporter
    Court reporter Damoh, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • दमोह में ईद मिलादुन्नबी पर जगह-जगह स्वागत दमोह जिले में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    दमोह में ईद मिलादुन्नबी पर जगह-जगह स्वागत

दमोह जिले में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अवैध शराब बंद करवाने हेतु विज्ञापन दिया एस पी ऑफिश पहुंचे भगवती मानव कल्याण पथरिया टीम संगठन के कार्यकर्ता गांव गांव गली गली अब शराब बंद करवाने हेतु विज्ञापन दिया जय माता आदिशक्ति भगवती जगज्जननी जगदंबे मैया की गुरुवार जी का यह संदेश नशा मुक्त हो सारा देश एस पी ऑफिश पहुंचे भगवती मानव कल्याण पथरिया टीम संगठन के कार्यकर्ता गांव गांव गली गली अब शराब बंद करवाने हेतु विज्ञापन दिया जय माता आदिशक्ति भगवती जगज्जननी जगदंबे मैया की गुरुवार जी का यह संदेश नशा मुक्त हो सारा देश
    1
    अवैध शराब बंद करवाने हेतु विज्ञापन दिया  एस पी ऑफिश पहुंचे भगवती मानव कल्याण पथरिया टीम संगठन के कार्यकर्ता गांव गांव गली गली अब शराब बंद करवाने हेतु विज्ञापन दिया 
जय माता आदिशक्ति भगवती जगज्जननी जगदंबे मैया की गुरुवार जी का यह संदेश नशा मुक्त हो सारा देश 
एस पी ऑफिश पहुंचे भगवती मानव कल्याण पथरिया टीम संगठन के कार्यकर्ता गांव गांव गली गली अब शराब बंद करवाने हेतु विज्ञापन दिया 
जय माता आदिशक्ति भगवती जगज्जननी जगदंबे मैया की गुरुवार जी का यह संदेश नशा मुक्त हो सारा देश
    user_Raja bhaiya Lodhi
    Raja bhaiya Lodhi
    Photographer पथरिया, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • हटा में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, नबी की आमद पर नगर हुआ रोशन
    1
    हटा में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, नबी की आमद पर नगर हुआ रोशन
    user_Pushpendra hatta  Press reporter
    Pushpendra hatta Press reporter
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • “मुस्लिम युवक ने कहा—हम भी इसी देश का हिस्सा हैं, सुनिए पूरी बात ❤️🇮🇳” जुलूस से लेकर शिक्षा और एकता तक—मुस्लिम युवक ने रखी अपनी बेबाक बात। 🇮🇳❤️ मझगुआ से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट। #HinduMuslimUnity #MuslimYouth #GroundReport #Ekta #Education #Damoh #Jabera #India
    1
    “मुस्लिम युवक ने कहा—हम भी इसी देश का हिस्सा हैं, सुनिए पूरी बात ❤️🇮🇳”
जुलूस से लेकर शिक्षा और एकता तक—मुस्लिम युवक ने रखी अपनी बेबाक बात। 🇮🇳❤️
मझगुआ से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट।
#HinduMuslimUnity #MuslimYouth #GroundReport #Ekta #Education #Damoh #Jabera #India
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा क्षेत्र के बोरीकलां गांव से सामने आया बच्चों का एक ऐसा वीडियो, जो गांव की हकीकत बयां कर रहा है। स्कूल जाते वक्त सड़क पर कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरते ये बच्चे अपनी समस्याएं खुद कैमरे पर बता रहे हैं। सामने कैमरा… अंदाज़ बिल्कुल रिपोर्टर वाला, लेकिन मुद्दा बेहद गंभीर है। इन नन्हे रिपोर्टरों की आवाज़ सिर्फ बच्चों की आवाज़ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से सवाल है, जो उन्हें आज भी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर कर रही है
    1
    मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा क्षेत्र के बोरीकलां गांव से सामने आया बच्चों का एक ऐसा वीडियो, जो गांव की हकीकत बयां कर रहा है।

स्कूल जाते वक्त सड़क पर कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरते ये बच्चे अपनी समस्याएं खुद कैमरे पर बता रहे हैं।

सामने कैमरा… अंदाज़ बिल्कुल रिपोर्टर वाला, लेकिन मुद्दा बेहद गंभीर है।

इन नन्हे रिपोर्टरों की आवाज़ सिर्फ बच्चों की आवाज़ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से सवाल है, जो उन्हें आज भी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर कर रही है
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खजरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायलों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में कराया भर्ती दमोह। दमोह-हटा मार्ग पर देहात थाना क्षेत्र के रुचि वेयर हाउस खजरी के पास बुधवार रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायल सड़क पर पड़े थे। सूचना मिलने पर डायल-112 में पदस्थ आरक्षक गोयेंद्र यादव ने पायलट की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा निवासी कड़ौरी आदिवासी और गोविंद आदिवासी खजरी में मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
    1
    खजरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार  घायलों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में कराया भर्ती 
दमोह। दमोह-हटा मार्ग पर देहात थाना क्षेत्र के रुचि वेयर हाउस खजरी के पास बुधवार रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायल सड़क पर पड़े थे। सूचना मिलने पर डायल-112 में पदस्थ आरक्षक गोयेंद्र यादव ने पायलट की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा निवासी कड़ौरी आदिवासी और गोविंद आदिवासी खजरी में मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    17 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.