जमीन के नामांतरण में गड़बड़ी का आरोप, कलेक्टर से पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग,दिया आवेदन। छतरपुर में जमीन के नामांतरण में कथित अनियमितता को लेकर एक आवेदक ने आज 28 जुलाई दोपहर करीब 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मौजा बगौता के पटवारी उपेंद्र सिंह परिहार पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नियमों को दरकिनार कर भूमि के नामांतरण की कार्रवाई की।शिकायतकर्ता के अनुसार, मौजा बगौता स्थित भूमि खसरा नंबर 1896/2 सहित अन्य भूमि का क्रय-विक्रय वर्ष 2007 से चला आ रहा है। आवेदन में बताया गया है कि संबंधित भूमि पर आवेदिका का स्वत्व एवं कब्जा है तथा उस पर पक्का मकान भी बना हुआ है, जिसमें परिवार निवास करता है।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि भूमि के पुराने दस्तावेजों और बिक्री पत्रों के बावजूद मकरंद सिंह यादव के नाम नामांतरण की कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2016 के नामांतरण आदेश का कंप्यूटर अभिलेखों में लंबे समय तक उल्लेख नहीं था, लेकिन बाद में उसे रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि हल्का पटवारी द्वारा सांठ-गांठ कर नामांतरण पंजी में भूमि का रकबा कम-ज्यादा करते हुए प्रविष्टि दर्ज की गई, जबकि मौके की स्थिति और दस्तावेजों में दर्ज चौहद्दी में भी अंतर बताया गया है।शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से पूरे मामले की राजस्व अभिलेखों, नामांतरण पंजी, बिक्री पत्रों और मौके की स्थिति की जांच कराने, संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल करने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

- Post by Mukesh Gautam1
- ग्राम बृजपुरा के प्रकाटेश्वर बाला जी मन्दिर में चोरों ने देर रात्रि बनाया निशाना- छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बृजपुरा के सिमरिया रोड़ हरि सिद्ध परिसर में नवनिर्मित प्रकाटेश्वर बालाजी मंदिर में हाल ही में विशाल जग्य का आयोजन हुआ था जिसमें बालाजी मूर्ति की स्थापना के बाद आस्था का केंद्र प्रकाटेश्वर बाला जी मन्दिर में दान दाताओं द्वारा मंदिर का विस्तार किया जा रहा था रात्रि में बालाजी मूर्ति में लगा हुआ मुकुट, छत्र, नेत्र,तिलक,भौं,मंजीरा,झिंका,लाइट,दान पेटी से 14 हजार करीब एवं नगद करीब एक-सवा लाख की चोरों ने चोरी कर मन्दिर को बनाया निशाना , ग्रामीण मत्थर पटेल ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 5:30 बजे जब फूल तोड़कर मंदिर में आए तो देखा कि ताला टूटा हुआ पड़ा था तत्काल ही बृजपुरा सरपंच आदित्य मिश्रा को सूचना दी उन्होंने तत्काल ही 112 डायल को सूचना दी मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय सहित पुलिस बल ने मौका मुआयना किया, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।4
- अजय पाल बाबा धाम से1
- Thana Kshetra mein Laga fir se jaam ek yuvak ki Hui hatya satai Thana Kshetra mein Laga fir se jaan satik Thana Kshetra ke aspataal mein Hui ek yuvak ki maut doctor na hone ke Karan1
- सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत,ढाबे के सामने घायल हालत में मिला,जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत किया घोषित। छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सागर रोड पर आज रात हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरि सिंह चौहान पिता हरबल सिंह चौहान, निवासी ग्राम ढाडारी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार आज 28 जुलाई रात करीब 8:00 बजे हरि सिंह सागर रोड स्थित एक ढाबे के सामने सड़क हादसे में घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम के आरक्षक सूबेद खान और पायलट सतीश मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद हरि सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में मातम छा गया। बुधवार को सिविल लाइन थाना पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करेगी और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।1
- *खरगापुर विधानसभा में वन विभाग की राजसात कार्रवाई पर सवाल: विधानसभा में गूंजी अधिकारियों की लापरवाही की जांच की मांग* *MP विधानसभा में उठा खरगापुर का मामला: वाहन राजसात को लेकर विधायक ने घेरा वन विभाग* --- *भोपाल / टीकमगढ़* मध्य प्रदेश विधानसभा में *खरगापुर विधानसभा क्षेत्र* से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा। यहां *वन विभाग द्वारा वाहन राजसात* की कार्रवाई को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगाया गया। #### *विधानसभा में गूंजा मुद्दा* विधायक द्वारा सदन में सवाल उठाते हुए कहा गया कि खरगापुर क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों ने वाहन राजसात की कार्रवाई में *मनमानी और लापरवाही* बरती है। प्रश्न के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि पूरे मामले की *निष्पक्ष जांच* कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ *कड़ी कार्रवाई* की जाए। #### *क्या है मामला?* खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग ने कुछ वाहनों को अवैध परिवहन के आरोप में राजसात किया था। विधानसभा में इस मुद्दे के गूंजने के बाद अब सरकार से जवाब और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। --- *#Kharagpur #Tikamgarh #MPVidhanSabha #VanVibhag #VehicleRajsaat #BreakingNews* *खरगापुर विधानसभा में वन विभाग की राजसात कार्रवाई पर सवाल: विधानसभा में गूंजी अधिकारियों की लापरवाही की जांच की मांग* *MP विधानसभा में उठा खरगापुर का मामला: वाहन राजसात को लेकर विधायक ने घेरा वन विभाग* --- *भोपाल / टीकमगढ़* मध्य प्रदेश विधानसभा में *खरगापुर विधानसभा क्षेत्र* से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा। यहां *वन विभाग द्वारा वाहन राजसात* की कार्रवाई को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगाया गया। #### *विधानसभा में गूंजा मुद्दा* विधायक द्वारा सदन में सवाल उठाते हुए कहा गया कि खरगापुर क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों ने वाहन राजसात की कार्रवाई में *मनमानी और लापरवाही* बरती है। प्रश्न के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि पूरे मामले की *निष्पक्ष जांच* कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ *कड़ी कार्रवाई* की जाए। #### *क्या है मामला?* खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग ने कुछ वाहनों को अवैध परिवहन के आरोप में राजसात किया था। विधानसभा में इस मुद्दे के गूंजने के बाद अब सरकार से जवाब और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। --- *#Kharagpur #Tikamgarh #MPVidhanSabha #VanVibhag #VehicleRajsaat #BreakingNews*1
- बड़ी जेसीबी रुकी, तो छोटी जेसीबी ले आए ! आखिर कब बचेगा किशोर सागर तालाब? छतरपुर का किशोर सागर तालाब आज केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि शहर की पर्यावरणीय धरोहर और आने वाली पीढ़ियों की अमानत है। लेकिन सवाल यह है कि क्या कुछ प्रभावशाली लोगों के स्वार्थ के सामने इस धरोहर का अस्तित्व समाप्त होने दिया जाएगा? स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब के कैचमेंट क्षेत्र में लंबे समय से हस्तक्षेप और भराव की शिकायतें सामने आती रही हैं। जब बड़ी मशीनों से काम पर सवाल उठे, मीडिया ने मुद्दा उठाया और जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप किया, तब लगा कि शायद तालाब को राहत मिलेगी। लेकिन अब आरोप हैं कि छोटी मशीनों के जरिए वही काम फिर शुरू हो गया है। यदि यह सच है, तो यह केवल नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि कानून और पर्यावरण दोनों को चुनौती देने जैसा है। सबसे बड़ा सवाल प्रशासन से है1
- नौगांव में स्कूटी से दसवीं कक्षा में प्रवेश लेने आए छात्र को अर्टिगा कार ने मारी टक्कर छात्र की हालत गंभीर झांसी रेफर ग्रामीणों की सतर्कता से पुलिस ने आरोपी कार UP95Z1259 को जप्त कर लिया है । नौगांव पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।1