जीआरपी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बुजुर्ग के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल इटावा-इटावा रेलवे जंक्शन पर आमदा फसाद कर रहे दो आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के पर्यवेक्षण में, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सर्किल इटावा व थानाध्यक्ष जीआरपी इटावा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है भगवा वस्त्र धारण एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अमावनीय व्यवहार करते हुए बुजुर्ग को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा जा रहा है मामला सज्ञांन मे लिया गया।जीआरपी पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 14/2026 धारा 115(2), 352, 351(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए विक्की झा (निवासी वैशाली, बिहार) और शिव कुमार (निवासी बुलंदशहर, वर्तमान पता इटावा) को रेलवे स्टेशन इटावा जंक्शन के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी वादी देवेन्द्र बाबू निवासी औरैया से फसाद करने की तैयारी में थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कर न्यायालय भेज दिया है।गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक कोमल कुन्तल और कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।

- जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम बलरई स्थित मोहल्ला विकास नगर में गुरुवार को श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा एवं गणेश पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। कलश यात्रा विकास नगर से प्रारंभ होकर बलरई-भोगनीपुर गंग नहर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर पुनः यात्रा निकाली और सेंट्रल बैंक के पास समापन किया। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों, जयघोषों और धार्मिक नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। इसके पश्चात कन्नौज से पधारे कथा वाचक बृजेश कुमार द्विवेदी ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि कथा श्रवण से मनुष्य का जीवन सार्थक होता है और उसे सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रद्धा व भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन डॉ. मुकेश पाठक द्वारा कराया जा रहा है। कथा में परीक्षित की भूमिका स्वयं मुकेश पाठक व उनकी पत्नी बीना पाठक निभा रहे हैं, जबकि यज्ञपति के रूप में योगेश कुमार पाठक, बृजेश कुमार पाठक एवं राकेश कुमार पाठक सहभागी हैं। आयोजक ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित कथा में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और धर्म लाभ अर्जित करें। फोटो कैप्शन: कलश यात्रा के दौरान सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों के साथ निकलीं महिलाएं व पुरुष।2
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- सिर्फ ट्रेन पकड़ने के चक्कर में महज 14 सेकंड में खत्म कर लिया का सफर. दर्दनाक वीडियो भोपाल स्टेशन का है.1
- करहल में नाबालिग से कुकर्म नमकीन दिलाने के बहाने घर से ले गए आरोपी साढ़े 4 साल के बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को दिया अंजाम करहल थाने में 2 नामजद के विरुद्ध मामला दर्ज पूरी घटना करहल के गाँव अंडनी की बताई जा रही4
- Post by Kanhaiya lal1
- पिनाहट थाना पिढोरा क्षेत्र के गांव राटोटी मोड़ के पास बुधवार की शाम एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे राह गुजर रहे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार पिढोरा क्षेत्र के गांव राटोटी से कार सवार कुछ लोग लौट रहे थे तभी मोड पर अचानक कार नियंत्रित होकर पलट गई वही राह गुजर रही ग्रामीणों में भगदड़ मच गयी ग्रामीणों ने कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।1
- जसवंतनगर में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर: छात्राओं को बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय बताए गए जसवंतनगर में जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी के निर्देश पर गुरुवार दोपहर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी देना था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और अधिकार मित्रों ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. रिद्धिमा गौर ने बताया कि यह कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन समय पर जांच और टीकाकरण से इसे रोका जा सकता है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रज्ञा सिंह ने ऐसे कार्यक्रमों को छात्राओं के लिए बेहद लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इनसे छात्राएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होती हैं। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से सीखी गई जानकारी को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील भी की। इस अवसर पर बाल संरक्षण समिति के सदस्य प्रेम कुमार शाक्य, अधिकार मित्र कुमारी नीरज, ऋषभ पाठक, रामसुन्दर दुबे, लालमन बाथम और राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी शिविर में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।1