logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कार्मेल स्कूल करगली में दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन। कार्मेल स्कूल करगली में दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन। बेरमो। कार्मेल स्कूल, करगली, बेरमो, बोकारो में आयोजित दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शनिवार, 1 अगस्त 2026 को फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ उत्साहपूर्ण वाता वरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस अंबेडकर, गांधी, नेहरू एवं टैगोर की जूनियर एवं सीनियर वर्ग की टीमों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया।जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में गांधी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि नेहरू हाउस उपविजेता रहा। सीनियर वर्ग में नेहरू हाउस ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि टैगोर हाउस उपविजेता रहा। समापन समारोह में रोहित कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर, बेरमो थाना एवं संजीत कुमार, मैनेजर, सीएसआर. (सीसीएल.) बीएण्डके. एरिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनु शासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं टीम भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर शेरिन जोसफ ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग की भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के खेल शिक्षकों, आयोजन समिति एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

6 hrs ago
user_Ravi Kumar
Ravi Kumar
Farmer बेरमो, बोकारो, झारखंड•
6 hrs ago
2fd514bc-ae46-4fd4-884c-0d95e99748e2

More news from झारखंड and nearby areas
  • रक्तदान महादान की मिसाल चौधरी नर्सिंग होम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 25 यूनिट रक्तदान कर लोगों ने निभाई मानवता की जिम्मेदारी 'आपका एक यूनिट रक्त, किसी की नई जिंदगी'
    1
    रक्तदान महादान की मिसाल
चौधरी नर्सिंग होम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
25 यूनिट रक्तदान कर लोगों ने निभाई मानवता की जिम्मेदारी
'आपका एक यूनिट रक्त, किसी की नई जिंदगी'
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • धनबाद में सखियाम फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मना : राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जहीरूद्दीन खान को किया गया सम्मानित
    1
    धनबाद में सखियाम फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मना : राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जहीरूद्दीन खान को किया गया सम्मानित
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    Doctor धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • जेपीएससी में कथित घोटाला और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपाइयों ने निकाली मशाल जुलूस
    1
    जेपीएससी में कथित घोटाला और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपाइयों ने निकाली मशाल जुलूस
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    15 hrs ago
  • तेलो में पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो की जयंती मनायी गया, 1 सौ साड़ी एवं 50 किलो दूध का खीर का वितरण किया गया। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की 59वीं जयंती समारोह तेलो के शंकर चौक में झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महतो मार्केट से गाजे बाजे के साथ जगरनाथ बाबू अमर, जबतक सूरज चांद रहेगा टाइगर जगरनाथ बाबू तेरा नाम अमर रहेगा के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुँचकर कर जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए सभी लोगो ने नमन किया। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के द्वारा 1सौ गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरण एवं 50 किलो दूध का खीर वितरण किया। गणेश वर्णवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो किसी एक पार्टी के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे जनमानस के नेता थे। वे हर आदमी के दुख-सुख में खड़े रहते थे। गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों की आवाज बनकर उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। शिक्षा और रोजगार के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। स्व. जगरनाथ महतो का जन्म 4 जनवरी 1967 को बोकारो के डुमरी में हुआ था। वे "टाइगर" के नाम से प्रसिद्ध थे। डुमरी से 4 बार विधायक और झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। शिक्षा, रोजगार और आदिवासी-मूलवासी के हक की लड़ाई में उनकी अहम भूमिका रही। साथ ही कहा कि मंत्री के छोटे से कार्याकाल मे शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए है वो आज भी असमरणीय है। आज उनकी कमी पूरे झारखंड को खल रही है। ऐसे जननेता को हमारा शत-शत नमन। जयंती समारोह में अजीत सोनी, शक्ति ठाकुर, राजन कुमार, जगदीश रजक, पूर्व शिक्षक कुंज बिहारी महतो, लोकनाथ गोप, शंकर कुमार, सुनील कुमार, महेश बरनवाल, सुल्तान अंसारी, सबा खान, मोहम्मद इजहार समेत सैकड़ो की संख्या में लोग स्व जगन्नाथ बाबू की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
    1
    तेलो में पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो की जयंती मनायी गया, 1 सौ साड़ी एवं 50 किलो दूध का खीर का वितरण किया गया। 
पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की 59वीं जयंती समारोह तेलो के शंकर चौक में झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महतो मार्केट से गाजे बाजे के साथ जगरनाथ बाबू अमर, जबतक सूरज चांद रहेगा टाइगर जगरनाथ बाबू तेरा नाम अमर रहेगा के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुँचकर कर जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए सभी लोगो ने नमन किया। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के द्वारा 1सौ गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरण एवं 50 किलो दूध का खीर वितरण किया। गणेश वर्णवाल ने कहा कि  पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो किसी एक पार्टी के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे जनमानस के नेता थे। वे हर आदमी के दुख-सुख में खड़े रहते थे। गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों की आवाज बनकर उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। शिक्षा और रोजगार के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। स्व. जगरनाथ महतो का जन्म 4 जनवरी 1967 को बोकारो के डुमरी में हुआ था। वे "टाइगर" के नाम से प्रसिद्ध थे। डुमरी से 4 बार विधायक और झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। शिक्षा, रोजगार और आदिवासी-मूलवासी के हक की लड़ाई में उनकी अहम भूमिका रही।  साथ ही कहा कि मंत्री के छोटे से कार्याकाल मे शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए है वो आज भी असमरणीय है। आज उनकी कमी पूरे झारखंड को खल रही है। ऐसे जननेता को हमारा शत-शत नमन। जयंती समारोह में अजीत सोनी, शक्ति ठाकुर, राजन कुमार, जगदीश रजक, पूर्व शिक्षक कुंज बिहारी महतो, लोकनाथ गोप, शंकर कुमार, सुनील कुमार, महेश बरनवाल, सुल्तान अंसारी, सबा खान, मोहम्मद इजहार समेत सैकड़ो की संख्या में लोग स्व जगन्नाथ बाबू की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    14 hrs ago
  • धनबाद के बहुचर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी की टीम लोयाबाद तीन नंबर स्थित पंकज चौहान के आवास पर पहुंची और छापेमारी की।
    1
    धनबाद के बहुचर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी की टीम लोयाबाद तीन नंबर स्थित पंकज चौहान के आवास पर पहुंची और छापेमारी की।
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • दिशोम गुरु एवं झामुमो संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन प्रथम पुण्य तिथि को लेकर तैयारी जोरो पर , 4 अगस्त को आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण
    1
    दिशोम गुरु एवं झामुमो संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन  प्रथम पुण्य तिथि को लेकर तैयारी जोरो पर , 4 अगस्त को आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    15 hrs ago
  • बाघमारा में चली गोली! बरोरा चेकपोस्ट पर बवाल पुलिस जांच में जुटी #Barora #Barmuri #Dhanbad #BreakingNews #CrimeNews #BaroraNews #Firing #JharkhandNews #DhanbadNews #BulandSandesh #बरोरा #धनबाद #ब्रेकिंगन्यूज #क्राइम_न्यूज #बुलंद_संदेश
    1
    बाघमारा में चली गोली!
बरोरा चेकपोस्ट पर बवाल
पुलिस जांच में जुटी
#Barora #Barmuri #Dhanbad #BreakingNews #CrimeNews #BaroraNews #Firing #JharkhandNews #DhanbadNews #BulandSandesh #बरोरा #धनबाद #ब्रेकिंगन्यूज #क्राइम_न्यूज #बुलंद_संदेश
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.