सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत अधिकारी को भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना बहराइच: शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी कमला प्रसाद आर्या के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार शाम ब्लॉक सभागार में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव ने की। समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री आर्या को सप्रेम भेंट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खंड विकास अधिकारी ने उन्हें श्रीरामचरितमानस धर्मग्रंथ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके लंबे और उतार-चढ़ाव भरे कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी कार्यनिष्ठा, ईमानदारी और प्रशासनिक अनुभव को याद किया। बताया गया कि कमला प्रसाद आर्या ने 17 जून 1986 को ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी और 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर यज्ञसैनी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राजेंद्र प्रसाद, प्रधान संघ शिवपुर ब्लॉक अध्यक्ष कमला प्रसाद वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत अधिकारी को भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना बहराइच: शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी कमला प्रसाद आर्या के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार शाम ब्लॉक सभागार में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड
विकास अधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव ने की। समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री आर्या को सप्रेम भेंट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खंड विकास अधिकारी ने उन्हें श्रीरामचरितमानस धर्मग्रंथ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके
लंबे और उतार-चढ़ाव भरे कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी कार्यनिष्ठा, ईमानदारी और प्रशासनिक अनुभव को याद किया। बताया गया कि कमला प्रसाद आर्या ने 17 जून 1986 को ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी और 28
फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर यज्ञसैनी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राजेंद्र प्रसाद, प्रधान संघ शिवपुर ब्लॉक अध्यक्ष कमला प्रसाद वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
- बहराइच: खैरीघाट थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शांतिभंग के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नया पुरवा गौढ़ी गांव निवासी जयकरन पुत्र बद्दल प्रसाद, राममूरत पुत्र इतवारी, संदीप कुमार, जीतराम पुत्र त्रिलोकी यादव, भगौती पुत्र गुप्तार, छोटेलाल पुत्र बल्ला, रमेश पुत्र भगौती तथा झुंडी चौकसहार गांव निवासी रामानंद पुत्र राम नरेश को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक कविंद्र नाथ सिंह, कांस्टेबल जगदीश और गौरव कुमार द्वारा की गई। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।2
- बलहा बहराइच सीमावर्ती ब्लॉक बलहा नवाबगंज के दर्जनों गांवों में फर्जी मास्टर रोल का खेल जारी सरकारी धन का किया जा रहा बंदरबांट बतादें कि प्रदेश की सरकार ग्रामीण क्षेत्र के चौमुखी विकास हेतु विभिन्न प्रकार की योजना चला कर ग्रामीणों को लाभान्वित कर रही है साथ ही साथ ग्राम प्रधानों के माध्यम से ग्राम पंचायत का विकास हेतु अनेकों अनेक काम कर रही है,जिसमें मनरेगा भी शामिल इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़के नाली, कच्ची सड़क, नाले इत्यादि की खुदाई और पढ़ाई का कार्य कराया जाता है इसमें ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों की मिली भगत से बड़ा भ्रष्टाचारी देखने को मिल रहा है ताजा मामला बलहा ब्लॉक क्षेत्र के भलुहिया भारत गांव का है जहां पर तुलसी तालाब पर बिना लेबर लगाएं हुए काम दिखाकर ग्राम प्रधान फर्जी तरीके से पेमेंट करने की जुगाड़ लगाए हुए हैं। ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत सरकारी धन के बंदरबन करने में लगे हुए बता दे कि ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांव में इन दिनों फर्जी मनरेगा के तहत मास्टर रोल पर हाजिरी भरी जा रही है जिसमें विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिली भगत की वजह से सरकारी धन का बंदरबांट करने का प्रयास कर रहे है। देखने वाली बात होगी की क्या खबर प्रकाशित होने के बाद क्या इनपर कार्यवाही होगी या नहीं।2
- Post by Latest news india1
- बहराइच। दबंगों ने बीती रात युवक के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। भाई बचाने आया तो उसको भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। तलवार से किए गए हमले में युवक का सर फट गया। हमलावर तलवार व छुरी से लैस थे व जमकर पत्थर भी चलाये । जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला थाना दरगाह अंतर्गत काजी कटरा का है । पीड़ित द्वारा मामले में थाना दरगाह में तहरीर दी गई तो पुलिस ने मन माफिक मामला दर्ज कर लिया। जिस पर पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। गौरतलब हो कि थाना दरगाह अंतर्गत काजी कटरा निवासी इरफान पुत्र मुन्ना के घर बीती रात 11:00 बजे एक दर्जन दबंग तलवार व छुरी लेकर घूस आए। मां बहन की गलियां देने लगे। विरोध करने पर सर पर तलवार से हमला कर दिया जिससे इरफान का सर फट गया। भाई रिजवान जब बचाने आया तो उसको भी लाठी डंडों से पीट कर अधमरा कर दिया। महिलाओं के साथ भी अभद्रता करते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी। पीड़ित की तहरीर पर दरगाह पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा न दर्ज कर मुअस 138 /26 धारा 115(2), 351(3) व 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया। जिस पर पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष विवेचना व मुकदमे में धारा बढ़ाए जाने की मांग की है। पीड़ित अभी भी जान माल की धमकी दे रहे हैं।3
- जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जहाँ कानून के रखवाले ने ही कानून की धज्जियां उड़ा दीं। सिपाही हिमांशु राव ने चालान के मामूली विवाद में बीच सड़क पर एक निहत्थी महिला को बेरहमी से लात मार दी। महिला सिर्फ सिपाही की नेमप्लेट देखना चाहती थी। 'क्राइम खुलासा न्यूज़' (Crime Khulasa News) प्रशासन से सवाल पूछता है कि क्या ऐसी मानसिकता वाले लोग पुलिस फोर्स में रहने लायक हैं? आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, लेकिन क्या सस्पेंशन काफी है?1
- बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी को मोटरसाइकिल से बांधकर घसीट दिया। स्थानीय लोगों ने महिला को बचाकर पुलिस को सूचना दी। देर रात महिला की मां की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता रेशमा का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रईस से हुआ था, लेकिन छह माह पहले उनका तलाक हो गया था। बीती रात रईस अपनी पूर्व पत्नी के मायके पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद, उसने रेशमा को अपनी मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया। राहगीरों ने महिला को बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।4
- बहराइच। जनपद बहराइच की कैसरगंज पुलिस ने नाबालिग से संबंधित गंभीर मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, वांछित/वारंटी तथा जिला बदर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज तथा थानाध्यक्ष कैसरगंज राजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 79/26 में धारा 75, 352, 351(3), 64 बीएनएस तथा 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र छोटे लाल, निवासी वैराकाजी कोटवा, थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय बहराइच भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र छोटे लाल, निवासी वैराकाजी कोटवा, थाना कैसरगंज, बहराइच गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेन्द्र मिश्रा कांस्टेबल ओमप्रकाश पाण्डेय2
- बहराइच मटेरा थाना क्षेत्र में मटेरा चौराहे पर समान खरीदारी को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर मारपीट बहराइच मटेरा। समान खरीदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट। क्षेत्र के मटेरा चौराहा पर आज दोपहर एक किराने की दुकान पर दो पक्षों में समान खरीदारी को लेकर जमकर मारपीट हुई वहीं पुलिस घंटे तक नदारत रही और दो पक्ष आपस में मारपीट करते रहे । मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा पुलिस चौकी के चंद कदम की दूरी पर देव प्रकाश की किराने की दुकान है मुंबई से तीन युवक कमाने के बाद वापस घर के लिए आकर मटेरा चौराहा पर देव प्रकाश की दुकान पर खरीदारी करने के लिए रुके समान खरीदारी करते समय रेट भाव में कम ज्यादा करने के को लेकर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई मटेरा चौराहा पुलिस चौकी पर एक होमगार्ड सुरेंद्र सिंह के मौजूद होने पर लोग काफी मारपीट करते रहे लेकिन लगभग 1 घंटे के बाद मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी गोपाल तिवारी मौके पर पहुंचे देर पर पहुंचने पर दुकानदारों के आक्रोश भी चौकी प्रभारी को झेलना पड़ा दुकानदारों ने एक व्यक्ति को शटर के अंदर बंद करके काफी मारा पीटा दोनों पक्षों को थाने पर ले जाकर विधिक कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 bns की कार्रवाई की गाई है गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों 1 हसीब खा पुत्र बधाई2लल्लन खा पुत्र बधाई कलीम खा पुत्र बधाई निवासी गढ़ मनकापुर दाखिला मनकापुर थाना नानपारा बहराइच अंकित पांडे पुत्र देव प्रकाश पांडे निवासी भौखारा थाना मटेरा जनपद बहराइच गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक गोपाल तिवारी हेड कांस्टेबल विजय सिंह विशाल गुप्ता4
- Post by सकील अहमद1