नल में मोटर लगा था उसकी तार पैर में लगने से करंट की चपेट में आया 12 वर्षीय बच्चा, मौत पाली/गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा के परशुराम नगर पनिका में गुरुवार दोपहर नल में पानी के लिए मोटर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। मृतक की पहचान प्रियांशु पुत्र पप्पू गौड़ के रूप में हुई है। प्रियांशु पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटार में कक्षा छह का छात्र था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम सनी बताया गया है। पिता पप्पू गौड़ मजदूरी करते हैं। बताया गया कि गुरुवार करीब 12 बजे परिवार के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान नल में पानी की आपूर्ति के लिए मोटर लगाने का काम किया जा रहा था। मोटर के तार के संपर्क में आने से प्रियांशु करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा। घर के एक सदस्य की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में प्रियांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां चंदा बेटे की मौत से बेसुध हैं। घटना के बाद पूरे परशुराम नगर पनिका में शोक का माहौल है।
नल में मोटर लगा था उसकी तार पैर में लगने से करंट की चपेट में आया 12 वर्षीय बच्चा, मौत पाली/गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा के परशुराम नगर पनिका में गुरुवार दोपहर नल में पानी के लिए मोटर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम
मच गया और गांव में मातम छा गया। मृतक की पहचान प्रियांशु पुत्र पप्पू गौड़ के रूप में हुई है। प्रियांशु पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटार में कक्षा छह का छात्र था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम सनी बताया गया है। पिता पप्पू गौड़ मजदूरी करते हैं। बताया गया कि गुरुवार करीब 12 बजे परिवार
के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान नल में पानी की आपूर्ति के लिए मोटर लगाने का काम किया जा रहा था। मोटर के तार के संपर्क में आने से प्रियांशु करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा। घर के एक सदस्य की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया।
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में प्रियांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां चंदा बेटे की मौत से बेसुध हैं। घटना के बाद पूरे परशुराम नगर पनिका में शोक का माहौल है।
- CEC ज्ञानेश कुमार पर अभिजीत दीपके का बड़ा हमला, बोले- “देश के दुश्मन हैं” | SIR विवाद पर प्रेसवार्ता SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर चल रहे विवाद के बीच CJP नेता अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखे आरोप लगाए। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि “ज्ञानेश कुमार भारत के दुश्मन हैं” और चुनावों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। #GyaneshKumar #AbhijitDipke #ElectionCommission #ECI #SIR #SIRControversy #ElectionNews #VoterList #IndianPolitics #PressConference #DainikAdhyay #HindiNews1
- गोरखपुर में ABVP का पलटवार: आरोप लगाने वालों को दी चुनौती, कहा- बिना प्रमाण माहौल न बिगाड़ें1
- महुली में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक मार्ग खाली रखने की अपील महुली (संतकबीरनगर): थाना महुली पुलिस ने गुरुवार को कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक मार्गों पर व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य आमजन के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करना तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना रहा। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण, दुकानों के बाहर फैलाई गई सामग्री तथा आवागमन में बाधा बनने वाले स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों और व्यापारियों को समझाकर सार्वजनिक मार्ग खाली रखने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस ने बताया कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण से पैदल यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को सबसे अधिक परेशानी होती है। वहीं जाम लगने से एंबुलेंस, अग्निशमन और पुलिस वाहनों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न होती है। महुली पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क या सार्वजनिक रास्तों पर दुकान का सामान, ठेला, वाहन अथवा निर्माण सामग्री न रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित, स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त मार्ग बेहतर यातायात व्यवस्था के साथ नागरिक सुरक्षा और क्षेत्र की सुव्यवस्था के लिए भी आवश्यक हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।3
- बिहार -जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ दिन*दहाड़े छेड़*खानी का मामला सामने आया..वीडियो वायरल बिहार -जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ दिन*दहाड़े छेड़*खानी का मामला सामने आया..वीडियो वायरल1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम | देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। CJP ने SIR और मतदाता सूची को लेकर गंभीर आरोप उठाए हैं और मांग पूरी नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। #GyaneshKumar #CEC #CJP #AbhijeetDipke #ElectionCommission #SIR #VoterList #ElectionNews #DelhiNews #PoliticalNews #IndiaNews #HindiNews #BreakingNews1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले दो व्यक्ति की अलग-अलग कारण से मौत हो गई थी पिपराइच निवासी मुन्नी देवी के पति की कैंसर से मौत हो गई थी वहीं औरंगाबाद ग्राम निवासी आदित्य प्रजापति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी । आज इन दोनों परिवारों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की और इन्हें मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोस से दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किया.।1
- गोरखपुर में ऑटो से कुचलकर बच्चे की मौत, बच्ची का हाथ टूटा... परिजनों में मचा कोहराम गोरखपुर के उरुवा में सड़क किनारे खड़े परिवार के साथ खड़े दो बच्चों को तेज रफ्तार ऑटो कुचल दिया। हादसे में दो साल के देवांश पांडेय की मौत हो गई। जबकि चार माह की बच्ची तृषा गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आटो चालक वाहन लेकर सिकरीगंज की ओर फरार हो गया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। यह हादसा उरुवा थाना क्षेत्र के पिपरा पांडेय गांव के पास गुरुवार सुबह को हुआ। जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। उरुवा थाना क्षेत्र के पिपरा पांडेय निवासी विनय पांडेय गुरुवार को अपनी पत्नी श्वेता पांडेय को डॉक्टर से दिखाने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। उनके साथ 2 साल का बेटा देवांश भी था। विनय की बहन पुनीता, भी अपनी चार माह की बेटी तृषा के साथ थी। इसी बीच सुबह करीब 9 बजे उरुवा की तरफ से तेज रफ्तार में आया आटो अनियंत्रित होकर परिवार के लोगों को रौंद दिया। इसी दौरान बस के इंतजार कर रहे श्रवण सिंह को भी आटो ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पहुंचाया गया।डॉक्टरों ने देवांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 4 माह की तृषा हाथ टूट गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष उरुवा श्यामदेव चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आटो चालक की तलाश की जा रही है।1
- लाल मिर्च डालकर ब्रह्मनन्द यादव की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार बुलेट रोककर आंखों में झोंकी मिर्च, लाठी-डंडे और गैंती से किया हमला; चार बांस के डंडे, लोहे की गैंती व मिर्च पाउडर बरामद संतकबीरनगर, 24 सितंबर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भकठान गोसाईपुर में हुई ब्रह्मनन्द यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले से बनाई गई योजना के तहत ब्रह्मनन्द यादव की बुलेट रोककर उनकी आंखों में पिसी लाल मिर्च डाल दी और गिरने के बाद लाठी-डंडों तथा लोहे की गैंती से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ब्रह्मनन्द को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चार बांस के डंडे, एक लोहे की गैंती और लाल मिर्च पाउडर बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद आरोपी अभिमन्यु यादव, अजय यादव, रामस्वरूप यादव और संजय यादव, सभी निवासी भकठान गोसाईपुर, को 23 सितंबर की रात बयारा रोड मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी राकेश यादव को शिकारपुर नहर पुलिया तिराहा, थाना भिठौली, जनपद महाराजगंज से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक घटना 22 सितंबर की है। वादी रमाकान्त यादव ने तहरीर में बताया कि उनके भाई ब्रह्मनन्द यादव गिढ़नी बाजार जा रहे थे। राकेश यादव के घर के सामने आरोपियों ने उनकी बुलेट रोक ली और उनकी आंखों में पिसी हुई लाल मिर्च डाल दी। इससे वह गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची 112 की गाड़ी से घायल ब्रह्मनन्द को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 890/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी राकेश यादव ने कथित तौर पर बताया कि गांव की प्रधानी को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आगामी प्रधानी चुनाव में रमाकान्त यादव को हराने और ब्रह्मनन्द यादव को रास्ते से हटाने की योजना बनाए जाने की बात कही है।पुलिस ने यह भी बताया कि पूछताछ में 18 मई 2026 को हुई मारपीट की पुरानी घटना का जिक्र सामने आया, जिसे आरोपी पक्ष ने वर्तमान घटना के पीछे की रंजिश से जोड़कर बताया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 191(2), 191(3), 190 एवं 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे और एसओजी प्रभारी रजनीश राय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम शामिल रही। नोट: पूछताछ में सामने आए आरोप/बयानों को पुलिस के अनुसार ही लिखा गया है; इनकी अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया में होगी।1