दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के माला मानगढ़ गाँव में शनिवार शाम लगभग 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के दौरान एक झोपड़ी पर बिजली गिरने से उसमें मौजूद एक ही परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पहले नोहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने 28 वर्षीय रतन पिता रामप्रसाद आदिवासी को मृत घोषित कर दिया, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य उपचाररत हैं। घायलों में मालती (14), मदन (18), उमा (5), रचना (24), जानकी (6) और वेदरानी (60) शामिल हैं। परिजन कोदू सिंह ने बताया कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य झोपड़ी के अंदर मौजूद थे, तभी अचानक तेज धमाके के साथ बिजली गिरी और सभी लोग घायल हो गए। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी ने घायलों का उपचार शुरू कराया, वहीं 108 एंबुलेंस के स्वास्थ्यकर्मियों ने रास्ते में रतन को सीपीआर भी दिया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। रतन के शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जिसे रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर नोहटा पुलिस भी जिला अस्पताल पहुँची, जहाँ उन्होंने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

- शिमला में एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने मोबाइल फोन पर लोगों को अपना ननिहाल दिखा रही थी। इसी दौरान, कार अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। यह पूरा घटनाक्रम, जिसमें कार के खाई में गिरने से ठीक 3 सेकेंड पहले के दृश्य कैद हैं, अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और हेराफेरी के मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना की तुलना रावण द्वारा माता जानकी के हरण से करते हुए कहा कि, रावण ने तो केवल माता जानकी की चोरी की थी, लेकिन इन लोगों ने लाखों लोगों की श्रद्धा और करोड़ों लोगों का भरोसा चुरा लिया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान के साथ छल किया है, तो उसे कानूनी सजा के साथ-साथ भगवान का भी महादंड मिलेगा। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह बयान राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित घोटाले की जारी जांच के बीच सामने आया है।1
- Post by User32131
- Sagar tu udsha rod and light pink color mein background photo Sagar tu udsha4
- शुक्रवार को बीना में मोहर्रम का त्यौहार बड़े उल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कर्बला के शहीदों को याद करते हुए ताजियों के भव्य जुलूस निकाले। इन जुलूसों में 'या हुसैन' की गूंज सुनाई दी, जिससे पूरे शहर में गम और शोक का माहौल बना रहा। इस अवसर पर शांति और भाईचारे की बेहतरीन मिसाल भी देखने को मिली।3
- अपने जन्मदिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 666 पौधों का वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया, ताकि वे स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जी सकें।1
- सागर ज़िले के बांदा क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी के वार्ड नंबर 07 में निवासियों को जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नाली रोड से ऊपर बने घरों में गंदा पानी भर जाता है, और यह स्थिति तब है जब अभी तक ठीक से बारिश भी शुरू नहीं हुई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि टैंकर से आने वाला पानी भी दूषित होता है। उनकी शिकायत है कि वार्ड के न तो कोई पार्षद उनकी सुध लेने आते हैं और न ही कोई सफाईकर्मी सफाई करने पहुंचते हैं। उनका आरोप है कि वार्ड नंबर 07 में 'जादू' जैसा कुछ लगता है, जिससे उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, स्थानीय निवासी सरकारी कुएं के पास नाली की तत्काल और समुचित सफाई करवाने की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें इस जलभराव और दूषित पानी की समस्या से राहत मिल सके।2