पीडीए चौपाल में राजेश निषाद को सिक्कों से तौला, समर्थकों ने दिखाया दम नरकटहां में सपा की चौपाल में उमड़ी भीड़, पिछड़े-दलित और वंचित वर्गों की भागीदारी पर हुई चर्चा पनियरा, महराजगंज। ग्राम सभा नरकटहां में रविवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल में उस समय माहौल खासा उत्साहपूर्ण हो गया, जब समर्थकों ने सपा नेता राजेश निषाद को सिक्कों से तौलकर अपना समर्थन और सम्मान जताया। समर्थकों के इस अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और काफी देर तक उत्साह का माहौल बना रहा। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान पीडीए के तहत पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और अन्य वंचित वर्गों की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गांव-गांव चौपाल लगाकर आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पीडीए चौपाल आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन चौपालों का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को जोड़ना तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाना है। अर्जुन यादव ने कहा कि पिछड़े, दलित और वंचित समाज की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी मजबूत किए बिना समावेशी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को पार्टी के मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, सपा नेता राजेश निषाद ने भाजपा सरकार पर निषाद समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि निषाद समाज को उसकी जनसंख्या और सामाजिक भूमिका के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी निषाद समाज समेत सभी पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए चौपाल के जरिए पार्टी गांवों तक पहुंच रही है। लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने के साथ ही उनकी समस्याओं को जानने और उन्हें मजबूती से उठाने का प्रयास किया जा रहा है। चौपाल में कमलेश निषाद, मातादीन निषाद, संजय यादव, परमात्मा निषाद, प्रमोद निषाद, नवमी साहनी, दिलीप गुप्ता, राम केवल निषाद, राम रक्षा निषाद, लालचंद निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- कभी मंच पर गूंजती थी आवाज, आज चौराहे पर सुर्ती बेचकर चल रही जिंदगी! 🥺 कभी मंच पर गूंजती थी आवाज, आज चौराहे पर सुर्ती बेचकर चल रही जिंदगी! 📍 नौतनवां, महराजगंज करमहवा गांव निवासी मास्टर दयाराम भारती कभी रामलीला और ड्रामा पार्टियों की जान हुआ करते थे। उनके निर्देशन और अभिनय से मंच जीवंत हो उठता था और दर्शकों की तालियों से माहौल गूंजता था। लेकिन मोबाइल और इंटरनेट के दौर में जब पारंपरिक रामलीला और ड्रामा का चलन धीरे-धीरे कम हुआ, तो कई पुराने कलाकारों की रोजी-रोटी भी छिन गई। आज वही मास्टर दयाराम करमहवा चौराहे पर सुर्ती बेचकर अपना जीवन यापन करने को मजबूर हैं। यह सिर्फ एक कलाकार की कहानी नहीं, बल्कि धीरे-धीरे मिटती हमारी लोक कला और सांस्कृतिक विरासत की तस्वीर है। 💔 कभी जिनके अभिनय पर तालियां बजती थीं, आज वही जिंदगी चलाने के लिए सुर्ती बेच रहे हैं। क्या ऐसे कलाकारों की कला और हुनर को बचाने की जरूरत नहीं है? #महराजगंज #नौतनवां #करमहवा #दयारामभारती #रामलीला #लोककला #पारंपरिककला #कलाकार #सांस्कृतिकविरासत #PublicMaharajganjNews1
- कटखोर में बन रहा विशाल चालीसा ताजिया, 11 से 13 अगस्त तक लगेगा भव्य मेला कटखोर में बन रहा विशाल चालीसा ताजिया, 11 से 13 अगस्त तक लगेगा भव्य मेला महराजगंज। निचलौल तहसील के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कटखोर में चालीसा ताजिया का विशाल निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। चेहल्लुम के अवसर पर तैयार किए जा रहे इस ताजिए को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ताजिया मालिक अलीयर ने बताया कि चालीसा ताजिया का मेला 11, 12 और 13 अगस्त को आयोजित होगा। मंगलवार, बुधवार और जुमेरात तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।1
- आरोपियों की दादी ने खोला बड़ा राज!,अधिवक्ता के पिता हत्याकांड में नया खुलासा,ब्रह्मभोज के दिन आखिर क्या हुआ था?,दादी के दावे से सामने आई घटना की नई कहानी, जानें पूरा सच.......1
- सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में जिले स्तर का फुटबॉल मैच आरम्भ, डेढ़ महीने तक लगातार चलेगा यह प्रतियोगिता। गोरखपुर जिले के दूर दराज के क्षेत्र में फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा के बल पर कैरियर बनाने का शानदार मौका। यदि आप में भी फुटबॉल खेल के प्रति गहरी रुचि है और बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा रखते हैं तो फुटबॉल लीग संगठन आपके लिए बन सकता है वरदान डेढ़ महीना तक चलेगा यह फुटबॉल कंपटीशन जिसमें खिलाड़ियों की अनेक टीमें ले रही हैं हिस्सा।1
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में पहली बारिश में दरार! ₹4,200 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल | NHAI की सफाई1
- पडरौना डिग्री कॉलेज से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, “भारत माता की जय” के नारों से गूंजा शहर पडरौना। कुशीनगर जिले का पडरौना शहर शुक्रवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पडरौना डिग्री कॉलेज के मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। हाथों में तिरंगा और जुबां पर “भारत माता की जय” के जयकारों के साथ सैकड़ों युवा सड़कों पर उतरे। तिरंगा यात्रा का आयोजन युवा नेता सत्यम पाठक के नेतृत्व में किया गया। यात्रा की शुरुआत पडरौना डिग्री कॉलेज परिसर से हुई। तिरंगा लेकर निकले युवाओं में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, साहिबगंज, बावली चौक और रामकोला रोड होते हुए सुभाष चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। राहगीर भी देशभक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा को देखने के लिए रुकते नजर आए। यात्रा का नेतृत्व कर रहे सत्यम पाठक ने शामिल सभी युवाओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का युवा देश के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि युवाओं के दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत है और देश के तिरंगे की आन, बान और शान को हमेशा ऊंचा रखने का संकल्प हर भारतीय का है। इस अवसर पर राजन पाठक, विकास यादव, मंटू बाबा, माखन, कार्तिक, शुभम पाठ समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से इस भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से युवाओं और आमजन को देश की एकता, अखंडता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।4
- #संतकबीरनगर- गूगल मैप के सहारे निकला ट्रक गलत रास्ते गांव में पहुंचा सकरी गलियों में पलटा 14 पहिया ट्रक U.P-SIAT-6 9171 बेलहसा गांव में इंटरलॉकिंग सड़क पर पलटा 14 पहिया ट्रक शिव शक्ति रिफाइंड तेल से भरा था ट्रक सहजनवा से बखिरा की तरफ से आ रहा था ट्रक के पलटने से भारी संख्या मे ग्रामीण हुए इकट्ठा। चौकी प्रभारी ददन राय ने घटना स्थल का जायजा लिया।1