logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद अधेड़ की मौत, गांव पहुंचते ही हालात हुए बेकाबू, चक्का जाम, पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, वीडियो वायरल दमोह। बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हिनौती में जुआ खेलते समय पुलिस हिरासत में लिए गए हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हलगज टिकरी पिपरिया निवासी शिव सिंह लोधी (47) की मौत के बाद शुक्रवार शाम गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सागर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव हलगज पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने बारिश के बीच मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को लेकर जा रहे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से बचाव का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति संभाली। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

1 hr ago
user_Narendra Ahirwar
Narendra Ahirwar
संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद अधेड़ की मौत, गांव पहुंचते ही हालात हुए बेकाबू, चक्का जाम, पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, वीडियो वायरल दमोह। बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हिनौती में जुआ खेलते समय पुलिस हिरासत में लिए गए हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हलगज टिकरी पिपरिया निवासी शिव सिंह लोधी (47) की मौत के बाद शुक्रवार शाम गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सागर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव हलगज पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने बारिश के बीच मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को लेकर जा रहे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से बचाव का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति संभाली। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दमोह विकासखंड के बालाकोट गांव स्थित शासकीय प्राथमिक, मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। छज्जों से लगातार प्लास्टर गिर रहा है, दीवारों का प्लास्टर झड़ चुका है और लोहे की सरियां बाहर निकल आई हैं। बीम भी कमजोर होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि स्कूल भवन महज 15-20 साल पुराने हैं, लेकिन घटिया निर्माण और रखरखाव के अभाव में उनकी स्थिति खराब हो गई है। मामले में आज गुरुवार शाम 5 बजे शिक्षकों ने बताया कि भवन की स्थिति से अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। अभिभावकों का आरोप है कि गौण खनिज मद से जिले के अन्य स्कूलों में करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन बालाकोट के स्कूलों की उपेक्षा हुई। मामले में डीपीसी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि जर्जर स्कूलों की मरम्मत तीसरे चरण में कराई जाएगी। तब तक बच्चे डर के साये में स्कूल भवन में पढ़ने मजबूर है। जिन्होंने किसी भी तरह की डरमरघाटना घटित होने पर प्रशासन की जिम्मेदारी होने की बात कही।
    1
    दमोह विकासखंड के बालाकोट गांव स्थित शासकीय प्राथमिक, मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। छज्जों से लगातार प्लास्टर गिर रहा है, दीवारों का प्लास्टर झड़ चुका है और लोहे की सरियां बाहर निकल आई हैं। बीम भी कमजोर होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि स्कूल भवन महज 15-20 साल पुराने हैं, लेकिन घटिया निर्माण और रखरखाव के अभाव में उनकी स्थिति खराब हो गई है। मामले में आज गुरुवार शाम 5 बजे शिक्षकों ने बताया कि भवन की स्थिति से अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई।
अभिभावकों का आरोप है कि गौण खनिज मद से जिले के अन्य स्कूलों में करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन बालाकोट के स्कूलों की उपेक्षा हुई। मामले में डीपीसी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि जर्जर स्कूलों की मरम्मत तीसरे चरण में कराई जाएगी। तब तक बच्चे डर के साये में स्कूल भवन में पढ़ने मजबूर है। जिन्होंने किसी भी तरह की डरमरघाटना घटित होने पर प्रशासन की जिम्मेदारी होने की बात कही।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रोड़ा पंचायत से सामने आई तस्वीरों और ग्रामीणों के आरोपों पर अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।
    1
    रोड़ा पंचायत से सामने आई तस्वीरों और ग्रामीणों के आरोपों पर अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।
    user_नीलेश विश्वकर्मा
    नीलेश विश्वकर्मा
    Voice of people दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🚨 दमोह कलेक्टर ने कहा—घायल को देखकर गुजरिए नहीं, तुरंत मदद कीजिए! सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना उसकी जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। गोल्डन ऑवर में मदद कर आप एक जीवन बचा सकते हैं। 🙏 आइए, राहवीर बनें और इंसानियत की मिसाल कायम करें। #राहवीरयोजना #दमोह #सड़कसुरक्षा #जीवनरक्षा #घायलोंकीमदद #गोल्डनऑवर #जनहित #RoadSafety #SaveLives
    1
    🚨 दमोह कलेक्टर ने कहा—घायल को देखकर गुजरिए नहीं, तुरंत मदद कीजिए!
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना उसकी जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। गोल्डन ऑवर में मदद कर आप एक जीवन बचा सकते हैं।
🙏 आइए, राहवीर बनें और इंसानियत की मिसाल कायम करें।
#राहवीरयोजना #दमोह #सड़कसुरक्षा #जीवनरक्षा #घायलोंकीमदद #गोल्डनऑवर #जनहित #RoadSafety #SaveLives
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश! पुलिस पर पथराव, बचते नजर आए पुलिसकर्मी हिंडोरिया थाना मौत मामले में शिव सिंह लोधी का शव गांव पहुंचते ही माहौल बिगड़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने पुलिस को घेरा, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम। 📍 हिनौता, दमोह, मध्य प्रदेश #दमोह #हिंडोरिया #शिवसिंहलोधी #मध्यप्रदेश #DamohNews
    1
    शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश! पुलिस पर पथराव, बचते नजर आए पुलिसकर्मी
हिंडोरिया थाना मौत मामले में शिव सिंह लोधी का शव गांव पहुंचते ही माहौल बिगड़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने पुलिस को घेरा, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम।
📍 हिनौता, दमोह, मध्य प्रदेश
#दमोह #हिंडोरिया #शिवसिंहलोधी #मध्यप्रदेश #DamohNews
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस पर पथराव दमोह के बांदकपुर चौकी अंतर्गत ग्राम हलगज में पुलिस पर पथराव करने का वीडियो वायरल जुआ की कार्यवाही के दौरान मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने किया पथराव एसडीएम और पथरिया थाना प्रभारी के घायल होने की सूचना @all
    1
    पुलिस पर पथराव

दमोह के बांदकपुर चौकी अंतर्गत ग्राम हलगज में पुलिस पर पथराव करने का वीडियो वायरल 

जुआ की कार्यवाही के दौरान मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने किया पथराव

एसडीएम और पथरिया थाना प्रभारी के घायल होने की सूचना
@all
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दमोह,,हिंडोरिया थाना के अंतर्गत ग्राम हलगज हिनोता के युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम दमोह,,हिंडोरिया थाना के अंतर्गत ग्राम हलगज हिनोता के युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम जुआ फड़ पर दबिश के बाद ग्राम हलगज हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी की मौत का मामला चक्काजाम की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर, स्थिति संभालने का प्रयास जारी
    1
    दमोह,,हिंडोरिया थाना के अंतर्गत ग्राम हलगज हिनोता के युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
दमोह,,हिंडोरिया थाना के अंतर्गत ग्राम हलगज हिनोता के युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
जुआ फड़ पर दबिश के बाद ग्राम हलगज हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी की मौत का मामला
चक्काजाम की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर, स्थिति संभालने का प्रयास जारी
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *अपडेट* दमोह हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पड़ने पर दौड़ने के दौरान मौत। परिजनों ने हिण्डोरिया सामुदायिक केन्द्र मे आक्रोश व्यक्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने वाली सडक पर जाम जैसे हालत बने। हिण्डोरिया स्वास्थ्य केन्द्र मे बडी़ संख्या में मृतक के परिजन एवं स्वजातीय बंधु हुये जमा। अस्पताल में डाक्टर नही ऐसा परिजनों ने बताया। लाठीचार्ज के बने हालात। एसडीओपी प्रिया सिंधी, से तू तू में में हुए मृतक के बेटे के साथ नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, पटेरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर सहित पुलिस बल मौजूद.......? हिनोता गाँव की घटना,शिव सिंह ठाकुर की मौत से गुस्साए परिजन,एसपी के निर्देश पर स्थिति को नियंत्रित करने आसपास के पुलिस थानों एवं पुलिस लाइन से हिंडोरिया भेजा गया बल,कांग्रेसी नेता भी पहुचे हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,आक्रोशित परिजनों का हंगामा जारी।
    2
    *अपडेट* 
दमोह हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पड़ने पर दौड़ने के दौरान मौत। परिजनों ने हिण्डोरिया सामुदायिक केन्द्र मे आक्रोश व्यक्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने वाली सडक पर जाम जैसे हालत बने। हिण्डोरिया स्वास्थ्य केन्द्र मे बडी़ संख्या में मृतक के परिजन एवं स्वजातीय बंधु हुये जमा। अस्पताल में डाक्टर नही ऐसा परिजनों ने बताया। लाठीचार्ज के बने हालात। एसडीओपी प्रिया सिंधी, से तू तू में में हुए मृतक के बेटे के साथ नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, पटेरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर सहित पुलिस बल मौजूद.......?
हिनोता गाँव की घटना,शिव सिंह ठाकुर की मौत से गुस्साए परिजन,एसपी के निर्देश पर स्थिति को नियंत्रित करने आसपास के पुलिस थानों एवं पुलिस लाइन से हिंडोरिया भेजा गया बल,कांग्रेसी नेता भी पहुचे हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,आक्रोशित परिजनों का हंगामा जारी।
    user_Ramjan रिपोर्टर जिला ब्यूरो ची
    Ramjan रिपोर्टर जिला ब्यूरो ची
    दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हिंडोरिया में जुआ फड़ से पकड़े अधेड़ की अस्पताल में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप परिजनों ने किया हंगामा, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे हिंडोरिया, थाना प्रभारी सहित 9 कर्मचारी लाइन अटैच हिंडोरिया में जुआ फड़ से पकड़े अधेड़ की अस्पताल में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप परिजनों ने किया हंगामा, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे हिंडोरिया, थाना प्रभारी सहित 9 कर्मचारी लाइन अटैच दमोह जिले के हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे 50 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान शिव सिंह लोधी निवासी टिकरी पिपरिया, थाना हिंडोरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हलगज में बांदकपुर और हिंडोरिया पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश दी थी। इस दौरान शिव सिंह लोधी के पकड़े जाने की बात सामने आई है, जबकि अन्य लोग मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि बाद में शिव सिंह की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे इलाज के लिए हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके पिता को जुआ खेलने के आरोप में पकड़कर लाई थी और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने फोन कर पिता की तबीयत खराब होने की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पिता का शव मिला। बेटे का कहना है कि पिता हार्ट के मरीज थे और उन्हें स्टेंट भी डले थे, लेकिन उनकी मौत बीमारी से नहीं बल्कि पुलिस की मारपीट से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। रात करीब 10:30 बजे तक अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी रही। मामले में एसपी आनंद कलादगी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस के द्वारा शव को सुरक्षित शव ग्रह में रखवाये जाने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट होगी। घटना से लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ जिन्होंने उग्र प्रदर्शन करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की। घटना के बाद कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानक व भाजपा नेता प्रद्युम्न सिंह भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई वही प्रदुमन सिंह ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाई का भरोसा जताया। घटना के बाद गुरुवार रात करीब 11.30 बजे पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे। जिन्होंने शव को सुरक्षित कराये जाने के साथ परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस सम्बद्ध मे एसडीओपी प्रिया सिंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही के दौरान मौजूद थाना प्रभारी सहित 9 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।
    1
    हिंडोरिया में जुआ फड़ से पकड़े अधेड़ की अस्पताल में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

परिजनों ने किया हंगामा, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे हिंडोरिया, थाना प्रभारी सहित 9 कर्मचारी लाइन अटैच
हिंडोरिया में जुआ फड़ से पकड़े अधेड़ की अस्पताल में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप
परिजनों ने किया हंगामा, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे हिंडोरिया, थाना प्रभारी सहित 9 कर्मचारी लाइन अटैच
दमोह जिले के हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे 50 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान शिव सिंह लोधी निवासी टिकरी पिपरिया, थाना हिंडोरिया के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हलगज में बांदकपुर और हिंडोरिया पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश दी थी। इस दौरान शिव सिंह लोधी के पकड़े जाने की बात सामने आई है, जबकि अन्य लोग मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि बाद में शिव सिंह की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे इलाज के लिए हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उनकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके पिता को जुआ खेलने के आरोप में पकड़कर लाई थी और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने फोन कर पिता की तबीयत खराब होने की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पिता का शव मिला। बेटे का कहना है कि पिता हार्ट के मरीज थे और उन्हें स्टेंट भी डले थे, लेकिन उनकी मौत बीमारी से नहीं बल्कि पुलिस की मारपीट से हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। रात करीब 10:30 बजे तक अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी रही।
मामले में एसपी आनंद कलादगी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस के द्वारा शव को सुरक्षित शव ग्रह में रखवाये जाने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट होगी।
घटना से लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ जिन्होंने उग्र प्रदर्शन करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की। घटना के बाद कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानक व भाजपा नेता प्रद्युम्न सिंह भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई वही प्रदुमन सिंह ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाई का भरोसा जताया।
घटना के बाद गुरुवार रात करीब 11.30 बजे पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे। जिन्होंने शव को सुरक्षित कराये जाने के साथ परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस सम्बद्ध मे एसडीओपी प्रिया सिंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही के दौरान मौजूद थाना प्रभारी सहित 9 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हिनोता गाँव की घटना,शिव सिंह ठाकुर की मौत से गुस्साए लोग पुलिस पर पत्थर बाजी
    1
    हिनोता गाँव की घटना,शिव सिंह ठाकुर की मौत से गुस्साए लोग पुलिस पर पत्थर बाजी
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.