logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पीएम मोदी के आगमन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में हड़कंप* *लोकार्पण से 24 घंटे पहले भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं* *पत्रकार बलराम चौधरी* बाड़मेर के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से महज 24 घंटे पहले अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया है। गौरतलब है कि इस रिफाइनरी का लोकार्पण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में ऐन वक्त पर लगी इस आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

11 hrs ago
user_Reporter Patrakar
Reporter Patrakar
Voice of people सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
11 hrs ago

*पीएम मोदी के आगमन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में हड़कंप* *लोकार्पण से 24 घंटे पहले भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं* *पत्रकार बलराम चौधरी* बाड़मेर के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से महज 24 घंटे पहले अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया है। गौरतलब है कि इस रिफाइनरी का लोकार्पण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में ऐन वक्त पर लगी इस आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जालौर शहर में सोमवार दोपहर को हॉस्पिटल लिंक रोड पर एक तेज गति से आ रही कर ने सड़क किनारे खड़े लोरी संचालक को टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उपचार किया गया इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई साथी लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि दुकानदार अपनी मनमर्जी से दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान को लगा देते हैं जिसके कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नगर परिषद में शिकायत करने के बाद भी आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है
    3
    जालौर शहर में सोमवार दोपहर को हॉस्पिटल लिंक रोड पर एक तेज गति से आ रही कर ने सड़क किनारे खड़े लोरी संचालक को टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उपचार किया गया इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई साथी लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि दुकानदार अपनी मनमर्जी से दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान को लगा देते हैं जिसके कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नगर परिषद में शिकायत करने के बाद भी आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • आमबालोतरा: PM के लोकार्पण से पहले रिफाइनरी में भीषण आग,* CDU यूनिट में आग लगने की खबर, बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास, रिफाईनरी में मची अफरातफरी, कल प्रधानमंत्री करने वाले है लोकार्पण, 4 बजे सीएम का भी रिफाइनरी पहुचें का कार्यक्रम, इससे पहले हो गया ये बड़ा हादसा। text Add your new*बालोतरा: PM के लोकार्पण से पहले रिफाइनरी में भीषण आग,* CDU यूनिट में आग लगने की खबर, बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास, रिफाईनरी में मची अफरातफरी, कल प्रधानमंत्री करने वाले है लोकार्पण, 4 बजे सीएम का भी रिफाइनरी पहुचें का कार्यक्रम, इससे पहले हो गया ये बड़ा हादसा। text
    1
    आमबालोतरा: PM के लोकार्पण से पहले रिफाइनरी में भीषण आग,*
CDU यूनिट में आग लगने की खबर,
बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास,
रिफाईनरी में मची अफरातफरी,
कल प्रधानमंत्री करने वाले है लोकार्पण,
4 बजे सीएम का भी रिफाइनरी पहुचें का कार्यक्रम,
इससे पहले हो गया ये बड़ा हादसा। text
Add your new*बालोतरा: PM के लोकार्पण से पहले रिफाइनरी में भीषण आग,* CDU यूनिट में आग लगने की खबर, बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास, रिफाईनरी में मची अफरातफरी, कल प्रधानमंत्री करने वाले है लोकार्पण, 4 बजे सीएम का भी रिफाइनरी पहुचें का कार्यक्रम, इससे पहले हो गया ये बड़ा हादसा। text
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • राज्यसभा सांसद व केबिनेट मंत्री पहुंचे आशीर्वाद देने, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन अध्यक्ष ने किया स्वागत भीनमाल (विक्रम राठी) निकटवर्ती जूनी बाली स्थित निजी आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की सुपुत्रियों पूजा एवं रचना के विवाह समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ हुआ। समारोह के आगाज के साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल व्याप्त हो गया है। इस शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का स्नेहिल आगमन हुआ। दोनों नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात कर नवदंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में भैरूसिंह राजपुरोहित (अध्यक्ष, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन, दिल्ली) ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने परिवार के साथ इस खुशी के पल में सहभागिता निभाई। विवाह समारोह के शुभारंभ के साथ ही पूरे परिसर में पारिवारिक स्नेह, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जो आने वाले कार्यक्रमों को और भी यादगार बनाएगा।
    4
    राज्यसभा सांसद व केबिनेट मंत्री पहुंचे आशीर्वाद देने, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन अध्यक्ष ने किया स्वागत
भीनमाल (विक्रम राठी) निकटवर्ती जूनी बाली स्थित निजी आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की सुपुत्रियों पूजा एवं रचना के विवाह समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ हुआ। समारोह के आगाज के साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल व्याप्त हो गया है।
इस शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का स्नेहिल आगमन हुआ। दोनों नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात कर नवदंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में भैरूसिंह राजपुरोहित (अध्यक्ष, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन, दिल्ली) ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने परिवार के साथ इस खुशी के पल में सहभागिता निभाई। विवाह समारोह के शुभारंभ के साथ ही पूरे परिसर में पारिवारिक स्नेह, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जो आने वाले कार्यक्रमों को और भी यादगार बनाएगा।
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • “Mahoday, hame 12 din ho gaye hain dharne par baithe hue, lekin abhi tak koi prashasanik karvahi nahi hui hai. Kripya turant sthaniya prashasan ko nirdesh dekar rasta khulvane ki kripa karen.”
    3
    “Mahoday, hame 12 din ho gaye hain dharne par baithe hue, lekin abhi tak koi prashasanik karvahi nahi hui hai. Kripya turant sthaniya prashasan ko nirdesh dekar rasta khulvane ki kripa karen.”
    user_KIRAN SOLANKI
    KIRAN SOLANKI
    Student union रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि सांडोल माता नर्सरी के पास एक व्यक्ति टोपीदार बंदूक लेकर जंगल की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना झाड़ोल के थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम किशनलाल (20) पुत्र मंगीलाल वेहरा निवासी दुणागतो का खेड़ा, थाना झाड़ोल बताया। जांच में सामने आया कि उसके पास बंदूक का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं था। इस पर पुलिस ने मौके पर ही टोपीदार बंदूक जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में शामिल पुलिसकर्मी: थानाधिकारी फेलीराम मीणा, सहायक उप निरीक्षक सतीश चंद्र, कांस्टेबल रौनक पाटीदार, भूरा राम (विशेष भूमिका) और चालक कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई को अवैध हथियारों पर नियंत्रण की दिशा में पुलिस की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    1
    उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर की गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि सांडोल माता नर्सरी के पास एक व्यक्ति टोपीदार बंदूक लेकर जंगल की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना झाड़ोल के थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम किशनलाल (20) पुत्र मंगीलाल वेहरा निवासी दुणागतो का खेड़ा, थाना झाड़ोल बताया। जांच में सामने आया कि उसके पास बंदूक का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं था। इस पर पुलिस ने मौके पर ही टोपीदार बंदूक जब्त कर ली।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
थानाधिकारी फेलीराम मीणा, सहायक उप निरीक्षक सतीश चंद्र, कांस्टेबल रौनक पाटीदार, भूरा राम (विशेष भूमिका) और चालक कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल रहे।
इस कार्रवाई को अवैध हथियारों पर नियंत्रण की दिशा में पुलिस की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आगः कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन।
    1
    राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आगः कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • गंदे नाली का पानी पावरफुल
    1
    गंदे नाली का पानी पावरफुल
    user_Vikram singh
    Vikram singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.