Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया सदर कोतवाली का चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में जितेंद्र तिवारी औरैया सदर कोतवाली का चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में जितेंद्र तिवारी। भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर, कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त तेवर।
Jahid Akhter
औरैया सदर कोतवाली का चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में जितेंद्र तिवारी औरैया सदर कोतवाली का चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में जितेंद्र तिवारी। भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर, कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त तेवर।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारिश के बीच बिजली लाइन पर गिरा पेड़, झींझक कस्बे की बत्ती गुल; मशक्कत के बाद आपूर्ति बारिश के बीच बिजली लाइन पर गिरा पेड़, झींझक कस्बे की बत्ती गुल; मशक्कत के बाद आपूर्ति झींझक क्षेत्र मे लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार देर शाम भारी शीशम का पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से झींझक कस्बे के भोला नगर समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कठिका बिजली केंद्र से 33 केवी की नई लाइन झींझक बिजली सबस्टेशन तक जाती है। इसी लाइन से झींझक कस्बे के भोला नगर समेत आसपास के कई गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार देर शाम बारिश के दौरान एक भारी शीशम का पेड़ अचानक बिजली के तारों पर गिर गया। पेड़ के तारों पर गिरते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अवर अभियंता सूबेदार के नेतृत्व में लाइनमैन जितेंद्र, बंटू अवस्थी, मुकेश पाठक समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने जेसीबी और उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ की टहनियों को काटकर तारों से हटाया। इसके बाद लाइन की जांच कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। अवर अभियंता सूबेदार ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि पेड़ को कटवाकर पूरी तरह हटा दिया गया था। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी गई है। अब किसी प्रकार की समस्या नहीं है।1
- मेले में खूब हुई खरीददारी, कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच मेले में खूब हुई खरीददारी, कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच कानपुर देहात। रक्षाबंधन पर्व पर शाहजहांपुर कस्बे में लगने वाले कजरी मेले में दूसरे दिन रविवार को जमकर खरीदारी हुई । दूर दराज से आई महिलाओं व बच्चों ने मेले में लगे झूलों का खूब आनंद लिया। मेले में अंतिम दिन सुबह से ही भीड़ जुटने लगी। दूर दराज के गांवों से आए लोगों ने एक-दूसरे को कजरिया देकर व गले मिलकर पर्व की बधाई दी। मेले में लोगों ने दैनिक जरूरतों का सामान खरीदा वही बच्चों ने आसमानी झूला, ड्रैगन ट्रेन आदि के साथ ही पकवानों का लुफ्त उठाया। भीड़ अधिक होने के चलते दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। मेला क्षेत्र में तरह-तरह के झूले लगाए गए हैं। इसमें ब्रेक डांस, हवाई, क्रास व ड्रेगन झूला सहित छोटे-छोटे झूले आकर्षण का केन्द्र बने रहे। वहीं दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरे दिन राज्य स्तरीय पहलवानों ने अपने अपने दांव पेच दिखाए । आयोजक उमाकांत अग्निहोत्री ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला जालौन कुठौंद के अनुरूद्ध पहलवान व फर्रूखाबाद के श्यामजी पहलवान के बीच हुआ 5 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में अनुरूद्ध ने श्यामजी को शिकस्त दी। वही दूसरा मुकाबला रसूलाबाद के पहलवान रवि व झांसी के श्याम पहलवान के बीच हुआ। श्याम विजेता रहे। इसके बाद महिला पहलवान हिसार की पूनम व गाजियाबाद की अंशू के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी देने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया। कई मिनट तक चले कड़े मुकाबले में पूनम ने बाजी मारी। दोनों महिला पहलवानों ने दांव पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इन मुकाबलों के अलावा कई अन्य मुकाबले भी देखने को मिले, जिनमें पहलवानों ने हिस्सा लेकर दांव पेच दिखाए। दंगल कमेटी के सदस्यों ने विजेता पहलवानों को इनाम राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दंगल कमेटी के अध्यक्ष उमाकांत अग्निहोत्री, सुनील त्रिपाठी ,गिरजा शंकर यादव, ज्ञान सिंह पाल, सटटी प्रधान इरफान अहमद, एडवोकेट अमर पाल, बंटू त्रिपाठी मौजूद रहे।3
- *कान्हा इंटरनेशनल स्कूल पर मनमानी फीस और बस में ठूंस-ठूंस कर बच्चे भरने का आरोप, BSA से कार्रवाई की मांग* *कान्हा इंटरनेशनल स्कूल पर मनमानी फीस और बस में ठूंस-ठूंस कर बच्चे भरने का आरोप, BSA से कार्रवाई की मांग* *अजीतमल, औरैया।* अजीतमल के *कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी* के खिलाफ BSA को शिकायती पत्र दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग संयोजक *दीपक वर्मा* ने आरोप लगाया है कि स्कूल अपनी बसों में सीट क्षमता से अधिक बच्चों को भरता है, कुछ बच्चे खड़े होकर जाते हैं तो कुछ को बोनट पर बैठाया जाता है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। पूरी फीस व बस किराया लेने के बाद भी बच्चों को बैठने की जगह नहीं मिलती। शिकायत में दो और आरोप लगाए गए हैं - 1. एक ही निश्चित दुकान से मनमाने दामों पर कोर्स की किताबें बिकवाना। 2. एक बस में लगभग दो बसों के बराबर बच्चों को ले जाना। प्रार्थी ने प्रधानाचार्य से शिकायत की थी, आश्वासन के बाद भी सुधार न होने पर *BSA, RTO, जिला शुल्क नियामक समिति और DIOS* को पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।3
- नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब झींझक। नगर पालिका परिषद झींझक के अध्यक्ष अमित तिवारी के जन्मदिन पर बुधवार को उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। अपराजित जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र पांडेय, मंडल मीडिया प्रभारी सौरभ त्रिपाठी, अजय सिंह, विश्वनाथ समेत सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अमित तिवारी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में झींझक के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। जन्मदिन के अवसर पर मिलने पहुंचे लोगों ने नगर की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। अध्यक्ष अमित तिवारी ने सभी शुभचिंतकों का आभार जताया और कहा कि जनता का स्नेह व सहयोग उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। आवास पर दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा।1
- 24 घंटे में मोबाइल लूट का खुलासा /उरई पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार* *मोबाइल लूट के मामले में उरई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही /24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *24 घंटे में मोबाइल लूट का खुलासा /उरई पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार* *मोबाइल लूट के मामले में उरई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही /24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार* जनपद जालौन उरई कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया पुलिस के अनुसार वादिनी श्रीमती संतोषी देवी ने उनके साथ हुई मोबाइल लूट की घटना के संबंध में कोतवाली उरई में प्रार्थना पत्र दिया था तहरीर के आधार पर कोतवाली उरई में मु0अ0सं0 514/2026 धारा 309(4)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था आप को बता दें घटना के शीघ्र अनावरण के लिए अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी के निर्देशन में जालौन पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया इसी क्रम में कोतवाली उरई पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामबाबू दोहरे उम्र करीब 22 वर्ष तथा मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे उम्र करीब 28 वर्ष दोनों निवासी ग्राम चकजगदेवपुर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन के रूप में हुई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता से लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल फोन एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी आसपास के जनपदों एवं थानों से जुटाई जा रही है गिरफ्तार आरोपियों का विवरण माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामबाबू दोहरे उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम चकजगदेव पुर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम चकजगदेवपुर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन बरामदगी का विवरण एक देशी तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर एक लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल फोन बता दें पुलिस की त्वरित कार्यवाही से मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है2
- मस्जिद विवाद में नया मोड़: कमेटी ने मीडिया के सामने रखा पक्ष, हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत के बाद SDM की कार्रवाई से उठे सवाल जालौन। नगर के मोहल्ला दबगरान में मस्जिद से जुड़े निर्माण विवाद में अब नया मोड़ सामने आया है। एक ओर मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया, वहीं दूसरी ओर हिंदू युवा वाहिनी के वर्तमान जिला अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर द्वारा प्रशासन से कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत के बाद SDM जालौन द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मस्जिद कमेटी के सदस्यों का कहना है कि निर्माण को जिस तरह से ‘मदरसा निर्माण’ बताया जा रहा है, वह सही नहीं है। कमेटी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए निर्माण की वास्तविक स्थिति और अपने पास मौजूद दस्तावेजों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। वहीं, हिंदू युवा वाहिनी की ओर से निर्माण को लेकर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत के बाद हुई प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि मौके पर आखिर किस तरह का निर्माण हो रहा था? निर्माण के लिए संबंधित पक्ष के पास कौन-कौन से दस्तावेज और अनुमतियां मौजूद हैं? हाईकोर्ट के आदेश का इस मामले में क्या प्रभाव है और SDM द्वारा किस कानूनी आधार पर कार्रवाई की गई? इसके साथ ही यह भी जांच का विषय है कि भारी बारिश के दौरान तिरपाल लगाकर दीवार क्यों उठाई जा रही थी और क्या निर्माण कार्य के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक अनुमति ली गई थी। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष प्रशासनिक जांच और उपलब्ध दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तविक स्थिति क्या है और कार्रवाई किस आधार पर की गई। मामला अब सिर्फ निर्माण रुकवाने तक सीमित नहीं, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि आखिर मौके पर निर्माण की वास्तविक प्रकृति क्या थी और संबंधित पक्षों के दावों में कितनी सच्चाई है?1
- डेरापुर-मंगलपुर सीमा के जंगलों में सजती है जुए की महफिल! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप डेरापुर-मंगलपुर सीमा के जंगलों में सजती है जुए की महफिल! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप . रसूखदारों के जुआ खेलने का दावा, औरैया से अकबरपुर तक के लोंगो की पहुंचने की चर्चा; पुलिस ने कहा—वीडियो की जांच कर होगी सख्त कार्रवाई डेरापुर थाना क्षेत्र से जुआ खेलने का एक वीडियो बुधवार दोपहर करीब दो बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में घने जंगल के बीच कुछ लोग फट्टा बिछाकर कथित तौर पर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, डेरापुर और मंगलपुर थाना क्षेत्र की सीमा से लगे गांवों के आसपास जंगलों में कथित रूप से जुए का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। जरौली, दनियापुर, खालागांव, अंतापुर, भड़ावल और हथूमा समेत आसपास के जंगलों में जुआ खेलने के लिए दूर-दराज से लोगों के आने की चर्चा है। सूत्रों का दावा है कि यहां आसपास के ही नहीं, बल्कि औरैया जिले से लेकर अकबरपुर क्षेत्र तक के लोग भी जुआ खेलने पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि जंगलों में सुनसान स्थानों पर फट्टा बिछाकर जुए की महफिल सजाई जाती है। इसमें क्षेत्र के कुछ रसूखदार लोगों के शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि, इन दावों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने कहा—जांच के बाद होगी कार्रवाई वायरल वीडियो और जुए के कथित नेटवर्क के संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें क्षेत्र में जुआ खेले जाने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तो उसकी जांच-पड़ताल कराई जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अब सवाल यह है कि जंगल में खुलेआम जुआ खेलने का दावा करने वाले इस वायरल वीडियो की पुलिस जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और कथित जुआ नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई कब तक होती है।1
- बंदरों ने चार वर्षीय मासूम को काटा, घायल राजपुर कस्बे में हमला, लोगों में भय का माहौल बंदरों ने चार वर्षीय मासूम को काटा, घायल राजपुर कस्बे में हमला, लोगों में भय का माहौल कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में सोमवार को बंदरों के झुंड ने एक चार वर्षीय मासूम अर्श पर हमला कर दिया। बंदरों ने बच्चे के पैर में काटा, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाकर उसे बचाया। परिजनों ने बताया कि मासूम अपने परिवार के साथ राजपुर में रिश्तेदारी में आया था। वह घर के बाहर खड़ा था, तभी अचानक बंदरों का झुंड वहां आ गया और उस पर हमला कर दिया। एक बंदर ने उसके पैर में काट लिया। घटना के बाद परिजन घायल मासूम को राजपुर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उपचार के बाद मासूम की हालत स्थिर है। राजपुर कस्बे में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बना हुआ है। आए दिन बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले पर राजपुर की अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि बंदरों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही एक टीम बुलाकर उन्हें पकड़वाने की कार्रवाई की जाएगी।2
- लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहाना उमस भरी गर्मी से मिली राहत1