logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्य सड़क पर इंटरलॉकिंग हुई, नाली की मरम्मत भूले जिम्मेदार चिलबिली में सड़क किनारे जमा हो रहा गंदा पानी, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी, संक्रामक रोगों का खतरा धीना चंदौली । धानापुर विकासखंड के चिलबिली गांव में मुख्य सड़क किनारे बनी नाली क्षतिग्रस्त होने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। नाली टूटने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क किनारे ही जमा हो रहा है। इससे जहां ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव की मुख्य सड़क पहले से ही जर्जर थी। बाद में सड़क पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया, लेकिन सड़क किनारे क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत पर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। नाली टूटे होने के कारण घरों का पानी बाहर निकलने के बजाय सड़क किनारे जमा हो रहा है। इससे आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण मराछू बिंद जितेंद्र कुमार ने बताया कि नाली की मरम्मत नहीं होने से जलनिकासी बाधित है। सड़क किनारे जमा गंदे पानी के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से क्षतिग्रस्त नाली की जल्द मरम्मत कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

14 hrs ago
user_Faridu ddin
Faridu ddin
Farmer चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
833322d1-2435-41da-8bf0-80a241a4024c

मुख्य सड़क पर इंटरलॉकिंग हुई, नाली की मरम्मत भूले जिम्मेदार चिलबिली में सड़क किनारे जमा हो रहा गंदा पानी, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी, संक्रामक रोगों का खतरा धीना चंदौली । धानापुर विकासखंड के चिलबिली गांव में मुख्य सड़क किनारे बनी नाली क्षतिग्रस्त होने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। नाली टूटने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क किनारे ही जमा हो रहा है। इससे जहां ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव की मुख्य सड़क पहले से ही जर्जर

थी। बाद में सड़क पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया, लेकिन सड़क किनारे क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत पर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। नाली टूटे होने के कारण घरों का पानी बाहर निकलने के बजाय सड़क किनारे जमा हो रहा है। इससे आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण मराछू बिंद जितेंद्र कुमार ने बताया कि नाली की मरम्मत नहीं होने से जलनिकासी बाधित है। सड़क किनारे जमा गंदे पानी के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से क्षतिग्रस्त नाली की जल्द मरम्मत कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
  • विवाहिता महिला की पति ने अपने पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप कहा अपना पति नहीं मानती है ढंग से नहीं रहती घर में
    1
    विवाहिता महिला की पति ने अपने पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप कहा अपना पति नहीं मानती है ढंग से नहीं रहती घर में
    user_गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    Chainpur, Kaimur (Bhabua)•
    1 hr ago
  • वाराणसी मे मुस्लिम महिलाओं ने लगाया कैंट पुलिस पर गंभीर आरोप वाराणसी मे कैंट थाना की पुलिसिंग पर सवाल खड़ा हुआ है। आरोप है कि दो महिलाओं ने कहा कि पुलिस आए दिन घर पर चली आती है और जमीन को लेकर दबाव बना रही है उच्च अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की गयी है। Varanasi Breking News
    1
    वाराणसी मे मुस्लिम महिलाओं ने लगाया कैंट पुलिस पर गंभीर आरोप
वाराणसी मे कैंट थाना की पुलिसिंग पर सवाल खड़ा हुआ है।
आरोप है कि दो महिलाओं ने कहा कि पुलिस आए दिन घर पर चली आती है और जमीन को लेकर दबाव बना रही है उच्च अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की गयी है।
Varanasi Breking News
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखनऊ पुलिस ने सहारनपुर जा रहे अजय राय को हिरासत में लिया न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के मामले में सियासत तेज हो गई है। सहारनपुर जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया।अजय राय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर में मस्जिद कमेटी और पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। पार्टी मुख्यालय से निकलते ही माल एवेन्यू चौराहे पर पुलिस ने उनके काफिले को रोककर उन्हें पुलिस लाइन ले गई।पुलिस अजय राय को गाड़ी में बैठा रही है और कार्यकर्ता गाड़ी को घेरकर विरोध कर रहे हैं। हिरासत के दौरान मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है और सरकार दमन कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि मस्जिद को सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण बताते हुए कोर्ट के आदेश और तय प्रक्रिया के तहत हटाया गया है।
    1
    लखनऊ पुलिस ने सहारनपुर जा रहे अजय राय को हिरासत में लिया
न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
लखनऊ। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के मामले में सियासत तेज हो गई है। सहारनपुर जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया।अजय राय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर में मस्जिद कमेटी और पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। पार्टी मुख्यालय से निकलते ही माल एवेन्यू चौराहे पर पुलिस ने उनके काफिले को रोककर उन्हें पुलिस लाइन ले गई।पुलिस अजय राय को गाड़ी में बैठा रही है और कार्यकर्ता गाड़ी को घेरकर विरोध कर रहे हैं। हिरासत के दौरान मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है और सरकार दमन कर रही है। 
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि मस्जिद को सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण बताते हुए कोर्ट के आदेश और तय प्रक्रिया के तहत हटाया गया है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सहारनपुर मस्जिद विवाद: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के मामले में सियासत तेज हो गई है। सहारनपुर जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया।अजय राय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर में मस्जिद कमेटी और पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। पार्टी मुख्यालय से निकलते ही माल एवेन्यू चौराहे पर पुलिस ने उनके काफिले को रोककर उन्हें पुलिस लाइन ले गई।पुलिस अजय राय को गाड़ी में बैठा रही है और कार्यकर्ता गाड़ी को घेरकर विरोध कर रहे हैं। हिरासत के दौरान मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है और सरकार दमन कर रही है कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाया है वहीं प्रशासन का कहना है कि मस्जिद को सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण बताते हुए कोर्ट के आदेश और तय प्रक्रिया के तहत हटाया गया है।
    1
    सहारनपुर मस्जिद विवाद: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया
न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
लखनऊ। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के मामले में सियासत तेज हो गई है। सहारनपुर जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया।अजय राय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर में मस्जिद कमेटी और पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। पार्टी मुख्यालय से निकलते ही माल एवेन्यू चौराहे पर पुलिस ने उनके काफिले को रोककर उन्हें पुलिस लाइन ले गई।पुलिस अजय राय को गाड़ी में बैठा रही है और कार्यकर्ता गाड़ी को घेरकर विरोध कर रहे हैं। हिरासत के दौरान मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है और सरकार दमन कर रही है कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाया है वहीं प्रशासन का कहना है कि मस्जिद को सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण बताते हुए कोर्ट के आदेश और तय प्रक्रिया के तहत हटाया गया है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • वाराणसी के खोजवां में सीवर और जलभराव पर फूटा जनता का गुस्सा, जलकल अधिकारी को कुर्सी से बांधकर बनाया बंधक; विधायक का भी घेराव वाराणसी: प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के खोजवां इलाके में लंबे समय से जारी सीवर ओवरफ्लो और भीषण जलभराव से परेशान स्थानीय नागरिकों के सब्र का बांध टूट गया। समस्या का समाधान न होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे जलकल विभाग के अधिकारी को कुर्सी से रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया और जमकर नारेबाजी की। कुर्सी से बांधकर बनाया बंधक, फोन पर लगाई गुहार घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि नाराज लोगों ने जलकल विभाग के अधिकारी को एक कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से बांध रखा है। बंधक बने अधिकारी फोन पर अपने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू कराने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों का कहना था कि गंदे पानी और दुर्गंध के कारण क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है और घरों से निकलना दूभर हो गया है। विधायक के सामने लगे मुर्दाबाद के नारे बवाल की सूचना मिलते ही कैंट क्षेत्र के भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। हालांकि, नाराज जनता ने विधायक को भी नहीं बख्शा और उनके सामने ही जोरदार नारेबाजी करते हुए "मुर्दाबाद" के नारे लगाए। स्थिति को संभालने के लिए विधायक ने जनता से शांत रहने की अपील की और स्वयं जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों की फटकार, काम शुरू करने के निर्देश विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को मौके पर तलब कर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से दो-टूक कहा कि सड़क और गली के ढलान के अनुसार जलनिकासी का स्थायी समाधान निकाला जाए। विधायक ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब तक जलभराव खत्म नहीं होगा और नई सीवर लाइन बिछाने का काम पूरी गति से शुरू नहीं कराया जाएगा, तब तक वे मौके पर निगरानी बनाए रखेंगे। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक हस्तक्षेप से बंधक अधिकारी को मुक्त कराया गया और क्षेत्र में सीवर निकासी का कार्य शुरू कराया गया।
    1
    वाराणसी के खोजवां में सीवर और जलभराव पर फूटा जनता का गुस्सा, जलकल अधिकारी को कुर्सी से बांधकर बनाया बंधक; विधायक का भी घेराव
वाराणसी: प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के खोजवां इलाके में लंबे समय से जारी सीवर ओवरफ्लो और भीषण जलभराव से परेशान स्थानीय नागरिकों के सब्र का बांध टूट गया। समस्या का समाधान न होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे जलकल विभाग के अधिकारी को कुर्सी से रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया और जमकर नारेबाजी की।
कुर्सी से बांधकर बनाया बंधक, फोन पर लगाई गुहार
घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि नाराज लोगों ने जलकल विभाग के अधिकारी को एक कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से बांध रखा है। बंधक बने अधिकारी फोन पर अपने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू कराने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों का कहना था कि गंदे पानी और दुर्गंध के कारण क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है और घरों से निकलना दूभर हो गया है।
विधायक के सामने लगे मुर्दाबाद के नारे
बवाल की सूचना मिलते ही कैंट क्षेत्र के भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। हालांकि, नाराज जनता ने विधायक को भी नहीं बख्शा और उनके सामने ही जोरदार नारेबाजी करते हुए "मुर्दाबाद" के नारे लगाए। स्थिति को संभालने के लिए विधायक ने जनता से शांत रहने की अपील की और स्वयं जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों की फटकार, काम शुरू करने के निर्देश
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को मौके पर तलब कर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से दो-टूक कहा कि सड़क और गली के ढलान के अनुसार जलनिकासी का स्थायी समाधान निकाला जाए।
विधायक ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब तक जलभराव खत्म नहीं होगा और नई सीवर लाइन बिछाने का काम पूरी गति से शुरू नहीं कराया जाएगा, तब तक वे मौके पर निगरानी बनाए रखेंगे। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक हस्तक्षेप से बंधक अधिकारी को मुक्त कराया गया और क्षेत्र में सीवर निकासी का कार्य शुरू कराया गया।
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 50 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप, उमस भरी गर्मी में ग्रामीण बेहाल जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। चहनिया क्षेत्र के सुरतापुर पावर हाउस से जुड़े बिरना फीडर के उपभोक्ताओं को पिछले 50 घंटे से अधिक समय से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से पथरा गांव के समीप बिजली का केबिल बॉक्स क्षतिग्रस्त होकर जल गया था। इसके बाद से बिरना फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि 50 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद क्षतिग्रस्त केबिल बॉक्स को बदले जाने और आपूर्ति बहाल होने में देरी हो रही है। बिजली नहीं रहने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को गर्मी और अंधेरे की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली कटौती और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर पहले से भी समस्याएं बनी हुई हैं। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार बिजली संकट के कारण रात में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने तथा क्षतिग्रस्त केबिल बॉक्स को शीघ्र बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।
    1
    50 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप, उमस भरी गर्मी में ग्रामीण बेहाल
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया (चंदौली)। चहनिया क्षेत्र के सुरतापुर पावर हाउस से जुड़े बिरना फीडर के उपभोक्ताओं को पिछले 50 घंटे से अधिक समय से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से पथरा गांव के समीप बिजली का केबिल बॉक्स क्षतिग्रस्त होकर जल गया था। इसके बाद से बिरना फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि 50 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद क्षतिग्रस्त केबिल बॉक्स को बदले जाने और आपूर्ति बहाल होने में देरी हो रही है।
बिजली नहीं रहने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को गर्मी और अंधेरे की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली कटौती और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर पहले से भी समस्याएं बनी हुई हैं। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार बिजली संकट के कारण रात में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने तथा क्षतिग्रस्त केबिल बॉक्स को शीघ्र बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सामान्य वर्ग की मांगों को लेकर सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे.. रत्नेश पाठक, प्रदेश सचिव सवर्ण आर्मी भूपेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा
    1
    सामान्य वर्ग की मांगों को लेकर सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे.. रत्नेश पाठक, प्रदेश सचिव सवर्ण आर्मी
भूपेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • BHU में पद्म श्री प्राप्त डॉक्टर से इलाज कराने के दौरान मारपीट वाराणसी मे डॉक्टर से मारपीट का मामला तुल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि टी के लहरी के संग कथित मारपीट की खबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिया है। Varanasi Breking News
    2
    BHU में पद्म श्री प्राप्त डॉक्टर से इलाज कराने के दौरान मारपीट 
वाराणसी मे डॉक्टर से मारपीट का मामला तुल पकड़ लिया है।
बताया जा रहा है कि टी के लहरी के संग कथित मारपीट की खबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिया है।
Varanasi Breking News
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बस स्टैंड पर 7 मिनट का खूनी तांडवसीसीटीवी और मूकदर्शक भीड़: पूरी कहानी केशव की जुबानी में देखे 🙏 बस स्टैंड पर 7 मिनट का खूनी तांडवसीसीटीवी और मूकदर्शक भीड़: रीकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस ने आरोपी से घटनाक्रम को दोबारा समझने की कोशिश की. इसी दौरान नीलमबाग पुलिस ने आरोपी की सार्वजनिक रूप से पिटाई की. इसका विडियो वायरल हुआ है हुआ पुलिसकर्मी द्वारा गृह विभाग के नियमों का उल्लंघन पूरी कहानी केशव की जुबानी में देखेगृह विभाग के नियमों का हुआ उल्लंघन पुलिस की इस कार्रवाई पर इसलिए भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि यह राज्य सरकार के हालिया निर्देशों के खिलाफ है। बता दें कि गुजरात हाईकोर्ट में एक स्वतः संज्ञान वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य के गृह विभाग ने 7 मई को एक स्पष्ट सर्कुलर जारी किया था। इस सर्कुलर में सख्त हिदायत दी गई थी कि कोई भी पुलिसकर्मी किसी आरोपी को बीच सड़क पर डंडे से नहीं पीटेगा, न ही उसे उठक-बैठक कराएगा या रेंगने पर मजबूर करेगा। आदेश में यह भी प्रावधान है कि यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता पाया जाता है, तो उसके और संबंधित इलाके के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में भावनगर पुलिस की यह कार्रवाई सीधे तौर पर इस सरकारी आदेश की अवहेलना मानी जा रही है।
    1
    बस स्टैंड पर 7 मिनट का खूनी तांडवसीसीटीवी और मूकदर्शक भीड़: पूरी कहानी केशव की जुबानी में देखे 🙏
बस स्टैंड पर 7 मिनट का खूनी तांडवसीसीटीवी और मूकदर्शक भीड़: रीकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस ने आरोपी से घटनाक्रम को दोबारा समझने की कोशिश की. इसी दौरान नीलमबाग पुलिस ने आरोपी की सार्वजनिक रूप से पिटाई की. इसका विडियो वायरल हुआ है हुआ पुलिसकर्मी द्वारा गृह विभाग के नियमों का उल्लंघन  पूरी कहानी केशव की जुबानी में देखेगृह विभाग के नियमों का हुआ उल्लंघन
पुलिस की इस कार्रवाई पर इसलिए भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि यह राज्य सरकार के हालिया निर्देशों के खिलाफ है। बता दें कि गुजरात हाईकोर्ट में एक स्वतः संज्ञान वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य के गृह विभाग ने 7 मई को एक स्पष्ट सर्कुलर जारी किया था।
इस सर्कुलर में सख्त हिदायत दी गई थी कि कोई भी पुलिसकर्मी किसी आरोपी को बीच सड़क पर डंडे से नहीं पीटेगा, न ही उसे उठक-बैठक कराएगा या रेंगने पर मजबूर करेगा।
आदेश में यह भी प्रावधान है कि यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता पाया जाता है, तो उसके और संबंधित इलाके के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में भावनगर पुलिस की यह कार्रवाई सीधे तौर पर इस सरकारी आदेश की अवहेलना मानी जा रही है।
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.