logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पशु क्रूरता प्रकरण में फ़रार दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक पाँच आरोपी हुए गिरफ्तार राजपुर। अवैध पशु तस्करी एवं पशु क्रूरता प्रकरण में फरार 02 आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में 03 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, कुल 05 आरोपियों पर कार्यवाही। पुलिस द्वारा अवैध पशु तस्करी एवं पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना राजपुर पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार 03 आरोपियों के अतिरिक्त 02 अन्य आरोपी फरार चल रहे थे जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध 2004 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसार दिनांक 11.04.2026 को थाना राजपुर के स्टाफ शासकीय वाहन से रात्रि गश्त पर थे। गश्त के दौरान रात्रि लगभग 10:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक JH01GN-8143 में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर तेज गति से अंबिकापुर से राजपुर होते हुए गुमला (झारखण्ड) की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने अंबिकापुर रोड पर घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया। प्रारंभिक पूछताछ में वाहन चालक द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, जिस पर संदेह होने से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में वाहन स्वामी ने अपना नाम संदीप बड़ाईक, पिता चमन बड़ाईक, उम्र 27 वर्ष, निवासी टांगरझरिया थाना बसिया जिला गुमला (झारखण्ड) तथा चालक ने अपना नाम संदीप साहू, पिता सोमरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी सुरसुरिया थाना गुमला जिला गुमला (झारखण्ड) बताया। पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्राम जयनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर निवासी गुड्डू पंडित द्वारा 02 नग गाय एवं 02 नग बछिया को गुमला निवासी अनुज राम के पास पहुंचाने हेतु उक्त वाहन में लोड कराया गया था। मवेशियों को वाहन में अत्यंत अमानवीय एवं क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंस कर बांधकर परिवहन किया जा रहा था, जो विधि विरुद्ध पाया गया। पुलिस द्वारा वाहन सहित मवेशियों को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में संलिप्त 03 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है। वहीं मामले में फरार आरोपी देवेश मिश्रा एवं सलमान घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की थाना राजपुर पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक को दोनों फरार आरोपियो देवेश कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू पंडित पिता तारकेश्वर नाथ मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी शिवनंदनपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर एवं मोहम्मद सलमान पिता मोहम्मद आरिफ उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जयनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ को दिनांक 11.05 .2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। बलरामपुर पुलिस की अपील :- बलरामपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि पशु तस्करी, अवैध परिवहन अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिले में पशु तस्करों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

1 hr ago
user_Puran Dewangan
Puran Dewangan
Rajpur, Balrampur•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कांकेर के बरदेभाटा मोड़ के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    कांकेर के बरदेभाटा मोड़ के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने नेशनल हाईवे 130 जाम कर दिया। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से भड़के ग्रामीणों ने यह प्रदर्शन किया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस मौके पर पहुंची, पर ग्रामीणों ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
    2
    छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने नेशनल हाईवे 130 जाम कर दिया। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से भड़के ग्रामीणों ने यह प्रदर्शन किया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस मौके पर पहुंची, पर ग्रामीणों ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।* ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही।* ⚫*तकनीकी, सटीक सूचना एवं मुस्तैदी के कारण गांजा तस्करी के नए तरीके को पुलिस ने किया फेल।* ⚫ *महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।* ⚫ *जब्त गांजा की कीमत 01 करोड 89 लाख 03 हजार रूपये।* ⚫ *घटना में प्रयुक्त 11 वाहन सहित जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,98,05,000 रुपये (एक करोड अनठानबे लाख पाॅच हजार रूपये)।* ⚫ *12 अंतरराज्यीय गान्जा तस्कर किए गए गिरफ्तार।* ⚫ *बाहर से फेरीवाले(स्ट्रीट वेंडर्स) 'अंदर से नशे के सौदागर': रायपुर रेंज पुलिस ने नाकाम किया तस्करी का शातिर तरीका।* ⚫ *गान्जा तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने एक बेहद शातिर तरीका अपनाया।*  ⚫ *गान्जा तस्करी के लिये कपड़ा फेरी के लिये कपड़ों के ढेर के पीछे मोटरसाइकिलों की पिछली सीट पर एक विशेष धातु का बनवाया था कम्पार्टमेंट(लोहे का जाली)।*   ⚫*उड़ीसा के बालिगुड़ा, तितरी रायगढ़ा से ले जाकर मध्यप्रदेश में खपाने की थी योजना।* ⚫*पूर्व में भी एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग, आटो, बस ट्रेवल्स, ट्रेन एवं अन्य तरीकों के बाद कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के पीछे गान्जा तस्करी की योजनाओं को, रेंज की पुलिस ने किया है फैल।* गांजा तस्करों द्वारा गांजा तस्करी का नया नया शातिर पैतरा अपनाया जा है, रेंज पुलिस हर नये पैतरो को नाकाम करते आ रही है। इसके पूर्व एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में तस्करी, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग कर तस्करी के बाद अब यह कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के आड़ मे मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करते पुलिस की गिरफ्त में है। रायपुर रेंज के जिला महासमुंद, धमतरी व जिला गरियाबंद के ओडीसा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगातार वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है।  *जिला महासमुंद-*  रायपुर रेंज के जिला महासमुंद पुलिस ने आज अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 215 किलोग्राम गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बसना पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलें कतार में ओडीसा से महासमुंद की ओर आ रही थी सभी आरोपी फेरीवाले कपड़ों के विक्रेता होने का दिखावा करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। तस्करों ने अपनी-अपनी बाइक की पिछली सीट पर एक कम्पार्टमेंट (लोहे का जाला) बनवाया हुआ था। बाहर से देखने में ऐसा लगे कि वे सिर्फ़ सड़क पर कपड़ा बेचने वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा से लाया जा रहा था। इसी प्रकार से एक अन्य प्रकरण में 23 किलो गांजा अनुमानित किमत 11 लाख 50 हजार रूपये के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कि किया गया है। थाना कोमाखान पुलिस ने उड़िसा से महासमुन्द की ओर एक मोसा.मोसा. होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 65 टी.सी. 0292 में सवार 02 ब्यक्ति को टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर, रोककर आरोपीयों से करीब 9 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया। *गिरफ्तार आरोपी-* 1- मेताप टाटिया (20 वर्ष), निवासी- बोरानी, पो० जामकोटा, तहसील पुनासा, जिला खंडवा (म.प्र.)।  2- रमेश चौहान(30 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ीसावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)।  3- राजू कुमावत टाकिया (25 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ी सावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)।  4- दीपक राजपूत (27 वर्ष), निवासी- ग्राम हसेंरा, तहसील मढौडा, थाना मदनपुर, जिला ललितपुर (उ.प्र./म.प्र. बॉर्डर)।  5- प्रकाश बंजारा(23 वर्ष), निवासी- टपरा पठारी, थाना रायसेन, जिला रायसेन (म.प्र.)।  6- मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद नईम उम्र 37 साल निवासी वार्ड 29 पुरानी बस्ती, लवकुष विद्यालय शहडोल म.प्र. हाल लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.।  7- मनोज सिंह पिता गोरेलाल उम्र 36 साल निवासी लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.। 8- चंद्रशेखर पिता प्रेमलाला एकनाथ उम्र 22 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र 9- जितेन्द्र पिता आशाराम यादेनकर उम्र 24 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र 10 विकास पिता मौरेश्वर एकनाथ उम्र 19 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र
    1
    महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।*
ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही।*
⚫*तकनीकी, सटीक सूचना एवं मुस्तैदी के कारण गांजा तस्करी के नए तरीके को पुलिस ने किया फेल।*
⚫ *महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।*
⚫ *जब्त गांजा की कीमत 01 करोड 89 लाख 03 हजार रूपये।*
⚫ *घटना में प्रयुक्त 11 वाहन सहित जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,98,05,000 रुपये (एक करोड अनठानबे लाख पाॅच हजार रूपये)।*
⚫ *12 अंतरराज्यीय गान्जा तस्कर किए गए गिरफ्तार।*
⚫ *बाहर से फेरीवाले(स्ट्रीट वेंडर्स) 'अंदर से नशे के सौदागर': रायपुर रेंज पुलिस ने नाकाम किया तस्करी का शातिर तरीका।*
⚫ *गान्जा तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने एक बेहद शातिर तरीका अपनाया।* 
⚫ *गान्जा तस्करी के लिये कपड़ा फेरी के लिये कपड़ों के ढेर के पीछे मोटरसाइकिलों की पिछली सीट पर एक विशेष धातु का बनवाया था कम्पार्टमेंट(लोहे का जाली)।*  
⚫*उड़ीसा के बालिगुड़ा, तितरी रायगढ़ा से ले जाकर मध्यप्रदेश में खपाने की थी योजना।*
⚫*पूर्व में भी एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग, आटो, बस ट्रेवल्स, ट्रेन एवं अन्य तरीकों के बाद कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के पीछे गान्जा तस्करी की योजनाओं को, रेंज की पुलिस ने किया है फैल।*
गांजा तस्करों द्वारा गांजा तस्करी का नया नया शातिर पैतरा अपनाया जा है, रेंज पुलिस हर नये पैतरो को नाकाम करते आ रही है। इसके पूर्व एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में तस्करी, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग कर तस्करी के बाद अब यह कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के आड़ मे मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करते पुलिस की गिरफ्त में है। रायपुर रेंज के जिला महासमुंद, धमतरी व जिला गरियाबंद के ओडीसा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगातार वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। 
*जिला महासमुंद-* 
रायपुर रेंज के जिला महासमुंद पुलिस ने आज अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 215 किलोग्राम गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बसना पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलें कतार में ओडीसा से महासमुंद की ओर आ रही थी सभी आरोपी फेरीवाले कपड़ों के विक्रेता होने का दिखावा करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। तस्करों ने अपनी-अपनी बाइक की पिछली सीट पर एक कम्पार्टमेंट (लोहे का जाला) बनवाया हुआ था। बाहर से देखने में ऐसा लगे कि वे सिर्फ़ सड़क पर कपड़ा बेचने वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा से लाया जा रहा था। इसी प्रकार से एक अन्य प्रकरण में 23 किलो गांजा अनुमानित किमत 11 लाख 50 हजार रूपये के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कि किया गया है।
थाना कोमाखान पुलिस ने उड़िसा से महासमुन्द की ओर एक मोसा.मोसा. होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 65 टी.सी. 0292 में सवार 02 ब्यक्ति को टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर, रोककर आरोपीयों से करीब 9 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया।
*गिरफ्तार आरोपी-*
1- मेताप टाटिया (20 वर्ष), निवासी- बोरानी, पो० जामकोटा, तहसील पुनासा, जिला खंडवा (म.प्र.)। 
2- रमेश चौहान(30 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ीसावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)। 
3- राजू कुमावत टाकिया (25 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ी सावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)। 
4- दीपक राजपूत (27 वर्ष), निवासी- ग्राम हसेंरा, तहसील मढौडा, थाना मदनपुर, जिला ललितपुर (उ.प्र./म.प्र. बॉर्डर)। 
5- प्रकाश बंजारा(23 वर्ष), निवासी- टपरा पठारी, थाना रायसेन, जिला रायसेन (म.प्र.)। 
6- मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद नईम उम्र 37 साल निवासी वार्ड 29 पुरानी बस्ती, लवकुष विद्यालय शहडोल म.प्र. हाल लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.। 
7- मनोज सिंह पिता गोरेलाल उम्र 36 साल निवासी लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.।
8- चंद्रशेखर पिता प्रेमलाला एकनाथ उम्र 22 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र
9- जितेन्द्र पिता आशाराम यादेनकर उम्र 24 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र
10 विकास पिता मौरेश्वर एकनाथ उम्र 19 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र
    user_Morchhaiyabhuiya
    Morchhaiyabhuiya
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • रायपुर के नवापारा राजिम में सदर रोड पर एक जंग लगा बिजली का खंभा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वार्ड 11 में स्थित यह जर्जर खंभा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, पर पार्षद को इसकी खबर तक नहीं।
    2
    रायपुर के नवापारा राजिम में सदर रोड पर एक जंग लगा बिजली का खंभा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वार्ड 11 में स्थित यह जर्जर खंभा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, पर पार्षद को इसकी खबर तक नहीं।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या
    1
    दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग 

समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या 
दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग 
समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • दुर्ग में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चार और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल सात लोगों को दबोचा गया है। उनके पास से मोबाइल, नगदी और सट्टे का लेखा-जोखा समेत लगभग ₹90 हजार का सामान जब्त किया गया।
    1
    दुर्ग में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चार और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल सात लोगों को दबोचा गया है। उनके पास से मोबाइल, नगदी और सट्टे का लेखा-जोखा समेत लगभग ₹90 हजार का सामान जब्त किया गया।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • बलरामपुर के सामंत सरना डीपाडीह में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन हुआ, जो राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का हिस्सा था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली देश को संबोधित करते हुए विशेष डाक टिकट और ₹75 का स्मारक चांदी का सिक्का जारी किया। यह आयोजन 1000 वर्षों की अटूट आस्था का प्रतीक है, जो देश की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाता है।
    4
    बलरामपुर के सामंत सरना डीपाडीह में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन हुआ, जो राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का हिस्सा था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली देश को संबोधित करते हुए विशेष डाक टिकट और ₹75 का स्मारक चांदी का सिक्का जारी किया। यह आयोजन 1000 वर्षों की अटूट आस्था का प्रतीक है, जो देश की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाता है।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    6 hrs ago
  • राजनांदगांव में ज़मीन के नीचे पाइपलाइन फटने से लगातार पानी बह रहा है। इससे बहुमूल्य पेयजल बर्बाद हो रहा है और मरम्मत की तत्काल आवश्यकता है।
    1
    राजनांदगांव में ज़मीन के नीचे पाइपलाइन फटने से लगातार पानी बह रहा है। इससे बहुमूल्य पेयजल बर्बाद हो रहा है और मरम्मत की तत्काल आवश्यकता है।
    user_Sheikh Meraj
    Sheikh Meraj
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी से पहले एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उनकी विशेष पूजा की गई, जो पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है।
    10
    छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी से पहले एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उनकी विशेष पूजा की गई, जो पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.