logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री कार्यालय पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच प्रधान सलाहकार को बार-बार सेवा विस्तार क्यों? सरकार जवाब दे : सुरेश कश्यप क्या लगातार एक्सटेंशन के पीछे कोई बड़ा गोलमाल छिपा है? मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल : सुरेश कश्यप शिमला। भाजपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह को लगातार तीसरी बार सेवा विस्तार दिए जाने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि सरकार एक ही व्यक्ति को बार-बार सेवा विस्तार दे रही है? क्या इसके पीछे कोई बड़ा गोलमाल छिपा हुआ है, जिसका जवाब प्रदेश की जनता जानना चाहती है। सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय पहले से ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरा हुआ है। प्रदेश में लगातार ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें भ्रष्टाचार के तार सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ने की बातें सामने आई हैं। ऐसे माहौल में मुख्यमंत्री के सबसे करीबी सलाहकार को लगातार सेवा विस्तार देना संदेह को और गहरा करता है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस निर्णय की वास्तविक आवश्यकता क्या थी और क्या हिमाचल प्रदेश में कोई सक्षम अधिकारी उपलब्ध नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद पारदर्शिता, सुशासन और व्यवस्था परिवर्तन के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन आज स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है। नियुक्तियों से लेकर सेवा विस्तार तक हर निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं। सरकार योग्यता और संस्थागत व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय कुछ चुनिंदा लोगों पर निर्भर होकर प्रशासन चला रही है। कश्यप ने कहा कि यदि सरकार के पास इस सेवा विस्तार का कोई ठोस और पारदर्शी आधार है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। जनता को यह जानने का अधिकार है कि आखिर बार-बार सेवा विस्तार देने के पीछे क्या कारण हैं और इससे प्रदेश को क्या लाभ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह व्यक्तिवाद की शिकार हो गई है। सरकार जनता के मुद्दों—बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली, कानून-व्यवस्था और विकास—पर ध्यान देने के बजाय अपने करीबी लोगों को पदों पर बनाए रखने में अधिक रुचि दिखा रही है। भाजपा इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और यदि आवश्यकता पड़ी तो इस विषय को जनहित में व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।

7 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
7 hrs ago
57a579a2-b1f2-4ff5-b5bb-4454e8358781

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi
    1
    Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi

    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Shimla ( Rural ), Himachal Pradesh•
    18 hrs ago
  • ई-मेल से पंचकूला जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले में पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह का बयान आया सामने......
    1
    ई-मेल से पंचकूला जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले में पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह का बयान आया सामने......
    user_Newz India 27
    Newz India 27
    Crime News Channel Panchkula, Haryana•
    21 hrs ago
  • धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    1
    धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मासूम बहन बोली- पुलिस अंकल गंदे; गोरखपुर में सिपाही ने रेप कर मार डाला था पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की पुष्टि हुई है। आरोप है कि आरोपी सिपाही ने जिला अस्पताल से बच्ची को बहला- फुसलाकर बाइक पर बैठाया और करीब 15 किलोमीटर दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
    1
    मासूम बहन बोली- पुलिस अंकल गंदे; गोरखपुर में सिपाही ने रेप कर मार डाला था पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की पुष्टि हुई है। आरोप है कि आरोपी सिपाही ने जिला अस्पताल से बच्ची को बहला- फुसलाकर बाइक पर बैठाया और करीब 15 किलोमीटर दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया 
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Bilaspur Sadar, Himachal Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.