logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्व कार्यों में लापरवाही पर 10 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस, एसडीएम ने मांगा जवाब सीधी। राजस्व प्रकरणों के निराकरण और विभिन्न शासकीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर गोपद बनास एसडीएम प्रिया पाठक ने सख्त रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर क्षेत्र के 10 हल्का पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त को एसडीएम प्रिया पाठक की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजस्व कार्यों, लंबित प्रकरणों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विजयपुर, तेंदुआ, हड़बड़ो, जमोड़ी कला, बस बावा, बैड़ौआ, मड़वा, करवाही, बटौली और महाराजपुर हल्कों में राजस्व कार्यों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई। इस पर एसडीएम ने संबंधित 10 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में तहसीलदार गोपद बनास राकेश शुक्ला, नायब तहसीलदार एकता शुक्ला एवं उर्मिता दुबे सहित राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने पटवारियों को फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई से संबंधित प्रकरणों में मौके पर पहुंचकर जांच करने और उनका शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षा से क्षतिग्रस्त मकानों तथा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के मामलों में नियमानुसार सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को राहत उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में भू-आवंटन, भू-अर्जन एवं लंबित मुआवजा प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबे समय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। एसडीएम प्रिया पाठक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्व कार्यों में लापरवाही, उदासीनता और अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

1 hr ago
user_Rajneesh Mauriya journalist
Rajneesh Mauriya journalist
Court reporter कुसमी, सीधी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
514e6c08-7007-473d-abc4-ec5d5142d3f9

राजस्व कार्यों में लापरवाही पर 10 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस, एसडीएम ने मांगा जवाब सीधी। राजस्व प्रकरणों के निराकरण और विभिन्न शासकीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर गोपद बनास एसडीएम प्रिया पाठक ने सख्त रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर क्षेत्र के 10 हल्का पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त को एसडीएम प्रिया पाठक की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजस्व कार्यों, लंबित प्रकरणों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विजयपुर, तेंदुआ, हड़बड़ो, जमोड़ी कला, बस बावा, बैड़ौआ, मड़वा, करवाही, बटौली और महाराजपुर हल्कों में राजस्व कार्यों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई। इस पर एसडीएम ने संबंधित 10 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में तहसीलदार गोपद बनास राकेश शुक्ला, नायब तहसीलदार एकता शुक्ला एवं उर्मिता दुबे सहित राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने पटवारियों को फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई से संबंधित प्रकरणों में मौके पर पहुंचकर जांच करने और उनका शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षा से क्षतिग्रस्त मकानों तथा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के मामलों में नियमानुसार सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को राहत उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में भू-आवंटन, भू-अर्जन एवं लंबित मुआवजा प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबे समय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। एसडीएम प्रिया पाठक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्व कार्यों में लापरवाही, उदासीनता और अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बच्चों के बीच पहुंचकर अपनापन महसूस किया, पुस्तक, फल और जरूरत की सामग्री की भेंट सिंगरौली। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन सिंगरौली की टीम ने खुला बालिका आश्रय गृह पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों को पुस्तकें, फल एवं जरूरत की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन की टीम के आश्रय गृह पहुंचने पर बच्चों ने उत्साह के साथ सभी का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा रहन-सहन की जानकारी ली। बच्चों के बीच पहुंचकर टीम के सदस्यों ने उनके रहने और आपसी व्यवहार को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि यहां बच्चों के बीच उन्हें अपनापन महसूस हुआ। टीम के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। इनके बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। बच्चों को शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उनके सपनों को नई दिशा मिल सकती है। संस्था की टीम ने कहा कि यह उनका पहला प्रयास नहीं बल्कि बच्चों के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखने की पहल है। भविष्य में भी आश्रय गृह में आकर बच्चों से मुलाकात की जाएगी और उनकी जरूरत के अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। टीम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    1
    बच्चों के बीच पहुंचकर अपनापन महसूस किया, पुस्तक, फल और जरूरत की सामग्री की भेंट

सिंगरौली। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन सिंगरौली की टीम ने खुला बालिका आश्रय गृह पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों को पुस्तकें, फल एवं जरूरत की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन की टीम के आश्रय गृह पहुंचने पर बच्चों ने उत्साह के साथ सभी का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा रहन-सहन की जानकारी ली। बच्चों के बीच पहुंचकर टीम के सदस्यों ने उनके रहने और आपसी व्यवहार को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि यहां बच्चों के बीच उन्हें अपनापन महसूस हुआ।
टीम के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। इनके बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। बच्चों को शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उनके सपनों को नई दिशा मिल सकती है।
संस्था की टीम ने कहा कि यह उनका पहला प्रयास नहीं बल्कि बच्चों के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखने की पहल है। भविष्य में भी आश्रय गृह में आकर बच्चों से मुलाकात की जाएगी और उनकी जरूरत के अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। टीम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    user_Brijesh kumar
    Brijesh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • सिंगरौली: नगर निगम की फायर ब्रिगेड से विधायक रामनिवास शाह की इनोवा कार धुलवाने का मामला सामने आने के बाद विधायक रामनिवास शाह ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिंगरौली: नगर निगम की फायर ब्रिगेड से विधायक रामनिवास शाह की इनोवा कार धुलवाने का मामला सामने आने के बाद विधायक रामनिवास शाह ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    1
    सिंगरौली: नगर निगम की फायर ब्रिगेड से विधायक रामनिवास शाह की इनोवा कार धुलवाने का मामला सामने आने के बाद विधायक रामनिवास शाह ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।


सिंगरौली: नगर निगम की फायर ब्रिगेड से विधायक रामनिवास शाह की इनोवा कार धुलवाने का मामला सामने आने के बाद विधायक रामनिवास शाह ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    user_Santosh Kumar
    Santosh Kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ffgccbbvcxfjnxxxgbvccbbvvnnvcvvchhhchhjjhvvnbhsghtdjrfgutrddgffrfgggggfgffffyggggffffffff
    1
    ffgccbbvcxfjnxxxgbvccbbvvnnvcvvchhhchhjjhvvnbhsghtdjrfgutrddgffrfgggggfgffffyggggffffffff
    user_Kubrand Baiga
    Kubrand Baiga
    ब्योहारी, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Rewa जर्जर मकान का छज्जा-सीढ़ी गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत Rewa जर्जर मकान का छज्जा-सीढ़ी गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत
    1
    Rewa जर्जर मकान का छज्जा-सीढ़ी गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत
Rewa जर्जर मकान का छज्जा-सीढ़ी गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर, जिला भिंड में आयोजित गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की नवीन विनिर्माण इकाई का शुभारंभ कार्यक्रम .
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर, जिला भिंड में आयोजित गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की नवीन विनिर्माण इकाई का शुभारंभ कार्यक्रम .
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मां शेरावाली का है देवतालाब से बेतला से नई गाड़ी होते हुए 8:00 मां शेरावाली देव तालाब है
    1
    मां शेरावाली का  है देवतालाब से बेतला से नई गाड़ी होते हुए 8:00
मां शेरावाली देव तालाब है
    user_Rajesh Saket
    Rajesh Saket
    मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पांच साल से बदहाल सड़क, रास्ते में हुआ प्रसव; तीन किलोमीटर पहले खड़ी रही एंबुलेंस पांच साल से बदहाल सड़क, रास्ते में हुआ प्रसव; तीन किलोमीटर पहले खड़ी रही एंबुलेंस गुढ़ तहसील क्षेत्र के रायपुर कर्चुलियान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रेरुआ खुर्द में करीब पांच वर्षों से सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार 27 अगस्त को एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन खराब सड़क के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। बताया गया कि एंबुलेंस करीब तीन किलोमीटर पहले ही खड़ी रह गई। ग्रामीणों को महिला को निजी वाहन से एंबुलेंस तक पहुंचाने का प्रयास करना पड़ा, लेकिन रास्ते में वाहन भी कीचड़ में फंस गया। इसी दौरान महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान मां और नवजात की जान को लेकर गंभीर चिंता की स्थिति निर्मित हो गई थी। उनका आरोप है कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और बारिश के दिनों में लोग घरों से निकलने तक में असमर्थ हो जाते हैं। सरपंच पर भी लगाए गंभीर आरोप ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश साकेत पर सड़क की समस्या की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत स्तर पर सड़क की स्थिति सुधारने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। सरपंच का पक्ष सामने आने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाएगा। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह और प्रशासन से तत्काल सड़क का निरीक्षण कराकर आवागमन योग्य बनाने तथा स्थायी सड़क निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि विकास के दावों के बावजूद गांव की जमीनी स्थिति चिंताजनक है और सबसे गंभीर बात यह है कि आपातकालीन सेवाएं भी गांव तक समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली और प्रसव की घटना से संबंधित वीडियो होने का भी दावा किया है। उनका कहना है कि संबंधित वीडियो प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सड़क की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा सकता है।
    1
    पांच साल से बदहाल सड़क, रास्ते में हुआ प्रसव; तीन किलोमीटर पहले खड़ी रही एंबुलेंस
पांच साल से बदहाल सड़क, रास्ते में हुआ प्रसव; तीन किलोमीटर पहले खड़ी रही एंबुलेंस
गुढ़ तहसील क्षेत्र के रायपुर कर्चुलियान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रेरुआ खुर्द में करीब पांच वर्षों से सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार 27 अगस्त को एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन खराब सड़क के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। बताया गया कि एंबुलेंस करीब तीन किलोमीटर पहले ही खड़ी रह गई। ग्रामीणों को महिला को निजी वाहन से एंबुलेंस तक पहुंचाने का प्रयास करना पड़ा, लेकिन रास्ते में वाहन भी कीचड़ में फंस गया। इसी दौरान महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान मां और नवजात की जान को लेकर गंभीर चिंता की स्थिति निर्मित हो गई थी। उनका आरोप है कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और बारिश के दिनों में लोग घरों से निकलने तक में असमर्थ हो जाते हैं।
सरपंच पर भी लगाए गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश साकेत पर सड़क की समस्या की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत स्तर पर सड़क की स्थिति सुधारने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। सरपंच का पक्ष सामने आने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाएगा।
ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह और प्रशासन से तत्काल सड़क का निरीक्षण कराकर आवागमन योग्य बनाने तथा स्थायी सड़क निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि विकास के दावों के बावजूद गांव की जमीनी स्थिति चिंताजनक है और सबसे गंभीर बात यह है कि आपातकालीन सेवाएं भी गांव तक समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।
ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली और प्रसव की घटना से संबंधित वीडियो होने का भी दावा किया है। उनका कहना है कि संबंधित वीडियो प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सड़क की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा सकता है।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उमरिया जिले में जानलेवा हमला! बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से वार 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा उमरिया जिले के ग्राम चिल्हारी में बीच बाजार स्थित मनिहारी दुकान में बैठे बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में 70 वर्षीय जनकी कचेर एवं 75 वर्षीय मोहन कचेर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कटनी रेफर किया गया। वहीं अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम साहू को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय उमरिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अमरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    1
    उमरिया जिले में जानलेवा हमला!
बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से वार
24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
उमरिया जिले के ग्राम चिल्हारी में बीच बाजार स्थित मनिहारी दुकान में बैठे बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में 70 वर्षीय जनकी कचेर एवं 75 वर्षीय मोहन कचेर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कटनी रेफर किया गया।
वहीं अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम साहू को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय उमरिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अमरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company Manpur, Umaria•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.