logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ जश्न में डूबी दतिया मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम चुनाव जीत गए हैं जैसे ही वह मतगणना स्थल से बाहर निकले तो उनके समर्थकौ ने उनका जोरदार स्वागत किया दतिया विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी को सोचने और मनन करने के लिए बिबस करता है #datia #BJPMP #Congress ...

1 hr ago
user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ जश्न में डूबी दतिया मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम चुनाव जीत गए हैं जैसे ही वह मतगणना स्थल से बाहर निकले तो उनके समर्थकौ ने उनका जोरदार स्वागत किया दतिया विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी को सोचने और मनन करने के लिए बिबस करता है #datia #BJPMP #Congress ...

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *टीकमगढ़, - दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर टीकमगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न मनाया। *ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंजा गांधी चौराहा* *टीकमगढ़: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न* *गांधी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी* *यादवेंद्र बुंदेला बोले - जनता ने भाजपा के अहंकार को हराया* *टीकमगढ़, - दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर टीकमगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न मनाया। *ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंजा गांधी चौराहा* शाम 6 बजे गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए, पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मुंह मीठा* कराकर जीत की बधाई दी गई। जश्न का नेतृत्व कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने किया। कार्यकर्ताओं ने पहले गांधी प्रतिमा पर माला अर्पित की। *घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को हराया* बता दें कि मध्य प्रदेश के *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हराकर जीत दर्ज की है। परिणाम आते ही टीकमगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। *विधायक बुंदेला का बयान* इस अवसर पर विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि "दतिया की जनता ने भाजपा के अहंकार को हराया है। भाजपा के *तानाशाहीपूर्ण रवैये* से हर वर्ग नाराज है।" उन्होंने दावा किया कि *महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही* से जूझ रही प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भी बदलाव करेगी। "आने वाले समय में पूरे प्रदेश में ऐसे ही परिणाम देखने को मिलेंगे," बुंदेला ने कहा। *मौजूद रहे कांग्रेस नेता* जश्न में जिला महासचिव संजय नायक, ब्लॉक अध्यक्ष अनीस अहमद, शहर अध्यक्ष गौरव शर्मा, भगत राम यादव, डॉ. इसरार मोहम्मद, राजीव जैन, सुनील जैन, सुनील अहिरवार, भरत सोनी और प्रभात पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    *टीकमगढ़,  - दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर टीकमगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न मनाया। 
*ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंजा गांधी चौराहा*
*टीकमगढ़: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न*  
*गांधी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी*  
*यादवेंद्र बुंदेला बोले - जनता ने भाजपा के अहंकार को हराया*
*टीकमगढ़,  - दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर टीकमगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न मनाया। 
*ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंजा गांधी चौराहा*
शाम 6 बजे गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए, पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मुंह मीठा* कराकर जीत की बधाई दी गई।
जश्न का नेतृत्व कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने किया। कार्यकर्ताओं ने पहले गांधी प्रतिमा पर माला अर्पित की।
*घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को हराया*
बता दें कि मध्य प्रदेश के *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हराकर जीत दर्ज की है। परिणाम आते ही टीकमगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।
*विधायक बुंदेला का बयान*
इस अवसर पर विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि "दतिया की जनता ने भाजपा के अहंकार को हराया है। भाजपा के *तानाशाहीपूर्ण रवैये* से हर वर्ग नाराज है।"
उन्होंने दावा किया कि *महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही* से जूझ रही प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भी बदलाव करेगी। "आने वाले समय में पूरे प्रदेश में ऐसे ही परिणाम देखने को मिलेंगे," बुंदेला ने कहा।
*मौजूद रहे कांग्रेस नेता*
जश्न में जिला महासचिव संजय नायक, ब्लॉक अध्यक्ष अनीस अहमद, शहर अध्यक्ष गौरव शर्मा, भगत राम यादव, डॉ. इसरार मोहम्मद, राजीव जैन, सुनील जैन, सुनील अहिरवार, भरत सोनी और प्रभात पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ललितपुर ब्लॉक बार के ग्राम चिगलौआ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुबह 9:22 बजे तक बंद मिला, बच्चों ने आरोप लगाया कि शिक्षक रोजाना 10 बजे के बाद पहुंचते हैं। ललितपुर जनपद के ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिगलौआ में स्कूल खुलने के समय को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय का निर्धारित समय सुबह 8 बजे है, लेकिन सोमवार सुबह करीब 9:22 बजे तक स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय तक विद्यालय बंद रहा, जिससे स्कूल आने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में शिक्षक अक्सर समय से नहीं पहुंचते हैं और कई बार सुबह 10 बजे के बाद स्कूल आते हैं। बच्चों का कहना है कि कुछ शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कराने और विद्यालय में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति बेहद जरूरी है। वहीं, इस मामले में विद्यालय के जिम्मेदार शिक्षकों और शिक्षा विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों में शासन के निर्देशों का पालन होना चाहिए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। अब देखना होगा कि इस मामले में शिक्षा विभाग क्या कदम उठाता है।
    1
    ललितपुर ब्लॉक बार के ग्राम चिगलौआ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुबह 9:22 बजे तक बंद मिला, बच्चों ने आरोप लगाया कि शिक्षक रोजाना 10 बजे के बाद पहुंचते हैं।
ललितपुर जनपद के ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिगलौआ में स्कूल खुलने के समय को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय का निर्धारित समय सुबह 8 बजे है, लेकिन सोमवार सुबह करीब 9:22 बजे तक स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ मिला।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय तक विद्यालय बंद रहा, जिससे स्कूल आने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में शिक्षक अक्सर समय से नहीं पहुंचते हैं और कई बार सुबह 10 बजे के बाद स्कूल आते हैं। बच्चों का कहना है कि कुछ शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कराने और विद्यालय में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति बेहद जरूरी है।
वहीं, इस मामले में विद्यालय के जिम्मेदार शिक्षकों और शिक्षा विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों में शासन के निर्देशों का पालन होना चाहिए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। अब देखना होगा कि इस मामले में शिक्षा विभाग क्या कदम उठाता है।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जतारा दतिया उपचुनाव की जीत पर जतारा में कांग्रेस का जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां जिलाध्यक्ष नवीन साहू बोले—यह जनता के विश्वास की जीत, प्रदेश में बदलाव की शुरुआत जतारा जतारा दतिया उपचुनाव की जीत पर जतारा में कांग्रेस का जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां जिलाध्यक्ष नवीन साहू बोले—यह जनता के विश्वास की जीत, प्रदेश में बदलाव की शुरुआत जतारा जतारा। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद जतारा नगर के बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में कांग्रेस के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दतिया की जीत प्रदेश में कांग्रेस के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आई है और भविष्य में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।
    4
    जतारा 
दतिया उपचुनाव की जीत पर जतारा में कांग्रेस का जश्न,
 आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

जिलाध्यक्ष नवीन साहू बोले—यह जनता के विश्वास की जीत, प्रदेश में बदलाव की शुरुआत
जतारा 
जतारा 
दतिया उपचुनाव की जीत पर जतारा में कांग्रेस का जश्न,
आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां
जिलाध्यक्ष नवीन साहू बोले—यह जनता के विश्वास की जीत, प्रदेश में बदलाव की शुरुआत
जतारा 
जतारा। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद जतारा नगर के बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में कांग्रेस के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दतिया की जीत प्रदेश में कांग्रेस के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आई है और भविष्य में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नवागत जतारा रेंजर ने दूसरे दिन भी जारी रखी वाहन जपती की ताबड़तोड़ कार्यवाही* *लगातार दूसरे दिन अवैध लकड़ी परिवहन में जप्त किया गया ट्रैक्टर मय ट्राली के* *नवागत जतारा रेंजर में दिख रही पूर्व रेंजर की छबि, नवागत रेंजर माफियाओं और जनप्रतिनिधि की बने किरकिरी* *नवागत जतारा रेंजर ने दूसरे दिन भी जारी रखी वाहन जपती की ताबड़तोड़ कार्यवाही* *लगातार दूसरे दिन अवैध लकड़ी परिवहन में जप्त किया गया ट्रैक्टर मय ट्राली के* *नवागत जतारा रेंजर में दिख रही पूर्व रेंजर की छबि, नवागत रेंजर माफियाओं और जनप्रतिनिधि की बने किरकिरी* खबर है टीकमगढ़ जिले के वन विभाग जतारा की जहां नवागत रेंजर मुकेश अहिरवार और उनकी जतारा टीम ने लगातार दूसरे दिन दूसरा वाहन ट्रैक्टर अवैध लकड़ी परिवहन में जप्त किया है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ कर्मचारियों के सहयोग से हरकनपुरा गांव से कुछ उत्तरप्रदेश के लकड़ी माफिया अवैध रूप से चिरोल प्रजाति के वृक्षों को काटकर मऊरानीपुर उत्तरप्रदेश में एकत्रित कर बाहर ले जाने की रैकेट चला रहे हैं उक्त सूचना पर तत्काल नवागत रेंजर जतारा मुकेश अहिरवार ने टीम का गठन करते हुए और स्वयं मोर्चा संभालते हुए एक सिल्वर कलर के आइशर ट्रैक्टर मॉडल नंबर 333 पंजीयन क्रमांक यूपी 93 बीसी 1523 की घेराबंदी करके हरकनपुरा तिगैला पर रोककर पूछताछ की तो बिना कटाई और बगैर टीपी के परिवहन करने पर और मौके से कोई अनुज्ञा परिवहन और अनुमति नहीं पाई जाने पर वन विभाग द्वारा मौके से जपती की कार्यवाही करके वाहन मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय बन अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं मध्यप्रदेश वनोपज विनियमन नियम 2022 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 279/09 दिनांक 02/08/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आज की वाहन जपती की लगातार दूसरी कार्यवाही नवागत वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा मुकेश अहिरवार के कुशल नेतृत्व में की गई जिससे जतारा और आसपास के माफियाओं में भय और डर का माहौल व्याप्त हो गया है वही दूसरी ओर आज और कल की वाहन जपती की कार्यवाही से स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सिफारिश को दरकिनार करते हुए हैं वर्तमान रेंजर जतारा में तत्कालीन रेंजर की छबि को भी देखा जा रहा है जिसकी चर्चा आम बनी हुई है।
    1
    नवागत जतारा रेंजर ने दूसरे दिन भी जारी रखी वाहन जपती की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

*लगातार दूसरे दिन अवैध  लकड़ी परिवहन में जप्त किया गया ट्रैक्टर मय ट्राली के*

*नवागत जतारा रेंजर में दिख रही पूर्व रेंजर की छबि, नवागत रेंजर माफियाओं और जनप्रतिनिधि की बने किरकिरी*
*नवागत जतारा रेंजर ने दूसरे दिन भी जारी रखी वाहन जपती की ताबड़तोड़ कार्यवाही*
*लगातार दूसरे दिन अवैध  लकड़ी परिवहन में जप्त किया गया ट्रैक्टर मय ट्राली के*
*नवागत जतारा रेंजर में दिख रही पूर्व रेंजर की छबि, नवागत रेंजर माफियाओं और जनप्रतिनिधि की बने किरकिरी*
खबर है टीकमगढ़ जिले के वन विभाग जतारा की जहां नवागत रेंजर मुकेश अहिरवार और उनकी जतारा टीम ने लगातार दूसरे दिन दूसरा वाहन ट्रैक्टर अवैध लकड़ी परिवहन में जप्त किया है।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ कर्मचारियों के सहयोग से हरकनपुरा गांव से कुछ उत्तरप्रदेश के लकड़ी माफिया अवैध रूप से चिरोल प्रजाति के वृक्षों को काटकर मऊरानीपुर उत्तरप्रदेश में एकत्रित कर बाहर ले जाने की रैकेट चला रहे हैं उक्त सूचना पर तत्काल नवागत रेंजर जतारा मुकेश अहिरवार ने टीम का गठन करते हुए और स्वयं मोर्चा संभालते हुए एक सिल्वर कलर के आइशर ट्रैक्टर मॉडल नंबर 333 पंजीयन क्रमांक यूपी 93 बीसी 1523 की घेराबंदी करके हरकनपुरा तिगैला पर रोककर पूछताछ की तो बिना कटाई और बगैर टीपी के परिवहन करने पर और मौके से कोई अनुज्ञा परिवहन और अनुमति नहीं पाई जाने पर वन विभाग द्वारा मौके से जपती की कार्यवाही करके वाहन मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय बन अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं मध्यप्रदेश वनोपज विनियमन नियम 2022 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 279/09 दिनांक 02/08/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आज की वाहन जपती की लगातार दूसरी कार्यवाही नवागत वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा मुकेश अहिरवार के कुशल नेतृत्व में की गई जिससे जतारा और आसपास के माफियाओं में भय और डर का माहौल व्याप्त हो गया है वही दूसरी ओर आज और कल की वाहन जपती की कार्यवाही से स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सिफारिश को दरकिनार करते हुए हैं वर्तमान रेंजर जतारा में तत्कालीन रेंजर की छबि को भी देखा जा रहा है जिसकी चर्चा आम बनी हुई है।
    user_Sagar Jatara
    Sagar Jatara
    Social Media Manager जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नवागत जतारा रेंजर में दिख रही पूर्व रेंजर की छबि, नवागत रेंजर माफियाओं और जनप्रतिनिधि की बने किरकिरी* *नवागत जतारा रेंजर ने दूसरे दिन भी जारी रखी वाहन जपती की ताबड़तोड़ कार्यवाही* *लगातार दूसरे दिन अवैध लकड़ी परिवहन में जप्त किया गया ट्रैक्टर मय ट्राली के* *नवागत जतारा रेंजर में दिख रही पूर्व रेंजर की छबि, नवागत रेंजर माफियाओं और जनप्रतिनिधि की बने किरकिरी* खबर है टीकमगढ़ जिले के वन विभाग जतारा की जहां नवागत रेंजर मुकेश अहिरवार और उनकी जतारा टीम ने लगातार दूसरे दिन दूसरा वाहन ट्रैक्टर अवैध लकड़ी परिवहन में जप्त किया है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ कर्मचारियों के सहयोग से हरकनपुरा गांव से कुछ उत्तरप्रदेश के लकड़ी माफिया अवैध रूप से चिरोल प्रजाति के वृक्षों को काटकर मऊरानीपुर उत्तरप्रदेश में एकत्रित कर बाहर ले जाने की रैकेट चला रहे हैं उक्त सूचना पर तत्काल नवागत रेंजर जतारा मुकेश अहिरवार ने टीम का गठन करते हुए और स्वयं मोर्चा संभालते हुए एक सिल्वर कलर के आइशर ट्रैक्टर मॉडल नंबर 333 पंजीयन क्रमांक यूपी 93 बीसी 1523 की घेराबंदी करके हरकनपुरा तिगैला पर रोककर पूछताछ की तो बिना कटाई और बगैर टीपी के परिवहन करने पर और मौके से कोई अनुज्ञा परिवहन और अनुमति नहीं पाई जाने पर वन विभाग द्वारा मौके से जपती की कार्यवाही करके वाहन मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय बन अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं मध्यप्रदेश वनोपज विनियमन नियम 2022 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 279/09 दिनांक 02/08/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आज की वाहन जपती की लगातार दूसरी कार्यवाही नवागत वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा मुकेश अहिरवार के कुशल नेतृत्व में की गई जिससे जतारा और आसपास के माफियाओं में भय और डर का माहौल व्याप्त हो गया है वही दूसरी ओर आज और कल की वाहन जपती की कार्यवाही से स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सिफारिश को दरकिनार करते हुए हैं वर्तमान रेंजर जतारा में तत्कालीन रेंजर की छबि को भी देखा जा रहा है जिसकी चर्चा आम बनी हुई है।
    2
    नवागत जतारा रेंजर में दिख रही पूर्व रेंजर की छबि, नवागत रेंजर माफियाओं और जनप्रतिनिधि की बने किरकिरी*
*नवागत जतारा रेंजर ने दूसरे दिन भी जारी रखी वाहन जपती की ताबड़तोड़ कार्यवाही*
*लगातार दूसरे दिन अवैध  लकड़ी परिवहन में जप्त किया गया ट्रैक्टर मय ट्राली के*
*नवागत जतारा रेंजर में दिख रही पूर्व रेंजर की छबि, नवागत रेंजर माफियाओं और जनप्रतिनिधि की बने किरकिरी*
खबर है टीकमगढ़ जिले के वन विभाग जतारा की जहां नवागत रेंजर मुकेश अहिरवार और उनकी जतारा टीम ने लगातार दूसरे दिन दूसरा वाहन ट्रैक्टर अवैध लकड़ी परिवहन में जप्त किया है।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ कर्मचारियों के सहयोग से हरकनपुरा गांव से कुछ उत्तरप्रदेश के लकड़ी माफिया अवैध रूप से चिरोल प्रजाति के वृक्षों को काटकर मऊरानीपुर उत्तरप्रदेश में एकत्रित कर बाहर ले जाने की रैकेट चला रहे हैं उक्त सूचना पर तत्काल नवागत रेंजर जतारा मुकेश अहिरवार ने टीम का गठन करते हुए और स्वयं मोर्चा संभालते हुए एक सिल्वर कलर के आइशर ट्रैक्टर मॉडल नंबर 333 पंजीयन क्रमांक यूपी 93 बीसी 1523 की घेराबंदी करके हरकनपुरा तिगैला पर रोककर पूछताछ की तो बिना कटाई और बगैर टीपी के परिवहन करने पर और मौके से कोई अनुज्ञा परिवहन और अनुमति नहीं पाई जाने पर वन विभाग द्वारा मौके से जपती की कार्यवाही करके वाहन मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय बन अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं मध्यप्रदेश वनोपज विनियमन नियम 2022 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 279/09 दिनांक 02/08/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आज की वाहन जपती की लगातार दूसरी कार्यवाही नवागत वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा मुकेश अहिरवार के कुशल नेतृत्व में की गई जिससे जतारा और आसपास के माफियाओं में भय और डर का माहौल व्याप्त हो गया है वही दूसरी ओर आज और कल की वाहन जपती की कार्यवाही से स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सिफारिश को दरकिनार करते हुए हैं वर्तमान रेंजर जतारा में तत्कालीन रेंजर की छबि को भी देखा जा रहा है जिसकी चर्चा आम बनी हुई है।
    user_Anil Mishra patrkar
    Anil Mishra patrkar
    Photographer जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • टीकमगढ़ में सावन सोमवार पर शिवधाम कुण्डेश्वर में उमड़ा भक्तों का जन सैलाव,सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
    1
    टीकमगढ़ में सावन सोमवार पर शिवधाम कुण्डेश्वर में उमड़ा भक्तों का जन सैलाव,सुरक्षा के रहे  पुख्ता इंतजाम
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 🎵 स्वच्छ भारत अभियान जिंगल 🎵 (कोरस) 🚜 ट्रैक्टर वाला आया, घर-घर खुशियाँ लाया, कचरा बाहर निकालो, अपना गाँव सजाओ। (अंतरा) स्वच्छ भारत का है नारा, साफ़ रहे हर घर हमारा। गीला-सूखा कचरा छाँटो, मिलकर गाँव को सुंदर बाँटो। (कोरस) 🚜 ट्रैक्टर वाला आया, घर से कचरा ले गया। स्वच्छ ग्राम पंचायत अस्तौन, सबका सपना सच हुआ। समापन आओ मिलकर शपथ उठाएँ, गाँव को स्वच्छ और सुंदर बनाएँ। स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत! 🇮🇳
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
🎵 स्वच्छ भारत अभियान जिंगल 🎵
(कोरस)
🚜 ट्रैक्टर वाला आया, घर-घर खुशियाँ लाया,
कचरा बाहर निकालो, अपना गाँव सजाओ।
(अंतरा)
स्वच्छ भारत का है नारा,
साफ़ रहे हर घर हमारा।
गीला-सूखा कचरा छाँटो,
मिलकर गाँव को सुंदर बाँटो।
(कोरस)
🚜 ट्रैक्टर वाला आया,
घर से कचरा ले गया।
स्वच्छ ग्राम पंचायत अस्तौन,
सबका सपना सच हुआ।
समापन
आओ मिलकर शपथ उठाएँ,
गाँव को स्वच्छ और सुंदर बनाएँ।
स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत! 🇮🇳
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार बानपुर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा | शिवधाम कुण्डेश्वर के लिए रवाना | Har Har Mahadev बानपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बानपुर कस्बे में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 1008 श्री बजरंगगढ़ प्रभातफेरी मंडल के तत्वावधान में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ बजरंगगढ़ मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के उद्घोष के साथ पवित्र जल लेकर शिवधाम कुण्डेश्वर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और मार्ग शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस पावन यात्रा में कस्बे के धर्मप्रेमी नागरिकों के साथ-साथ माताएं, बहनें, युवा और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। आयोजकों ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। प्रथम सोमवार पर आयोजित इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। यात्रा शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में आगे बढ़ी तथा श्रद्धालु शिवधाम कुण्डेश्वर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन के पहले सोमवार पर निकली इस भव्य कांवड़ यात्रा ने पूरे बानपुर क्षेत्र को शिवमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला और हर ओर "हर-हर महादेव" तथा "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे।
    1
    सावन के पहले सोमवार बानपुर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा | शिवधाम कुण्डेश्वर के लिए रवाना | Har Har Mahadev
बानपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बानपुर कस्बे में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 1008 श्री बजरंगगढ़ प्रभातफेरी मंडल के तत्वावधान में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ बजरंगगढ़ मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ।
कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के उद्घोष के साथ पवित्र जल लेकर शिवधाम कुण्डेश्वर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और मार्ग शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस पावन यात्रा में कस्बे के धर्मप्रेमी नागरिकों के साथ-साथ माताएं, बहनें, युवा और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। प्रथम सोमवार पर आयोजित इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। यात्रा शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में आगे बढ़ी तथा श्रद्धालु शिवधाम कुण्डेश्वर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
सावन के पहले सोमवार पर निकली इस भव्य कांवड़ यात्रा ने पूरे बानपुर क्षेत्र को शिवमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला और हर ओर "हर-हर महादेव" तथा "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *थाना नौगांव पुलिस ने फोर लेन ब्रिज के पास से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी बंदूक, कारतूस सहित किया गिरफ्तार थाना नौगांव पुलिस ने फोर लेन ब्रिज के पास से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी बंदूक, कारतूस सहित किया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। थाना नौगांव पुलिस को आज दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान फोरलेन हाइवे में अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान चौबारा ब्रिज के पास पहुंची। संदेही ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अवैध हथियार 315 बोर देशी बंदूक एवं जिंदा कारतूस मिले। अवैध हथियार देशी कट्टा, कारतूस जप्त कर आरोपी खुशवेंद्र राजपूत पिता हरि सिंह राजपूत निवासी ग्राम इमिलिया, थाना हरपालपुर, जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नौगांव में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही की जा रही है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक संजय राय, प्रधान आरक्षक प्रसन्न कुमार, आरक्षक कमलेश, आशीष सोलंकी एवं टीम की भूमिका रही।
    1
    *थाना नौगांव पुलिस ने फोर लेन ब्रिज के पास से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी बंदूक, कारतूस सहित किया गिरफ्तार

थाना नौगांव पुलिस ने फोर लेन ब्रिज के पास से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी बंदूक, कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।
थाना नौगांव पुलिस को आज दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान फोरलेन हाइवे में अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान चौबारा ब्रिज के पास पहुंची। संदेही ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अवैध हथियार 315 बोर देशी बंदूक एवं जिंदा कारतूस मिले। अवैध हथियार देशी कट्टा, कारतूस जप्त कर आरोपी खुशवेंद्र राजपूत पिता हरि सिंह राजपूत निवासी ग्राम इमिलिया, थाना हरपालपुर, जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना नौगांव में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही की जा रही है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक संजय राय, प्रधान आरक्षक प्रसन्न कुमार, आरक्षक कमलेश, आशीष सोलंकी एवं टीम की भूमिका रही।
    user_चंद्रकांत भोले लोधी
    चंद्रकांत भोले लोधी
    Social Media Manager घुवारा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.