Shuru
Apke Nagar Ki App…
इस घटना के बारे में हमें बताएं कि सावधानी बरतना जरूरी है घटना फरीदाबाद बाद की बताई जा रही है जहां कुछ युवक रील बना रहे थे और अचानक आग लगने से घबराहट में आग बुझाने में युवक पानी की जगह पेट्रोल की बोतल डाल देता है
MOHD Ahsan. 9540623826
इस घटना के बारे में हमें बताएं कि सावधानी बरतना जरूरी है घटना फरीदाबाद बाद की बताई जा रही है जहां कुछ युवक रील बना रहे थे और अचानक आग लगने से घबराहट में आग बुझाने में युवक पानी की जगह पेट्रोल की बोतल डाल देता है
More news from दिल्ली and nearby areas
- एक महिला रोड़ पर टैक्सी बुक कर के कही से आई थी लेकिन अब वह टैक्सी चालक को पेसे नहीं दे रही थी क्या आप की नजरों में वे सही कर रही थी1
- 22 अप्रैल की सुबह दिल्ली के साउथ इस जिला के अमर कॉलोनी थाने को एक कॉल मिली थी कैलाश हिल्स के एक घर जिसमें आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या कर दी है तुरंत मौके पर खुशी जहाज की और मामला दर्शाया सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि पुराना नौकर जिसको नौकरी से निकाल दिया था वह घर में आ रहा है और वह घर से बाहर जा रहा है पुलिस ने हत्या किया था इस नोकर पर जताई जिसके बाद आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया और उसने अपना जुर्म कबूल किया1
- दिल्ली में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण रोकने के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को वाहनों से फैलने वाले वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए कड़ा कदम उठाने का एलान किया। दिल्ली सरकार के अनुसार, अब राष्ट्रीय राजधानी के किसी भी पेट्रोल पंप पर ऐसे वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा जिनके पास वैध 'पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल' (PUC) सर्टिफिकेट नहीं होगा। इस संबंध में सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि यह नियम स्थायी रूप से लागू रहेगा, जिससे गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लग सके और दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार आए। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्लीवासियों को स्वच्छ और सेहतमंद वातावरण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार ने साफ किया कि वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से निपटने के लिए ऐसे सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया था।1
- ममता दीदी को टाटा बाय बाय किया शाह ने, ममता का जवाब मैं नहीं डरती, अखिलेश टैक्टर से निकले चुनाव मैदान में, मंत्रीजी के रूट से महिला परेशान, लखनऊ में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन और पुलिस पर पथराव.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- मीडिया के जमीर से जनता का सवाल: "हम किसके रक्षक और काहे के पत्रकार, जब अपनों की चोट पर ही हम लाचार?" कुरुक्षेत्र की चौपालों से गूंजा कड़वा सच— "जो पत्रकार अपनों के साथ नहीं खड़ा, वो जनता की लड़ाई क्या लड़ेगा?" कुरुक्षेत्र (India News 9 Live): आज कुरुक्षेत्र की जागरूक जनता ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया को वह आईना दिखाया है जिसमें चेहरा देखना शायद हर पत्रकार के लिए मुश्किल होगा। जनता ने किसी राजनेता से नहीं, बल्कि सीधा पत्रकारों की बिरादरी से पूछा है कि आप किसका प्रचार कर रहे हैं और किसकी ढाल बन रहे हैं? आईने के सामने खड़े मीडिया से जनता के सीधे सवाल: लाचार पत्रकार या सरकारी प्रचारक? जनता पूछ रही है कि जब सच दिखाने वाले एक पत्रकार के परिवार को निशाना बनाया जाता है, उसे डराया-धमकाया जाता है, तो बाकी पत्रकार चुप क्यों रहते हैं? क्या हम वाकई जनता की आवाज़ हैं या सिर्फ सत्ता के गुणगान का जरिया बन कर रह गए हैं? अपनों की बेरुखी और जनता का अविश्वास: ग्रामीणों का कहना है कि जब पत्रकार ही पत्रकार के अधिकार के लिए साथ खड़ा नहीं होता, तो आम आदमी किस पर भरोसा करे? " काहे की भ्रष्टाचार विरोधी सरकार और काहे के फिर पत्रकार, जब हम ही हैं लाचार"—यह जुमला आज हर उस शख्स की ज़ुबान पर है जो मीडिया को उम्मीद की नज़रों से देखता था। भ्रष्टाचार पर मौन क्यों? फैमिली आईडी की गड़बड़ी से डेढ़ साल तक तड़पते गरीब और कटे हुए राशन कार्डों पर मीडिया का एक बड़ा हिस्सा खामोश क्यों है? क्या अधिकारियों के गैर-जिम्मेदार रवैये को उजागर करना अब पत्रकारों के एजेंडे में नहीं रहा? रक्षक या भक्षक की मंशा? जो लोग चौथे स्तंभ को टारगेट कर रहे हैं, वे हमारे बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। जनता पूछ रही है कि क्या मीडिया इन 'क्रिमिनल माइंडसेट' वाले लोगों के खिलाफ खड़ा होने का साहस दिखाएगा? निष्कर्ष: जनता की खरी-खरी अब वक्त आ गया है कि मीडिया अपनी भूमिका को फिर से पहचाने। जनता का साफ संदेश है—वोट मांगने वाले चेहरे पुराने हो सकते हैं, लेकिन अगर उन्हें आइना दिखाने वाला पत्रकार ही डर गया या बिक गया, तो लोकतंत्र का भविष्य क्या होगा? मीडिया के आत्ममंथन की एक रिपोर्ट— विशाल शर्मा (Freelancer Journalist Researcher) जनता की आवाज1
- Post by Mamta sharma1
- हरित प्रणाम 🙏 🙏 🌱🌴 *धरती मां का बुखार कम करने लिए कार्बन उत्सर्जन कम करना और पौधरोपण व पौधरक्षण करना जरूरी* #EarthDay #EarthDay2026 दिनांक 22 अप्रैल 2026 को *प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के आओ धरा को हरा भरा बनाएं अभियान* के अंतर्गत *विश्व पृथ्वी दिवस* की अवसर पर * कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र मुरादाबाद के प्रागंण में 2 औषधीय और सुगंधीय पौधे गुड़हल और डबल चांदनी के पौधे* का रोपण किया गया। इस अवसर हमारी शक्ति हमारा ग्रह थीम पर छात्राओं के बीच सकारात्मक चर्चा की गई। छात्राओं ने भी धरती मां को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए पौधे को अपने मित्र के रूप में अपनाया और सुन्दर सुन्दर पोस्टर और कुछ प्रोजेक्ट भी बनाएं। छात्राओं ने संगोष्ठी में कुछ छात्राओं ने कविता के माध्यम से से अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए धरती मां को स्वच्छ सुन्दर और हरित बनाएं रखने की अपील की। डॉ पूर्णिमा पाल ने कहा कि प्रकृति और धरती को बचाने के लिए हमें पौधरोपण और पौधरक्षण करना चाहिए। अध्यापिका सोनी कुमारी ने कहा कि पेड़ पौधे लगाने के साथ साथ उनका संरक्षण करना धरती का संरक्षण करना ही है। छात्रा अंजलि ने कहा कि हम सभी को अपनी धरती को हरी भरी बनाएं रखने के लिए एक दूसरे को प्रेरित भी करते रहना चाहिए। सर्वप्रथम हमें अपने प्रकृतिक संसाधनों का दोहन नहीं करना चाहिए।हम अपना कार्बन उत्सर्जन कम और पौधरोपण , पौधरक्षण करके धरती मां के बुखार को कम कर सकते हैं साथ ही प्राकृतिक संसाधनों का दोहन ना करें। इस बार की थीम हमारी शक्ति , हमारा ग्रह के दृष्टिगत रखते हुए हमें अपनी धरती को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए सभी को सहभागी बनना होगा। हम अपने अपने स्तर से हम किसी भी खुशी और स्मृति के अवसर पर पौधारोपण करके धरती को हरा भरा बना सकते हैं। पोस्टर और प्रोजेक्ट : जिसमें छात्र/छात्राओं ने धरती मां के दर्द और उसके संरक्षण के उपायों को अपने भावों को पेपर उकेरा। विजयी प्रतिभागियों को प्रकृति सेवा का मोमेंटो और हरित प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा सी.एल. गुप्ता आई हॉस्पिटल के प्रांगण में गरिमा सिंह के नेतृत्व में कार्यशाला के आयोजन में धरती मां संरक्षण और संवर्धन हेतु कुछ समर्पित प्रयास के लिए चर्चा हुई। जिसमें विशेष रूप से अपने घर के कचरे को अलग अलग करने के बाद गीले कचरे से होम कम्पोस्टिंग करने के लिए प्रेरित किया गया। तत्पश्चात एक क्विज का आयोजन किया गया जिसमें क्विज में सही जवाब देने वाले सभी प्रतिभागियों को सी एल गुप्ता आई हॉस्पिटल द्वारा एक एक पौधा दिया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की डॉ पूर्णिमा पाल , सोनी कुमारी , श्रद्धा चौहान , अभिलाषा , रश्मि सागर , स्वाति सिंह , अयाज अहमद एवं प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम , रोशनी द्वितीय , छवि तृतीय स्थान पर रहीं। इन छात्राओं को मोमंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कविता और विचार प्रस्तुति में आलिया , सृष्टि , विमलेश , दुर्गेश , गुंजन छात्राएं विजयी रहीं। इन छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सी एल गुप्ता आई हॉस्पिटल की गरिमा सिंह सहित सभी स्टाफ और छात्र छात्रा उपस्थित रहे। पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट , मुरादाबाद3
- अभी हाल ही में अयोध्या में पुलिस ने छापा मारा है जहां पर नकली रिफंड oil बरामद किया है जहाँ आप को जहर परोसने की तैयारियां की जा रही थी1