दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान दतिया विधानसभा में लगभग 71.44 प्रतिशत हुआ मतदान दतिया 30 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदान की समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया, चिकित्सा, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी गई, जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दिन जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर निरंतर निगरानी रखी गई। दतिया विधानसभा उप निर्वाचन में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 71.44 रहा। विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 74.09, महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68.48 तथा अन्य मतदाताओं का प्रतिशत 20 प्रतिशत रहा। मतदान समाप्त होने के पश्चात सभी मतदान दल निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ सुरक्षित रूप से प्राप्ति केंद्र पहुंच रहे है जहाँ सामग्री जमा करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान करने वाले सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। क्रमांक 146/2026 --------0000-------

- दतिया उपचुनाव का सबसे बड़ा सस्पेंस: मतदान के बीच आशुतोष तिवारी के इस इशारे ने उड़ाई सबकी नींद! दतिया उपचुनाव का सबसे बड़ा सस्पेंस: मतदान के बीच आशुतोष तिवारी के इस इशारे ने उड़ाई सबकी नींद!1
- पहली बार मतदान करने पहुंचीं अनुष्का दीक्षित, युवाओं से की लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान पहली बार मतदान करने वाली युवा मतदाता अनुष्का दीक्षित ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। अनुष्का ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे घरों से निकलकर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर एक वोट देश और समाज के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होता है।1
- Watching the live visuals from the Datia by-election reminds us of the power of every single vote. It's truly inspiring to see citizens engage in the democratic process, making their voices heard. Every election, big or small, is a testament to our collective responsibility and hope for a better future. Let's cherish and participate in this fundamental right.1
- दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें.... दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें....1
- दतिया उपचुनाव: फर्जी वोटिंग के आरोप पर मांडवी जी का बड़ा बयान | पोलिंग बूथ पर हुआ विवाद ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया उपचुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की बेटी मांडवी ने कहा कि पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट को लेकर विवाद की स्थिति बनी। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की गई। अब यह मामला चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया है।1
- सुपारी शूटर हुसैन को झाँसी पुलिस ने मुठभेड़ मे किया गिरफ्तार.1
- भांडेर में श्रावण महोत्सव: 10 शिवालयों में तीर्थ जल से हुआ सामूहिक जलाभिषेक, सामाजिक समरसता मंगल टोली का माहभर चलेगा अभियान। भांडेर में श्रावण मास के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता मंगल टोली के तत्वावधान में शुक्रवार को भांडेर नगर के 10 शिवालयों में सामूहिक जलाभिषेक अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पवित्र तीर्थों का जल भगवान भोलेनाथ को श्रद्धा और विधि-विधान से अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। सुबह निर्धारित समय पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग शिवालयों में पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक अभियान पूरे श्रावण माह तक प्रतिदिन निर्धारित मार्ग और शिवालयों में जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का संदेश देना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए तथा पूरे माह इस अभियान में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।1
- "सरकार की योजनाओं और विकास पर जनता कर रही मतदान, भाजपा की जीत तय – डॉ. सुकर्ण मिश्रा" दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान के बीच भाजपा नेता एवं डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पुत्र डॉ. सुकर्ण मिश्रा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकास कार्यों पर जनता मतदान कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में दतिया में विकास कार्य प्रभावित रहे, जिससे आम जनता नाराज है। डॉ. सुकर्ण मिश्रा ने विश्वास जताते हुए कहा कि मतदाता विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान कर रहे हैं तथा दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। बाइट – डॉ. सुकर्ण मिश्रा।1
- दतिया उपचुनाव का सबसे बड़ा सस्पेंस: मतदान के बीच आशुतोष तिवारी के इस इशारे ने उड़ाई सबकी नींद! दतिया उपचुनाव का सबसे बड़ा सस्पेंस: मतदान के बीच आशुतोष तिवारी के इस इशारे ने उड़ाई सबकी नींद!1