logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाजापुर में शहीदों की याद में जलीं मशालें: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाए ????? शाजापुर। शेयर शाजापुर में 23 मार्च शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मशाल यात्रा निकाली। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए युवाओं के जोश से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मशाल यात्रा शहर के ऐतिहासिक आजाद चौक से शुरू हुई। हाथों में मशालें लिए युवा 'भारत माता की जय' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए प्रमख मार्गोंसे गुजरे। देशभक्ति गीतों की धुन और नारों ने वातावरण में जबरदस्त उत्साह भर दिया। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि यह यात्रा महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए निकाली गई थी। वक्ताओं ने बताया कि 23 मार्च 1931 को इन तीनों वीरों ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। उनका संघर्ष आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प टुकड़ा

12 hrs ago
user_Jitendra Patidar
Jitendra Patidar
Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
12 hrs ago

शाजापुर में शहीदों की याद में जलीं मशालें: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाए ????? शाजापुर। शेयर शाजापुर में 23 मार्च शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मशाल यात्रा निकाली। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए युवाओं के जोश से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मशाल यात्रा शहर के ऐतिहासिक आजाद चौक से शुरू हुई। हाथों में मशालें लिए युवा 'भारत माता की जय' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए प्रमख मार्गोंसे गुजरे। देशभक्ति गीतों की धुन और नारों ने वातावरण में जबरदस्त उत्साह भर दिया। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि यह यात्रा महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए निकाली गई थी। वक्ताओं ने बताया कि 23 मार्च 1931 को इन तीनों वीरों ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। उनका संघर्ष आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प टुकड़ा

More news from Shajapur and nearby areas
  • शाजापुर में सहकारिता कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: गेहूं खरीदी, ऋण वितरण व्यवस्था ठप; 64 उपार्जन केंद्रों के गेहूं उपार्जन पर संकट शाजापुर (उज्जैन) 32 मिनट पहले जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर 1:05 शेयर शाजापुर जिले में सहकारिता समितियों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरुआत की है। सैकड़ों कर्मचारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण जिले की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तरह चरमरा गया है।बंद हो गया है, वहीं ऋण वितरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को अब निजी साहूकारों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। 1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन पर संकट इस हड़ताल का सबसे गंभीर असर समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी पर पड़ने वाला है। जिले के सभी 64 उपार्जन केंद्रों का संचालन इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे है। यदि 1 अप्रैल से पहले हड़ताल समाप्त नहीं हुई, तो गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो सकती है, जिससे हजारों किसानों का भुगतान और अनाज भंडारण प्रभावित होगा।नियुक्ति आदेशों में भेदभाव का आरोप हड़ताल का मुख्य कारण सहायक समिति प्रबंधकों की पदोन्नति और नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी है। संघ के जिलाध्यक्ष लखन कुंभकार ने बताया कि प्रबंधकों की नियुक्ति प्रक्रिया अक्टूबर 2025 तक पूर्ण होनी थी। हैरानी की बात यह है कि इंदौर, भोपाल और उज्जैन जैसे पड़ोसी जिलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन शाजापुर में पात्रता सूची जारी होने के बावजूद नियुक्ति आदेश अटकाए गए हैं। किसानों पर दोहरी मारः न खाद-बीज मिल रहा, न ऋण हड़ताल के कारण जिले के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोसायटियों से होने वाला खाद और बीज का वितरणबंद हो गया है, वहीं ऋण वितरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को अब निजी साहूकारों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। 1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन पर संकट इस हड़ताल का सबसे गंभीर असर समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी पर पड़ने वाला है। जिले के सभी 64 उपार्जन केंद्रों का संचालन इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे है। यदि 1 अप्रैल से पहले हड़ताल समाप्त नहीं हुई, तो गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो सकती है, जिससे हजारों किसानों का भुगतान और अनाज भंडारण प्रभावित होगा।जिला सहकारी बैंक के सीईओ कोमल डहाके ने कहा है कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास जारी हैं। हालांकि, कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं होते, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
    1
    शाजापुर में सहकारिता कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: गेहूं खरीदी, ऋण वितरण व्यवस्था ठप; 64 उपार्जन केंद्रों के गेहूं उपार्जन पर संकट
शाजापुर (उज्जैन) 32 मिनट पहले
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर
1:05
शेयर
शाजापुर जिले में सहकारिता समितियों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरुआत की है। सैकड़ों कर्मचारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण जिले की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तरह चरमरा गया है।बंद हो गया है, वहीं ऋण वितरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को अब निजी साहूकारों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन पर संकट
इस हड़ताल का सबसे गंभीर असर समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी पर पड़ने वाला है। जिले के सभी 64 उपार्जन केंद्रों का संचालन इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे है। यदि 1 अप्रैल से पहले हड़ताल समाप्त नहीं हुई, तो गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो सकती है, जिससे हजारों किसानों का भुगतान और अनाज भंडारण प्रभावित होगा।नियुक्ति आदेशों में भेदभाव का आरोप
हड़ताल का मुख्य कारण सहायक समिति प्रबंधकों की पदोन्नति और नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी है। संघ के जिलाध्यक्ष लखन कुंभकार ने बताया कि प्रबंधकों की नियुक्ति प्रक्रिया अक्टूबर 2025 तक पूर्ण होनी थी।
हैरानी की बात यह है कि इंदौर, भोपाल और उज्जैन जैसे पड़ोसी जिलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन शाजापुर में पात्रता सूची जारी होने के बावजूद नियुक्ति आदेश अटकाए गए हैं।
किसानों पर दोहरी मारः न खाद-बीज मिल रहा, न ऋण
हड़ताल के कारण जिले के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोसायटियों से होने वाला खाद और बीज का वितरणबंद हो गया है, वहीं ऋण वितरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को अब निजी साहूकारों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन पर संकट
इस हड़ताल का सबसे गंभीर असर समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी पर पड़ने वाला है। जिले के सभी 64 उपार्जन केंद्रों का संचालन इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे है। यदि 1 अप्रैल से पहले हड़ताल समाप्त नहीं हुई, तो गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो सकती है, जिससे हजारों किसानों का भुगतान और अनाज भंडारण प्रभावित होगा।जिला सहकारी बैंक के सीईओ कोमल डहाके ने कहा है कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास जारी हैं। हालांकि, कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं होते, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, गोपालपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार किसानो की हो रही मोटर चोरी की वारदातों में संलिप्त 04 चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले 02 कबाड़ियों सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले कुछ समय से गोपालपुर क्षेत्र में किसान तालाब , नदी व ट्युबेल से हो रही मोटर चोरी से परेशान थे। थाना गोपालपुर पर मोटर और केबल चोरी होने की शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों (Cyber Cell) की मदद ली गई। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने संदेही सुनील उर्फ काटरु, राजू उर्फ राजेन्द्र, सूरज और पतिराम को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्षेत्र के विभिन्न तालाबों और ट्यूबवेलों से मोटर एवं केबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 04 नग ओपनवेल मोटर और 01 नग सबमर्सिबल पंप बरामद किया व आरोपी सूरज से घटना प्रयुक्त पल्सर बाइक MP-37-ZG-8392 कीमती 50,000/- की जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी का केबल अनिल निमोरे और विकास जाटव (कबाड़ व्यापारी) को बेचते थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों कबाड़ियों के कब्जे से तांबे का वायर बरामद कर कबाडियो पर वैधानिक कार्यवाही की गयी। 04 नग ओपन वेल मोटर,01 नग सबमर्सिबल पंप भारी मात्रा में केबल वायर (कॉपर), पल्सर मोटर क्रमांक MP-37-ZG-8392 अनुमानित कीमत: लगभग 1,40,000/- रुपय 1. सुनील उर्फ काटरु पिता लखनलाल ढोके उम्र 35 साल निवासी शमशाबाद 2. राजू उर्फ राजेन्द्र पिता बाबूलाल मेहरा उम्र 20 साल निवासी रानीपुरा, 3. सूरज पिता लक्ष्मण मेहरा उम्र 20 साल निवासी रानीपुरा, 4. पतिराम पिता कलीराम भैसारे जाति कतिया उम्र 23 साल निवासी रानीपुरा 5. अनिल पिता लखनलाल निमोरे उम्र 27 साल निवासी गोपालपुर 6. विकास पिता सुरेश जाटव उम्र 24 साल निवासी गोपालपुर इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक महेन्द्र सिंह गौड़, उपनिरीक्षक लवेश कुमार, सउनि विजय यादव, प्र.आर. महेश विश्वकर्मा, प्रआर.राधेश्याम चौहान, प्रआर.जीवन, प्रआर.शिवनारायण, आर. विशाल सिंह तोमर, आर. राजीव कुमार, आरक्षक राहुल बघेल एवं आर. राजेश मीणा की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।
    2
    पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, गोपालपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार किसानो की हो रही मोटर चोरी की वारदातों में संलिप्त 04 चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले 02 कबाड़ियों सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पिछले कुछ समय से गोपालपुर क्षेत्र में किसान तालाब , नदी व ट्युबेल से हो रही मोटर चोरी से परेशान थे। थाना गोपालपुर पर मोटर और केबल चोरी होने की शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों (Cyber Cell) की मदद ली गई।                             
मुखबिर सूचना पर पुलिस ने संदेही सुनील उर्फ काटरु, राजू उर्फ राजेन्द्र, सूरज और पतिराम को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्षेत्र के विभिन्न तालाबों और ट्यूबवेलों से मोटर एवं केबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 04 नग ओपनवेल मोटर और 01 नग सबमर्सिबल पंप बरामद किया व आरोपी सूरज से घटना प्रयुक्त पल्सर बाइक  MP-37-ZG-8392 कीमती 50,000/- की जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी का केबल अनिल निमोरे और विकास जाटव (कबाड़ व्यापारी) को बेचते थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों कबाड़ियों के कब्जे से तांबे का वायर बरामद कर कबाडियो पर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
04 नग ओपन वेल मोटर,01 नग सबमर्सिबल पंप भारी मात्रा में केबल वायर (कॉपर), पल्सर मोटर क्रमांक MP-37-ZG-8392 अनुमानित कीमत: लगभग 1,40,000/- रुपय
1. सुनील उर्फ काटरु पिता लखनलाल ढोके उम्र 35 साल निवासी शमशाबाद 
2. राजू उर्फ राजेन्द्र पिता बाबूलाल मेहरा उम्र 20 साल निवासी रानीपुरा, 
3. सूरज पिता लक्ष्मण मेहरा उम्र 20 साल निवासी रानीपुरा,
4. पतिराम पिता कलीराम भैसारे जाति कतिया उम्र 23 साल निवासी रानीपुरा
5. अनिल पिता लखनलाल निमोरे उम्र 27 साल निवासी गोपालपुर 
6. विकास पिता सुरेश जाटव उम्र 24 साल निवासी गोपालपुर 
इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक महेन्द्र सिंह गौड़, उपनिरीक्षक लवेश कुमार, सउनि विजय यादव, प्र.आर. महेश विश्वकर्मा, प्रआर.राधेश्याम चौहान, प्रआर.जीवन, प्रआर.शिवनारायण, आर. विशाल सिंह तोमर, आर. राजीव कुमार, आरक्षक राहुल बघेल एवं आर. राजेश मीणा की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    2 hrs ago
  • • सलकनपुर मंदिर परिसर में सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं सभी व्यवस्थाएं • सामान्य गति से चल रही है यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया है हेल्थ कैंप • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैदी से कर रहे हैं ड्यूटी चैत्र नवरात्रि पर विजयासन देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सलकनपुर आगमन हो रहा है। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं दर्शन में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सुगम आगमन एवं निर्गमन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही मेला स्थल पर दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगाया गया है, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए भी पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ कैंप लगाया गया हैं। जिससे श्रद्धालुओं को चिकित्सा की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रूप से मेडिकल सहायता प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही इमरजेंसी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में कन्ट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, जिससे ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी सतत संपर्क में हैं और पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं।
    1
    • सलकनपुर मंदिर परिसर में सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं सभी व्यवस्थाएं
• सामान्य गति से चल रही है यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया है हेल्थ कैंप
• श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैदी से कर रहे हैं ड्यूटी
चैत्र नवरात्रि पर विजयासन देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सलकनपुर आगमन हो रहा है। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं दर्शन में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सुगम आगमन एवं निर्गमन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही मेला स्थल पर दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगाया गया है, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए भी पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।  
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ कैंप लगाया गया हैं। जिससे  श्रद्धालुओं को चिकित्सा की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रूप से मेडिकल सहायता प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही  इमरजेंसी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में कन्ट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, जिससे ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी सतत संपर्क में हैं और पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Asif Khan
    1
    Post by Asif Khan
    user_Asif Khan
    Asif Khan
    पत्रकार हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    8 min ago
  • मंडीदीप में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़: छापे में 5 सिलेंडर जब्त, 250 रु/किलो में हो रही थी कालाबाजारी। मंडीदीप । शहर में रसोई गैस की बढ़ती किल्लत के बीच अवैध गैस रिफिलिंग का मामला सामने आया है। रविवार शाम खाद्य विभाग ने वार्ड क्रमांक 23 स्थित बिंदिया कॉलोनी रेलवे अंडर ब्रिज के पास “रोहित गैस सर्विस” पर छापेमार कार्रवाई की। यह कार्रवाई राष्ट्रीय करणी सेना जिलाध्यक्ष (भोपाल) आशीष प्रताप सिंह पूरी टीम की शिकायत के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि यहां घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर 250 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जा रही थी। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए, जिनमें 4 भरे हुए थे, जबकि एक सिलेंडर से गैस का अवैध ट्रांसफर किया जा रहा था। उस सिलेंडर में करीब 1 किलो 500 ग्राम गैस शेष पाई गई। इसके अलावा एक तौल कांटा, पीतल की बंशी (गैस अंतरण उपकरण) और सिलेंडर रखने का ठिया भी जब्त किया गया। सहायक खाद्य निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि रोहित गैस सर्विस के संचालक अवध नारायण विश्वकर्मा और कर्मचारी संदीप ठाकुर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की गई है। लगातार मिल रही थीं शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा अवैध गैस कारोबार को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। शहर में गैस की कमी का फायदा उठाकर कुछ लोग कालाबाजारी में जुटे हुए थे, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हो रहे थे। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    2
    मंडीदीप में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़: छापे में 5 सिलेंडर जब्त, 250 रु/किलो में हो रही थी कालाबाजारी।
मंडीदीप । शहर में रसोई गैस की बढ़ती किल्लत के बीच अवैध गैस रिफिलिंग का मामला सामने आया है। रविवार शाम खाद्य विभाग ने वार्ड क्रमांक 23 स्थित बिंदिया कॉलोनी रेलवे अंडर ब्रिज के पास “रोहित गैस सर्विस” पर छापेमार कार्रवाई की। यह कार्रवाई राष्ट्रीय करणी सेना जिलाध्यक्ष (भोपाल) आशीष प्रताप सिंह पूरी टीम की शिकायत के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि यहां घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर 250 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जा रही थी। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए, जिनमें 4 भरे हुए थे, जबकि एक सिलेंडर से गैस का अवैध ट्रांसफर किया जा रहा था। उस सिलेंडर में करीब 1 किलो 500 ग्राम गैस शेष पाई गई। इसके अलावा एक तौल कांटा, पीतल की बंशी (गैस अंतरण उपकरण) और सिलेंडर रखने का ठिया भी जब्त किया गया। सहायक खाद्य निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि रोहित गैस सर्विस के संचालक अवध नारायण विश्वकर्मा और कर्मचारी संदीप ठाकुर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की गई है।
लगातार मिल रही थीं शिकायतें
स्थानीय लोगों द्वारा अवैध गैस कारोबार को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। शहर में गैस की कमी का फायदा उठाकर कुछ लोग कालाबाजारी में जुटे हुए थे, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हो रहे थे।
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Mohammad faisal
    Mohammad faisal
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Naved khan
    4
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में उर्स मेला राजगढ़ में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है तथा उपद्रवियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22-23.03.2026 को निम्न कार्यवाहियाँ की गईं— चोरी का प्रयास हेमराज पिता भागीरथ मेवाड़े निवासी बाराव्दारी, राजगढ़ द्वारा उर्स मेले में एक दुकान पर खरीदारी कर रही महिला के फर्स (पर्स) को साइड में रखे होने पर चोरी करने का प्रयास किया गया, जिसे मौके पर गिरफ्तार किया गया। फर्जी टिकट बिक्री अनारसिंह पिता अमरलाल तंवर निवासी रुघनाथपुरा द्वारा झूला परिसर में नकली टिकट बेचने की सूचना पर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया। झगड़ा कर शांति भंग करना परमेश्वर पिता गोपीलाल लोधी निवासी श्रीपुरा जिला गुना द्वारा मेले में आमजन से विवाद एवं शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार— गोरधन पिता देवचंद तंवर उम्र 24 वर्ष एवं विष्णु पिता शिवनारायण तंवर उम्र 22 वर्ष, निवासी गिरधरपुरा थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ (राजस्थान) द्वारा आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर दोनों को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त सभी 05 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। राजगढ़ पुलिस का संदेश उर्स मेले में शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    2
    पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में उर्स मेला राजगढ़ में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है तथा उपद्रवियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 22-23.03.2026 को निम्न कार्यवाहियाँ की गईं—
चोरी का प्रयास
हेमराज पिता भागीरथ मेवाड़े निवासी बाराव्दारी, राजगढ़ द्वारा उर्स मेले में एक दुकान पर खरीदारी कर रही महिला के फर्स (पर्स) को साइड में रखे होने पर चोरी करने का प्रयास किया गया, जिसे मौके पर गिरफ्तार किया गया।
फर्जी टिकट बिक्री
अनारसिंह पिता अमरलाल तंवर निवासी रुघनाथपुरा द्वारा झूला परिसर में नकली टिकट बेचने की सूचना पर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया।
झगड़ा कर शांति भंग करना
परमेश्वर पिता गोपीलाल लोधी निवासी श्रीपुरा जिला गुना द्वारा मेले में आमजन से विवाद एवं शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार—
गोरधन पिता देवचंद तंवर उम्र 24 वर्ष एवं विष्णु पिता शिवनारायण तंवर उम्र 22 वर्ष, निवासी गिरधरपुरा थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ (राजस्थान) द्वारा आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर दोनों को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त सभी 05 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
राजगढ़ पुलिस का संदेश
उर्स मेले में शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • एमपी में 26 मार्च से फिर बारिश... आंधी भी चलेगीः 20 से ज्यादा जिलों में दिखेगा असर; अगले 3 दिन गर्मी रहेगी भोपाल। 1 घंटे पहले 0:57 शेयर भोपाल में रविवार को तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी हफ्ते मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। आईएमडी (मौसम केंद्र) भोपाल ने 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए सिस्टम का असर पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, शहडोल-सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में दिखाई देगा। इससे पहले 3 दिन प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। दिन के तापमान में २ से 5 दिगी की बढ़ोतरी हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) 26 मार्च से एक्टिव हो रहा है। जिसका असर एमपी में भी दिखाई देगा। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) सिस्टम सक्रिय है, लेकिन इसका असर प्रदेश में नहीं रहेगा। ओले-बारिश का दौर थमा तो बढ़ गई गर्मी प्रदेश में 18 से 21 मार्च तक बारिश का दौर चला। शनिवार और रविवार को यह दौर थम गया। इस वजह से गर्मी का असर बढ़ गया। रविवार को अधिकांश शहरों में तापमान 32 डिग्री के पार ही रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में 34 डिग्री, इंदौर में 33.3 डिग्री, भोपाल में 33 डिग्री, ग्वालियर में 31.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन में 37.6 डिग्री, रतलाम में 37.2 डिग्री, खरगोन-नरसिंहपुर में 36 डिग्री, गुना में 33 डिग्री पहुंच गया। रविवार को हर शहर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।
    1
    एमपी में 26 मार्च से फिर बारिश... आंधी भी चलेगीः 20 से ज्यादा जिलों में दिखेगा असर; अगले 3 दिन गर्मी रहेगी
भोपाल। 1 घंटे पहले
0:57
शेयर
भोपाल में रविवार को तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी हफ्ते मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। आईएमडी (मौसम केंद्र) भोपाल ने 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए सिस्टम का असर पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, शहडोल-सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में दिखाई देगा।
इससे पहले 3 दिन प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। दिन के तापमान में २ से 5 दिगी की बढ़ोतरी हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) 26 मार्च से एक्टिव हो रहा है। जिसका असर एमपी में भी दिखाई देगा।
वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) सिस्टम सक्रिय है, लेकिन इसका असर प्रदेश में नहीं रहेगा।
ओले-बारिश का दौर थमा तो बढ़ गई गर्मी
प्रदेश में 18 से 21 मार्च तक बारिश का दौर चला। शनिवार और रविवार को यह दौर थम गया। इस वजह से गर्मी का असर बढ़ गया। रविवार को अधिकांश शहरों में तापमान 32 डिग्री के पार ही रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में 34 डिग्री, इंदौर में 33.3 डिग्री, भोपाल में 33 डिग्री, ग्वालियर में 31.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन में 37.6 डिग्री, रतलाम में 37.2 डिग्री, खरगोन-नरसिंहपुर में 36 डिग्री, गुना में 33 डिग्री पहुंच गया। रविवार को हर शहर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.